बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

बिहार में लड़कियों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं हैं। कन्या भ्रूण हत्या से लेकर बाल विवाह जैसी प्रथाओं की यहां लड़कियां शिकार हैं। पूर्व में बेटियों की बेहतरी को लेकर न समाज जागरूक था न ही सरकार की ओर से ठोस कदम इस दिशा में उठाए जा रहे थे। अब समय में परिवर्तन आ चुका है। बिहार राज्य की बेटियां आगे बढ़ सके, तरक्की करें, उनका कल्याण हो और समाज में उनको स्वीकार किया जाए। इसके लिए बिहार सरकार ने बहुत अच्छी पहल की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शुरु की है।

Kanya Utthan Yojana Bihar का मुख्य उददेश्य लड़कियों को आगे बढ़ाना है ताकि समाज में उनके प्रति हो रहे अत्याचार व भेदभाव को पूरी तरह से खत्म किया जा सका। इसके अलावा बिहार में बाल विवाह को रोकने के उददेश्य से भी इस योजना को तैयार किया गया है। इस लेख के माध्यम से हम आपको इस योजना के बारे में सभी जानकारी बहुत ही आसान तरीके से देंगे। जिसमें आप जान सकेंगे की योजना का लाभ किसे और किस तरह से प्राप्त किया जा सकता है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लड़कियों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ये योजना हर वर्ग, हर जाति, संप्रदाय और धर्म की लड़कियों पर लागू होगी। सरकार Kanya Utthan Yojana Bihar के जरिए लिंग अनुपात, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इसके तहत कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए लड़की के जन्म लेने पर दो हजार रूपये उसके पेरेंट्स को दिए जाएंगे। ये धनराशि सीधे बैंक एकाउंट में आएगी। लड़की के एक साल की उम्र पूरी होने के बाद 1 हजार रूपये दिए जाएंगे। ये धनराशि भी बैंक एकाउंट में ही आएगी।

इसके लिए आधार कार्ड देना होगा। लड़की की उम्र दो साल होने पर 2 हजार रूपये दिए जाएंगे। इसके लिए उसका पूरा टीकाकरण होना जरूरी है। दो साल तक लड़की को सरकार की तरफ से 5 हजार रूपये दिए जाएंगे। पूरी धनराशि बैंक एकाउंट में ही ट्रांसफर होगी। इसके बाद जब लड़की 12वीं पास कर लेगी तब उसे 10 हजार रूपये दिए जाएंगे। इसके लिए लड़की का अविवाहित होना जरूरी है। अगर लड़की ग्रेजुएशन भी कर लेती है तब उसे 25 हजार रूपये सरकार देगी।

Kanya Utthan Yojana Bihar के तहत सैनेटरी नैपकिन के लिए भी सहायता मिलेगी। लड़की का हैल्थ और हाइजीन बना रहे इसके लिए सैनेट्ररी नैपकिन के लिए भी धनराशि सरकार देगी। इसके लिए सरकार की तरफ से 3 सौ रूपये दिए जाएंगे। इससे पहले सरकार सैनेटरी नैपकिन के लिए 150 रूपये देती थी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

योजना का नाम- बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
किसको होगा फायदा – बालिकाओं को
लड़कियों को कब तक मिलेगा योजना का लाभ – जन्म होने से लेकर ग्रेजुएशन हासिल करने तक
कुल मिलेगी धनराशि – 54000

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के उददेश्य –

  • बिहार में लड़कियों के प्रति होने वाले भेदभाव को खत्म करना इस योजना का उददेशय है। इसके लिए लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को श़ुरु किया गया है।
  • अब बिहार में लड़कियों को कुपोषण से बचाने, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सेनेटरी नैपकिन आदि सुविधाओं का खर्च सरकार वहन करेगी।
  • बिहार में बालिका शिश मृत्युदर को कम करना भी इस योजना का एक उददेश्य है।
  • लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना, बाल विवाह को रोकने के लिए 12वीं पास करने वाली लड़की को योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित होना जरूरी है।
  • हर लड़की को पढऩे के लिए प्रेरित करना
  • बिहार में बाल विवाह जैसी प्रथा को रोकना जिसमें ये योजना काफी सहायक साबित होगी।
  • इस योजना के जरिए बालिका के प्रति समाज को जागरूक करना और उनके कल्याण के लिए आगे बढ़ाना

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज डॉक्यूमेंट्स –

आवेदन करने वाले का बिहार का निवासी होना जरूरी है। इसके लिए स्थानीय निवास प्रमाण पत्र का देना जरूरी है।

  • आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • वोटर आई कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • इंटर पास करने के बाद मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन पास करने के बाद मार्कशीट
  • बैंक अकाउंट होना जरूरी है। चूंकि सरकार की ओर से सभी राशि बैंक में ही ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में अकाउंट नंबर का सही होना बहुत जरूरी है।

Kanya Utthan Yojana Bihar के लिए निर्धारित पात्रता मापदंड –

  • आवेदन करने वाले का बिहार का निवासी होना जरूरी है।
  • योजना का लाभ केवल परिवार की दो लड़कियों को ही मिल सकता है।
  • परिवार के किसी भी मेंबर के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • इंटर पास करने वाली लड़की उम्र औसतन 17-18 साल के बीच होनी चाहिए।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन कैसे करें?

लड़कियों को शिक्षित करने के उददेश्य से बिहार सरकार Kanya Utthan Yojana Bihar का संचालन कर रही है। इसके तहत बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन करना बहुत की सरल है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसे भरना बहुत ही सरल है। नीचे इसके लिए हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप अप्लाई करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ( स्नातक ) के लिए विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन ही देना है। आवेदक का आवेदन महाविद्यालय के माध्यम से स्वीकृत नहीं किया जायेगा। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में किसी डॉक्यूमेंट या आवेदन देने की जरूरत नहीं है।

  • आवेदन के लिए सबसे पहले बिहार मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट http://ekalyan.bih.nic.in/ पर जाना होगा। बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?आप चाहें तो यहाँ क्लीक करके डायरेक्ट जा सकते हैं?
  • इसके बाद बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने के लिए स्नातक और माध्यमिक+2 की अलग अलग लिंक शो होगा। आप स्नातक और माध्यमिक+2 में से जिस कैटगरी में आवेदन करना चाहते हैं उस लिंक पर क्लिक करें।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • अगर आप नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करवाएं।
  • अगर आपका पहले से एकाउंट बना हुआ है तो यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन कर सकते हैं।
  • क्लिक करने के बाद आपको कन्या उत्थान योजना का एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को सही से भरना होगा। सभी जानकारियां भरने के बाद एक बार चेक कर लें। सभी जानकारियां सही भरी होनी चाहिए। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपका आवेदन सबमिट हो जायेगा। और आपको रजिस्ट्रेशन स्लिप भी प्रदान की जाएगी। जिसे आप अपने पास प्रिंट करके सुरखित रख सकतें हैं।
  • इस योजना के तहत सरकार की मंशा है कि लड़कियों को लेकर समाज और परिवार में फैल रही हीनभावना और तिरस्कार की भावना को खत्म किया जा सका। ये स्थिति आमतौर पर गरीब परिवारों में ज्यादा देखी गई है। ऐसे में इस योजना का संचालन गरीब लोगों के लिए ही किया जा रहा है।

Kanya Utthan Yojana Bihar से जुडी महत्व पूर्ण लिंक –

Apply Online For (12th) Click Here
Apply Online For Graduation (स्नातक) Registration।| Login
Notice For Graduation (स्नातक) Download।| Other Detail
Notice For 12th Class Download।| Other Detail
Official Website Website

तो दोस्तों यह थी बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? के बारे में आवश्यक जानकारी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। साथ ही यदि आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।। धन्यवाद ।।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comment (1)

Leave a Comment