याद कैसे करें? जल्दी याद करने का तरीका?

बहुत से ऐसे विद्यार्थी युवा होते हैं, जो बहुत चीजों को याद करने की कोशिश करते हैं। परंतु उन्हें किसी भी चीज को याद करने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है। इसीलिए वह जगह-जगह इस समस्या से छुटकारा पाने का समाधान ढूंढते रहते हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो जल्दी याद करने में सक्षम नहीं है परंतु वह हर चीज को जल्दी याद करना चाहते हैं। तो आज हमारे द्वारा आप सभी के फायदे हेतु इस लेख को जारी किया गया है क्योंकि हम आज आपको इस लेख में How to learn? Quick memorization methods? के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दे रहे है। ताकि आपको आगे चलकर याद करने में किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।

हम आपको बता दें कि हर व्यक्ति की याद करने की क्षमता अलग-अलग होती है। सब अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी भी चीज को याद कर पाते हैं। परंतु यदि आप किसी भी चीज को जल्द से जल्द याद करना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को अपनाकर आप ऐसा कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आवश्यक है कि आपके पास इसकी जानकारी होनी चाहिए। हमारे द्वारा आप सभी को इस लेख में yaad kaise kare? Yaad karne ka tarika? आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। यदि आप याद कैसे करें? इससे संबंधित अधिक जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको हमारा यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना होगा।

जल्दी याद करने के तरीके? (Quick memorization methods?)

हमें यकीन है कि आप सभी लोग इस लेख को इसीलिए पढ़ रहे हैं ताकि आप सभी चीज को अच्छे से याद कर सके। यदि आप जल्दी याद करने के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा आप सभी को नीचे Quick memorization methods? के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। यह संपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार है-

याद कैसे करें जल्दी याद करने का तरीका

#1. गहरी और पूरी नींद ले

जिस प्रकार हम लगातार कार्य नहीं कर सकते हैं और हमारे शरीर को आराम की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार हमारा दिमाग भी लगातार कार्य नहीं कर सकता है। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो अपनी पढ़ाई का लोड बहुत ज्यादा ले लेते हैं। जिस कारण उनके दिमाग में हमेशा टेंशन चलती रहती है। यही कारण है कि वह जल्दी याद करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं क्योंकि इस टेंशन के चलते आप अपने दिमाग को पूरी तरह से पढ़ाई में नहीं लगा पाते हैं। साथ ही साथ आपको अपने साथ के प्रतिस्पर्धी लोगों की भी चिंता रहती है। जिस कारण आप पढ़ाई को ध्यान पूर्वक नहीं कर पाते हैं। यदि आप लोग सभी चिंताओं से मुक्त होकर पढ़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपनी नींद पूरी करनी होगी।

 जिससे आपका दिमाग बिल्कुल शांत हो जाएगा। साथ ही साथ आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आपको आसपास की सभी बातों को नजरअंदाज करना होगा। तभी आप अच्छे से पढ़ाई करने में सक्षम हो सकेंगे। यदि आप अपने दिमाग पर ज्यादा जोर डालेंगे, तो आपका दिमाग हर चीज को याद नहीं रख सकेगा। इसलिए आपको सबसे पहले अपनी नींद पर ध्यान देना है। अपनी नींद को अच्छे से पूरा करें और उसके तत्पश्चात अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। यदि एक विद्यार्थी जल्दी सोकर अपनी नींद पूरी करके जल्दी उठता है। तभी वह पढ़ाई में एक अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हो सकता है।

#2. अच्छा और भरपूर भोजन करें

यदि आप लोग अच्छे से याद करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं या फिर आपको जल्दी याद नहीं होता है, तो इसका कारण आपकी कमजोरी भी हो सकती है। यदि आप समय पर भोजन नहीं करते हैं, तो आपको कमजोरी होगी। जिस कारण आपका दिमाग अच्छे से कार्य नहीं कर सकेगा। अच्छा और भरपूर भोजन करना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है क्योंकि यदि आप स्वस्थ रहेंगे, तभी आपका दिमाग भी स्वस्थ रहेगा। जो एकदम अच्छे से कार्य करेगा। यदि आप भरपेट भोजन करेंगे, तो आपने जल्दी याद करने की क्षमता भी उत्पन्न होगी।

परंतु यदि आप अच्छे से भोजन करेंगे तो आपका मन भी पढ़ाई में लगेगा क्योंकि खाली पेट किसी के लिए भी पढ़ाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए सबसे पहले आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। यदि आप स्वस्थ रहेंगे, तो आप पढ़ाई पर फोकस करने में सक्षम होंगे। स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक विद्यार्थियों को हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। साथ ही साथ दूध, फलों आदि को भी अपने खाने में शामिल करना चाहिए। ताकि आपको किसी भी प्रकार के विटामिंस या पोषक पदार्थ की कमी ना हो। इससे आपके दिमाग के साथ-साथ आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

#3. ज्यादा से ज्यादा पानी पियें

यदि आप एक विद्यार्थी हैं, तो आपको अपने खाने पीने का बहुत ध्यान रखना होगा। यह तो हम सब जानते हैं कि हमारा शरीर 70% पानी से ही बना होता है। यदि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएंगे, तो आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी। जिससे आप अपने शरीर की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगे। पानी एक ऐसा स्रोत है, जिसके माध्यम से आप कुछ समय तक बिना खाना खाए भी रह सकते हैं। पानी हमारे शरीर की एक बेसिक जरूरत है, जिसको पूरा किए बिना हम किसी भी काम को करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं।

परंतु यदि आप अपने सोचने समझने की क्षमता को तेज करना चाहते हैं, तो आप अपने शरीर में पानी की पूर्ति करनी होगी। अपने आपको हाइब्रिड रखना बहुत आवश्यक है। यदि आप ज्यादा से ज्यादा पानी नहीं पीते हैं, तो आप किसी भी चीज पर अच्छे से ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। यदि आप पढ़ने बैठे आप अपने साथ एक पानी की बोतल अवश्य रखें। ताकि पानी पीने के लिए आपको बार-बार उठना ना पड़े और आपकी पढ़ाई डिस्टर्ब ना हो। इससे आपकी पानी की पूर्ति भी होती रहेगी। साथ ही साथ आप अपनी पढ़ाई पर भी अच्छे से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

#4. याद करने के साथ-साथ कसरत भी करें

यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको जल्दी सोना तथा जल्दी उठना चाहिए। साथ ही साथ अपने खाने पीने का बहुत ध्यान रखना चाहिए। ताकि आप किसी भी बीमारी से ग्रस्त ना हो, परंतु अधिकतर बीमारी एक्सरसाइज की सहायता से दूर हो जाती है। यदि आप रोज कसरत करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए बहुत बहुत फायदेमंद होगी। एक्सरसाइज करने से आप अपने किसी भी कार्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने में सक्षम हो सकेंगे। यदि आप पढ़ाई करने के साथ-साथ कसरत ही करते हैं, तो आप कुछ भी अच्छे से याद कर पाते हैं।

 एक साइंटिस्ट के द्वारा एक रिसर्च के दौरान इस बात का पता लगाया गया था। साथ ही आज जो कुछ भी याद करते हैं, उसे जल्दी भूलते नहीं है। यदि आप अपने कमरे में एक जगह बैठकर कुछ भी याद करने की कोशिश करोगे, तो आप इतनी जल्दी याद नहीं कर पाओगे। परंतु यदि आप अपने कमरे में चलते फिरते याद करने की कोशिश करोगे, तो आप बहुत जल्दी याद कर सकोगे। यदि आप सभी लोगों को चलना फिरना बहुत पसंद है, तो आप सभी को इस तरीके से याद अवश्य करना चाहिए और अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज भी आवश्यक तौर पर करनी चाहिए।

#5. लिखकर याद करें

दोस्तों, याद करने का एक सबसे पुराना तरीका है, जिसे बहुत से लोग अपनी जिंदगी में अपनाते भी है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो पढ़ने से ज्यादा लिख कर याद करने में यकीन रखते हैं क्योंकि लिखकर याद करने से उन्हें सब चीजें अच्छे से याद रहती है और वह किसी भी चीज को जल्दी से नहीं भूलते हैं। यदि आप काफी समय तक कुछ भी याद रखना चाहते हैं, तो आप लिखकर याद कर सकते हैं। इस तरीके को अपनाकर आप अपनी किसी भी चीज को भूल जाने की आदत से अवश्य छुटकारा पा सकते है।

इसके लिए आपको अपने साथ एक कॉपी रखनी होगी और आप जिस चीज को भी याद करना चाहते हैं, उसे बोल बोलकर लिखें, ताकि आपको सभी बातें अच्छे से ध्यान रहे। लिखकर याद करने का तरीका बहुत पुराना तरीका है। इस तरीके को बहुत से लोग याद करते समय जरूर अपनाते होंगे क्योंकि यह एक बहुत ही प्रभावकारी तरीका है, यदि कोई व्यक्ति कुछ भी याद करने में सक्षम नहीं होता है या फिर वह धीरे-धीरे याद कर पाता है, तो उसे इस तरीके को अवश्य अपनाना चाहिए क्योंकि इस तरीके से आप कुछ भी याद करने में सक्षम हो सकते हैं।

#6. दिमाग में संपूर्ण प्रक्रिया को तैयार करें

दोस्तों, कुछ लोग बिना समझे ही चीजों को याद करने की कोशिश करते हैं और केवल याद करते जाते हैं। इसे रटना कहते हैं। यदि आप किसी चीज को समझकर याद नहीं करते हैं, तो आप उसी को रटते हैं और रटी हुई चीज़ें आप अवश्य तौर पर भूल जाते हैं। परंतु यदि आप किसी चीज को लंबे समय तक याद रखना चाहते हैं, तो आपको उसे समझने की आवश्यकता होती है। आप जो भी याद करें, उसका अपने दिमाग में एक चित्र बना ले तथा उसे अपनी निजी जिंदगी से जोड़ने की कोशिश करें।

 इससे आप बहुत ही आसानी से कुछ भी याद करने में सक्षम हो जाएंगे। किसी भी चीज को याद करने से पहले उसके प्रति अपने दिमाग में आपको संपूर्ण प्रक्रिया को तैयार करना बेहद आवश्यक होता है। यदि आप इस प्रकार किसी भी कांसेप्ट को पढ़ेंगे, तो आप उस कांसेप्ट को परीक्षा में नहीं भूल सकेंगे क्योंकि यह एक बेहतरीन तरीका है। यदि आप चीजों को आपस में जोड़ जोड़ कर पढ़ेंगे, तो आप उन्हें अच्छे से समझ सकेंगे। यदि आप कुछ चीजों को भूल भी जाते हैं, तब भी आप छवियों के माध्यम से कांसेप्ट को याद करने में सक्षम हो सकेंगे।

#7. याद करते समय एकांत जगह का चुनाव करें

दोस्तों, यदि आप किसी भी चीज को शोर वाली जगह पर याद करते हैं। तो आप अच्छे से कुछ भी याद नहीं कर सकते हैं। इसलिए आपको याद करने के लिए एकांत जगह का चुनाव करना होगा। यदि आप शोर वाले स्थान पर आपको कुछ चीज़ें याद भी हो जाती हैं, तो आप उसे जल्द ही भूल भी जाएंगे क्योंकि शोर वाले स्थान पर आप आसपास की आवाजों को भी सुनते हैं, जो आपकी पढ़ाई में विघ्न डालती है। इसलिए आपको याद करते समय एकांत जगह का चुनाव करना होगा। जहां पर पढ़ाई के समय किसी भी व्यक्ति का कोई भी हस्तक्षेप ना हो।

एकांत स्थान पर आप शोर वाले स्थान की तुलना में कोई भी कार्य ध्यान केंद्रित करके आसानी से कर सकते हैं। हमारे कहने का सीधा मतलब यह है कि आपको उस स्थान पर पढ़ाई करनी चाहिए। जिस स्थान पर आपको कोई भी व्यक्ति परेशान करने वाला ना हो और आप अपना पूरा ध्यान केवल अपनी पढ़ाई पर ही लगा सके। इससे आप किसी भी चीज को जल्दी और अच्छे से याद करने में सक्षम हो सकेंगे। साथ ही साथ आप जिस चीज को भी याद करेंगे, आप उसे जल्दी भूल नहीं पाएंगे। इसलिए हमारे द्वारा आपको एकांत स्थान पर पढ़ाई करने की सलाह दी जा रही है।

#8. अपने संपूर्ण गैजेट को दूर रखें

आजकल हर व्यक्ति किसी न किसी चीज की आदत से परेशान है। आजकल के युवाओं को मोबाइल चलाने का बहुत शौक है। जिस कारण यह मोबाइल को नहीं छोड़ पाते हैं। यदि आप पढ़ाई के लिए अपने गैजेट्स इस्तेमाल करते हैं, तो आप कर सकते हैं। परंतु जब आप किसी भी कांसेप्ट को याद करें या फिर अपने बनाए गए नोट्स को पढ़े, तो आपको अपने संपूर्ण गैजेट से दूरी बनानी होगी। तभी आप अपने किसी भी टॉपिक को अच्छे से याद करने में सक्षम हो सकेंगे।

 आजकल के विद्यार्थियों को टीवी का भी बहुत शौक है। इसलिए ध्यान रहे कि जब भी कोई विद्यार्थी पढे, तो उसे ऐसे स्थान पर पढ़ाई करनी चाहिए। जहां पर टीवी, मोबाइल फोन आदि गैजेट्स ना हो क्योंकि ऐसे बहुत से स्मार्टफोन जैसे गैजेट्स आजकल आ रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी स्थान पर लेकर जा सकते हैं। परंतु यदि आप ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करना चाहते हैं और किसी भी चीज को जल्दी याद करना चाहते हैं, तो आपको हर गैजेट से दूरी बनानी होगी।

#9. सूर्योदय के समय याद करें

दोस्तों, आप पूरे दिन पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। परंतु आपको पढ़ाई करने के लिए एक दिनचर्या बनानी होगी। जिसके अंतर्गत आपको अपने संपूर्ण कार्यो को विभाजित करना होगा। यदि आप अपनी पढ़ाई सूर्योदय के समय करते हैं, तो आपको जल्दी और अच्छा याद होता है। सूर्योदय के समय उठना और पढ़ाई करना सभी के लिए अच्छा माना जाता है। पुराने समय से ही ऐसा माना जाता है कि सूर्य उदय के समय पढ़ाई करना बहुत अच्छा होता है। इसका एक कारण यह है कि जब सुबह के समय हम सोकर उठे होते है, तो हमारी नींद पूरी हो चुकी होती है तथा सुबह के समय हमारा दिमाग एकदम तरोताजा महसूस करता है।

 यदि आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो आपको रात में कम से कम 8:00 बजे तथा अधिकतम 9:00 बजे तक अपने बिस्तर पर सोने के लिए चले जाना होगा और सुबह 4:00 बजे के समय उठ कर पढ़ने की कोशिश करनी होगी। यह तरीका शुरुआत में आपको बहुत कठिन लगेगा, परंतु जब आपको आदत हो जाएगी। तो आपको सुबह उठना बहुत अच्छा लगने लगेगा। यह तरीका आप सभी के लिए बहुत ही सरल और अच्छा होगा। इसे यदि आप अपनाएंगे, तो आप अपने जीवन में बहुत कुछ अच्छा कर सकते हैं। साथ ही साथ आपको सुबह उठने की आदत भी हो जाएगी।

जल्दी याद करने के तरीके? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q:-1. याद करना क्यों आवश्यक है?

Ans:-1. यदि आप किसी कंपटीशन एग्जाम को देना चाहते हैं या फिर अपना भविष्य उज्जवल बनाना चाहते हैं, तो आपको याद करने की आदत डालनी होगी क्योंकि यदि आप कुछ याद नहीं करेंगे, तो आप अपने भविष्य को बनाने में सक्षम नहीं हो सकते है।

Q:-2. जल्दी याद करने के लिए क्या करना चाहिए?

Ans:-2. जल्दी याद करने के लिए आप सभी को मेहनत करनी होगी। साथ ही साथ आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अपनी सेहत को अच्छा करना होगा, तभी जाकर आप जल्दी याद करने में सफल हो सकेगें।

Q:-3. जल्दी याद करने के तरीके क्या होते हैं?

Ans:-3. यदि आप जल्दी याद करने के तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा ऊपर आप सभी को Quick memorization method? के बारे में बताया गया है। आप इन सभी तरीकों के बारे में ऊपर लेख में पढ़ सकते हैं।

Q:-4. अपनी पढ़ाई पर ध्यान कैसे केंद्रित करें?

Ans:-4. यदि आप अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, तो आपको शांत वातावरण में पढ़ाई करनी होगी। ताकि बाहर की चीजों से आपकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की रुकावट ना आए, साथ ही साथ अपने साथ एक पानी की बोतल लेकर अवश्य बैठें।

Q:-6. अपनी याद करने की क्षमता को कैसे बढ़ाया जा सकता है?

Ans:-6. यदि आप अपनी याद करने की क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको सूर्य उदय में उठकर पढ़ाई करनी चाहिए। उस समय आपका दिमाग बहुत ही तरोताजा होता है। यदि आप अच्छे से उस समय पढ़ाई करते हैं, तो आपको जल्दी और सब कुछ याद रहता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमारे द्वारा आप सभी को इस आर्टिकल के अंतर्गत How to learn? Quick memorization methods? आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है, यदि आप किसी भी चीज को जल्दी याद करने के तरीकों के बारे में जानने के इच्छुक थे। तो हमें उम्मीद है कि हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आपको इस जानकारी के बारे में पता चल गया होगा। याद करने की क्षमता हर व्यक्ति के अंदर होती है, परंतु यह क्षमता भिन्न-भिन्न होती है।

यदि आप अपनी क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा दिए गए इन टिप्स को अपनाकर ऐसा कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो आप अपने सभी जरूरतमंद दोस्तों के साथ इस जानकारी को अवश्य शेयर करें।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment