करियर कैसे चुनें? | करियर चुनाव करने के बेस्ट तरीके

अपने कैरियर को चुनते समय सबसे पहले आपको अपने आप को तराशना होगा। आपको खुद को टटोला होगा। कि आप आखिर चाहते क्या हैं?  जैसे ही आप अपने आप को तराशते हैं। आपको बहुत सारे सवालों के जवाब मिल जाते हैं। सबसे पहले आपको खुद से यह पूछना होगा की आपका interest किस में है, आप क्या बनना चाहते हैं, आपकी अपने कैरियर से उम्मीदें क्या है  और आपके परिवार की आपसे उम्मीदें क्या है।

इन सारे सवालो के जवाब आपको तभी मिलेंगे जब आप खुद से यह पुछेंगे। यदि आपके परिवार के द्वारा आपको career option का सुझाव दिया जाता है। पर आप उनके बताए हुए करियर option पर नहीं जाना चाहते हैं। तो आप खुद को किस राह पर जाना चाहते है। इस बारे में सोचें। अच्छे कैरियर को चुनकर आप बुलंदियों तक पहुंच सकते हैं। 12th के बाद छात्रो के दिल में सबसे पहला आने वाला सवाल यही है कि वह अपने career kaise chune कैरियर को कैसे चुने? 

इसी सवाल का जवाब देने के लिए आज हमने आपके लिए यह पोस्ट अपलोड की है। आप एक सही कैरियर का चुनाव करके अपने भविष्य में आने वाली ज्यादातर परेशानियों से अकेले लड़ने के लिए सक्षम हो जाते हैं। परंतु कैरियर का चुनाव कैसे किया जाए इसके लिए हमने आपको नीचे कुछ tips दी है। इन tips को ध्यान में रखकर आप अपने सही career चुनाव में सक्षम हो सकते हैं।

कैरियर कैसे चुनें? How to choose a career?

कैरियर का चुनाव करने का मतलब होता हैं। अपने भविष्य का चुनाव करना। कैरियर आपके पूरे जीवन का आधार होता है। यदि आपके career का चुनाव सही हुआ तो आपका भविष्य भी अच्छा होगा। और अगर आपने अपने कैरियर को चुनते हुए गलत decision ले लिया तो आपको भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

करियर कैसे चुनें करियर चुनाव करने के बेस्ट तरीके

 यदि आप बहुत ज्यादा कंफ्यूज हैं। कि आप अपने कैरियर को कैसे choose करें। तो इसके लिए हमने कुछ best tips नीचे दी है। जो आपके कैरियर को choose करने में आपकी बेहद मदद करेंगी।

1. कैरियर (career) विकल्प तलाशें –

कैरियर को चुनते समय सबसे पहले आपको कैरियर ऑप्शन को खोजना चाहिए । ये देखे की किस क्षेत्र में आप अच्छे से अपने कैरियर को विस्तारित कर सकते हैं। आज के जमाने की बात करें तो आज के जमाने में बहुत सारे करियर ऑप्शन आपको देखने को मिल सकते हैं। जोकि फ्यूचर (future) के लिए काफी अच्छे हैं। आजकल जो बहुत ज्यादा career ऑप्शन choose किए जा रहे है।

वो फैशन डिजाइनिंग, शू डिजाइनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंजीनियरिंग मैनेजमेंट आदि है। इनमें आपको काफी scope देखने को मिल सकता है। और छात्रों के द्वारा यह कैरियर ऑप्शन ज्यादा चुने जाते हैं। या फिर आप अपने आसपास के दोस्तों, पेरेंट्स और रिश्तेदारों से मदद ले सकते हैं। किसी फील्ड के बारे में आपको यदि नॉलेज (knowledge)  ना हो तो उस के बारे में आप इंटरनेट की मदद से information gain कर सकते हैं।

इस प्रकार आप अपने लिए बेहतर कैरियर ऑप्शन चुन सकते हैं।  एक बार यदि आप अपना कैरियर ऑप्शन चुन लेते है।तो उसके बाद आपके कैरियर को बुलंदियों तक पहुंचाने में सिर्फ आप की मेहनत काम करती है। परंतु यह कैरियर विकल्प चुनना ही सबसे कठिन कार्य होता है। जो की अपको बेहतर तरह से चुनना होता है।

2. खुद को समझने की कोशिश करें –

आपको अपने कैरियर को चुनने के लिए सबसे पहले अपने आप को परखने की आवश्यकता होती है। आप क्या चाहते हैं, और क्या बनना चाहते हैं। इसको समझने की आवश्यकता होती है। अपने कैरियर को चुनते समय आपको एक विशेष बात ध्यान रखनी होगी। वो यह है कि आपको अपने अंदर की खासियत को ढूंढना होगा। तथा अपने अंदर छुपे हुए हुनर को खोजना होगा। आप अपने कैरियर का फैसला जल्दी में नहीं दे सकते। क्योंकि बिना सोचे समझे किए गए फैसले भविष्य के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं।

यदि आपको खुद को समझने में कोई परेशानी होती है। तो आप इंटरनेट के माध्यम से खुद को जान पाने में सहायक होंगे।  इंटरनेट से आप अपनी पसंदीदा चीजों को अपलोड कर पाएंगे।  आपको किस काम को करने की इच्छा है। इसके अतिरिक्त आपको किस field  में जाने का मन है। यह सारी बातें आपको खुद से पूछनी होंगी। क्योंकि जब आप खुद को नहीं समझेंगे।

उससे पहले आप किसी भी कैरियर ऑप्शन को चुनने में असफल रहेंगे। आपको खुद को समझने की आवश्यकता सर्वप्रथम है। उसके बाद आप किसी भी career ऑप्शन को चुन सकते हैं। और उस field में जाकर अपने कैरियर की शुरुआत कर सकते हैं। जो कि आपके भविष्य के लिए बेहद अच्छी होगी।

3. जिसमें आपकी रुचि हो उस कैरियर ऑप्शन को चुने –

यह बेहद जरूरी है कि आपको अपनी रुचियों का पता हो। क्योंकि जब तक आप को यह नहीं पता होगा कि आपका interest  किसमें है। तब तक आप अपने कैरियर को नहीं चुन सकते हैं। बचपन में हर छात्र एवं छात्राओं के मन में अपने कैरियर को लेकर कोई चिंता नहीं होती है। परंतु हां उनकी कुछ इच्छाएं होती हैं।  जो वह अपनी बातों के जरिये बताते हैं। जैसे कि कोई कहता है कि हमें डॉक्टर बनना है, हमें इंजीनियर बनना है या फिर हमें वकील बनना है आदि परंतु यह आगे चलकर बदल सकती है। 

लेकिन कुछ बच्चों के मन में यह इच्छाएं उनका aim बन जाती है। और आगे चलकर यह बच्चे इस field में work करते हैं। तो सबसे पहले आप अपनी interested चीजों को ढूंढिए। आपको किस field में ज्यादा इंटरेस्ट है। जिसमे आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जो कि आपको भविष्य में नुकसान न पहुंचाएं। साथ ही साथ इस बात का भी ध्यान रखिए।जो कैरियर ऑप्शन आप चुन रहे हैं।

उस कैरियर ऑप्शन में वास्तव में आपकी रुचि है या नहीं। किसी के प्रेशर में आकर आप किसी भी प्रकार का कैरियर ऑप्शन choose न करें। क्योंकि इससे आपके आने वाले भविष्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है।  हर व्यक्ति का किसी ना किसी चीज में इंटरेस्ट जरूर होता है।इसलिए जिसने भी आपका इंटरेस्ट हो आप उसी से अपने career  को विस्तारित करें।

4. सही डिग्री का चुनाव करें –

आप 12th के बाद अपने कैरियर के बारे में सोचना शुरु कर देते हैं। उसके बाद काफी बच्चे ग्रेजुएशन कर लेते हैं। और अपने 3 साल बर्बाद कर देते हैं। फिर वह उसी जगह आकर खड़े हो जाते हैं। जहां वो 12th करने के बाद थे। कि वह अपने कैरियर में अब क्या करें ? यह गलती आप न करें। इसके लिए आपको डिग्री का चुनाव सही तरह से करना चाहिए। आपको जिस field में जाना है। उस field की डिग्री प्राप्त करनी चाहिए। आपको law, architecture और medical जैसे field में जाने के लिए खास डिग्री चाहिए होती है।

परंतु काफी ऐसे सारे क्षेत्र होते हैं। जिनमें कोई भी व्यक्ति काम कर सकता है। खुद को तराशने के बाद जिस कैरियर ऑप्शन पर आप पहुंचेंगे वह आपके लिए best होगा।  इसके साथ-साथ आपको डिग्री का चयन भी बहुत सतर्कता पूर्वक करना पड़ेगा। आप जितना अपने कैरियर के बारे में सर्च करते जाएंगे उतना ही आपके आने वाले भविष्य के लिए बेहतर होगा।

आप अपनी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ अपने इंटरेस्टेड फील्ड में वर्क कर सकते हैं। और साथ ही साथ अपनी फ्यूचर को बुलंदियों तक पहुंचा सकते हैं या फिर आप अपने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ अपने goal तक पहुंचने की preparation कर सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको किस वर्ग में जाना है। लेकिन डिग्री का सही चयन करना यह बेहद जरूरी है।

अपने लिए बेस्ट कैरियर का चुनाव कैसे करें? How to choose best career for yourself?

1. करियर काउंसलर से ले सुझाव

करियर काउंसलर से सुझाव लेके आप अपने कैरियर को एक नया मोड़ दे सकते हैं। जिन छात्र एवं छात्राओं को इनसब के बाद भी कुछ नही समझ आ रहा है। वह कैरियर काउंसलर के पास जाकर खुद का परीक्षण करा सकते है। साथ ही साथ एक बेस्ट advise प्राप्त कर सकते हैं। और अपने लिए अपनी रुचियों के अनुसार best कैरियर ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको विभिन्न कैरियर options के बारे में भी पता चलेगा।

आपको पता चलेगा कि आपका इंटरेस्ट (interest) किस चीज में हैं। परंतु एक बात खास तौर पर आपको याद रखनी है। कैरियर काउन्सलर केवल आपको सलाह दे सकता है। इसके अलावा आप कौन सी field में जाएंगे यह आपका decision होगा। हाँ कैरियर काउन्सलर आपको यह बता सकता है। कि आपके लिए कौन सी field अच्छी रहेगी। बाकी सारे फैसले आपके खुद के होंगें।  इन सब का डिसीजन (decision) आपको खुद लेना है। इसलिए खुद को बेहतर बनाइये।

2. Career field के बारे में लोगों से बात

यदि आप किसी field में जाना चाहते हैं। तथा उस फील्ड की पूरी जानकारी आपके पास नही है। तो आपको उस कैरियर field के बारे में लोगों से जानकारी लेनी चाहिए। आप अपने दोस्तों (friends) , फैमिली मेंबर (family member) , टीचर (टीचर) और इंटरनेट (internet) आदि के माध्यम से अपने कैरियर के लिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिस फील्ड में आप जाना चाहते हैं। उस फील्ड के advantages को देखिए। यह देखो की उस field में आगे कितना स्कोप (scope) है।

जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। लोगों से इस कैरियर field के बारे में बातचीत करें। जैसे यह काम कैसा है? आप कितने सालों से इस काम को कर रहे हैं ? और आप आगे भी इस काम को करना पसंद करेंगे या नहीं ? इस टाइप के सवालों के जवाब जैसे ही आपको मिल जाएंगे। आपको इस कैरियर फील्ड के scope और काम के इंटरेस्ट (interest) के बारे में पता चलेगा। इसी तरह के और भी क्वेश्चन आप पूछ सकते है। जिससे आपको यह पता चलेगा कि इस कैरियर फील्ड का चुनाव आपके कैरियर के लिए सही है या नहीं।

3. अपनी इच्छा से कार्य ( volunteer) करें।

अपनी इच्छा से कार्य करने का मतलब यह है कि जिस फील्ड में आप जाना पसंद करते हैं। और उस field में आपको बिना किसी लाभ के काम करने का मौका मिले। तो वह आपको नहीं छोड़ना चाहिए। जैसे आपका कोई दोस्त या कोई फैमिली मेंबर उस field में वर्क करता हो। तथा आपको पार्ट टाइम (part time) जॉब के लिए उस field में ले जाए तो आप बिना सोचे समझे उस फील्ड में चले जाइये।

क्योंकि ऐसा करने से आपको उस कार्य से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो सकती है। इसके अतिरिक्त आपको उस field में कार्य करने के अनुभव के साथ साथ इस बात का भी पता चलेगा कि वह कार्य आपके लिए सही है या नहीं। जिस field में आप जाना चाहते हैं उस field के कार्य में घुसकर आप उसकी सारी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही साथ यदि आपको यह कार्य पसंद आता है तो आपका अनुभव उस कार्य को करने में बढ़ जाएगा और किसी कार्य को करने में अनुभव का होना बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष

आज हमने आपको बताया कि आप अपने कैरियर को कैसे चुन सकते हैं। और इसके बारे में कुछ टिप्स (tips) भी आपको दी है। उम्मीद करते हैं।  कि इन टिप्स का use करके आपको अपने एक बेस्ट करियर ऑप्शन को choose करने में मदद मिलेगी। और आप अपने भविष्य के लिए बेहतर कैरियर ऑप्शन चुनने में सफल होंगे। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो। तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment