मध्य प्रदेश जन अधिकार योजना | ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राज्य के नागरिको के साथ सीधे सवांद बढ़ाने के लिए जन अधिकार योजना मध्य प्रदेश 2023 का आयोजन किया है। राज्य के नागरिको को जब भी कोई समस्या होती है तो उन्हें उस समस्या को सरकार तक पहुँचने में काफी समय लगता है। और कभी कभी तो नागरिको की शिकायते सरकार तक पहुँचती ही नही है। लेकिन अब राज्य के नागरिक इस योजना माध्यम से राज्य के नागरिक अब अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुँचा पाएंगे।

इस परियोजना का खास तौर पर कमजोर वर्ग के नागरिको पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और उन्हें उचित न्याय प्रदान करने के लिए किया गया है। अगर आप सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचाने के लिए Madhyapradesh Jan Adhikar Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो हम आपको Step by Step मध्य प्रदेश जन अधिकार योजना से जुड़ी पात्रता, दस्तावेज, उद्देश्य तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। 

Contents show

एमपी जन अधिकार योजना 2023 क्या है? | What is MP Jan Adhikar Yojana

मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक को जब सही तरीके से न्याय नहीं मिल पाता तब वह अपनी शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते हैं लेकिन वह ऐसा करने में असमर्थ रहते हैं। इसलिए मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री जी ने एमपी जन अधिकार ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंस करके लोगों की समस्या को सुनेंगे और नागरिको की समस्या को समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस पोर्टल पर राज्य के नागरिक किसी भी उच्च अधिकारी या अन्य किसी भी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते है। वैसे तो इस योजना का लाभ राज्य के सभी नागरिको को सामान्य रूप से प्रदान किया जाएगा लेकिन सरकार कमजोर और गरीब वर्ग को लोगो को प्रथमिकता प्रदान करेगी। ताकि गरीब नागरिकों के ऊपर होने वाले अत्याचारों पर अंकुश लगाया जा सके।

बहुत से ऐसे नागरिक है जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है लेकिन सही जानकारी के अभाव में वह योजना का लाभ प्राप्त नही कर पाते है। अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो लेख को पूरा अंत तक पढ़े। 

मध्य प्रदेश जन अधिकार योजना | ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?
योजान का नाम जन अधिकार योजना
राज्य मध्य प्रदेश
कब शुरू हुई 2019
लाभार्थीप्रदेश आम नागरिक
पोर्टल वेबसाइट यहाँ क्लिक करे

जन अधिकार योजना 2023 मध्य प्रदेश का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के सभी समुदायों के लोगो को समान रूप से योजनाओं का लाभ प्रदान करती है ऐसे में कई बार नागरिक योग्य होने के बाद भी इन लाभकारी योजनाओ का लाभ नही उठा पाते जिसका सबसे बड़ा कारण है विभाग के अधिकारियों के द्वारा घूसखोरी। इसलिए नागरिक अपनी शिकायत को सरकार के उच्च अधिकारियों के पास दर्ज करना चाहते है।

लेकिन अधिकारियों के दवाब के कारण शिकायत दर्ज नही करा पाते। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने Madhyapradesh Jan Adhikar online Portal शुरू किया है जिसका मुख्य लक्ष्य राज्य के नागरिको पर अधिकारियों के द्वारा होने वाले अत्याचारों को रोकर नागरिको को सशक्त बनाना है। 

एमपी जन अधिकार योजना 2023 से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज MP Jan Rights Plan Important Document

जिन नागरिको को अपनी समस्याओं को मध्यप्रदेश सरकार तक पहुँचना चाहते है तो निम्नलिखित दस्तावेज की सहायता से आप शिकायत दर्ज कर सकते है जो निम्न प्रकार है- 

  • निवास प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • समस्या से जुड़े कागजात

जन अधिकार योजना मध्य प्रदेश के तहत ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें? | How to complain about Jan Right Planning Madhya Pradesh

 एमपी सरकार ने लोगो की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुचने के लिए Grievance Redressal Department ने Online Portal शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से नागरिक किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कर सकते है। शिकायत दर्ज करने के लिए आपको नीचे बताये जाने वाले Steps को Carefully फॉलो करना होगा।

  • नागरिक को अपनी परेशानी सरकार तक पहुँचाने के लिए Madhyapradesh Jan Adhikar online Portal http://cmhelpline.mp.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • इस Online portal के होमपेज पर आपको शिकायत / मांग / सुझाव दर्ज करें का लिंक दिखाई देगा। आप इस लिंक पर क्लिक करिए।
मध्य प्रदेश जन अधिकार योजना | ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?
  • इसके उपरांत एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आप कुछ जरूरी जानकारी देख पाएंगे जहाँ आपको नीचे ” मैं सहमत हूं कि मेरी जनशिकायत उपरोक्त श्रेणी में नहीं आती है” पर टिक करना होगा
मध्य प्रदेश जन अधिकार योजना | ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?
  • अब नीचे एक बॉक्स आ जायेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर Enter करना होगा। 
  • मोबाइल नंबर एंटर करने के पश्चात अब आपके नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स में एंटर करना है। और फिर Verify OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें दी गई सभी जानकारी को आपको बिल्कुल ध्यान से भरनी है।
  • और उसके बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज को Scan करके उपलोड करना होगा। अब आपको इस आवेदन फॉर्म को Submit करने के लिए “जन शिकायत को दर्ज करें” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

मध्य प्रदेश जन अधिकार योजना हेल्पलाइन नंबर

ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से नागरिक को के द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायत के समाधान में समय लग सकता है ऐसे में अगर नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान शीघ्र प्राप्त करना करना चाहते हैं तो आप मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री जी से सीधे संपर्क करके अपनी समस्याओं को पहुंचा सकते है। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि सरकार यह जान सके कि राज्य के नागरिको को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ये हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार है- 

  • CM Helpline Number :- 181
  • Contact Number :- +91332214555
  • Fax Number :- +917552441781

एमपी जन अधिकार योजना से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

एमपी जन अधिकार योजना क्या है?

मध्य प्रदेश राज्य सरकार अपने राज्य के लोगों को एक सुखमय और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करने के लिए उनकी सभी समस्याओं से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए खुद सामने आ रही है जिसके लिए सरकार ने एमपी जन अधिकार योजना 2023 को शुरू किया है।

योजना का लाभ कैसे मिलेगा? 

इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपनी शिकायतों को सरकार द्वारा लांच किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराना होगा या आप चाहे तो स्वयं भी अपनी शिकायतों को दर्ज कर सकते है।

मध्य प्रदेश जन अधिकार योजना के अंतर्गत किस तरह की शिकायतों को दर्ज किया जा सकता है?

इस योजना के अंतर्गत नागरिक हर तरह की शिकायतों को दर्ज करा सकता है फिर चाहे वह किसी अधिकारी के खिलाफ ही क्यों ना हो। लेकिन शिकायत पूर्ण रूप से बात होनी चाहिए अन्यथा नागरिक के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को की सभी समस्याओं का समाधान करके उन्हें सशक्त बनाना और राज्य में घूसखोरी तथा भ्रष्टाचारी को कम करना है।

क्या इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री से डायरेक्ट संपर्क किया जा सकता है?

जी हां, अगर आप मुख्यमंत्री जी से डायरेक्ट संपर्क करना चाहते हैं तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्याओ को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते है जिसकी जानकारी ऊपर भी है।

निष्कर्ष

आज हम आपके लिए इस पोस्ट के माध्यम से अधिकार योजना मध्य प्रदेश 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो कमेंट सेक्शन में कमेंट जरूर करें और इस योजना से जुड़े किसी भी अन्य प्राप्त की जानकारी भी आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। अगर आप अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के साथ बने रहे। 

Mukesh Chandra

मुकेश चंद्रा ने बीटेक आईटी से 2020 में इंजीनियरिंग की है। वह पिछले 5 साल से सामाजिक.इन पर मुख्य एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें लेखन के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। अपने अनुभव के अनुसार वह सामाजिक.इन पर प्रकाशित किये जानें वाले सभी लेखों का निरिक्षण और विषयों का विश्लेषण करने का कार्य करते है।

Leave a Comment