CCTV Full Form In Hindi | सीसीटीवी क्या है?

CCTV Full In Hindi :- आप सभी लोगों ने सीसीटीवी कैमरे के बारे में कुछ जरूर ही सुना होगा आमतौर पर सीसीटीवी मेन रोड हाईवे रेस्टोरेंट बैंक मॉल आदि में उपयोग किए जाते हैं। लेकिन क्या आप सीसीटीवी कैमरा का पूरा नाम जानते हैं क्या आपको पता है कि सीसीटीवी कैमरे कितने प्रकार के होते हैं।

यदि नहीं तो आप इस आर्टिकल को आप अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े। क्योकि आज हम आपको सीसीटीवी कैमरा की फुल फॉर्म क्या होती है? Full Form Of CCTV In Hindi  इसके बारे में बताएंगे। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप जान पाएंगे कि सीसीटीवी कैमरा की फुल फॉर्म क्या होती है। इसके कार्य क्या होते हैं? और इसके उपयोग आदि के बारे में हम आपके लिए बताएंगे।

CCTV क्या है? | What Is CCTV

अन्य कमरों की तरह सीसीटीवी कैमरा भी एक प्रकार का कैमरा होता है लेकिन इसका इस्तेमाल सिक्योरिटी तथा निगरानी के लिए किया जाता है। आपके लिए यह रेस्टोरेंट बैंक मेन रोड हाईवे आदि स्थानों पर आसानी से देखने को मिल जाएंगे इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा का उपयोग मुख्य रूप से निगरानी के लिए किया जाता है।

ताकि इन स्थानों पर होने बाली घटनाओं को रिकॉर्ड किया जा सके। जिसके बाद में CCTV footage देखकर उस घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

CCTV का फुल फॉर्म क्या होता है? |Full Form In Hindi

CCTV की फुल फॉर्म Closed circuit television (क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन) होती है।

CCTV Camera का अविष्कार किसने किया है? 

सीसीटीवी के करने वाले व्यक्ति का नाम वाल्टर ब्रूच (Walter Bruch) है, इन्होंने 1942 में सीसीटीवी कैमरे का आविष्कार किया था।

CCTV camera का उपयोग – What is the use of CCTV

सीसीटीवी कैमरे का उपयोग मुख्य रूप से ऐसी जगह पर किया जाता है जहां ट्रैफिक होता है या जहां सिक्योरिटी की आवश्यकता होती है जैसे बैंक रेस्टोरेंट बड़ी बड़ी बिल्डिंग रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट आदि जगहों पर सीसीटीवी कैमरे का उपयोग किया जाता है।

ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का एक ही उद्देश्य होता है कि वहां होने वाली घटना और सिक्योरिटी पर नजर रखी जा सके सीसीटीवी कैमरा दिन और रात एक्टिव रहते हैं इसी कारण सीसीटीवी कैमरे में सभी घटनाएं रिकॉर्ड होती रहती हैं जिसे सच्चाई का पता लगाया जाता है।

सीसीटीवी कैमरा के प्रकार | Types of cctv camera

सीसीटीवी कैमरा निम्न प्रकार के होते हैं CCTV camera का एक ही काम होता है निगरानी इसका इस्तेमाल सिक्योरिटी के लिए ही किया जाता है लेकिन सीसीटीवी कैमरे के अलग-अलग प्रकार होते हैं जो नीचे बताए गए हैं, सभी सीसीटीवी कैमरे की क्वालिटी में थोड़ा बहुत फर्क होता है। सीसीटीवी कैमरे के प्रकार की जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं-

  • Dome CCTV Cameras
  • Bullet CCTV Cameras
  • C-Mount CCTV Cameras
  • PTZ Pan Tilt & Zoom Cameras
  • Day, Night CCTV Cameras
  • Infrared/night vision CCTV Cameras
  • Network/IP CCTV Cameras
  • Wireless CCTV Camera

आप इन CCTV कैमरा को आसानी से मार्किट से खरीद सकते हैं जो आपके लिए बड़ी आसानी से मिल जायेंगे। जिनका उपयोग आप अपने घरों में सिक्योरिटी के लिए कर सकते हैं।

CCTV FAQ

CCTV से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के जबाब नीचे दिए गए है। आपको इनके बारे में एक बार जरूर जान लेना चाहिए –

CCTV का पूरा नाम क्या होता है?

CCTV की फुल फॉर्म Closed circuit television होती है।

CCTV का अविष्कार किसने किया है?

CCTV का अविष्कार Walter Bruch ने किया था।

पहली बार CCTV कब बना ?

पहला CCTV कैमरा 1942 में बनाया गया था।

निष्कर्ष

CCTV कैमरा सिक्योरिटी का बहुत ही अच्छा साधन है इससे आप दिन और रात 24 घण्टे निगरानी कर सकते हैं। बहुत से ऐसे CCTV कैमरा आते हैं जिन्हें हम अपने स्मार्टफोन से भी ऑपरेट कर सकते हैं। आप इन्हें आसानी से कम दामो पर बाजार से खरीद सकते हैं।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comments (2)

Leave a Comment