बोनाफाइड सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं? | ऑनलाइन \ऑनलाइन प्रक्रिया

सरकार के द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं को जारी किया जाता है। जिनमें विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इसलिए हमें सभी आवश्यक सरकारी दस्तावेज बनवा लेने चाहिए। कुछ दस्तावेज ऐसे हैं, जिन्हें हमें पहले से ही तैयार करवा कर रखना पड़ता है। ताकि समय आने पर हम इनका इस्तेमाल कर सकें। जिनमें से बोनाफाइड सर्टिफिकेट एक दस्तावेज है। यह एक बेहद आवश्यक दस्तावेज होता है।  जिसे हमें पहले से ही बनवाना पड़ता है, क्योंकि इसे बनने में 6 से 7 दिन का समय लगता है। Bonafide Certificate के बारे में आपको जानकारी इस लेख में दी जा रही है।

बोनाफाइड सर्टिफिकेट के बारे में लोगों को बहुत सी जानकारी के बारे में नहीं पता होता है। परंतु उन्हें इन सभी बातों की जानकारी होना आवश्यक है। Bonafide Certificate kaise banaye? HOW TO MAKE ONLINE BONAFIDE CERTIFICATE? इन सभी के बारे में हमारे द्वारा इस लेख में आपको जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ Bonafide Certificate Ko Kyu Banaya Jata Hai? इसके बारे में भी आपको इस लेख में पता चलेगा। यदि आप बोनाफाइड सर्टिफिकेट के बारे में नहीं जानते हैं, तो इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Contents show

बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या होता है? (What is a Bonafide Certificate?)

हमारे द्वारा इस लेख में आपको बोनाफाइड सर्टिफिकेट से संबंधित संपूर्ण जानकारी बताई जाएगी। परंतु उससे पहले आपको BONAFIDE CERTIFICATE KYA HOTA HAI? इसके बारे में पता होना बेहद आवश्यक है। बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या होता है? इसकी जानकारी हमारे द्वारा यहां दी जा रही है। बोनाफाइड सर्टिफिकेट एक तरह का प्रमाणित दस्तावेज होता है। जो किसी व्यक्ति के निवास को प्रमाणित करता है अर्थात हम कह सकते हैं कि इस सर्टिफिकेट के माध्यम से यह प्रमाणित होता है, कि कोई व्यक्ति किसी राज्य का निवासी है अथवा नहीं। यह सर्टिफिकेट गांव में रह रहे लोगों के द्वारा भी बनवाया जाता है। यह एक बेहद जरूरी दस्तावेज होता है।

बोनाफाइड सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं? | ऑनलाइन ऑनलाइन प्रक्रिया

बोनाफाइड सर्टिफिकेट को आम भाषा में “मूल निवास प्रमाण पत्र” के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रमाणपत्र की जरूरत प्रत्येक व्यक्ति को होती है क्योंकि इस दस्तावेज की आवश्यकता बहुत से कार्य में पड़ती है। इस सर्टिफिकेट के माध्यम से राज्य में निवास कर रहे नागरिक के द्वारा बहुत सी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। साथ ही साथ कोई भी व्यक्ति इस प्रमाण पत्र के माध्यम से अपने मूल निवासी होने की पहचान को भी प्रमाणित कर सकता है। बोनाफाइड सर्टिफिकेट को राजस्व विभाग के माध्यम से जारी किया जाता है। जिसके माध्यम से व्यक्ति के मूल निवास की पहचान को स्थापित किया जाता है।

बोनाफाइड सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कहां किया जाता है? (Where is the Bonafide certificate used?)

जैसा कि हमारे द्वारा ऊपर बताया गया है, कि बोनाफाइड सर्टिफिकेट का उपयोग बहुत से जरूरी कार्य में किया जाता है। परंतु आपके मन में आशंका अवश्य रही होगी। इसीलिए हमारे द्वारा यहां आपको What is the Bonafide Certificate used? के बारे में नीचे जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप समझ सकेंगे, की मूल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता आपको कहां कहां पड़ती है? अर्थात आपको बोनाफाइड सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कहां करना होता है? यह जानकारी निम्न प्रकार है-

#1. नौकरियों के आवेदन के लिए :- जब आप लोग सरकारी नौकरी को प्राप्त करने के लिए आवेदन करते हैं। तब सबसे ज्यादा जरूरत बोनाफाइड सर्टिफिकेट की पड़ती है। साथ ही साथ कुछ प्राइवेट संस्था के द्वारा भी आपसे इस सर्टिफिकेट की मांग की जाती है।

#2. छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु :- विद्यार्थियों को स्कूलों व कॉलेजों में जो छात्रवृत्ति प्राप्त होती है। उसके लिए आवेदन करने हेतु मूल निवास प्रमाण पत्र अर्थात बोनाफाइड सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है। यह सर्टिफिकेट आपकी पहचान को स्थापित करता है।

#3. उच्च शिक्षा प्राप्त करते समय :- जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा को प्राप्त करने के इच्छुक होते हैं। उनको मूल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। इसीलिए सभी व्यक्तियों के पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

#4. अन्य कार्य हेतु :- ऊपर दिए गए सभी कार्यों के अलावा अन्य बहुत से सरकारी कार्य ऐसे होते हैं। जहां आप सभी को मूल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।

बोनाफाइड सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दस्तावेज? (Important documents for Bonafide Documents?)

बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनवाने के लिए राज्य के निवासियों को आवेदन करने की आवश्यकता होती है। परंतु आवेदन करते समय उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। यह जानकारी आपके पास होनी आवश्यक है, कि कौन कौन से दस्तावेज बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनवाने हेतु आवश्यक है? यदि आपके पास यह जानकारी नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे द्वारा यहां आपको Important Documents For Bonafide Documents? के बारे में बताया गया है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आवेदक का जन्म प्रमाण पत्र
  • आवेदक जिस जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र बनाना चाहता है। उस जिले में उसका घर होना आवश्यक है।
  • राशन कार्ड या वोटर कार्ड में से किसी एक दस्तावेज की फोटोकॉपी अनिवार्य है।
  • 10वीं व 12वीं की मार्कशीट होना आवश्यक है।
  • व्यक्ति के पास 10 साल पुराने बिजली का बिल या वोटर आईडी कार्ड होना आवश्यक है।
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया? (Process to make a Bonafide Certificate?)

आप सभी को आवश्यक तौर पर Bonafide certificate kaise banaye? इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी। जब आप इस जानकारी को प्राप्त करेंगे। तभी आप बोनाफाइड सर्टिफिकेट को बनाने में सक्षम हो सकते हैं। बोनाफाइड सर्टिफिकेट को आप ऑनलाइन प्रक्रिया तथा ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से बनवा सकते हैं। हमारे द्वारा नीचे आपको Uttar pradesh mein bonafide certificate kaise banaye? इसकी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनाने की ऑफलाइन प्रक्रिया? (Offline process for making a Bonafide Certificate?)

बोनाफाइड सर्टिफिकेट अर्थात मूल निवास प्रमाण पत्र को आप ऑफलाइन तरीके से भी बनवा सकते हैं। परंतु इसमें बोनाफाइड सर्टिफिकेट प्राप्त करने में थोड़ा समय लगता है यदि आप Bonafide Certificate Banane Ki Offline Prakriya? के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा नीचे इसके बारे में आपको संपूर्ण जानकारी दी गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

  • यदि आप ऑफलाइन तरीके से बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम अपने जिले की तहसील में जाना होगा।
  • तहसील में जाने के बाद आपको वहां से बोनाफाइड सर्टिफिकेट अर्थात मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • इस आवेदन फॉर्म के अंतर्गत आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी पूछी जाएंगी। इन सभी जानकारियों को सही सही आप को निर्धारित स्थान पर भरना होगा।
  • आपको तहसील से एक सरकारी टिकट मिलती है। इस पर आपको वह टिकट लगानी होती है।
  • आवेदन फॉर्म के समय आवश्यक सभी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। आपको उन सभी दस्तावेजों की एक-एक फोटो कॉपी करवाकर उसे आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। इसे तहसील में जमा कर दें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के 10 से 15 दिनों के बाद मूल निवास प्रमाण पत्र अर्थात बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे आप तहसील में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके ऑफलाइन माध्यम से बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनवाने में सक्षम हो सकते हैं।

बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया? (Online process for making a Bonafide Certificate?)

बोनाफाइड सर्टिफिकेट को यदि आप प्राप्त करना चाहते हैं। साथ ही साथ आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप ऑनलाइन माध्यम से बोनाफाइड सर्टिफिकेट को प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आप घर बैठे बोनाफाइड सर्टिफिकेट को प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। तो हमारे द्वारा नीचे आपको ONLINE PROCESS FOR MAKING BONAFIDE CERTIFICATE? के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जा रही है यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • उत्तर प्रदेश में रहने वाले निवासी यदि बोनाफाइड सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। तो उन्हें सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश की e-sathi की आधिकारिक वेबसाइट e-sathi.up. gov.in को विजिट करना होगा।
  • इसके पश्चात आप के सामने होम पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पर आपको “ई-साथी” का एक विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प को क्लिक करें।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जिस पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे।
  • यदि आपने इस वेबसाइट पर पहले ही पंजीकरण कर रखा है, तो आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स भरकर लॉगिन पर क्लिक करना
बोनाफाइड सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं? | ऑनलाइन ऑनलाइन प्रक्रिया
  • होगा। परंतु यदि आप एक नए आवेदनकर्ता है। तो आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। आपके सामने पंजीकरण पेज ओपन हो जाएगा। इसके अंतर्गत आपसे मोबाइल नंबर जैसी कुछ सामान्य जानकारियां पूछी जाएंगी। जिन जानकारियों को आपको इस पेज में भरना होगा। इसे सबमिट करने के तत्पश्चात ही आपको आपकी लॉगइन डिटेल रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर दे दी जायेगी
  • प्राप्त लॉगइन रिटेल की सहायता से आपको इस वेबसाइट के अंतर्गत लॉग इन करना होगा। जैसे ही आप लॉगइन करते हैं। आपके सामने एक पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर आपको विभिन्न प्रकार के विकास दिखाई देंगे। परंतु इसमें आपको “आवेदन करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के तत्पश्चात आपके सामने निवास प्रमाण पत्र के साथ-साथ अन्य दस्तावेज का विकल्प प्रदर्शित होने लगेगा।
  • निवास प्रमाण पत्र बनाने हेतु निवास प्रमाण पत्र के विकल्प को क्लिक करें। इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने निवास प्रमाण पत्र का फॉर्म मिलेगा। जिसमें आपको विभिन्न प्रकार की जानकारी ध्यानपूर्वक निर्धारित स्थान पर भरनी होगी।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को इस फॉर्म के साथ अपलोड करें। साथ ही साथ नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के कुछ समय पश्चात आपको बोनाफाइड सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन माध्यम से बहुत ही आसानी से बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनाने में सक्षम हो सकते हैं.

बोनाफाइड सर्टिफिकेट प्रिंट आउट कैसे निकाले? (How to get a Bonafide Certificate Print Out?)

सर्टिफिकेट के प्रिंट आउट निकालने की प्रक्रिया के बारे में हमारे द्वारा नीचे बताया गया है। यह प्रक्रिया निम्न प्रकार है-

  • आपने जिस राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मूल निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन किया है। आपको प्रिंट आउट निकालने के लिए भी उस अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे आप इस वेबसाइट पर जाएंगे। आपके सामने होमपेज ओपन हो जाएगाम जिसमें आपको ऑल सर्विस का एक सेक्शन दिखाई देगा।
  • इस सेक्शन के अंदर क्लिक करने के तत्पश्चात आपको ” प्रिंट बोनाफाइड सर्टिफिकेट” का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पे आपसे एप्लीकेशन नंबर मांगा जाएगा। एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके आपको नीचे दिए गए प्रिंट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आपका बोनाफाइड सर्टिफिकेट प्रिंट हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को अपनाकर बहुत ही आसानी से बोनाफाइड सर्टिफिकेट का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या होता है? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q:-1. बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या होता है?

Ans:-1. बोनाफाइड सर्टिफिकेट एक सरकारी दस्तावेज है, जिसे आम बोलचाल में “मूल निवास प्रमाण पत्र” के नाम से जाना जाता है। यह किसी भी नागरिक की निवास स्थान की पहचान को स्थापित करता है।

Q:-2. बोनाफाइड सर्टिफिकेट की आवश्यकता कहां पड़ती है?

Ans:-2. बोनाफाइड सर्टिफिकेट की आवश्यकता सरकारी नौकरी प्राप्त करने, छात्रवृत्ति प्राप्त करने, किसी भी योजना का लाभ उठाने, उच्च शिक्षा ग्रहण करने तथा अन्य सरकारी स्थानों पर पड़ती है।

Q:-3. मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने में कितना शुल्क लगता है?

Ans:-3. मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग शुल्क लगाया जाता है परंतु यदि औसतन देखा जाए, तो ₹5 से लेकर ₹10 तक कराया जाता है।

Q:-4. मूल निवास प्रमाण पत्र कैसे बनता है?

Ans:-4. मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आप को द्वारा यूपी सरकार द्वारा संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके आवेदन करना होता है।

Q:-5. मूल निवास प्रमाण पत्र को ऑफलाइन कैसे बनवा सकते हैं?

Ans:-5. मूल निवास प्रमाण पत्र को आप तहसील में जाकर ऑफलाइन तरीके से बनवाने में सक्षम होते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम ऊपर हमारे इस लेख में की गई है। जिसके माध्यम से आप यह कार्य बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):- आज हमारे द्वारा इस लेख में आप सभी को Bonafide certificate kya hota hai?, Bonafide certificate ko kaise banaye?, तथा Bonafide certificate kyu banaya jata hai? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। बोनाफाइड सर्टिफिकेट बहुत ही आवश्यक दस्तावेज होता है। जिसकी जानकार सभी के पास होनी आवश्यक है। जिसे नहीं पता था, कि बोनाफाइड सर्टिफिकेट को कैसे बनाया जाता है? तो हमारे द्वारा ऊपर आपको ऑफलाइन तक ऑनलाइन दोनों तरीकों के बारे में बताया गया है। यदि आपको मेरे द्वारा दिया गया यह लेख पसंद आया हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए। साथ ही साथ हमारे इस लेख को अपने जरूरतमंद दोस्तों का रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूले।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment