आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान योजना | ऑनलाइन पंजीकरण | लाभ, पात्रता और उद्देश्य

Uttar Pradesh Rojgar Abhiyan Yojana  2023 :-  आप सभी जानते है कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है और यहां लगभग 10 करोड़ से अधिक जनंसख्या निवास करती है। जिस बेरोजगारी यहां एक अहम समस्या बनी हुई है। क्योंकि यहां इतने संसाधन उपलब्ध नहीं है कि सभी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा कोरोना संक्रमण काल के चलते एक बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों ने भी स्वप्रदेश वापसी की है। जिस कारण बेरोजगारी और भी बढ़ गयी है। लेकिन इस बेरोज़गारी दर को कम करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा बहुत से प्रयासों को निरंतर किया जाता रहा है तथा इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों की उपस्थिती में आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान योजना 2023 को प्रस्तावित किया है। जिसके तहत प्रदेश में लगभग 1 करोड़ नये रोजगार अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे। जिससे लोगों को। रोजगार मिल सकें तथा प्रवासी मजदूरों को भी अपनी जीवन याचिका को चलाने के लिए अन्य किसी प्रदेश में प्रस्थान न करना पड़े।

 तो अगर आप उत्तर प्रदेश कब निवासी है तो इस योजना के बारे में आपको भी जानकारी का होना आवश्यक है। क्योंकि ये योजना हर प्रदेशवासी के लिये भविष्य में उपयोगी साबित हो सकती है। इसलिए हमारे द्वारा इस आर्टिकल में आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे – क्या है?,  जरूरी दस्तावेज, आवश्यक पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी साझा की गयी हैं। इसलिए आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहें।

उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान क्या है? | Uttar Pradesh Rojgar Abhiyan Yojana 

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान योजना  ऑनलाइन पंजीकरण  लाभ, पात्रता और उद्देश्य

हम आपको पहले ही बता चुके है कि कोरोना जैसी महामारी के चलते पूरे देश में अफरातफरी का माहौल है तथा लगभग 30 लाख प्रवासी कामगारों ने स्वप्रदेश वापसी की है। जिस कारण प्रदेश में बेरोजगारी दर में बहुत तेज़ी से वृद्धि हुयी है तथा प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी असर हुआ है। लेकिन इस बेरोजगारी दर को मात देने के लिये हमारे देश के देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों द्वारा UP Rojgar Abhiyan को शुरू करने की योजना को शुरू किया हैं। 

जिससे प्रदेश में अगले कुछ समय लगभग रोजगार के नए 1 करोड़ अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे। जिससे स्वप्रदेश लौटे मजदूरों लो दोबारा से कमाने – खाने के लिए अन्य प्रदेश में नहीं जाना पड़े और भविष्य अगर कोरोना जैसी कोई अन्य समस्या आये तो उनकी आर्थिक स्थिती पर किसी भी प्रकार की चोट न पहुंचे। 

इसके अलावा आपको बता दें कि इस अभियान को बहुत सी इंडस्ट्रीज और संगठनों की साझेदारी से चलाया जायेगा। तथा विशेष रूप से इस अभियान के तहत स्थानीय मजदूर और प्रवासी कामगार मजदूरों को लाभान्वित किया जायेगा। तो यदि आप इस अभियान के तहत लाभान्वित होकर रोजगार बनना चाहते है। तो इसके तहत आवेदन कर सकते है। जिसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी साझा की गयी हैं तो चलिए शुरू करते है –

उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान 2023 उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Rojgar Abhiyan Yojana 2023 को प्रदेश में तेज़ी से बढ़ रही बेरोजगारी दर को मात देने के लिए शुरू किया गया है। जिसके लिए उन्होंने इस योजना के तहत लगभग 1 करोड़ रोजगार अवसरों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिससे उत्तर प्रदेश के स्थानीय कामगार मजदूरों को मजदूरी करने के लिए अन्य प्रदेश में प्रस्थान न करना हो। इसके अलावा इस योजना से प्रदेश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी।

25 तरह के कार्यों को चिन्हित किया गया है –

यदि आप उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान के अंतर्गत रोजगारवान होना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि विभाग द्वारा इस योजना के तहत 25 कार्यों को चिन्हित किया गया हैं। जिनसे जुड़े क्षेत्रों में विभाग द्वारा रोजगार उपलब्ध होने चाहिय। जिनमें खनन, रेलवे, पेयजल व स्वच्छता, पर्यावरण व वन, सड़क परिवहन, पंचायती राज, ग्राम विकास, कृषि विभाग, वैकल्पिक ऊर्जा, पेट्रोलियम व नेचुरल गैस और टेली कमन्यूकेशन आदि को इसके अंतर्गत चयनित किया गया है।

31 जिलों को किया गया है शामिल

उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान योजना को सवर्प्रथम उत्तर प्रदेश के 31 जिलों की 32,300 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जो इस प्रकार है 

उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान सबंधित मुख्य तथ्य

आइये Antmnirbhar Uttar Pradesh Abhiyan Yojana 2023 In Hindi से जुड़े कुछ मुख्य तथ्यों के बारे में जानते है। जो कि आपकी बेहतर जानकारी में सहायक होंगे।

  • इस योजना के तहत जो प्रवासी मजदूर अन्य प्रदेश या अन्य शहरों से अपने घर लौटे है उन्हें योगी सरकार द्वारा मनरेगा , एमएसएमई, ओडीओपी, निर्माण परियोजनाओं व ग्राम्य विकास से जुड़े कार्यक्रमों से जोड़कर 1.25 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
  • आत्मनिर्भर अभियान रोजगार योजना सर्वप्रथम प्रदेश के 31 जिलों में स्थायी रूप से शुरू किया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत 25 तरह के कार्य क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। जिसमें इस योजना से लाभान्वित हो रहे नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योजना के अंतर्गत अपने घरों को लौटे मजदूरों में से 18 वर्ष के बच्चों को छोड़कर अन्य सभी 30 लाख प्रवासी मजदूरों कीस्किल मैपिंग की गयी है। जिससे उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में आसानी से हो सके।

अन्य कार्यक्रम

  • 1.25 लाख कामगारों को निजी निर्माण कंपनियों से नियुक्ति पत्र
  • 1.11 लाख नई इकाइयों को ₹3226 करोड़ का ऋण वितरण
  • 5000 कारीगरों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान व ओड़ीओपी के तहत किट का वितरण
  • 1.25 करोड़ कामगारों के नियोजन की शुरुआत
  • 2.40 लाख इकाइयों को आत्मनिर्भर भारत के तहत 5900 करोड़ के कर्ज का वितरण

यूपी आत्मनिर्भर अभियान योजना से लाभ | Benefits from UP Self-Housing Campaign Plan

अगर कोई भी व्यक्ति इस योजना के बारे में पढ़ रहा है तो उसे इस योजना से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी का होना अवश्यल है, जो कि निम्नवत है –

  • इस योजना के तहत 25 अलग – अलग योजनाओं को एक जगह समाहित किया गया है। ताकि मजदूरों को काम उपलब्ध करने में आसानी हो सकें।
  • यूपी आत्मनिर्भर अभियान से रोजगार को बढ़ावा दिया जायेगा। जिससे प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी दर को मात दी जा सकें।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश में लगभग ब1 करोड़ नये रोजगार अवसरों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिससे घर लौटे प्रवासी मजदूर और स्थानीय कामगार मजदूर विशेष रूप से लाभान्वित हो सकेंगे।
  • उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर अभियान के शुरू होने से प्रदेश की आर्थिक स्थिती में भी सुधार आयेगा।

यूपी आत्मनिर्भर अभियान योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How To Apply Uttar Pradesh Rojgar Abhiyan Yojana  2023 

कोई भी व्यक्ति जो इस योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करना चाहता है तथा इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहता है। तो उसकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री जी द्वारा हाल ही में इस योजना का शुभारंभ किया गया है। जिस कारण अभी विभाग द्वारा इस योजना की आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सका है। 

लेकिन उम्मीद लगायी जा रही है, कि जल्द ही विभाग द्वारा इस योजना की आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जायेगा। लेकिन आपको इसकी आवेदन प्रकिया को लेकर बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जब भी विभाग द्वारा इसकी आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। तो हम आपको लेख के माध्यम से अवगत करा देंगे। इसलिए समय – समय पर हमारी वेबसाइट पर विजिट करके देखते रहें।

UP Atmanirbhar Abhiyan Yojana Related FAQ

आइये आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश अभियान योजना से जुड़े कुछ सवाल और उनके जबाबों के बारे में जानते है। जो अक्सर लोगों द्वारा हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछे जाते है। हम उम्मीद करते है कि ये आपकी बेहतर जानकारी में सहायक होंगे। जो कि निम्म प्रकार है –

उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर अभियान योजना क्या है?

यूपी आत्मनिर्भर अभियान योजना प्रदेश बढ़ रही बेरोजगारी दर को मात देने के लिए शुरू की गयी कल्याणकारी योजना है। जिसके तहत विशेष रूप से प्रवासी और कामगार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

इस योजना के तहत सरकार द्वारा लगभग कितने नये रोजगार अवसरों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?

सरकार द्वारा इस अभियान को शुरू करने से लगभग 1 करोड़ नये रोजगार अवसरों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उत्तर प्रदेश रोजागार अभियान योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो बहुत आसानी से ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। जिसके बारे में ऊपर लेख में विस्तार से जानकारी साझा की गयी है।

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश अभियान योजना के तहत कितने कार्यों को चिन्हित किया गया है?

इस योजना के तहत 25 सेक्टरों को चिन्हित किया गया है। जिसमें विभाग रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश अभियान योजना के अंतर्गत कितने जिलों को चयनित किया गया है?

इस योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा 31 जिलों को चयनित किया गया है। जिनके बारे में ऊपर आर्टिकल में विस्तार से जानकारी साझा की गयी है।

निष्कर्ष –

आज हमने आपको इस लेख में आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश अभियान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। जो आपको इस योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने में काफी सहायक होंगे। इसके अलावा अगर आप लेख में कोई सुधार या बदलाब चाहते है। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। हमारी टीम द्वारा आपकी कमेंट पर जल्द से जल्द ऐक्शन लिया जायेगा।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment