कस्टम अधिकारी कैसे बने? | शैक्षिक योग्यता, परीक्षा, सैलरी व कार्य

यदि भारत में देखा जाए तो केंद्र सरकार के अंतर्गत वित्त मंत्रालय को रखा गया है। तथा वित्त मंत्रालय के अंतर्गत उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड को रखा गया है। सीमा शुल्क बोर्ड के माध्यम एवं केंद्रीय उत्पाद के द्वारा ही उत्पादन शुल्क और सीमा शुल्क को अर्जित किया जाता है। यह कार्य कस्टम अधिकारी तथा सीमा शुल्क अधिकारी के द्वारा किया जाता है। निर्धारित सीमा क्षेत्र में ही वस्तुओं की गहन जांच करने के तत्पश्चात इस शुल्क को प्राप्त किया जाता है। यदि आप ही कस्टम अधिकारी बनना चाहते हैं। परंतु आपको नहीं पता कि कस्टम अधिकारी क्या है? तो आज हम आपको अपने इस लेख में कस्टम अधिकारी कैसे बने? तथा कस्टम अधिकारी क्या होता है? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

हर व्यक्ति हमारे देश में कुछ ना कुछ बनना चाहता है। परंतु हर किसी व्यक्ति की अलग-अलग क्षेत्र में अधिकारी बनने की होती है। यदि आप कस्टम अधिकारी बनना चाहते हैं। परंतु आपको नहीं पता कि कस्टम अधिकारी कैसे बने? तो आज हम आपको अपने इस लेख में How to become आ Custom Officer? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि कस्टम अधिकारी बनने के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए? कस्टम अधिकारी से संबंधित संपूर्ण जानकारी के बारे में आज आपको हमारे इस लेख में जानने को मिलेगा। यदि आप भी इन सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Contents show

कस्टम अधिकारी बनने हेतु योग्यता (Eligibility to become a custom Officer?)

यह तो हम सब जानते हैं, कि सरकार द्वारा हर किसी पद के लिए कोई ना कोई योग्यता रखी जाती है। इसी प्रकार कस्टम अधिकारी बनने हेतु भी सरकार द्वारा बहुत सी योग्यताएं रखी गयी है। यदि आपको इन योग्यताओं के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। तो हमने नीचे कस्टम अधिकारी बनने हेतु योग्यता से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा की है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

कस्टम अधिकारी कैसे बने

शैक्षणिक योग्यता (Educational Eligibility):-

यदि कोई अभ्यार्थी कस्टम अधिकारी बनना चाहता है। तो उसे ट्वेल्थ क्लास अच्छे नंबरों (न्यूनतम 55% अंक) से पास करने के पश्चात किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री 55% नंबरों के साथ प्राप्त करनी होगी। आप स्नातक किसी भी विषय से कर सकते हैं। परंतु कस्टम अधिकारी बनने हेतु आपको 55% अंक की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होती है। यदि आप स्नातक में 55% अंक अर्जित नहीं करते हैं, तो आपका कस्टम अधिकारी बनने हेतु होने वाली परीक्षा में बैठने में सक्षम नहीं होते है।

आयु सीमा (Age Limit)

प्रत्येक पद पर कोई भी व्यक्ति तभी कार्यरत हो सकता है। जब वह सरकार द्वारा निर्धारित आयु के लिए पात्र होता है। जी हां, कस्टम अधिकारी बनने हेतु अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। जो भी व्यक्ति पिछड़ा वर्ग से संबंधित होते हैं। उन्हें 3 साल तक का आयु आरक्षण प्रदान किया जाता है। अर्थात न्यूनतम आयु 24 वर्ष तथा अधिकतम आयु 31 वर्ष होती है। साथ ही साथ जो व्यक्ति अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वाले वर्ग से संबंधित होते हैं। उन्हें 5 साल तक का आयु आरक्षण प्रदान किया जाता है। यानी यह लोग न्यूनतम 26 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष तक कस्टम अधिकारी बनने के लिए पात्र होते हैं-

शारीरिक योग्यता (Physical eligibility)

यदि आप कस्टम अधिकारी बनना चाहते हैं। तो कस्टम अधिकारी बनने हेतु आप को शारीरिक रूप से अधिक स्वस्थ होना आवश्यक है। साथ ही आपको किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए। तथा कस्टम अधिकारी बनने हेतु सरकार द्वारा 157. 5 सेंटीमीटर की लंबाई की मांग की जाती है। तथा कस्टम अधिकारी बनने हेतु अभ्यार्थी का सीना 81 सेंटीमीटर होना आवश्यक है.

यदि ऊपर दी गई सभी योग्यता में से आपके पास कोई योग्यता नहीं है। तो आप कस्टम अधिकारी बनने हेतु आवेदन करने में सक्षम नहीं होते हैं। अर्थात आपको कस्टम अधिकारी बनने के लिए खुद को तैयार करना होगा। और अपने अंदर यह सारी योग्यता लानी होंगी। ताकि आप कस्टम अधिकारी बनने के लिए होने वाली परीक्षा में आवेदन करने में सक्षम हो सके। साथ ही साथ एक अच्छे कस्टम अधिकारी बन सके।

कस्टम अधिकारी बनने के लिए आवश्यक गुण? (Qualities required to become a customs officers?)

कस्टम अधिकारी बनने हेतु आपके पास कुछ आवश्यक गुण भी होने चाहिए। ऊपर दी गई सभी योग्यता के साथ-साथ यदि आपके पास यह गुण होते हैं। तो आप एक अच्छे कस्टम अधिकारी बनने में सक्षम होते हैं। यदि आपको नहीं पता कि कस्टम अधिकारी बनने के लिए आवश्यक गुण कौन-कौन से हैं? तो हमे नीचे आपको पॉइंट के माध्यम से कस्टम अधिकारी बनने के लिए आवश्यक गुण के बारे में जानकारी प्रदान की है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • सर्वप्रथम कोई भी व्यक्ति जो कस्टम अधिकारी बनने के लिए आवेदन करना चाहता है। उसे भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। अर्थात आपके पास भारत की नागरिकता होना आवश्यक है।
  • अभ्यार्थी के पास किसी ना किसी भी वाहन को चलाने के लिए लाइसेंस प्राप्त होना चाहिए। महत्वपूर्ण बात यह है, कि वह लाइसेंस अभ्यार्थी के नाम का ही होना चाहिए।
  • कस्टम ऑफिसर बनने हेतु अभ्यार्थी किसी भी ड्रग का उपयोग ना करता हो। अर्थात उसकी शारीरिक क्षमता अच्छी होनी चाहिए। तथा वह किसी गैर कानूनी कार्य में शामिल नहीं होना चाहिए।
  • अभ्यार्थी को रिलायबल ट्रांसपोर्टेशन होना अनिवार्य होता है।
  • जब आप कस्टम ऑफिसर बन जाएंगे। तो आपको एक कम्युनिटी के साथ कार्य करना होता है। इसके लिए आपके पास व्यवहार और बात करने के अच्छे गुण होने आवश्यक है। ताकि आप कम्युनिटी में एक अच्छे संवाद के साथ समस्या का समाधान कर सकें।
  • साथ ही साथ आपके अंदर किसी भी व्यक्ति को, किसी भी कार्य को सहयोग करने का गुण होना चाहिए। इस गुण के माध्यम से आप अपनी कम्युनिटी के साथ अच्छे से कार्य करने में सक्षम होते हैं।
  • अभ्यार्थी के अंदर समय से अधिक कार्य करने का गुण होना चाहिए। क्योंकि जब आप कस्टम अधिकारी के पद पर होते हैं। तब आपको निर्धारित समय से अधिक कार्य करने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए यह गुण होना आपके अंदर बेहद आवश्यक है।
  • ऊपर बताए गए सभी गुण को आप अपने अंदर ला सकते हैं। तब जाकर आप एक अच्छे कस्टम अधिकारी बनने में सक्षम होंगे।

कस्टम अधिकारी बनने हेतु पाठ्यक्रम? Syllabus to become a Customs Officers?)

कस्टम अधिकारी बनने हेतु प्रत्येक अभ्यर्थी को कुछ परीक्षाओं से होकर गुजरना होता है। यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी के द्वारा आयोजित की जाती है। इन परीक्षाओं को तीन भागों में आयोजित किया जाता है। जिसे पास करने के तत्पश्चात ही अभ्यार्थी कस्टम अधिकारी की पोस्ट पर कार्यरत हो सकता है। यदि आपको नहीं पता की इस परीक्षा के अंदर कौन-कौन से भाग होते हैं। तो इसकी जानकारी हमने नीचे दे रखी है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट टेस्ट (CSIT)
  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
  • व्यक्तित्व परीक्षण

कस्टम अधिकारी बनने हेतु सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट टेस्ट (CSIT):- (Civil Service Institute Test to become a Customs Officers?)

कस्टम अधिकारी बनने हेतु आपको सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट से होकर गुजरना होता है। यह कस्टम अधिकारी बनने हेतु प्रथम परीक्षा होती है। जिसे यूपीएससी द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया गया है। एक भाग में अभ्यार्थी को निर्धारित 200 अंक के प्रश्न देखने को मिलते हैं। यह परीक्षा आपको बहु वैकल्पिक पैटर्न में देखने को मिलती है। कस्टम ऑफिसर बनने हेतु आपको यह परीक्षा आवश्यक तौर पर उत्तीर्ण करनी होती है। यदि आप यह परीक्षा पास कर लेते हैं। तब जाकर आप मुख्य परीक्षा को देने योग्य होते है। इस परीक्षा में पास होने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होती है।

मुख्य परीक्षा (Main exam)

यूपीएससी के द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में 9 परीक्षाएं आयोजित कराई जाती है। इन सभी परीक्षाओं में अभ्यार्थी से लिखित प्रश्नों के उत्तर पूछे जाते है। यदि आप कस्टम ऑफिसर बनना चाहते हैं। तो आपको सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के अंतर्गत आयोजित होने वाली 9 परीक्षाओं को पास करना अनिवार्य है। परंतु सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप मुख्य परीक्षा को पास कर लेते हैं। तब जाकर ही आप अगले चरण की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। अन्यथा आपको मुख्य परीक्षा में अयोग्य ठहरा दिया जाएगा। तथा आप अगले चरण में परीक्षा देने के योग्य नहीं होंगे। इसलिए आपको मुख्य परीक्षा पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। क्योंकि इसमें लिखित प्रश्नों के उत्तर पूछे जाते हैं।

कस्टम ऑफिसर बनने हेतु व्यक्तित्व परीक्षण?:- (Personality test to become a Custom Officer?)

कस्टम ऑफिसर बनने हेतु व्यक्तित्व परीक्षण कस्टम ऑफिसर बनने की आखिरी परीक्षा होती है। जब आप सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट तथा मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेते हैं। तब जाकर आपको व्यक्तित्व परीक्षण की परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाता है। इस परीक्षा को साक्षात्कार के नाम से भी जाना जाता है। इस परीक्षा के अंतर्गत अभ्यार्थी की बुद्धि, क्षमताओं, गुणों और मूल्यों का मूल्यांकन किया जाता है। व्यक्तित्व परीक्षण में आप से आसपास के व्यक्तिगत प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके माध्यम से आपकी मानसिक क्षमता को आंका जाता है। यदि प्रश्नों के उत्तर देते समय अभ्यार्थी की तर्क क्षमता अच्छी साबित होती है। तो उसे अच्छे अंक प्रदान किए जाते हैं। जो उसको कस्टम ऑफिसर बनने में पूरी मदद करते हैं।

कस्टम अधिकारी का वेतन?:- (Salary of Custom Officer)

हर व्यक्ति एक अच्छा वेतन प्राप्त करना चाहता है। तभी वह दिन रात एक कर के परीक्षाओं की तैयारी करता है। हर व्यक्ति चाहता है। कि उसे एक ऐसी सैलरी मिले। जिससे वह अपने परिवार को सुचारु रुप से चलाने में सक्षम हो सकें। कस्टम अधिकारी को 7 वीं सीपीसी के अनुसार वेतन प्रदान किया जाता है। यह वेतन ₹52000 प्रतिमाह दिया जाता है। (जबकि सकल के अनुसार इसका वेतन लगभग ₹60000 प्रतिमाह होता है।

कस्टम अधिकारी के अधिकार?:- (Rights Of Custom Officer?)

कस्टम अधिकारी के कुछ अधिकार होते हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए वह अपना कार्य करता है। यदि आप कस्टम अधिकारी के अधिकारों को नहीं जानते हैं। तो हम आपको कस्टम अधिकारी के अधिकारों की जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जो कि निम्न प्रकार है-

  • कस्टम अधिकारी कोई यह अधिकार होता है कि उसको कस्टम ड्यूटी को एकत्रित करना होता है।
  • वस्तुओं की जांच करना कस्टम इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी होती है
  • जब कस्टम इंस्पेक्टर वस्तुओं की जांच करते हैं। तो उन्हें यह अधिकार है। कि वह प्रतिबंधित  वस्तुओं के प्रवेश पर रोक लगा सकते हैं।
  • साथ ही प्रतिबंधित को पकड़ने हेतु कस्टम इंस्पेक्टर वस्तुओं और उससे संबंधित सभी वस्तुओं की पूर्ण रूप से जांच करने में सक्षम होते हैं।
  • कस्टम ऑफिसर का यह पद जिम्मेदारियों से भरा होता है।
  • कस्टम ऑफिसर अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक पूर्ण करने हेतु किसी भी तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा सकते हैं।
  • यदि आप किसी व्यक्ति के विरुद्ध कोई जांच करते हैं। तथा उसके पास कुछ गलत नहीं पाई जाती है। तो कस्टम इंस्पेक्टर होने के नाते आपका अधिकार है, कि आप उस व्यक्ति के विरुद्ध कठिन से कठिन कानूनी कार्यवाही करवाएं।
  • क्योंकि कस्टम अधिकारी के पास अधिकार होता है। कि वह किसी गलत व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करवाएं और उसे सजा दिलवाये।
  • ऊपर बताए गई संपूर्ण जानकारी के अनुसार आप अंदाजा लगा सकते हैं। कि कस्टम अधिकारी बनने बाद आपके पास कौन कौन से अधिकार आ सकते हैं। जिसका इस्तेमाल करके आप देश से भ्रष्टाचार और बुराइयों को दूर कर सकते हैं।

कस्टम अधिकारी के कार्य?:- (Work of Custom Officer?)

ऊपर हमने आपको कस्टम अधिकारी से संबंधित संपूर्ण जानकारी के बारे में बताया है। परंतु फिर भी आपके मन में एक सवाल अवश्य आया होगा। कि आखिर कस्टम अधिकारी के क्या कार्य होते हैं? यदि आपको नहीं पता कि कस्टम अधिकारी के द्वारा कौन-कौन से कार्य किए जाते हैं? तो हमारे द्वारा नीचे पॉइंट के माध्यम से आपको कस्टम अधिकारी के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • जब आप किसी कार्रवाई हेतु जांच कर रहे हो तो आपको अधिकतर प्रयास यह करना चाहिए। कि लोगों को अपराध करने से पहले ही पकड़ा जा सके। ताकि वह किसी अपराध को अंजाम ही ना दे पाए।
  • साथ ही आपको पकड़े गए अपराधी से जोखिम उठाकर बहुत से ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं। जिससे उस व्यक्ति की पहचान की जा सके।
  • यदि आपको लगता है, कि वह अपराधी व्यक्ति तस्करी का कार्य करता है। तो आपको उसके सामान तथा उसकी पूरी तरीके से जांच करनी होगी।
  • जब आप उस व्यक्ति की पूरी तरह से तलाशी ले लेते हैं। और आपको उसके पास से कोई प्रतिबंधित वस्तु मिलती है। तो तुरंत आपको उस व्यक्ति को गिरफ्तार कराना होगा।
  • यदि आप एक कस्टम ऑफिसर हैं। तो आपको इंपोर्ट किए जाने वाले संबंधित सभी वस्तु के डॉक्यूमेंट की जांच करनी होगी।
  • किसी व्यक्ति के ऊपर यदि ड्रग, तस्करी का केस चल रहा होता है। तो आपको उस व्यक्ति के ऊपर कड़ी नजर रखनी होती है। क्योंकि ऐसा करने से उसके संपर्क में रहने वाले अन्य आरोपियों को आप पकड़ सकते हैं।
  • हमारे द्वारा ऊपर आपको कस्टम ऑफिसर के द्वारा किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है।

कस्टम ऑफिसर कैसे बने? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs):-

Q:-1. कस्टम अधिकारी कौन होता है?

Ans:-1. जो व्यक्ति उत्पाद एवं सीमा बोर्ड के अंतर्गत कार्य करता है। उसे कस्टम ऑफिसर के नाम से जाना जाता है। यह इंपोर्ट समान के संबंध में कार्य करते हैं।

Q:-2. कस्टम अधिकारी बनने के लिए क्या करना चाहिए?

Ans:-2. कस्टम अधिकारी बनने हेतु एक परीक्षा पास की जाती है। यह परीक्षा तीन भागों में विभाजित होती है। प्रथम चरण -सिविल सर्विस टेस्ट, द्वितीय चरण- मुख्य परीक्षा तथा तृतीय चरण- साक्षात्कार।

Q:-3. कस्टम अधिकारी की परीक्षा किसके द्वारा जारी की जाती है

Ans:-3. कस्टम अधिकारी बनने हेतु जारी की जाने वाली परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग अथवा यूपीएससी के माध्यम से जारी की जाती है।

Q:-4. कस्टम अधिकारी की सैलरी कितनी होती है?

Ans:-4. कस्टम अधिकारी की सैलरी ₹52000 प्रति माह होती है। परंतु सकल के अनुसार कस्टम अधिकारी का वेतन ₹60000 प्रतिमाह हो जाता है।

Q:-5. कस्टम अधिकारी के कार्य क्या होते हैं?

कस्टम अधिकारी के द्वारा बहुत सारे कार्य किए जाते हैं। जिनके बारे में हमने ऊपर विस्तार पूर्वक संपूर्ण जानकारी दी है। यदि आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सिविल सर्विस टैक्स के अंतर्गत कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं?

यदि आप कस्टम अधिकारी बनना चाहते हैं। और इसकी परीक्षा के प्रथम चरण की तैयारी में लगे हैं। तो हम आपको बता दें कि सर्विस टैक्स के अंतर्गत बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाते है।

निष्कर्ष (Conclusion):-

आज हमने आपको अपने इस लेख में How to become a Custom Officer? के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक की है। यदि आप एक कस्टम ऑफिसर बनना चाहते हैं। तथा इससे संबंधित जानकारी को प्राप्त करना चाहते थे। तो हमारे इस लेख की सहायता से आपको कस्टम ऑफिसर की सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। साथ ही साथ आपको यह भी पता चला होगा कि कस्टम ऑफिसर के अधिकार, कार्य तथा उनकी सैलरी कितनी होती है? हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अवश्य ही पसंद आई होगी। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई हो और आपके मन में हमारी जानकारी से संबंधित कोई भी सवाल आ रहा हो। तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते है। साथ ही हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment