12वीं के बाद इंजीनियर कैसे बने? | 12th ke baad engineer kaise bane

बहुत से बच्चे अपने करियर के लिए बहुत ज्यादा सीरियस होते हैं। इसलिए वह 12वीं के बाद से ही अपने करियर पर ध्यान देने लगते हैं। बहुत से लोग 12वीं के बाद इंजीनियर बनना पसंद करते हैं। परंतु कोई भी व्यक्ति इंजीनियर तभी बन सकता है। जब वह उससे संबंधित संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करें और उसके बारे में समझे तथा इस बात को सुनिश्चित करें, कि वह इंजीनियर बनने की योग्यता रखता है या नहीं। इसलिए हमारे द्वारा इस लेख में उन विद्यार्थियों के लिए Engineer kya hota hai? Engineer kaise bane? इसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों को बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है। बहुत से विद्यार्थी 10वीं के बाद ही अपने इंजीनियर बनने के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई में लग जाते हैं। परंतु यदि आपको Engineer kaise bane? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं पता होगी। तो आप एक गलत दिशा में अपनी तैयारी करेंगे। इसलिए यदि आप सही दिशा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल के अंतर्गत हमने आपको How to do prepare for becoming an engineer? के बारे में बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Contents show

इंजीनियर कौन होता है? (Who is an engineer?)

इंजीनियर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बातें जानने से पहले आपको यह पता होना बेहद आवश्यक है की Who is an Engineer? इसके बारे में आपको यहां जानकारी देखने को मिलेगी। इंजीनियर उस व्यक्ति को कहा जाता है। जो एक नया अविष्कार करता है या फिर किसी चीज को बनाने अर्थात डिजाइन करने का कार्य करता है। जैसे:- घर को बनाना, बिल्डिंग को बनाना, ब्रिज को बनाना तथा डैम को बनाना आदि तथा इंजीनियर के द्वारा ही विभिन्न प्रकार की मशीनों का भी निर्माण किया जाता है।

12वीं के बाद इंजीनियर कैसे बने? | 12th ke baad engineer kaise bane

इंजीनियरिंग के कोर्स को 10वीं और 12वीं करने के बाद किया जा सकता है। दसवीं के बाद इंजीनियरिंग करने पर आपको डिप्लोमा प्राप्त होता है। इंजीनियरिंग कई प्रकार की होती हैं। इसमें अलग-अलग कैटेगरी के तहत इंजीनियरिंग कराई जाती है। इंजीनियर को हिंदी में “अभियंता” के नाम से जाना जाता है। जो लोग 10वीं और 12वीं में विज्ञान के देशों से पढ़ाई करते हैं। वह आगे चलके इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। इंजीनियर बनने के लिए आपको 10वीं और 12वीं कक्षा को अच्छे नंबर के साथ उत्तीर्ण करना होता है।

इंजीनियर कितने प्रकार के होते हैं? (How many types of engineers are there?)

जैसा कि हमने आपको बताया है, इंजीनियर के द्वारा घरों का, बिल्डिंग का, मशीनों का, डैम का आदि बहुत सी चीजों का निर्माण किया जाता है। तो इसके लिए एक प्रकार की इंजीनियरिंग नहीं होती है। यह कार्य अलग-अलग प्रकार के इंजीनियर के द्वारा किया जाता है। यदि आपको नहीं पता कि How many types of engineers are there? तो हमारे द्वारा नीचे आपको इसकी जानकारी दी गई है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • पैट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • कृषि इंजीनियरिंग
  • उर्जा इंजीनियरिंग
  • फोटोनिक्स इंजीनियरिंग
  • हाइड्रॉलिक इंजीनियरिंग
  • जनन विज्ञान अभियांत्रिकी इंजीनियरिंग
  • ओसियन इंजीनियरिंग या महासागर इंजीनियरिंग
  • खेल टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग
  • ध्वनि अभियंता इंजीनियरिंग
  • एथिकल हैकिंग

12वीं के बाद इंजीनियर कैसे बने? (How to become an engineer after 12th?)

हमारे द्वारा ऊपर दी गई सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आपके मन में यह बात अवश्य आई होगी कि 12th ke baad engineer kaise bane? तो हम आपको बता दें यदि कोई व्यक्ति बारहवीं कक्षा के बाद इंजीनियर बनना चाहता है। तो उसके लिए बीटेक या फिर पॉलिटेक्निक का कोर्स सबसे बेहतर रहता है। हमारे देश के अंतर्गत राज्य स्तर पर इन कोर्सों को कराने हेतु सरकारी तथा निजी संस्था उपलब्ध है। साथ ही साथ महिलाओं के लिए महिला पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट भी मौजूद होते हैं। इनमें से किसी भी संस्थान में एडमिशन लेने के बाद अभ्यार्थी के द्वारा इंजीनियरिंग की पढ़ाई की जा सकती है।

किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा पॉलिटेक्निक से जुड़े हुए टेक्निकल कोर्स एआईसीटीई (ऑल इंडिया काउंसलिंग ऑफ टेक्निकल एजुकेशनन) के द्वारा किए जा सकते हैं। क्योंकि पॉलिटेक्निक से जुड़े सभी टेक्निकल कोर्स का आयोजन एआईसीटीई के द्वारा कराया जाता है। इसके अलावा आप अच्छे से पढ़ाई करके आईटीआई में भी एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। जब आप 12th क्लास को मैथ के साथ अच्छे नंबरों से पास करते हैं। तो आप ट्वेल्थ के पश्चात जेई एडवांस की परीक्षा में भाग लेने में सक्षम होते हैं। यदि आप इसे अच्छे से पास कर लेते हैं। तब आपका आईटीआई में एडमिशन हो जाता है। आईटीआई इंजीनियरिंग करने का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है।

इंजीनियर बनने के लिए तैयारी कैसे करें? (How to prepare for becoming an engineer?)

जैसा कि हमने आपको बताया है, इंजीनियर बनने के लिए विद्यार्थियों को बहुत मेहनत करनी होती है। परंतु बहुत से विद्यार्थी को यह नहीं पता होता कि वह किस दिशा में इंजीनियर बनने के लिए आगे बढ़े तथा अपनी तैयारी कैसे शुरू करें। यदि आप भी इंजीनियर बनना चाहते हैं। परंतु आपको यह नहीं पता कि How to prepare for becoming an engineer? तो हमारे द्वारा आपको यह संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक नीचे दी गई है। जिसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से इंजीनियर बनने के लिए बेहतरीन तैयारी कर सकते हैं। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

महत्वपूर्ण कक्षाओं में विशेष ध्यान दें 

बारहवीं कक्षा के बाद जो विद्यार्थी इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्हें अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होता है। जो विद्यार्थी 12वीं के बाद इंजीनियर बनेंगे। उन्हें 12वीं कक्षा में आवश्यक तौर पर गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान जैसे विषयों के बारे में ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। इन विषयों को बहुत ही ध्यान से पढ़ें तथा इनसे संबंधित सभी महत्वपूर्ण कक्षाओं पर विशेष ध्यान दें। साथ ही साथ इन विषयों में अच्छी नॉलेज और नंबर प्राप्त करना आपकी जिम्मेदारी होगी। क्योंकि 12वीं कक्षा से ही आपके इंजीनियर बनने की पढ़ाई शुरू होती है।

कुछ उपकरणों को अपनाएं

पढ़ाई के साथ-साथ विश्वविद्यालय में आपको कुछ उपकरणों का उपयोग करके दिखाया जाता हैं। आपको इन  उपकरणों का उपयोग करना आना चाहिए। साथ ही साथ आप अपने विषय से संबंधित कुछ उपकरण अपने घर में भी करके देख सकते हैं। उदाहरण के तौर पर बताया जाए तो, यदि आपको कोई खराब कंप्यूटर दिखता है, तो आप उसे खोलकर सही करने की कोशिश करें। इससे आपकी प्रैक्टिकल पढ़ाई बहुत अच्छे से हो सकेगी और आप चीजों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी एकत्रित कर सकेंगे। साथ ही आपके अंदर बेझिझक किसी भी कार्य को कर देने का हौसला बुलंद होगा।

अपनी पसंदीदा इंजीनियरिंग शाखा को चुने

यदि कोई विद्यार्थी इंजीनियरिंग करना चाहता है। तो उसे 12वीं के बाद अपनी पसंदीदा इंजीनियरिंग फील्ड को चुनना चाहिये। क्योंकि किसी के दबाव में यदि आप इंजीनियरिंग करते हैं। तो आप एक अच्छे इंजीनियर बनने में असफल हो सकते हैं। इसीलिए आपको अपनी रूचि और इच्छा अनुसार ही सभी कार्यों को करना चाहिए। यदि आपको कंप्यूटर के साथ कार्य करना अच्छा लगता है। तथा आप उस कार्य को जल्दी सीख जाते हैं। तो आपको कंप्यूटर साइंस की फील्ड में जाना चाहिए। इससे आपकी रुचि और बढ़ेगी। साथ ही साथ आप अपनी फील्ड में एक बेहतरीन इंजीनियर बन सकेंगे।

इंजीनियरिंग के बेस्ट कॉलेजेस? (Best colleges for engineering?

बहुत से विद्यार्थियों का सपना होता है, कि वह एक अच्छे संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करें। ताकि उनका भविष्य एकदम सुरक्षित रहे। यदि आप इंजीनियरिंग करने के लिए किसी बेस्ट कॉलेज की तलाश कर रहे हैं। तो हमारे द्वारा नीचे आपको Best colleges for engineering? के बारे में बताया गया है। जिसमें आप एक अच्छी रैंक लाकर एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। तथा अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
  • इंडियन ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रुड़की
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ,खड़कपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
  •  अन्ना यूनिवर्सिटी-इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद

इंजीनियर की पढ़ाई कितने साल की होती है? (How long is the study of an engineer?)

इंजीनियरिंग करने से पहले आपको यह अवश्य जानना चाहिए, की इंजीनियरिंग की पढ़ाई कितने साल की होती है? इसके पश्चात ही आप इंजीनियरिंग बनने का फैसला ले सकते हैं। तो हम आपको बता दें, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपको 4 साल की बी-टेक की पढ़ाई करनी होती है। जब आप 4 साल की पढ़ाई को पूरा करते हैं। तो आपको इंजीनियर की डिग्री प्रदान कर दी जाती है। किसी किसी कॉलेज में आपको 4 साल से अधिक समय भी लग सकता है। परंतु आपको इस बीच अपनी पढ़ाई बहुत मन लगाकर करनी होती है। तभी आप एक अच्छे इंजीनियर बनने में सक्षम होते हैं।

इंजीनियर क्या कार्य करते हैं? (Work as an engineer?)

सभी के मन में यह सवाल जरूर आया होगा, कि आखिर इंजीनियर बनने के बाद उन्हें क्या कार्य करना पड़ता है? यदि आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हमारे द्वारा आपको Work as an engineer? के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दी जाएगी। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • इंजीनियर के द्वारा लोगों को लाभ पहुंचाने वाली सुविधाजनक चीजों का निर्माण किया जाता है।
  • इंजीनियर के द्वारा घर, बिल्डिंग, डैम, नदी और रोड आदि आवश्यक चीजों का निर्माण किया जाता है।
  • इंजीनियर के द्वारा महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के साथ साथ एक बड़े पैमाने पर संक्रमण के लिए विषाक्त फैल और प्रणालियों की सफाई के लिए प्रक्रियाओं को डिजाइन करने का कार्य भी किया जाता है।
  • इंजीनियर के द्वारा बहुत से उपकरणों का निर्माण किया जाता है। बड़ी-बड़ी मशीनें जिनका उपयोग आज के समय में एक आवश्यक जरूरत हो गया है। वह भी इंजीनियर के द्वारा ही डिजाइन की जाती है।
  • ऊपर दिए गए सभी कार्यों के अलावा भी इंजीनियर के द्वारा बहुत से कार्य किए जाते हैं। हर फील्ड के अलग-अलग इंजीनियर होते हैं। जिनके द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यों को किया जाता है। परंतु सभी कार्य लोगों की आवश्यकता को पूरा करने हेतु किए जाते है।

इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है? (How much is the salary of an engineer?)

किसी काम को हम मन लगाकर तभी करते हैं। जब हमें पता होगा कि हमें उस कार्य को करने से एक अच्छी सैलरी प्राप्त हो सकती है। यदि आप इतनी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। तो आपको एक अच्छी सैलरी भी मिलनी चाहिए। यदि आप को सैलरी के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो यहां हम आपको Engineer ki salary kitni hoti hai? इसके बारे में बताने जा रहे हैं। इंजीनियर को सैलरी उनकी काबिलियत के आधार पर दी जाती है। तथा उनकी सैलरी उनके अनुभव पर भी निर्भर होती है। शुरुआत में इन्हें ₹20000 सैलरी प्रदान की जाती है। जो आगे अनुभव के आधार पर एक लाख से दो लाख तक पहुंच सकती है।

12वीं के बाद इंजीनियर कैसे बने? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q:-1. इंजीनियर कौन होता है?

Ans:-1. इंजीनियर उस व्यक्ति को कहते हैं, जिसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की होती है। साथ ही साथ जो आवश्यक चीजों जैसे:- घर, बिल्डिंग, केमिकल और मशीनों आदि का निर्माण करते हैं, “इंजीनियर” कहलाते हैं।

Q:-2. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कितने साल की होती है?

Q:-2. यदि आप बारहवीं कक्षा के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। तो आपको 4 साल की बीटेक की पढ़ाई करनी होती है। इसके तत्पश्चात ही आपको इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त होती है।

Q:-3. 10वीं कक्षा के बाद भी इंजीनियर बन सकते हैं?

Ans:-3. जी हां, यदि आप दसवीं कक्षा के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। तो आप इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप एक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हो सकते हैं।

Q:-4. इंजीनियर कितने प्रकार के होते हैं?

Ans:-4. इंजीनियरिंग किसी एक विषय में नहीं की जाती है। इंजीनियरिंग करने की अलग-अलग फील्ड होती है। जिस फील्ड में आप दिलचस्पी रखते हैं। उस फील्ड में आप इंजीनियरिंग कर सकते हैं। इसी प्रकार इंजीनियर भी विभिन्न प्रकार के होते हैं।

Q:-5. इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?

Ans:-5. हर क्षेत्र में उनकी काबिलियत और पोजीशन के आधार पर इंजीनियर की सैलरी निर्धारित की जाती है। परंतु शुरुआत में किसी भी व्यक्ति को ₹20000 सैलरी प्रदान की जाती है। यह सैलरी आगे अनुभव के आधार पर 1 लाख से 2 लाख तक भी पहुंच जाती है।

Q:-6. इंजीनियर के द्वारा क्या कार्य किए जाते हैं?

Ans:-6. इंजीनियर लोगों की आवश्यकता हेतु बहुत से उपकरणों का निर्माण करते हैं। साथ ही साथ इनके द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यों को किया जाता है। यह मेडिकल, मैकेनिकल और कंप्यूटर सभी फील्ड में कार्यरत होते हैं।

Q:-7. इंजीनियरिंग करने के सबसे अच्छे कॉलेज कौन से हैं?

Ans:-7. इंजीनियरिंग करने के सबसे अच्छे कॉलेजों की जानकारी हमने ऊपर इस लेख में दी है। जिसके माध्यम से आप एक अच्छे इंजीनियर बनने में सक्षम हो सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमारे द्वारा अपने इस आर्टिकल के अंतर्गत आपको Engineer kya hota hai? How to become an engineer? How to prepare for becoming an engineer? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है।

यदि आप भी एक 10वीं या 12वीं क्लास के विद्यार्थी हैं। तथा आप एक इंजीनियर बनना चाहते हैं। तो आपको अवश्य ही हमारा यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दिया गया यह लेख पसंद आया हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए। साथ ही हमारे इस लेख को अपने जरूरतमंद सभी दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment