क्लर्क कैसे बने? | योग्यता, पात्रता और सैलरी | Clerk kaise bane

 आजकल हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है। बहुत से लोग तो 10th और 12th करने के बाद भी सरकारी नौकरी करने के ख्वाब देखते हैं। साथ ही साथ क्लर्क बना तो लाखों लोगों का सपना होता है। पुराने जमाने में इस पद के लिए लोग बहुत मेहनत करते थे और इस पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहते थे। आज के समय में इस पद के लिए चाह थोड़ी कम हो गई है। परंतु आज भी असंख्य लोग क्लर्क बनना चाहते है। यदि आप भी उनमें से एक हैं। तो आज हम आपको बतायेगे की क्लर्क कैसे बने? तैयारी कैसे करें? सारी जानकारी हिंदी में जाने।

सरकारी नौकरी करने का ख्वाब हर व्यक्ति देखता है। चाहे वह क्लर्क की हो या किसी भी पद की हो। सरकारी नौकरी मिलना आज के समय में बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए बहुत से लोग कड़ी मेहनत करने के बाद भी किसी पद पर कार्यरत नहीं हो पाते है। यदि आप क्लर्क बनना चाहते हैं। तथा उससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम अपने इस लेख में Clerk kaise bane? तैयारी कैसे करें? योग्यता, सैलरी आदि की संपूर्ण जानकारी देंगे। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Contents show

क्लर्क कौन होता है? What is Clerk?

क्लर्क की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने से पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि आखिर क्लर्क कौन होता है? हम आपको बता दें क्लर्क तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों में आते हैं। जिन्हें लिपिक भी कहा जा सकता है। इनकी नौकरी एक डेस्क जॉब होती है।

आजकल आप को सरकारी क्षेत्र और निजी क्षेत्र दोनों में क्लर्क के पद देखने को मिलते हैं। आजकल लोग किसी क्षेत्र में क्लर्क बनने की इच्छा रखने से ज्यादा बैंक और रेलवे में क्लर्क कैसे बने? यह जानना पसंद करते हैं। क्योंकि आज के दौर में बैंक और रेलवे में नौकरी करना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। क्लर्क बनने के लिए आपको नीचे सारी बातें बताई गयी है।

क्लर्क कैसे बने? | योग्यता, पात्रता और सैलरी | Clerk kaise bane

बैंक में क्लर्क कैसे बने? How to become a Clerk?

यदि आप बैंक में क्लर्क बनना चाहते हैं तो इसके लिए एक सबसे अच्छा तरीका ऑनलाइन माध्यम है आप ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही बैंक क्लर्क के लिए अप्लाई कर सकते हैं हर वर्ष IBPS के द्वारा PO और क्लर्क की हजारों भर्तियां निकाली जाती है।

जिसमें आप नीचे दी गई सभी योग्यताओं के बाद आवेदन करने में सक्षम होते हैं। परंतु आपके मन नहीं है सवाल अवश्य आया होगा। कि आखिर हमें यह कैसे पता चलेगा कि बैंक क्लर्क की भर्तियां जारी कर दी गई है? तो इसके लिए आपको समाचार पत्र या इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा तथा आप रोजगार समाचार पत्र के माध्यम से भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बैंक क्लर्क की चयन प्रक्रिया Selection process of Bank Clerk?

यदि आप बैंक क्लर्क बनना चाहते हैं तो उसके लिए IBPS के द्वारा हजारों भर्तियां हर वर्ष निकाली जाती हैं। यदि आप बैंक क्लर्क बनना चाहते हैं। तो आपको तीन चरणों से होकर गुजरना होता है। जिन्हें पास करने के बाद ही आप बैंक क्लर्क की पोस्ट पर कार्यरत हो सकते हैं। परंतु यदि आप इन तीनों चरणों को पास करना चाहते हैं। तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। तब जाकर आप बैंक क्लर्क की पोस्ट को प्राप्त कर सकते हैं। यह तीनों चरण निम्न प्रकार है-

