इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की पूरी जानकारी

दोस्तों, यह बात तो हम सब जानते हैं कि आज के दौर में इंग्लिश सीखना कितना जरूरी है। आज के आधुनिक युग में आप किसी ना किसी क्षेत्र में अपना बनाने की कोशिश जरूर कर रहे होंगे। परंतु हम आपको बता दें, हर क्षेत्र में इंग्लिश का ज्ञान होना बेहद आवश्यक है। इंग्लिश एक इंटरनेशनल इंट्रक्टिंग लैंग्वेज है। जिसके द्वारा आप लोगों के साथ कहीं भी रहकर बातचीत कर सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में एक अच्छा भविष्य बनाने के लिए आप सभी को इंग्लिश भाषा पर अच्छी पकड़ करनी होगी। इसीलिए हमारे द्वारा आज आप सभी को इस लेख के अंतर्गत English speaking course? के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। यह जानकारी अवश्य ही आप लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

अंग्रेजी भाषा को सीखने के लिए सभी को मेहनत करनी पड़ती है। हमारी मातृभाषा हिंदी है, जिस कारण हमें हिंदी का अधिक ज्ञान होता है। हिंदी के साथ-साथ हमें अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए। ताकि लोग हमें पिछड़ा हुआ ना समझे। हमारे साथ कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो यह सोचते हैं कि वह अंग्रेजी भाषा कभी नहीं सीख सकते है। परंतु ऐसा नहीं है, अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए उन सभी को थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसीलिए हमारे द्वारा आप सभी को यहां English speaking course? के बारे में जानकारी दी जा रही है। यदि आप सभी लोग इंग्लिश को सीखने का प्रयास करना चाहते है, तो आपको हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के लिए टिप्स? (Tips for English speaking course)

इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी मातृभाषा अच्छे से आने चाहिए क्योंकि हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो अंग्रेजी भाषा से बहुत कठिन है। जिसे सीखना बहुत मुश्किल होता है। यदि आप हिंदी भाषा को अच्छे से बोल सकते हैं, तो आप इंग्लिश भाषा बहुत ही आसानी से सीख जाएंगे। इसके लिए बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, थोड़ी मेहनत करनी होगी। हमारे द्वारा नीचे आपको Tips for english speaking course? के बारे में बताया गया है। यह संपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार है-

इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की पूरी जानकारी

#1. इंग्लिश में सोचना शुरू करें

सबसे पहले आपको अपनी इंग्लिश अच्छी करने के लिए हर बात को इंग्लिश में सोचना शुरु करना होगा। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर लेते हैं। परंतु उन्हें यह काम करने में काफी समय लग जाता है। इसलिए वह तेजी से अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं। यदि आप लोग चाहते हैं कि आप तेजी से अंग्रेजी बोले, तो आपको शुरुआत से ही इंग्लिश में सोचना होगा। ताकि आप अच्छे से इंग्लिश बोलना सीख सकें। इंग्लिश में सोचने के लिए आप जिस बारे में भी सोचे, उसे अंग्रेजी भाषा के नजरिए से सोचे।

यदि आप इंग्लिश में सोचना शुरू कर देते हैं, तो इससे आपको बहुत से फायदे देखने को मिलते है। आप लोगों के साथ आसानी से अंग्रेजी में बातें करने में सक्षम होते हैं तथा उनकी बातों को जल्द से जल्द समझने लगते हैं। अंग्रेजी भाषा आपको अपनी नॉर्मल भाषा की तरह लगने लगती है। यह टिप उन लोगों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाली है। जो लोग इंग्लिश को बहुत अच्छे से समझ तो लेते हैं, परंतु उन्हें बोलने में दिक्कत होती है।

#2. इंग्लिश मूवी देखना शुरू करें

यदि आप इंग्लिश को अच्छा करना चाहते हैं, तो आपको इंग्लिश मूवी भी देखनी चाहिए। अधिकतर लोग वही मूवी देखते हैं, जो उनकी मातृभाषा होती है। परंतु यदि आप इंग्लिश सीखना चाहते हैं, तो आपको इंग्लिश में भी मूवी देखनी है। ताकि आप इंग्लिश को अच्छे से समझ सके। शुरुआत में आपको इंग्लिश मूवी अच्छे से समझ नहीं आएगी, परंतु जैसे-जैसे आप उसे देखने की आदत बनाएंगे। इंग्लिश मूवी भी आपकी समझ में आने लगेंगी। जहां से आप इंग्लिश सीखने के एक स्तर में आगे बढ़ जाएंगे।

इंग्लिश मूवी के माध्यम से आप कुछ अंग्रेजी वर्ड का इस्तेमाल करना भी सीखेंगे। परंतु कुछ लोगों के मन में ऐसा सवाल अवश्य आ रहा होगा, कि इंग्लिश मूवी से हम इंग्लिश कैसे सीख सकते हैं? हम आपको बता दें, इंग्लिश मूवी से आप भले ही इंग्लिश बोलना न सीखे। परंतु आप यह अवश्य सीखेंगे, कि किस स्थिति में आपको कौन से इंग्लिश शब्दों का इस्तेमाल करना है?  साथ ही साथ आपको कुछ नए शब्द देखने को मिलेंगे। इसके अलावा भी आपको इंग्लिश मूवी देख कर बहुत से फायदे देखने को मिल सकते हैं।

#3. वर्ड मीनिंग याद करें

दोस्तो, यदि आप किसी भी भाषा को सीखना चाहते हैं। तो उसके शब्दों को जानना आपके लिए बेहद आवश्यक हो जाता है। जैसे हिंदी भाषा को बोलने के लिए आपको हिंदी के शब्दों का ज्ञान होना आवश्यक है, वैसे ही अंग्रेजी भाषा को जानने के लिए आपको अंग्रेजी भाषा के शब्दों का ज्ञान प्राप्त करना होगा। इसके लिए आप रोज वर्ड मीनिंग याद करें, ऐसा नहीं है कि आपको रोज ज्यादा से ज्यादा वर्ड मीनिंग याद करनी है। परंतु आप रोज थोड़ी थोड़ी वर्ड मीनिंग याद करके अंग्रेजी शब्दों का ज्ञान अवश्य हासिल करें।

 वर्ड मीनिंग याद करने से आपको अंग्रेजी बोलने में बहुत ही आसानी हो जाएगी। बहुत से लोग वर्ड मीनिंग याद करते हैं, परंतु कुछ समय बाद भूल जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह वर्ल्ड मीनिंग को रटते हैं तथा उन शब्दों का प्रयोग रोजमर्रा की जिंदगी में नहीं करते हैं, यदि आप वर्ल्ड मीनिंग को याद करते हैं और उनका इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं, तो आपको वर्ड मीनिंग अवश्य याद रहेंगे, इसके लिए आपको इंग्लिश के शब्दों को अपनी मातृभाषा के शब्दों के अर्थ से जोड़कर समझना होगा। ऐसे में आपको यह वर्ड मीनिंग रटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे आपको इंग्लिश सीखने में बहुत ही फायदा मिलेगा।

#4. बेसिक ग्रामर समझें

दोस्तों, अंग्रेजी सीखने के लिए आपको अंग्रेजी ग्रामर का पता होना बेहद आवश्यक है क्योंकि बिना अंग्रेजी ग्रामर सीखे, आप इंग्लिश सही ढंग से बोलने में सक्षम नहीं हो सकेंगे। ऐसा नहीं है कि आपको इंग्लिश ग्रामर की प्रॉपर जानकारी हो, परंतु आपको इंग्लिश ग्रामर की बेसिक जानकारी होना बेहद आवश्यक है। जिस प्रकार आप हिंदी को सीखने के लिए हिंदी ग्रामर के कुछ नियमों का पालन करते हैं, उसी प्रकार आपको इंग्लिश बोलने के लिए इंग्लिश ग्रामर के कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। इसकी जानकारी आपको बेसिक ग्रामर पढ़कर ही मिलती है।

यह सब जानते हैं कि इंग्लिश बोलने के भी नियम होते हैं। जिन नियमों के बारे में आपको पता होना आवश्यक है। यदि आप इंग्लिश ग्रामर को अच्छा करना चाहते हैं, तो आप कोचिंग की, ऑनलाइन ट्यूटोरियल की और बुक्स आदि की सहायता ले सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है की आपकी ग्रामर बहुत अच्छी होनी चाहिए। परंतु आपको बेसिक ग्रामर का ज्ञान होना जरूरी है। तभी आप अपने शब्दों को सही ढंग से दूसरे व्यक्ति से कहने में सक्षम हो सकेंगे। अंग्रेजी सीखने में अंग्रेजी ग्रामर का बहुत अहम रोल होता है। इसलिए आप सभी को अंग्रेजी ग्रामर की जानकारी होनी चाहिए।

#5. इंग्लिश में बात करें

ऐसे बहुत से लोगों के साथ होता है, जो वर्ड मीनिंग याद करते रहते हैं तथा उन्हें अधिकतम वर्ड मीनिंग याद रहती है और उनको अंग्रेजी ग्रामर का भी अच्छा खासा ज्ञान होता होता है। परंतु वह अंग्रेजी बोलने में सक्षम नहीं हो पाते हैं क्योंकि अंग्रेजी बोलने के लिए आपको अपने आसपास के माहौल में अंग्रेजी बोलनी होगी। तभी आप अंग्रेजी बोल सकेंगे, बहुत से लोगों की अंग्रेजी अच्छी होते हुए भी वह लोगों के साथ अंग्रेजी में बात करते समय अटक जाते हैं। इसकी वजह यह है कि आप लोगों के साथ अंग्रेजी में बात नहीं करते हैं।

 आप धीरे-धीरे हर व्यक्ति के साथ अंग्रेजी में बात करना शुरू करें। इससे आपके अंदर एक आत्मविश्वास पैदा होगा और आप एक अच्छी अंग्रेजी बोलने में सक्षम हो सकेंगे। जैसे लोग साइकिल चलाते समय साइकिल से 100 बार गिरकर साइकिल को चलाना सीखते हैं। उसी प्रकार लोग अंग्रेजी भाषा सीखते समय कई बार खराब अंग्रेजी बोलते हैं, परंतु जब तक आप खराब अंग्रेजी नहीं बोलोगे, तो अच्छी अंग्रेजी कैसे बोल सकोगें। इसलिए आपको अंग्रेजी में बात करना शुरू करना होगा। चाहे आप कितनी गलतियां क्यों ना करते हो, बाद में आप सभी गलतियों को धीरे धीरे कम करते जाएंगे।

#6. नए दोस्त बनाएं

आपको अपने आसपास ऐसे लोग रखने है, जो आपको अंग्रेजी बोलने के प्रति प्रोत्साहित करें, ना कि खराब अंग्रेजी बोलने पर आप को हतोत्साहित कर दें। यानि कि यदि आपके पास ऐसे लोग नहीं है, तो आप नए दोस्त बनाइए। जो बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हो तथा उनके साथ अच्छा व्यवहार रखिए। ताकि आप उनसे बहुत सी चीजें सीख सकें। यदि आपको अपने आसपास ऐसे लोग नहीं दिखते हैं, जो एक अच्छी अंग्रेजी बोलते हो, तो आप इस काम के लिए सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आप बहुत से दोस्तों को सर्च कर सकते हैं तथा नए दोस्त बनाने में सक्षम हो सकते हैं।

सोशल मीडिया एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है, जिस पर आप बहुत से ऐसे दोस्त बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। सोशल मीडिया पर आपको बहुत से ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिन्हें बहुत अच्छी इंग्लिश आती होगी। आज के समय में बहुत से ऐसे एप्लीकेशन भी है, जो आपको लोगों से बात करने के लिए कनेक्टर का कार्य करते हैं। ताकि आप लोगों से बात करके अपनी इंग्लिश को अच्छा कर सके। इसलिए आपको नए दोस्त बनाने की टिप्स हमारे द्वारा दी गई है। परंतु याद रहे हमेशा ऐसे दोस्त बनाए। जिनसे आपका फायदा हो, ना कि ऐसे जो आपको गलत राह पर ले जाए।

#7. इंग्लिश गाने सुने और गुनगुनाए

आप सब जानते होंगे, कि किसी भी चीज को पढ़ने से ज्यादा लोगों को गाने अच्छे से याद रह जाते हैं। इसलिए यदि आप इंग्लिश भाषा अच्छे से सीखना चाहते हैं, तो आपको इंग्लिश गाने सुनने होंगे। जैसे-जैसे आप इंग्लिश गाने सुनेंगे, आप अच्छे से समझ पाएंगे, की अंग्रेजी के शब्दों का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? एक रिसर्च में ऐसा बताया गया था कि गाने सुनने से इंसान का मन शांत हो जाता है और वह तरोताजा महसूस करने लगता है। जब आप अंग्रेजी गानों को समझने लगेंगे, तो आपको उन गानों को सुनने में आनंद आने लगेगा।

इसीलिए यदि आप इंग्लिश सीखने के इच्छुक हैं, तो आपको हिंदी गाने ही नहीं वरन अंग्रेजी गानों को भी बहुत अच्छे से सुनना होगा। आप सबसे पहले इंग्लिश गानों की लिरिक्स को देखें और उसको सही सही गुनगुनाएं। ताकि आप जब भी उस गाने को सुने, तो आपको सुनने में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

ऐसे ही धीरे-धीरे आप अंग्रेजी गानों को अधिक से अधिक सुनने की कोशिश करें। इससे आपकी अंग्रेजी अच्छी होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी। अंग्रेजी गाने सुनने से आपको सबसे ज्यादा फायदा अंग्रेजी शब्दों के उच्चारण को करने में होगा और इस तरह आप अपने अंदर आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकेंगे।

#8. अपने वार्तालाप को रिकॉर्ड करें

यदि आप अंग्रेजी को और भी बेहतर बनाना चाहते हैं तथा यह जानना चाहते हैं कि अंग्रेजी बोलते समय आप किस स्थान पर गलती करते हैं, तो आप अपनी वार्तालाप को रिकॉर्ड कर सकते हैं। यदि आप किसी से फोन पर बात करते समय इंग्लिश में बात करते हैं, तो आप अपनी कॉल रिकॉर्ड कर सकते है । इससे आप जितनी भी बात उस व्यक्ति से इंग्लिश में करेंगे। वह सब रिकॉर्ड हो जाएगी।

इसके तत्पश्चात आप यह संपूर्ण कॉल रिकॉर्डिंग सुन कर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आप अंग्रेजी बोलते समय कौन सी ग्रामर मिस्टेक कर रहे हैं। साथ ही आपको किस स्थान पर प्रैक्टिस करने की आवश्यकता है? जिससे आप अपनी गलती को सुधार सकेंगे। यदि आप किसी व्यक्ति से अंग्रेजी में बात नहीं करते हैं, तो आप शीशे के सामने खड़े होकर अंग्रेजी में खुद से बात करें और अपने फोन में रिकॉर्डिंग लगा दें।

जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही साथ आप अपनी कॉल रिकॉर्डिंग को सुन कर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप अंग्रेजी बोलने में कहां गलती करते हैं। इसीलिए हमारे द्वारा आपको यहां अपने वार्तालाप को रिकॉर्ड करने की एक सलाह दी गई है। जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है।

#9. इंग्लिश कोचिंग देना शुरू करें

यदि आप ऐसा सोचते हैं कि आप अकेले अंग्रेजी सीखने में सक्षम नहीं हो सकते हैं और आपको किसी मेंटर की आवश्यकता है, तो आप कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर सकते हैं। बहुत सी ऐसी कोचिंग सेंटर है, जो आपको इंग्लिश सिखाने का कार्य करते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको कोई व्यक्ति राह दिखाने वाला हो, तो आप कोचिंग ज्वाइन कर सकते हैं। यह आपके लिए एक अच्छा रास्ता होगा। परंतु यह हमेशा याद रखना कि किसी भी चीज की प्राप्ति आप खुद की मेहनत से करते हैं। एक अध्यापक केवल आपको सही रास्ता दिखा सकता है।

कोचिंग में आपको अध्यापक आपकी बहुत सारी कमियों के बारे में बताएंगे। जिन्हें सुधारना आपका काम होगा। यदि आपके आसपास अंग्रेजी बोलने का माहौल नहीं है, तो आप कोचिंग सेंटर में जाकर ऐसा माहौल प्राप्त कर सकते हैं। जिससे आप बाहर अंग्रेजी बोलना आसानी से सीख पाएंगे। आजकल बहुत सी कोचिंग सेंटर ऑनलाइन माध्यम से भी आपको यह सुविधा उपलब्ध करा रही है, यदि आप किसी अच्छी कोचिंग सेंटर से इंग्लिश सीखना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन कोचिंग से सीख सकते हैं।

इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q:-1. इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स क्या होता है?

Ans:-1. इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के अंतर्गत हर व्यक्ति को इंग्लिश बोलना तथा समझना सिखाया जाता है। अंग्रेजी सीखने के लिए बहुत से लोग इस कोर्स को ज्वाइन करते हैं। इस कोर्स के माध्यम से बहुत से लोग अंग्रेजी बोलने में भी सक्षम होते हैं।

Q:-2. अंग्रेजी सीखना क्यों आवश्यक है?

Ans:-2. आज के समय में हर जगह अंग्रेजी की मांग है, आप जिस क्षेत्र में भी अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उस क्षेत्र में आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी बनानी होगी तथा आपको अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ करनी होगी। इसलिए अंग्रेजी सीखना आवश्यक हो गया है।

Q:-3. अंग्रेजी सीखने के लिए क्या करना चाहिए?

Ans:-3. अंग्रेजी सीखने के लिए आपको अपने आसपास अंग्रेजी बोलने का माहौल बनाना होगा। साथ ही साथ आपके अंदर अंग्रेजी बोलने का कॉन्फिडेंस होना चाहिए। तभी आप अंग्रेजी सीखने में सक्षम हो सकेंगे।

Q:-4. अंग्रेजी एक कैसी भाषा है?

Ans:-4. अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है। इस भाषा को हर व्यक्ति समझता है। आप किसी भी देश में रहने क्यों न चलें जाए, यदि आपको उस देश की मातृभाषा नहीं आती है, तो आप अंग्रेजी में हर व्यक्ति के साथ में इंटरैक्ट कर सकते हैं।

Q:-5. इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की टिप्स कौन-कौन सी है?

Ans:-5. इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स करने के लिए तथा अच्छी अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे द्वारा ऊपर आपको कुछ Tips for english speaking course? के बारे में बताया गया है। जिन्हें अपनाकर आप अपनी इंग्लिश स्किल को बहुत अच्छा कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमारे द्वारा आप सभी को इस लेख के अंतर्गत English speaking course? से संबंधित जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ कुछ टिप्स भी दी गयी हैं। जिनकी सहायता से आप अपनी इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स को अच्छा कर सकते हैं। यदि आप सब लोग इंग्लिश सीखना चाहते हैं, तो आपके लिए हमारा यह लेख बेहद फायदेमंद साबित होगा।

हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारे द्वारा दी गई यह संपूर्ण जानकारी बेहद पसंद आई होगी। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई हो, तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए। साथ ही साथ इस लेख को अपने सभी अपने दोस्तों के साथ अंत तक शेयर करना ना भूलें।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Comments (2)

Leave a Comment