Hariyana Har Hit Store Yojana 2022:- हरियाणा प्रदेश में जून 2020 में कराये गये एक सर्वे के अनुसार बेरोजगारी दर 33.6% है। जो कि आम प्रदेशों की अपेक्षा बहुत अधिक है। लिए हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगारी दर में कमी लाने के लिए बहुत सी योजनाओं का संचालन प्रक्रियाओं को शुरू किया जा रहा है। जिसमें अब हरियाणा हर हित स्टोर योजना 2022 को भी जोड़ दिया गया है। जिसके तहत सरकार द्वारा युवाओं को एग्रीकल्चर उर्वरक संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा और उर्वरकों के रिटेल स्टोर्स को खुलवाया जायेगा।
जिससे किसानों को अपनी उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की जानकारी मिलने के साथ सस्ते दामों पर कृषि उर्वरक की खरीदारी भी कर सकेंगे। इसलिए अगर आप भी हरियाणा एक बेरोजगार नागरिक है। तो ये आपके लिए रोजगार प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। इसलिए हमने Hariyana Har Hit Store Yojana 2022 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे – हरियाणा हर हित स्टोर योजना क्या है?, इसके तहत आवेदन कैसे करें?, लाभ, दस्तावेज आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की है। इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें। तो चलिए शुरू करते है –
हरियाणा हर हित स्टोर योजना क्या है? | What Is Hariyana Har Hit Store Yojana
हरियाणा हित स्टोर योजना 2022 उद्योग निगम लिमिट द्वारा शुरू की गई योजना है। जिसके तहत नागरिकों को पर्यावरण कौशल प्रशिक्षण, आईटी समर्थन, लॉजिस्टिक सेवाओं, उत्पादनों की खरीद आदि की सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए एग्रो रिटेल स्टोरों को खोला जाएगा और आपको बता दें कि इसके अंतर्गत लगभग 2,000 एग्रो रिटेल स्टोरों को खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिसमें से 1,500 एग्रो रिटेल सेंटर ग्रामीण क्षेत्र और 5,00 एग्रो रिटेल सेंटर शहरी क्षेत्र में खोले जाएंगे। जिससे किसानों उत्पादन क्षमता को बढ़ाने से संबंधित विशेष जानकारी मिल सकेगी और प्रदेश में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा स्टोर खोलने वाले व्यक्ति ना कोई फ्रेंचाइजी और ना ही कोई रॉयल्टी फीस को देना होगा।
हरियाणा हित स्टोर योजना उद्देश्य | Haryana Interest Store Plan Objectives
हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत एग्रो रिटेल स्टोर खोलने का मुख्य उद्देश्य एग्रो उत्पादन प्रोडक्ट को सस्ते दामों पर उप्लब्ध कराना है। जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और इन सब के अलावा हित स्टोर (एग्रो रिटेल स्टोर) खोलने से प्रदेश में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे और बेरोजगारी दर में कमी आयेगी। जिससे प्रदेश की समृद्धता बढ़ेगी।
हरियाणा हर हित योजना सम्बंधित मुख्य तथ्य
यदि आप हरियाणा हर हित योजना के बारे में पढ़ रहे है और इस योजना के माध्यम से एग्रो रिटेल सेंटर को खोलना चाहते है। तो आपको इससे संबंधित कुछ मुख्य तथ्यों के बारे में भी जानकारी का होना आवश्यक है। जो कि निम्न है –
- एग्रो स्टोर से की गयी बिक्री का आपको लगभग 10% मार्जिन प्राप्त होगा।
- इस प्रकार के स्टोरों को खोलने के लिए आपको किसी भी फ्रेंचाइजी शुल्क और ना रॉयल्टी शुल्क को देना होगा।
- हरियाणा हर हित स्टोर योजना के शुरू होने से प्रदेश में उद्यमिता में वृद्धि होगी।
- HR Har Hit Store Yojana 2022 के तहत खोले गए स्टोरों की डोर टू डोर डिलीवरी सुनिश्चित होगी।
- स्टोर खोलने के लिए विभाग द्वारा बैंक से मुद्रा लोन सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी।
- हरियाणा हर हित योजना से आईटी और स्टोर ब्रांडिंग में भी सहायता मिलेगी।
हरियाणा हर हित योजना फ्रेंचाइजी पार्टनर को मिलने वाली सेवाएं
यदि आप इस योजना के माध्यम से फ्रेंचाइजी पार्टनर बन जाते है और स्टोर खोलते है। तो आपको इससे क्या – क्या सुविधा मिलेंगी। जो कि निम्न है –
- ऋण सहायता
- ब्रांडिंग, विज्ञापन और डिजिटल मार्किट सम्बंधित सुपोर्ट
- इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा
- लॉजिस्टिक सुविधा
हरियाणा हर हित योजना स्टोर पर मिलने वाले उत्पादन
कोई भी व्यक्ति नज़दीकी हर हित स्टोर योजना से सम्बंधित स्टोर से उत्पादन की खरीदारी करना चाहता है। तो उसे इस बात का ज्ञान होना भी जरूरी है। जो कि निम्न प्रकार है –
- स्नैक्स एंड प्रोसेड फ़ूड
- खाद, तेल और मसाले
- व्यक्तिगत उपयोग का सामान
- दैनिक उपयोग के सामान
- पेय पदार्थ
- बेकरी, केक और डेयरी
फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने के लिए जरूरी पात्रताएँ | Eligibility to become a franchise partner
अगर आप योजना के अंतर्गत फ्रेंचाइजी पार्टनर बनना चाहते है और स्टोर को खोलना चाहते हैं। तो इसके लिए आपके पास कुछ पात्रताओं का होना आवश्यक है। जो कि निम्न है –
- आवेदक हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- जो व्यक्ति स्टोर खोलने के लिए आवेदन कर रहा है। उसकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधितम आयु सीमा 50 वर्ष को रखा गया है।
- आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।
- लाभार्थी पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्रों में 200 वर्ग फुट और शहरी क्षेत्रों में 200 से 800 वर्ग फुट की दुकान एरिया होना चाहिए।
- आवेदक उसी गांव या वार्ड का निवासी होना चाहिए।
- किसी भी सरकारी परियोजना की देन- दारी शेष नहीं होना चाहिए।
स्टोर फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Necessary documents to get store franchises
- आवेदक का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- आईटीआर फाइलिंग
- ट्रेड लाइसेंस
- दुकान का स्थापना लाइसेंस
- बिजली मीटर कनेक्शन
- जीएसटी नंबर
- पैन कार्ड
हरियाणा हर हित स्टोर योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | Hariyana Har Hit Store Yojana Online Registration
अगर आप इस योजना के तहत स्टोर खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो बहुत आसानी से नीचे बताये गये तरीके को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते है। जो कि निम्न प्रकार है –
- इसके लिए आपको सबसे पहले हरियाणा हर हित स्टोर योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://harhith.com/hi/ पर जाना है।
- अब आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल जायेगा।
- जहां आपको रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखायी देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। जिसमें आपको पूछी गयी सभी जानकरियों को भरना होगा।
- फिर जेनरेट ओटीपी के ऊपर क्लिक करना है, फिर एक OTP आपके द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर पर आयेगा।
- जिसे आपको बॉक्स में दर्ज करके रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक इसके अंतर्गत रजिस्टर हो जाएंगे।
Hariyana Har Hit Yojana Related FAQ
हरियाणा हर हित स्टोर योजना क्या है?
हरियाणा हर हित स्टोर योजना उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजना है।
क्या इस योजना के तहत केवल हरियाणा प्रदेश के नागरिक ही लाभान्वित हो सकेंगे?
जी हां! इस योजना के तहत केवल हरियाणा प्रदेश के नागरिक ही एग्रो रिटेल स्टोर को खोल सकेंगे। जो ऊपर बतायी गयी पात्रताओं को रखते है।
हरियाणा हर हित स्टोर योजना के तहत लगभग कितने रिटेल स्टोर को खोला जायेगा?
हरियाणा हर हित योजना के तहत लगभग प्रदेश भर में 2,000 स्टोरों को खोला जाएगा।
निष्कर्ष –
आज हमारे द्वारा इस लेख में हरियाणा हर हित स्टोर योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उम्मीद करते है इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसके अलावा अगर आप योजना से सम्बंधित कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।
Main Points
- 1 हरियाणा हर हित स्टोर योजना क्या है? | What Is Hariyana Har Hit Store Yojana
- 1.1 हरियाणा हित स्टोर योजना उद्देश्य | Haryana Interest Store Plan Objectives
- 1.2 हरियाणा हर हित योजना सम्बंधित मुख्य तथ्य
- 1.3 हरियाणा हर हित योजना फ्रेंचाइजी पार्टनर को मिलने वाली सेवाएं
- 1.4 हरियाणा हर हित योजना स्टोर पर मिलने वाले उत्पादन
- 1.5 फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने के लिए जरूरी पात्रताएँ | Eligibility to become a franchise partner
- 1.6 स्टोर फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Necessary documents to get store franchises
- 1.7 हरियाणा हर हित स्टोर योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | Hariyana Har Hit Store Yojana Online Registration
- 1.8 Hariyana Har Hit Yojana Related FAQ