  • प्राथमिक परीक्षा (preliminary exam)
  • मुख्य परीक्षा (main exam)
  • साक्षात्कार (interview)

उपयुक्त दिए हुए चरणों को पास करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। हमारे द्वारा नीचे इन तीनों चरणों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है।

प्रारंभिक परीक्षा Preliminary Exam

क्लर्क बनने का यह प्रथम चरण होता है। इसमें अभ्यार्थियों को बहुत मेहनत करनी होती है। क्योंकि इसके ऊपर ही अगले 2 चरण आधारित होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होती है। इसको पूरा करने के लिए आपको 1 घंटे का समय दिया जाता है। साथ ही साथ इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

अर्थात यदि आप किसी भी क्वेश्चन का गलत जवाब देते हैं। तो आपके सही जवाब के नंबर काट लिए जाते हैं। इस परीक्षा में 3 पेपर होते हैं। जो English language, numerical ability और reasoning ability के हैं आपको प्रारंभिक परीक्षा पास करना बेहद आवश्यक होता है। क्योंकि इसके पश्चात ही आप अगले दो चरण के लिए सक्षम होते हैं। इस परीक्षा में आपसे बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं।

मुख्य परीक्षा | Main Exam

जैसे आप प्रारंभिक परीक्षा को पास करते हैं। आप मुख्य परीक्षा को देने के योग्य हो जाते हैं। मुख्य परीक्षा सामान्यतः 200 अंकों की होती है। इसमें आपको पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य negative marking का प्रावधान है।

मुख्य परीक्षा में general awareness, general english, reasoning ability, Computer aptitude, general Aptitude के पेपर होते है। साथ ही साथ आपकी करंट अफेयर्स पर भी एक अच्छी पकड़ होनी चाहिए। यह एक लिखित परीक्षा होती है। इसे पास करना बेहद आवश्यक होता है। इसे पास करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। और बताये गए टॉपिक को ध्यानपूर्वक पड़ना होगा। इसे पास करते ही आपको interview के लिए बुलाया जाता है।

साक्षात्कार Interview

जब आप मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल कर लेते हैं। तब आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। यहां आपको एक पैनल के सामने अपना इंटरव्यू देना होता है। जिसमें आपको आपके स्किल और प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान किए जाते हैं। इसके अंदर आपसे करंट अफेयर से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं। साथ ही आपकी पर्सनालिटी को परखा जाता है।

जब आप दोनो चरण पूर्ण रूप से पास कर लेते हैं। तो नंबर के आधार पर एक मेरिट लिस्ट लक लगाई जाती है। यदि आप उस मेरिट लिस्ट के अंदर आते हैं। तो आपका क्लर्क के पद के लिए चयन कर लिया जाता है। इसके पश्चात आपको ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है। ट्रेनिंग समाप्त होते ही क्लर्क के पद पर आप लंबे समय तक कार्यरत रह सकते हैं।

बैंक में क्लर्क बनने के लिए जरूरी योग्यताएं? Eligibility to become a Clerk?

यदि आप बात करना चाहते हैं कि आखिर आपके पास बैंक क्लर्क बनने के लिए किन योग्यताओं की आवश्यकता होती है। तो हम आपको बताएंगे की कौन-कौन सी योग्यताएं जरूरी होगी। जिनके द्वारा आप बैंक क्लर्क बनने के लिए आवेदन करने में सक्षम होते हैं। यह योग्यताएं निम्न प्रकार है-

बैंक में क्लर्क बनने के लिए आयु संबंधी योग्यता? Age limit to become a Clerk?

बैंक क्लर्क करने के लिए सरकार द्वारा आयु संबंधी योग्यता रखी गई है। इसके बारे में नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया है।

  • बैंक में क्लर्क बनने के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। परंतु कुछ आरक्षित वर्गों को इस आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान है।
  • OBC यानी पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाली लोगों को बैंक क्लर्क की सामान्य आयु से 3 वर्ष अधिक आयु की छूट दी जाती है।
  • ST/ SC यानी अनुसूचित जनजाति पर अनुसूचित जाति के अंतर्गत आने वाले हम भारतीयों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है।
  • यदि कोई विद्यार्थी विकलांग है और वह बैंक क्लर्क में आवेदन करना चाहता है। तो उसके लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष तक रखी गई है।

बैंक में क्लर्क बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता? Educational eligibility to become a Clerk?

बैंक क्लर्क बनने के लिए आवेदन करने के लिए आपको इसकी शैक्षणिक योग्यता होनी बहुत आवश्यक है। क्योंकि यदि आप इन योग्यताओं को पूरा करते हैं। तभी आप बैंक क्लर्क के लिए आवेदन करने में सक्षम होते हैं। आइए जानते हैं कि बैंक क्लर्क बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता कौन-कौन सी रखी गयी हैं। यह योग्यताएं निम्न प्रकार है-

  • जो व्यक्ति बैंक क्लर्क के लिए आवेदन करना चाहता है। उसने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
  • उमीदवार जिस राज्य से आवेदन करता है। उस राज्य की स्थानीय भाषा व अंग्रेजी का अच्छा अनुभव होना अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर की बेहतरीन जानकारी होना अनिवार्य है।

बैंक क्लर्क का वेतन? Salary of a Bank clerk?

कोई भी व्यक्ति नौकरी एक अच्छे वेतन के लिए करता है। यदि आप बैंक क्लर्क बनना चाहते हैं। तो बैंक क्लर्क का वेतन भी जानना चाहते होंगे। आज हम आपको यहां बताएं की IBPS के द्वरा bank Clerk को कितना वेतन दिया जाता है। बैंक क्लर्क का न्यूनतम वेतन ₹11565 निर्धारित किया गया है। साथ ही अधिकतम वेतन ₹31540 निर्धारित है। यह वेतन हर वर्ष IBPS के द्वारा बढ़ाया भी जाता है। इतनी सैलरी में आप अपने घर को अच्छे से चला सकते हैं।

रेलवे में क्लर्क कैसे बने? How to become a Railway Clerk?

यदि आप लोग बैंक में क्लर्क ना बनके रेलवे में क्लर्क बनना चाहते हैं। तो इसके लिए आपके पास स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। रेलवे में क्लर्क के लिए होने वाली परीक्षा में भी 5 विषयो general intelligence, reasoning ability, arithmetic और general Science से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही साथ आपकी करंट अफेयर्स पर एक अच्छी पकड़ होना आवश्यक है। यदि आप रेलवे में क्लर्क करना चाहते हैं और इसकी परीक्षा को पास करना चाहते हैं। तो आपको इन topics को बहुत अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए। तथा एग्जाम को पास करना चाहिए। तब जाकर आप रेलवे में क्लर्क बन सकते हैं।

रेलवे क्लर्क की परीक्षा का परीक्षा पैटर्न? Exam pattern of railway Clerk?

रेलवे क्लर्क की परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इस पैटर्न को पिछले वर्ष ही बदला गया है अब CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है। जिसमें आप से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में भी बैंक क्लर्क की परीक्षा के सामान्य negative marking का प्रावधान रखा गया है। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। कि आप किसी भी क्वेश्चन का आंसर गलत ना लगाएं। यदि आप ऐसा करते हैं। तो आपके सही उत्तर का अंक काट लिया जाता है। यदि आपको किसी क्वेश्चन का आंसर नहीं आता तो आप उसे छोड़ सकते हैं। इससे आपके सही उत्तर के अंक नहीं कटेंगे।

रेलवे क्लर्क के लिए आयु संबंधित योग्यता | Age eligibility तो become railway clerk?

दोस्तों रेलवे क्लर्क के लिए आयु संबंधित योग्यताएं रखी गई है। परंतु RRB अपनी जरूरत के अनुसार आयु संबंधी योग्यताओं में परिवर्तन करता रहता है। वर्तमान की बात की जाए तो वर्तमान में रेलवे क्लर्क के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। साथ ही इसके अंतर्गत भी आरक्षित वर्गो में आने वाले अभ्यार्थियों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। जो कि निम्न प्रकार है-

  • OBC/ पिछड़ा वर्ग- 3 वर्ष आयु की छूट।
  • SC/ST वर्ग:- 5 वर्ष आयु की छूट।
  • विकलांग:- 10 वर्ष आयु की छूट।

सरकारी विभागों में कैसे होती है भर्तियां? How are recruitments done in government departments?

संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद आपके मन नहीं अवश्य होगा। आखिर सरकारी विभागों में क्लर्क के पद पर भर्तियां कैसी होती है? आपको बता दें कि क्लर्क का पद सभी सरकारी विभागों जैसे:- बैंक, रेलवे और सेना आदि में पाया जाता है। और इन पदों पर भर्ती जारी करने का कार्य अलग-अलग संस्थाओं का होता है। यदि सरकारी विभागों की बात की जाए। तो अधिकतर राज्यों में क्लर्क का पद कर्मचारी आयोग (Staff Selection Commision) के द्वारा जारी किया जाता है। इसे एसएससी के नाम से भी पुकारा जाता है।

 बैंकों के लिए क्लर्क की परीक्षा का आयोजन कौन कराता है यह कार्य इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन यानी IBPS के द्वारा किया जाता है। इसके अलावा रेलवे में क्लर्क की भर्ती RRB यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा की जाती है। इस प्रकार अलग-अलग संस्थाएं अलग-अलग भर्ती का कार्य करती हैं। यह संस्थाएं ऑनलाइन ओर ऑफलाइन दोनो तरह से आवेदन मांगती है। आवेदन का इश्तेहार ऑफिशियल वेबसाइट पर या न्यूज़पेपर के माध्यम से दिया जाता है। इसके लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं और आयु संबंधी योग्यताएं दी जाती है।

क्लर्क बनने के लिए कैसे तैयारी करें? How to prepare to become a Clerk?

अब हम आपको बताएंगे कि आप क्लर्क के पद को पाने के लिए किस तरह से मेहनत कर सकते हैं। हमने नीचे कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला है। आइए देखते हैं वह महत्वपूर्ण बिंदु कौन से हैं।

1- यदि आप क्लर्क के पद पर कार्यरत होना चाहते हैं। तो आपको कंप्यूटर से संबंधित कोई भी कोर्स करना अनिवार्य है। आप इसके लिए 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। यह क्लर्क पद के लिए काफी होता है।

2- आपको कंप्यूटर पर टाइपिंग स्किल्स को सुधारना होगा। साथ ही कम समय में अधिक टाइप करने की क्षमता को बिल्ड अप करना होगा। इसके लिए आप किसी निजी संस्थान में जाकर इसकी तैयारी कर सकते हैं। क्योंकि वहां पर आप इस चीज की प्रैक्टिस करेंगे। जिससे आपकी स्पीड तेज होगी।

3- करंट अफेयर को मजबूत करना होगा। जिसके लिए आपको प्रतिदिन इंग्लिश और हिंदी का न्यूज़ पेपर पढ़ने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप टीवी या फिर न्यूज़ वेबसाइट की सहायता से दिन प्रतिदिन हो रही घटनाओं पर नजर रख सकते हैं।

4- रीजनिंग एबिलिटी को बढ़ाना होगा। यह आप प्रैक्टिस करने के जरिए ही कर सकते हैं। आप किसी पुराने मॉडल पेपर या फिर बुक की सहायता से रीजनिंग के क्वेश्चन लगा सकते हैं। इसकी सहायता से आप अपनी resoning प्रैक्टिस की एबिलिटी को सुधार सकते हैं।

5- यदि आप और भी अच्छी तैयारी करना चाहते हैं। तो बैंक और रेलवे में क्लर्क की परीक्षा की तैयारी कराने वाले किसी भी कोचिंग इंस्टिट्यूट को ज्वाइन कर सकते हैं। इससे आपको स्किल ट्रेनिंग लेने में बहुत मदद मिलेगी।

6- परीक्षा की तैयारी करने से पूर्व आपको परीक्षा पैटर्न की जानकारी लेनी होगी। किसी तरीके की कन्फ्यूजन को अपने दिमाग में ना लाएं और अपनी स्ट्रेटजी बनाकर तैयारी करें।

7- परीक्षा में सफल हो चुके किसी भी व्यक्ति से सुझाव ले सकते हैं। वह आपको कुछ अच्छे टिप्स दे सकता है।

क्लर्क का कार्य? | Work of Clerk?

क्लर्क की सारी जानकारी हमने ऊपर देदी है। परंतु आपको यह भी जानना आवश्यक है कि आखिर क्लर्क क्या करता है? तो नीचे हमने पॉइंट के माध्यम से बताया है कि क्लर्क का कार्य क्या होता है।

  • किसी भी क्लर्क की नियुक्ति LDC यानी लोअर डिविजन क्लर्क के रूप में की जाती है। इसमें आपको कंप्यूटर, टाइपिंग और रखरखाव आदि का कार्य करना होता है।
  • एक क्लर्क को कार्यालय प्रबंधन में सहायता, डाटा एंट्री और रिकॉर्ड आदि को मांग के अनुसार प्रस्तुत करना होता है।
  • Lower Division Clerk की भूमिका किसी भी विभाग संगठन या संस्थान के ऑफिस ऑपरेशन मैं बहुत अहम भूमिका होती है।

क्लर्क कैसे बने? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q. क्लर्क कौन होता है?

Ans:- क्लर्क तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के अंतर्गत आता है। जिसे लिपिक कहा जाता है। यह एक डेस्क जॉब होती है। क्लर्क का पद हर सरकारी विभागों में होता है।

Q:- क्लर्क के क्या कार्य होते हैं?

Ans:- सरकारी विभागों में होने वाले कंप्यूटर टाइपिंग, फाइल दस्तावेजों के रखरखाव और रिकॉर्ड रखने का कार्य क्लर्क का होता है।

Q:- क्लर्क कैसे बने?

Ans:- एसएससी के द्वारा दी गई योग्यताओं, दस्तावेजों के आधार पर क्लर्क के लिए हुई परीक्षा को पास करके आप क्लर्क बनने में सक्षम हो सकते हैं।

Q:- क्लर्क बनने के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans:- क्लर्क बनने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। और इसका पता अधिकारिक वेबसाइट से लगा सकते हैं।

Q:- क्लर्क की परीक्षा कैसे होती है?

Ans:- क्लर्क की परीक्षा तीन चरणों में पूर्ण होती है। प्राथमिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार इसके बाद आपको क्लर्क की पोस्ट प्रदान कर दी जाती है।

Q:- क्लर्क का वेतन कितना होता है?

Ans:- सभी सरकारी विभागों के क्लर्क के औसत वेतन की बात करें तो शुरुआत में एक क्लर्क को ₹10000 से ₹20000 प्रति माह वेतन दिया जाता है।

क्लर्क बनने के लिए तैयारी कैसे करें?

इसके बारे में हमने ऊपर जानकारी दी है। तथा कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला है। जिससे आप आसानी से क्लर्क बनने की तैयारी कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):-

आज हम ने आपको अपने इस आर्टिकल में Clerk kaise bane? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। आज के समय में भी असंख्यक लोग ऐसे हैं। जो क्लर्क बनना चाहते हैं। तो आज उन्हीं लोगों के लिए हमारे द्वारा क्लर्क कैसे बने? इस पोस्ट को लिखा गया है।

हमने इस लेख में क्लर्क की तैयारी कैसे करें?  योग्यता, सैलरी आदि की संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य बताइए। साथ ही हमारे द्इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment