मैथ्स में इंटेलिजेंट कैसे बने? आसान तरीके

बहुत से बच्चे पढ़ाई में अच्छे होते हैं। परंतु मैथ्स में वह बहुत कमजोर होते हैं। इसीलिए वह आगे चलकर पिछड़ जाते हैं। बहुत से बच्चे ऐसे हैं, जिनक हर विषय में अच्छे नंबर आते हैं। परंतु वह मैथ्स में बहुत कमजोर होते हैं। ऐसा नहीं है कि उन बच्चों के द्वारा मैथ्स में पढ़ाई नहीं की जाती है। परंतु फिर भी उनके मैथ में अच्छे नंबर नहीं आ पाते हैं। जिसके कारण वह बहुत निराशा अपने अंदर भर लेते हैं। यदि आपके आसपास या आपके घर में ऐसे बच्चे हैं। तो उन बच्चों के लिए हमारे द्वारा इस लेख को जारी किया गया है। ताकि हम How to become intelligent in maths के बारे में कुछ जानकारी दे सके। जिससे आगे चलकर वह  मैथ्स में अच्छे नंबर ला पाएं।

आज के समय में जहां अधिक से अधिक लोग इंजीनियर बनना चाहते हैं। वहीं बहुत से बच्चों का मैथ कमजोर होता है। परंतु मैथ के बिना हमारी पढ़ाई का कोई मतलब नहीं होता है। हमें हर विषय में अपनी पकड़ मजबूत रखनी चाहिए। आज के समय में मैथ्स हर कंपटीशन में पूछी जाती है। इसलिए हर व्यक्ति की मैथ अच्छी होनी चाहिए। हमारे द्वारा आपको इस लेख के अंतर्गत आज Math me intelligent kaise bane? Math me topper kaise bane? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। यदि आप इससे संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको अंत तक यह लेख जरूर पढ़ना होगा।

Contents show

मैथ्स क्या होता है? (What is math?)

मैथ एक विषय है, जिसके अंतर्गत आपको अंको से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी जाती है। साथ ही साथ हमारे चारों तरफ हो रहे सौदे, गिनती मैथ की वजह से ही होते हैं। मैथ के अंतर्गत आप विभिन्न प्रकार के फार्मूला तथा सवालों से जूझते हैं। मैथ, हिंदी और अंग्रेजी की तरह ही पढ़ाया जाता है। इसे शुरुआत से ही बच्चों की पढ़ाई में शामिल किया गया है।

 मैथ्स में इंटेलिजेंट कैसे बने आसान तरीके

मैथ्स में इंटेलिजेंट कैसे बने? (How to become an intelligent in math?)

बहुत से बच्चे ऐसे होते हैं, जो मैथ का नाम सुनते ही पढ़ाई से मन हटा लेते हैं तथा आपने भी अधिकतर अपने आसपास मैथ से भागने वाले बच्चे देखे होंगे। मां बाप अपने बच्चों का मैथ अच्छा करने के लिए उनका ट्यूशन भी लगाते हैं। परंतु यदि बच्चों के मन में मैथ का डर रहेगा। तो वह मैथ नहीं पढ़ पाएंगे। मैथ कोई भी रटने वाला विषय नहीं है, मैथ विषय की आप जितनी अधिक प्रैक्टिस करेंगे।

आपका मैथ उतना ही अधिक होगा। हमारे द्वारा नीचे आपको How to become an intelligent in math? के बारे में जानकारी दी गई है। नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को अपनाकर आप मैथ में अच्छे बन सकते हैं।

1. टाइम टेबल बनाएं (Make time table)

मैथ को अच्छा करने के लिए आपको मैथ की बार-बार प्रैक्टिस करनी होगी। इसके लिए आपको मैथ विषय को अधिक से अधिक समय देना होगा। परंतु हमें रोजमर्रा की जिंदगी में सभी कार्य करने होते हैं। इसलिए आपको एक समय सारणी बनानी चाहिए। जिससे आप अपने संपूर्ण कार्य समय पर कर सकें तथा मैथ को अधिक से अधिक समय दे सके। परन्तु आपको अपना टाइम टेबल रोज़ फॉलो करना होगा। आप अपने हिसाब से टाइम टेबल बना सकते है। परन्तु अपको मैथ विषय की प्रैक्टिस अधिक से अधिक करनी होगी। इससे आप मैथ में एक्सपर्ट हो जाएंगे।

2. फार्मूला के नोट्स बनाये (Make formula notes)

यदि आप मैथ पढ़ते हैं, तो आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य यही है, कि आप संपूर्ण फॉर्मूला को एक कॉपी में नोट करके रखें। यह कार्य चाहे आप कंपटीशन की तैयारी कर रहे हो या चाहे कोई स्कूल का मैथ पढ़ रहे हो। आप सभी को करना चाहिए। संपूर्ण चैप्टर के संपूर्ण फार्मूले को यदि आप नोटबुक में नोट कर लेंगे। तो आपको वह फॉर्मूले बार-बार किताब में नहीं ढूंढने पड़ेंगे। सभी फॉर्मूला को आप एक जगह से पढ़ने में सक्षम होंगे।

यदि आप फॉर्मूला एक नोटबुक में नोट कर रहे हैं। तो ध्यान रहे कि आप चैप्टर वाइज इन फार्मूला को नोट करें। ताकि आप जब भी किसी चैप्टर के सवाल बनाने बैठे, तो आपको बहुत आसानी से उसके फार्मूला मिल जाए। इस प्रकार जब आप बार-बार इन फार्मूला को पड़ेंगे। तो आपका दिमाग उसे रखने की जगह याद कर लेगा तथा रोज प्रैक्टिस के लिए यह फार्मूला नोटबुक आपकी बहुत मदद करेगी।

3. रोजाना मैथ्स की प्रैक्टिस करें (Do practice of math daily)

समय सारणी के अनुसार आपको रोज मैथ को अधिक से अधिक समय देना होगा। ताकि आप मैथ की अधिक से अधिक प्रैक्टिस कर सके। जब आप मैथ की प्रैक्टिस करेंगे, तो आपको उसके फार्मूला से लेकर संपूर्ण प्रक्रिया याद रहेगी। कभी-कभी बच्चे एक दिन में बहुत अधिक पढ़ाई कर लेते हैं। तथा दूसरे दिन उनको पढ़ने का बिल्कुल मन नहीं करता है। परंतु आपको ऐसा नहीं करना है, भले ही आप कम पढ़े। परंतु आपको रोज पढ़ना होगा। जब आप रोज प्रैक्टिस करके क्वेश्चन को हल करेंगे। तो आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा तथा आप मैथ विषय में अच्छे भी हो जाएंगे।

4. दोस्तों के साथ मैथ्स हल करें (Solve math with friends)

मैथ्स एक ऐसा विषय है, जिसे आप जितने लोगों के साथ मिलकर हल करेंगे। उतना ही आपके दिमाग में वह आएगा। इसलिए आपको मैथ विषय का एक ग्रुप डिस्कशन भी करना चाहिए। रात में बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं। जो आसान हो कर भी हमारी समझ में नहीं आती है। परंतु जब दूसरा व्यक्ति हमें बताता है, तो हमारे समझ में वह आ जाता हैं। इसलिए यदि आप अपने दोस्त के साथ मिलकर मैथ के क्वेश्चन हल करेंगे। तो आपको मैथ और अच्छे से समझ आएगी। मैथ विषय को आप स्कूल, कोचिंग और घर कहीं भी बच्चों के साथ मिलकर हल कर सकते हैं। यह आपको आगे बहुत फायदा देगा।

5. कॉन्फिडेंस लो ना होने दें (Don’t let the confidence take you)

जब आप रोज मैथ विषय के क्वेश्चन को हल करने की प्रैक्टिस करेंगे। तो कई बार ऐसा होगा कि आप से कोई क्वेश्चन हल नहीं होगा। तब आपको घबराना नहीं है तथा उस क्वेश्चन को छोड़ना भी नहीं है। आप उस क्वेश्चन को अपने दोस्तों के साथ, अपने स्कूल टीचर के साथ तथा अपने कोचिंग ट्विटर के साथ मिलकर हल कर सकते हैं।

परंतु यदि आप उसी समय उस क्वेश्चन को हल करना चाहते हैं। तो आप किसी भी इंटरनेट जैसे:- यूट्यूब और गूगल आदि का सहारा ले सकते हैं। इसलिए यदि आपको कभी भी किसी क्वेश्चन को सॉल्व करने में दिक्कत आ रही है। तो आपको कभी घबराना नहीं है, तो कॉन्फिडेंस बनाए रखना है कि आप उसको सॉल्व कर सकते हैं।

6. स्टेप वाइज ही क्वेश्चन को सॉल्व करें (Solve the question step wise)

यदि आप पहली बार मैथ के सवाल को ध्यानपूर्वक करने बैठे हैं। तो आपको ध्यान रखना होगा कि आप सवाल को स्टेप वाइज बनाएं। किसी भी कैलकुलेशन को छोड़े नहीं, नोटबुक के अंदर स्टेप बाय स्टेप ही सवाल को हल करें। ताकि आगे चलकर आपको सवाल हल करने में कोई भी परेशानी ना हो। यदि आप कुछ कैलकुलेशन के स्टेप्स को छोड़कर सवाल हल करेंगे। तो उन सवालों का रिवीजन करते समय आप उन सवाल में अटक सकते हैं। जिससे आपको रिवीजन करने में परेशानी होगी। यदि आप स्स्टेप बाय स्टेप क्वेश्चन करेंगे। तो आपको सवाल देखते ही समझ आ जाएगा।

7. टाइम को मेंटेन करके क्वेश्चन को हल करे (Solve the question with maintain time)

सवाल को हल करते समय हमेशा अपने सामने एक घड़ी लेकर बैठे। ताकि आप इस बात का अंदाजा लगा पाए, कि आप किस सवाल को कितने समय में कर सकते हैं? मैथ विषय एक ऐसा विषय है। जिसमें आपको टाइम अच्छे से मैनेज करना होता है क्योंकि यदि आप एक क्वेश्चन को हल करने में अधिक समय लेंगे। तो आप आने वाली परीक्षाओं में मैथ को सॉल्व नहीं कर सकेंगे। इसलिए प्रत्येक प्रश्न पर आपको कम से कम समय खर्च करना है तथा प्रश्न का उत्तर निकालना है। इसलिए आपको मैथ के क्वेश्चन हल करते समय टाइम को मेंटेन करना होगा।

8. मैथ क्वेश्चन करते समय सफाई का ध्यान रखें (Take care of cleanliness while doing math questions)

जब भी आप मैथ के सवालों को हल करें, तो आपको मैथ के सवाल बनाते समय साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखना होगा। किसी भी कटिंग के साथ अपने कोई भी नोट्स को न बनाएं। यदि आप सवाल बनाते समय अधिक कटिंग करेंगे। तो आपको आगे कन्फ्यूजन हो सकता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप जब भी मैथ के सवाल हल करें, साफ सुथरी तरह से करें क्योंकि यदि आप एग्जाम में कटिंग के साथ प्रश्नों को हल करेंगे। तो एग्जामिनर को भी आपकी कॉपी देखकर परेशान हो सकती हैं और कभी-कभी इसी स्थिति में आपके नंबर मैथ में कम रह जाते हैं। इसीलिए आप जब भी प्रश्न हल करें, साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।

9. ज्योमेट्री क्वेश्चंस को अच्छे से हल करें (Solve the geometry questions carefully)

मैथ में आपको ज्योमेट्री के क्वेश्चन भी हल करने होते हैं। ज्योमेट्री के क्वेश्चन आप को बहुत ध्यान से हल करने होते हैं। आपको इन क्वेश्चन को हल करते समय विभिन्न प्रकार के इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल करना होता है। इसीलिए आपको यह इंस्ट्रूमेंट अच्छे से चलाने आने चाहिए तथा जोमेट्री में बनने वाले सभी डायग्राम नीट एंड क्लीन होने चाहिए। ताकि सामने वाला देखकर उन्हें भली-भांति समझ सके। जब भी आप ज्योमेट्री के चैप्टर का रिवीजन करें। तो हमेशा उनके डायग्राम का भी रिवीजन करें। ताकि आप इन डायग्राम को भूले नहीं।

10. अपनी क्लास के पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें (Solve the previous year question paper)

यदि आप किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे है। तो आपको मैथ आनी चाहिए। साथ ही साथ आप अपने परीक्षा के प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करें। आप जितना पेपर को सॉल्व करेंगे, उतना ही आपको अंदाजा होगा कि आपकी परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न आ सकते हैं। साथ ही साथ प्रश्न को हल करते समय टाइम का ध्यान जरूर रखें।

ताकि आपको यह अंदाजा लग सके कि आप परीक्षा में पेपर को कितने समय में हल कर सकेंगे। प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर हल करने से आपको उसके पैटर्न की भी जानकारी मिलेगी क्योंकि आपकी आने वाली परीक्षा में भी इसी पैटर्न में आपको क्वेश्चन करने को दिए जाएंगे। इसीलिए आपको अपने प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर हल करने होंगे।

मैथ्स में तेज होने के फायदे? (Benefits of being fast in math?)

जैसे की हमने आपको ऊपर ही बताया है कि मैथ पढ़े बिना आपकी पढ़ाई अधूरी है। इसीलिए आपको अपनी मैथ्स अच्छी करनी होगी। परंतु बच्चे का मैथ पढ़ने में दिल नहीं लगता है। तो उसे वह क्या करना चाहिए? इसीलिए हमारे द्वारा आप सभी को नीचे Benefits of being fast in maths? के बारे में बताया गया है।

मैथ में तेज होने के फायदे के बारे में जानने के बाद आप अवश्य ही मैथ पढ़ने की कोशिश करेंगे। साथ ही साथ अपनी पढ़ाई में भी दिल लगाएंगे। मैथ्स एक कठिन विषय के रूप में देखा जाता है। परंतु यदि आप इसे प्रैक्टिस करते रहेंगे। तो आपको यह आसान लगने लगेगा। हमारे द्वारा दी जाने वाली जानकारी निम्न प्रकार है-

  • यदि आप मैथ की प्रैक्टिस करते रहेंगे तथा अपने मैथ की कैलकुलेशन को अच्छा कर लेंगे। तो आपका माइंड बहुत अधिक शार्प हो जाएगा।
  • आपकी सोचने, समझने की शक्ति बढ़ जाएगी।
  • आप किसी भी कंपटीशन के लिए मैथ की तैयारी करने में सक्षम होंगे तथा आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
  • यदि आपकी पढ़ाई खत्म हो जाए, तो आप अपने आसपास के बच्चों को मैथ की कोचिंग पढ़ा सकते हैं। इससे आपकी मैथ अच्छी बनी रहेगी।
  • ऊपर दिए गए संपूर्ण फायदे यदि आप मैथ में तेज हो जाएंगे, तो आपको अवश्य मिलेंगे। इसके अलावा भी विभिन्न प्रकार के फायदे एक मैथ एक्सपोर्ट को मिलते हैं।

मैथ्स क्या होता है मैथ्स में इंटेलिजेंट कैसे बने? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q:-1. मैथ क्या होता है?

Ans:- 1. मैथ एक विषय है, जिसके अंतर्गत बच्चों को कैलकुलेशन, गिनती आदि की जानकारी दी जाती है। इसके माध्यम से आज के समय में बहुत से हिसाब किताब पूरे होते हैं। यह विषय शुरुआत से ही बच्चों को पढ़ाया जाता है।

Q:-2. मैथ क्यों जरूरी होता है?

Ans:-2. मैथ को पढ़ना हमारी निजी जिंदगी के लिए भी बेहद आवश्यक है क्योंकि मैथ के द्वारा ही हम आपस में लेनदेन का कार्य कर पाते हैं। मैथ विषय के होने के कारण ही हर व्यक्ति एक दूसरे से लेनदेन करने में सक्षम होता है। बहुत से और भी कार्य होते हैं, जिसमें मैथ विषय अपनी अहम भूमिका निभाता है।

Q:-3. मैथ में इंटेलिजेंट कैसे बने?

Ans:-3. यदि आप मैथ में इंटेलिजेंट बनना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा आपको ऊपर How to become intelligent in math? के बारे में जानकारी दी गई है। इनके सभी स्टेप्स को अपनाकर आप मैथ में इंटेलिजेंट बन सकते हैं। परंतु आपको पूरे ध्यान से इन स्टेप्स को फॉलो करना है।

Q:-4. मैथ के क्या फायदे होते हैं?

Ans:-4. यदि आप मैथ विषय में अच्छे होते हैं, तो आपको कंपटीशन लेवल पर कम परेशानी होती है। साथ ही साथ आप अपनी इस काबिलियत के आधार पर अपना खर्चा भी निकाल सकते हैं। मैथ के और भी फायदे हमने ऊपर लेख में आपको बताएं है।

Q:-5. किसी भी कंपटीशन की तैयारी करने के लिए मैथ को किस प्रकार पढ़े?

Ans:-5. यदि आप किसी भी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं। तो मैथ को आपको बहुत ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। सर्वप्रथम टाइम टेबल बनाएं, जिन जिन टॉपिक को आपको पढ़ना है, चाहते उनके बारे में संपूर्ण जानकारी इक्कठा करें तथा अपने पेपर के प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर को अवश्य लगाएं। इस प्रकार आप बहुत आसानी से कंपटीशन लेवल के मैथ को तैयार कर सकते हैं।

Q:-6. मैथ को अधिकतर बच्चे कठिन क्यों समझते हैं?

Ans:-6. सभी बच्चे मैथ के फार्मूला तथा मैथ की प्रैक्टिस रोज़ नहीं कर पाते हैं। इसलिए उन बच्चों को मैथ कठिन लगता है। परंतु यदि आप रोज मैथ की प्रैक्टिस करेंगे तथा उनके फार्मूला को रोज़ रिवीजन करेंगे। तो आपके लिए मैथ बेहद आसान हो जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमारे द्वारा आप सभी को इस आर्टिकल के अंतर्गत How to become an intelligent in maths?How to become topper in math? के बारे में संपूर्ण जानकारी स्थान पूर्वक दी गई है। यदि आपका मैथ बहुत कमजोर है तथा आप अपने मैथ को अच्छा करना चाहते हैं।

तो आपको अवश्य ही हमारा यह लेख पढ़ना चाहिए क्योंकि हमने आपको इस लेख के अंतर्गत कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जानकारी दी है। जिससे आप मैथ को अच्छा कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दिया गया यह देख जरूर पसंद आया होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो हमारे इस लेख को अपने सभी जरूरतमंद दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment