विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है? ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश में कार्य कर रहे कामगारों/ कारीगरों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना की शुरुआत की गई है। जिसे उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम योजना 2023 के नाम से जाना जाता है। यूपी सरकार के द्वारा समय-समय पर उत्तर प्रदेश निवास कर रहे नागरिकों के लिए निकाली जाती हैं। जिन योजनाओं के माध्यम से उन्हें बहुत से लाभ प्रदान किए जाते हैं। परंतु बहुत से लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसी तरह विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 की जानकारी भी बहुत कम लोगों को होगी। परंतु आप सभी के लिए हमारे द्वारा इस लेख के अंतर्गत UP Vishwakarma Shram Samman Yojana 2023 के बारे में बताया गया है।

यूपी में ही निवास कर रहे नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसीलिए यदि आप यूपी में निवास करते हैं, तो इस योजना के लिए आवेदन अवश्य करें, यदि आपको नहीं पता कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करना है? तो हमारे द्वारा इस लेख में आपको How to apply for UP Vishwakarma Sharam Samman Yojana 2023? What is Vishwakarama Shram Samman Yojana 2023? How to check status? के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। यदि आप यह सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको हमारे द्वारा जारी किया गया यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ना होगा।

Contents show

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 क्या होती है? (What is the Vishvakarma Shram Sanman Yojana?)

उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा की गई है। इस योजना की सभी जानकारी को प्राप्त करने से पहले आपको UP Vishwakarma Shram Samman Yojana 2023 Kya Hota Hai? इसके बारे में जानना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश राज्य में निवास कर रहे कामगरो/कारीगरों की सुविधा हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 को लागू किया गया यह योजना ऐसे कारीगरों के लिए है, जो दर्जी, बढ़ाई, सुनार, किसी चीज को रिपेयर करने वाला और राजमिस्त्री आदि कार्य को करते है। इन लोगों को इस योजना के अंतर्गत बहुत की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 के तहत राज्य के जो निवासी अपना कोई भी छोटा सा उद्योग शुरू करना चाहते हैं। उन्हें शुरुआती 6 दिन की ट्रेनिंग फ्री में दी जाएगी। साथ ही साथ उन्हें अपना उद्योग शुरू करने हेतु ₹10000 से लेकर ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। तथा जो कारीगर अपने उद्योग को शुरू नहीं करना चाहते हैं। तो उन्हें ट्रेनिंग के पश्चात उनकी काबिलियत के आधार पर संबंधित कंपनियों और फैक्ट्रियों में नौकरी प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के निवासी आवेदन करने के बाद ही प्राप्त कर सकते हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के उद्देश्य? (Aims of Vishwakarma Sharma Samman Yojana?)

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किसी भी योजना को तभी लागू किया जाता है। जब उसके उद्देश्य को निश्चित कर लिया जाता है। किसी न किसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु ही योजनाओं को जारी करने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के भी कुछ उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं। जिनकी जानकारी आपको यहां दी जाएगी। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में ऐसे पारंपरिक कारीगरों को आजीविका का साधन प्रदान करने के लिए जारी किया गया है। जो अपना खुद का छोटा उद्योग शुरू करना चाहते हैं या जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू करने से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा परंपरागत कारीगरों जैसे:- कुमार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, सुनार, बड़ाई, नाई, मोची और दर्जी आदि को उनके कार्य से संबंधित परीक्षण देकर आय कमाने के साधन को सुनिश्चित करने का उद्देश्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत उनके घर की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ उनके जीवन में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सभी कारीगर आत्मनिर्भर बनेंगे। साथ ही साथ अपने परिवार का पालन पोषण करने में भी सक्षम होंगे। कोई भी व्यक्ति बेरोजगारी की परेशानी से नहीं जूझेगा।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन हेतु पात्रता? (Eligibility for applying Vishvakarma Shram Samman Yojana?)

उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे सभी इच्छुक आवेदनकर्ता विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने में सक्षम होते हैं। परंतु उन्हें आवेदन करने से पहले कुछ मापदंड/पात्रता को पूरा करना आवश्यक होता है। यदि आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो हमारे द्वारा Eligibility of Vishwakaarma Shram Samman Yojana? के बारे में नीचे बताया जा रहा है। इन सभी पात्रता को पूरा करने के बाद ही आप आवेदन करने में सक्षम हो सकते हैं। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • जो भी व्यक्ति विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहता है। उसे आवश्यक रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
  • 18 साल के सभी व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करने में सक्षम होते हैं।
  • जो उम्मीदवार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन करना चाहता है। उसे शिक्षित होना अनिवार्य नहीं है।
  • आवेदनकर्ता ने गत 2 सालों के अंतर्गत राज्य सरकार या केंद्र सरकार के माध्यम से किसी भी प्रकार का टूलकिट संबंधित लाभ प्राप्त ना किया हो।
  • सभी आवेदनकर्ताओं को मापदंड/पात्रता पूर्ण करने से संबंधित एक शपथ पत्र भी आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
  • परंपरागत कारीगरों के अलावा अन्य जाति के अधिकारियों के लोग भी इस योजना में आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • परिवार का कोई भी सदस्य केवल एक ही बार इस योजना का लाभ उठाने में सक्षम हो सकता है।
  • यदि आप ऊपर दी गई सभी पात्रताओ को पूरा करते हैं। तो विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज? (Important documents to apply UP Vishwakarma Sharma Samman Yojana?)

किसी भी आवेदन को करने हेतु कुछ आवश्यक दस्तावेज जरूरी होते हैं। इसी प्रकार UP Vishwakarma Sharam Samman Yojana 2023? के अंतर्गत आवेदन करने हेतु भी आवेदनकर्ताओं को कुछ जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होती है। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठाने में सक्षम हो सकते हैं। यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है-

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • आवेदक का पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदक के बैंक पासबुक की डिटेल
  • आवेदनकर्ता की पासपोर्ट साइज फोटो
  • मापदंड/पात्रता को पूरा करने हेतु शपथ पत्र
  • आवेदनकर्ता का मोबाइल नंबर

यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन कैसे करें? (How to apply in UP Vishwakarma Shram Samman Yojana?)

उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे वह सभी इच्छुक आवेदनकर्ता जो UP Vishwakarma Shram Samman Yojana 2023 में आवेदन कराना चाहते हैं। उन्हें इसकी प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है। यदि आप लोगों को इसकी प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। तो हमारे द्वारा इस लेख के अंतर्गत आपको How to apply in UP Vishwakarma

Shram Samman Yojana 2023? के बारे में नीचे स्टेप्स दिए गए हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यह सभी स्टेप्स निम्न प्रकार है-

  • UP Vishwakarama Shram Samman Yojanan 2023 मे रजिस्ट्रेशन करने हेतु आवेदनकर्ताओं को सर्वप्रथम इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट को विजिट करेंगे। आपकी स्क्रीन पर इस वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • इस हम पर के अंतर्गत आपको मैन्यू के अंतर्गत लॉगइन का एक विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसी आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। आपके सामने बहुत सारे विकल्प खुल जाएंगे। इसमें से आपको एक आवेदक लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण का एक विकल्प दिखाई देगा। अगर आप ने पहले ही इस वेबसाइट पर पंजीकरण कर रखा है। तो आप लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करें अन्यथा पंजीकृत करने हेतु नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है? ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण का फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म के अंतर्गत आपसे आपकी कुछ व्यक्तिगत जानकारी जैसे:- नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा। साथ ही साथ अपने जिले का भी चुनाव करना होगा। इन सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक करने के पश्चात नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप इस वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है? ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • इसके पश्चात आपको लॉगइन डिटेल्स भरकर पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • लॉग इन करने के पश्चात आपके सामने UP Vishwakarama Sharam Samman Yojana 2023 का फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म के अंतर्गत सभी आवश्यक सूचनाओं को सही-सही निर्धारित स्थान पर भरना होगा। तथा नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें? (How to check Status of UP Vishwakarma Shram Samman Yojana?)

