(ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन) दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना | लाभ, पात्रता और दस्तावेज

Dehli Mukhyantri Vigyan Pratibha Yojana 2023 :- दिल्ली प्रदेश में शिक्षा स्तर को सुधारने और प्रदेश के बच्चों को शिक्षा कर प्रोहत्साहित करने के लिए प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा एक अहम कदम को उठाया गया है। जिसके तहत उनके द्वारा Dehli Mukhyantri Vigyan Pratibha Yojana 2023 को प्रदेश में लागू करने का ऐलान किया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोहत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। जिससे विद्यार्थियों के बीच लगन से शिक्षा ग्रहण करके अच्छे अंक प्राप्त करने के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी। इसलिए यदि आप भी एक विद्यार्थी है तो योजना के तहत आप भी लाभान्वित हो सकते है। 

जिसके लिए आपके पास किन – किन दस्तावेज और पात्रताओं का होना आवश्यक है तथा किस प्रकार आप इसके तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी साझा की गयी है। इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें। हम उम्मीद करते है कि ये लेख आपको दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना से लाभ उपलब्ध कराने में काफी हद तक मददगार साबित होगा। तो चलिए शुरू करते है –

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना क्या है? | What Is Dehli Mukhyantri Vigyan Pratibha Yojana

(ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन) दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना  लाभ, पात्रता और दस्तावेज

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गयी एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसके अंतर्गत प्रदेश के मेधावी से विद्यार्थियों को प्रोहत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। जिससे वे प्रदेश के अन्य विद्यार्थी भी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रोहत्साहित हो। तो अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होना चाहते है। तो आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।

 जिस राशि को प्राप्त करने के लिए उन्हीं ओबीसी और सामान्य वर्ग से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों को मान्य माना जायेगा। जिन्होंने 8वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है। इसके अलावा यदि आवेदक विद्यार्थी SC, ST या फिर दिव्यांग कोटा से संबंध रखता हैं। तो यदि उन्हें 55% अंक भी 8वीं कक्षा में प्राप्त किये है। तब भी वह पात्र हो सकता है।

 इन सभी के अलावा मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योजना के   तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा को उभारने के लिए डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने का भी प्रस्ताव रखा है।  जिसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा 1,200 कंप्यूटर, 1200 मल्टी फंक्शनल प्रिंटर तथा 1200 यूपीएस लगवाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए विभाग द्वारा 10.85 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

Dehli Mukhyantri Vigyan Pratibha Yojana 2023 से लाभ

आइये जानते है कि Dehli CM Vigyan Pratibha Yojana के शुरू होने से प्रदेश के विद्यार्थियों को क्या – क्या लाभ होंगे। जो कि निम्म प्रकार है –

  • दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना को शुरू करने का ऐलान मुख्यमंत्री जी द्वारा 21 फरवरी 2022 को किया गया था।
  • इस योजना के शुरू होने से प्रदेश के शिक्षा स्तर में सुधार आयेगा तथा प्रदेश के अन्य बच्चों की भी शिक्षा प्राप्त करने के प्रति जागरूकता आयेगी।
  • दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा प्रदेश के 1,000 मेधावी विद्यार्थियों को 5,000 हज़ार रुपये की प्रोहत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
  • इसके अलावा विद्यालयों और कार्यालयों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस योजना के तहत 10.85 करोड़ रुपये का खर्च किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत केवल कक्षा 9 में शिक्षा पढ़ रहे विद्यार्थी ही लाभान्वित हो सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना का लाभ सरकारी, गवर्मेंट एडिड, मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों के छात्र – छात्रायें प्राप्त कर पाएंगी।

Dehli Mukhyantri Vigyan Pratibha Yojana 2023 हेतु जरूरी पात्रता

यदि कोई भी विद्यार्थी इस योजना के तहत प्रोहत्साहन राशि को प्राप्त करने के लिए पात्र होना चाहता है। तो उसके पास कुछ पात्रताओं का होना आवश्यक है। जो कि निम्न है –

  • आवेदक विद्यार्थी दिल्ली प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिये।
  • विद्यार्थी कक्षा – 9 में पढ़ रहा हो तथा 8वीं कक्षा को 60% अंक से पास किया हो।
  • यदि विद्यार्थी एससी, एसटी वर्ग से संबंध रखता है या फिर दिव्यांग है तो उसका आवेदन 55% पर भी मान्य माना जायेगा।
  • योजना के तहत दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी के खाते में स्थांतरित की जायेगी। इसलिए आवेदक का किसी भी बैंक में खाता होना भी आवश्यक है।

Dehli Mukhyantri Vigyan Pratibha Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको प्रूफ के तौर पर कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो कि निम्न है –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • बैंक एकाउंट पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 8वीं पास मार्कशीट
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना आवेदन कैसे करें?

कोई भी विद्यार्थी इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने के लिए आवेदन करना चाहता है। तो उसे अभी कुछ समय इंतज़ार करना पड़ सकता है। क्योंकि इस योजना को मुख्यमंत्री जी द्वारा 21 फरवरी 2022 को लांच किया गया है। जिस कारण अभी विभाग द्वारा इसकी आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सका है।

 लेकिन आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया को लेकर बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जब भी विभाग द्वारा Dehli CM Vigyan Pratibha Yojana 2023 के तहत कोई भी ऑफिसियल नोटिस को जारी किया जायेगा। तो हम आपको लेख के माध्यम से अवगत करा देंगे। इसलिए समय – समय पर हमारी वेबसाइट पर विजिट करके देखते रहें।

Dehli CM Vigyan Pratibha Yojana Related FAQ

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना क्या है?

दिल्ली मुख्यमन्त्री विज्ञान प्रतिभा योजना अरविंद केजरीवाल जी द्वारा प्रदेश के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोहत्साहित करने के लिए चालयी जा रही एक कल्याणकारी योजना है।

इस योजना के तहत कितने रुपये की प्रोहत्साहन राशि प्रदान की जाती है?

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना के तहत विद्यार्थियों को 5,000रुपये की प्रोहत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना के अंतर्गत कितने विद्यार्थियों को लाभ प्रदान किया जायेगा?

इस वर्ष मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदेश के 1 हज़ार विद्यार्थियों को लाभ प्रदान किया जायेगा।

इस योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है। तो बहुत आसनी से योजना से संबंधित ऑफफिशल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है।जिसके बारे में ऊपर लेख में विस्तार से जानकारी साझा की गयी है।

निष्कर्ष –

अगर आप दिल्ली प्रदेश के निवासी या विद्यार्थी है तो हम उम्मीद करते है कि आज हमारे द्वारा लेख में बतायी गयी Dehli Mukhyamantri Vigyan Pratibha Yojana 2023 In Hindi के बारे में जानकार आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसके अलावा यदि आप लेख में कोई सुधार या बदलाब चाहते है या फिर योजना से जुड़ी कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। हमारी टीम द्वारा आपki कमेंट पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment