Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2023 :- आज बिहार प्रदेश के किसानों के बीच कृषि सिंचाई एक सबब का विषय बना हुआ है, क्योंकि प्रदेश में हर दिन कृषि योग्य नहरों, झीलों, नदियों की संख्या में कमी आती जा रही है। जिसका सीधा असर किसान की फसल उत्पादन क्षमता पर देखने को मिल रहा है क्योंकि अगर किसी भी फसल को समय पर पानी नहीं मिलता है तो फसल का कई प्रतिशत भाग निष्ट हो जाता है। इसी समस्या का कुछ हद तक समाधान निकालते हुए। बिहार सरकार द्वारा बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023 के संचालन की नीतियों को तैयार किया है।
जिसके अंतर्गत किसानों को निजी नलकूप लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और सब्सिडी प्रदान की जाएगी। तो अगर आप भी बिहार प्रदेश के किसान है और कृषि सिंचाई की समस्या का सामना कर रहे हैं तो ये योजना आपके लिए भी बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जिससे संबंधित सभी मुख्य बिंदुओं पर हमारे द्वारा नीचे विस्तार से चर्चा की गयी है इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें।
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023 क्या है? | What is Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना अप्लाई ऑनलाइन – Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Online apply
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना से लाभ | Benefit OF Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana
- इस योजना के शुरू होने से किसानों की आर्थिक स्थिती में सुधार आयेगा और उनकी उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी।
- बिहार शताब्दी निजी नलकूल योजना के तहत केवल बिहार प्रदेश के किसान ही लाभान्वित हो सकेंगे।
- इसके अंतर्गत किसान को 70 मीटर तक की गहराई का नलकूप कराने पर 15 हज़ार और 100 मीटर गहराई तक का नलकूप लगवाने पर 35,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- इस योजना के शुरू होने के प्रदेश में निजी नलकूपों की संख्या में वृद्धि होगी और किसानों को सिंचाई समस्यों से छुटकारा मिलेगा।
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023 जरूरी पात्रता | Eligibility Of Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana
- आवेदक बिहार प्रदेश का स्थायी रूप से निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदक किसान के पास न्यूनतम 0.40 एकड़ जमीन उपलब्ध होनी चाहिये।
- एक किसान केवल एक नलकूप को लगवाने के लिए ही सब्सिडी प्राप्त कर सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में अनुसूचित जाति के 16% और अनुसूचित जनजाति के 1% कृषकों को चयनित किया जायेगा।
शताब्दी निजी नलकूप योजना जरूरी दस्तावेज | Dacuments of Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- भूमि के कागजात
- बैंक एकाउंट पासबुक
- प्लांट में पहले से बोरिंग नहीं है इसका प्रमाण पत्र
- किसी भी संस्थान द्वारा नलकूप लगवाने के लिए वित्तीय सहायता नहीं ली है इसका प्रमाण पत्र
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Apply Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana
- इसके लिए आपको सबसे पहले बिहार लघु जल संसाधन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट http://minorirrigation.bihar.gov.in/bsnny/Default.aspx पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। जहां आपको “आवेदन करें?” का विकल्प दिखायी देगा।जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। जिसमें आपको पूछी गई जानकारीयों जैसे – नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- और फिर मूल दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- तथा आखिर में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे।
Bihar Shatabdi Nijee Nalkup Yojana Related FAQ
निष्कर्ष –
आज हमने आपको इस लेख में [ऑनलाइन आवेदन ] बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना | लाभ पात्रता उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। हम आशा करते है कि इस लेख में बतायी गयी जानकारी आपको पसन्द आयी होगी। इसके अलावा इस योजना से जुड़ी किसी भी विशेष जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।
Kb se online hoga
Abhi tk bebsiete band hi
Hai
Aaur intjar me hai
Ki kb se online hoga
Ab kb potal khulaiga.
check karte rahe
Potal kb khulega.
Nam-JayParakashSinghVill-Jamalpur P.O-BihPur Dist-BhagalpurBiharPinCod853201 Lend -1.11