जिन लोगों ने यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन किया है। यदि वह आवेदन की स्थिति को चेक करना चाहते हैं। तो ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। हमारे द्वारा नीचे आपको How to cjeck Status of UP Vishwakarma Shram Samman Yojana 2023 के बारे में बताया है। इनके सभी स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के आवेदन की स्थिति को जांचने के लिए आपको सर्वप्रथम इसकी अधिकारिक वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in को विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट के अंतर्गत जाएंगे। आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर मेन्यु में लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक सूची प्रदर्शित होने लगेगी। जिसमें आपको “आवेदक” का ऑप्शन दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक अगला पेज खुल जाएगा। जिसमें आवेदन की स्थिति देखने के लिए एक डैशबोर्ड दिखाई देगा।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है? ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • यहां आपको आवेदन की संख्या दर्ज करनी होगी। तथा नीचे दिए गए “आवेदन की स्थिति जाने” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने आपके आवेदन से संबंधित आवेदन की स्थिति का संपूर्ण विवरण प्रदर्शित होने लगेगा।
  • इस प्रकार आप ऊपर दिए गए संपूर्ण स्टेप्स को अपनाकर UP Vishwakarma Shram Samman Yojana 2023 मे आवेदन की स्थिति के विवरण को चेक कर सकते हैं।

यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q:-1. यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है?

Ans:-1. यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा परंपरागत कारीगरों की आर्थिक सहायता और आय के स्तर को बढ़ाने हेतु जारी की गई एक योजना है।

Q:-2. यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन करने हेतु किस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है?

Ans:-2. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर जाना होगा।

Q:-3. रजिस्टर्ड यूजर यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लॉगइन कैसे कर सकते हैं?

Ans:-3. रजिस्टर्ड यूजर होम पेज पर उपस्थित लॉगइन के बटन पर क्लिक करें। इसके पश्चात एक डैशबोर्ड दिखाई देगा। उसने अपनी संपूर्ण लॉगइन डिटेल्स डालकर लॉग इन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Q:-4. यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ कौन ले सकता है?

Ans:-4. यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ परंपरागत कारीगरों जैसे:- कढ़ाई बुनकर, बढ़ाई, मोची, सुनार, नाई, दर्जी, कुमार और राजमिस्त्री आदि के अलावा अन्य अशिक्षित व्यक्ति और भिन्न कार्य करने वाला व्यक्ति भी ले सकता है।

Q:-5. यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत नागरिकों को कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?

Ans:-5. यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत नागरिकों को स्वयं का छोटा उद्योग शुरू करने हेतु ₹10000 से लेकर ₹100000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Q:-6इस योजना के तहत नागरिकों को कितने दिनों का परीक्षण दिया जाता है?

इस योजना के तहत नागरिकों को 6 दिनों का परीक्षण दिया जाता है। इसके तत्पश्चात उन्हें स्वयं का उद्योग शुरू करने का मौका या उनकी काबिलियत के अनुसार किसी फैक्ट्री या कंपनी में नौकरी प्रदान की जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion):- आज हमारे द्वारा आप सभी को इस आर्टिकल के अंतर्गत UP Vishshwakarma Shram Samman Yojana 2023 Kya Hota Hai? How to apply? How to check status? के बारे में सभी जानकारी बता दी गई है। यदि आप भी यूपी में निवास करते हैं। तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही साथ हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आपको इस योजना से संबंधित कोई भी शंका नहीं रही होगी। हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दिया गया यह लेख पसंद आया हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए। साथ ही हमारे इस लेख को अपने जरूरतमंद दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment