CHC Farm Machinery क्या है? | किराए पर खेती उपकरण प्राप्त करें?

CHC Farm Machinery क्या है?  :- भारत एक कृषि प्रधान देश और यहां की 70% से अधिक की जनसंख्या कृषि पर ही निर्भर करती है। इसलिए किसानों सुविधाओं और उनकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार द्वारा अंनत प्रयासों को किया जाता है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिती में सुधार आयेगा और अगर किसानों की आर्थिक स्थिती में सुधार आयेगा। तो देश की अर्थ व्यवस्था सही होगी। इन्हीं सभी बातों को जहन में रखते हुए। भारत सरकार द्वारा CHC Farm Machinery योजना को शुरू किया है। 

जिसके तहत सरकार द्वारा CHC Farm Machinery नाम मोबाइल एप्प लांच किया जायेगा। जिसके माध्यम से किसानों को कृषि उपयोगी यंत्र किराये पर प्रदान किये जायेंगे। इसलिए अगर आप भारत में निवास करते है तो कृषि से अवश्य सम्बंध रखते होंगे। अगर हां! तो एक बार CHC Farm Machinery के बारे में अवश्य जान लें। क्योंकि ये मोबाइल ऐप हर किसान के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इसलिए सीएससी फार्म मशीनरी के बारे में हमारे द्वारा नीचे विस्तार से बताया गया है। तो लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें। तो चलिए शुरू करते है –

CHC Farm Machinery क्या है? | What Is CHC Farm Machinery 

CHC Farm Machinery क्या है  किराए पर खेती उपकरण प्राप्त करें

CHC Farm Machinery भारत सरकार द्वारा किसानों को कृषि उपयोगी उपकरणों को किराए पर उपलब्ध कराने के लिए लांच किया गया मोबाइल है। जिसके माध्यम से किसान अपने निवास स्थान से लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में से कृषि कस्टम हायरिंग सेवा केंद्रों से मोबाइल एप के जरूरी किराये पर मंगा सकते है और सुविधाजनक तरीके से कृषि कर सकते है और कम खर्च में अधिक उत्पाद को प्राप्त किया जा सकता है। 

जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। इसके अलावा आपको बता दें कि CHC Farm Machinery मोबाइल ऐप को 12 भाषाओं में लांच किया गया है। जिससे किसानों को इसका उपयोग करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो और इस मोबाइल ऐप के माध्यम से लगभग 40,000 से अधिक कस्टम हायरिंग सेवा केंद्रों को पंजीकृत किया गया है। जहां 1,20,000 से अधिक कृषि उपकरण किराये पर प्रदान करने के लिए उपप्लब्ध है।

सीएचसी फार्म मशीनरी मोबाइल ऐप उद्देश्य

हम सभी जानते है कि हमारे देश में बहुत से छोटे और सीमांत किसान निवास करते है। जो कि आर्थिक रूप से इतने मजबूत नहीं होते हैं। कि अपनी कृषि को करने के लिए निजी कृषि यंत्रों की खरीदारी कर सकें। जिस कारण उन्हें अपने कृषि में समय पर जुताई, बुबाई करने में काफी समस्या होती है और इसी कारण उनके उत्पाद भी कम होते हैं। इसलिए कस्टम हायरिंग सेवा केंद्र मोबाइल एप को लांच किया गया है। जिसके माध्यम से किसान बहुत आसानी से कृषि उपकरणों को किराये पर प्राप्त कर सकते हैं।

  • राजस्थान अंबेडकर DBT Voucher योजना 2023 | ऑनलाइन आवेदन

सीएचसी फार्म मशीनरी मोबाइल ऐप के माध्यम से दिए जाने वाले उपकरण

अगर आप CHC Farm Machinery Mobile App का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको ये पता होंना भी आवश्यक है। कि इसके माध्यम से किन – किन कृषि उपकरणों को किराये पर प्राप्त किया जा सकता है। जो कि निम्न है –

  • ट्रेक्टर
  • रोटरवेटर
  • लेजर लैंड लेवयर
  • मल्टी क्रॉप थ्रेसर
  • फर्टिलाइजर ड्रिल
  • जीरो टिल सीड
  • पैड़ी राइस ट्रांसप्लांटर
  • कंबाइन हार्वेस्टर आदि।

CHC Farm Machinery मोबाइल ऐप विशेषतायें

अगर आप CHC Farm Machinery Mobile App का बारे में पढ़ रहे हैं। तो आपको इससे संबंधित कुछ विशेषताओं के बारे में भी पता होना आवश्यक है। जो कि निम्न है –

  • ये ऐप सरकार द्वारा किसानों को उपकरण उपलब्ध करवाने के लांच किया गया है।
  • इस मोबाइल एप के माध्यम से किसान बहुत आसानी से कृषि उपकरणों को किराये पर ले सकते है।
  • किसानों को App का उपयोग करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। इसलिए इसमें 12 भाषाओं को उपलब्ध कराया गया है।
  • इस App को मात्र 5 MB में तैयार किया गया है। जिससे किसी भी एंड्रोइड मोबाइल में आसानी से इसका उपयोग किया जाया सके।
  • कस्टम हायरिंग सेवा केंद्र मोबाइल ऐप पर 40,000 हायरिंग सेवा केंद्रों को पंजीकृत किया गया है। जहां 1,20,000 से अधिक उपकरण उपलब्ध है। जिससे आसानी से किसानों कृषि उपकरण मिल सकें।

CHC Farm Machinery Mobile App Download

कोई भी किसान इस App का उपयोग करना चाहता है। तो उसे सर्वप्रथम इस Application को अपने मोबाइल में डाउनलोड और इनस्टॉल करना होगा। आप इस से Play Store से बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते है। जिसके लिए आपको किसी भी शुल्क का भी भुगतान नहीं करना होगा। क्योंकि ये पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है।

Click Hare To Download CHC Farm Machinery Mobile App

CHC Farm Machinery क्या है  किराए पर खेती उपकरण प्राप्त करें

सीएचसी फार्म मशीनरी मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कैसे करें?

यदि आप इस App का उपयोग करके किराय पर कृषि उपकरणों को प्राप्त करना चाहते है। तो इसके लिए आपको सबसे Mobile App पर रजिस्टर होना होगा। इसके लिए आप नीचे बतायी गयी Steps को फॉलो कर सकते है। जो कि निम्न प्रकार है –

  • सबसे पहले आपको इस App को Open करना है औऱ अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना है।
  • इसके बाद अपनी कैटेगिरी का चयन करना है। जहां आपको तीन कैटेगिरी देखने को मिलेंगी। यूजर, फार्मर, सर्विस प्रोवाइडर
  • और फिर आपके समान पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। जहां आपको पूछी गयी जरूरी जानकारीयों को भरना है।
  • फिर आखिर में Submit के बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएंगे।
  • और आपके सामने मशीनरी की लिस्ट खुल जायेगी। जिन्हें आप किराये पर प्राप्त कर सकते है।

CHC Farm Machinery Mobile App Related FAQ

CHC Farm Machinery Mobile App क्या है?

ये एक सरकारी Androide App है। जिसके माध्यम से किसान कृषि उपकरणों को किराये पर प्राप्त कर सकते है।

इस App का उपयोग कोई भी किसान कर सकता है?

जी हां! इस App का उपयोग देश का कोई भी किसान कर सकता है।

क्या इस App का उपयोग करने के लिए हमें किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?

जी नहीं! इस एप्लीकेशन का उपयोग करने के लिए आपको किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

CHC Farm Machinery Mobile App को कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप इस App को डाउनलोड करना चाहते हैं। तो बहुत आसानी से Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है अन्यथा सुविधा के लिए हमने ऊपर Download Link भी साझा किया है।

इस एप्प के माध्यम से किन – किन उपकरणों को किराये पर लिया जा सकता है?

इस App के माध्यम से लगभग सभी कृषि उपयोगी उपकरणों को किराय पर लिया जा सकता है। जिसमें से कुछ के बारे में ऊपर जानकारी साझा की गयी है।

निष्कर्ष –

आज हमने आपको CHC Farm Machinery Mobile App In Hindi के बारे में विस्तार से बताया। उम्मीद करते है कि इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comment (1)

Leave a Comment