राज किसान साथी पोर्टल | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | लाभ उद्देश्य

Raj Kisan Sathi  Portal Registration :- राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और उनकी सुविधा के लिए बहुत सी योजनाओं को चलाया जा रहा है लेकिन उनसे संबधित उचित जानकारी न होने के कारण किसान और पशुपालन उनसे प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त करने में असमर्थ है। लेकिन सरकार चाहती है कि उन कल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पात्र लोगों को लाभ प्रदान किया जा सके।

जिसके लिए राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य किसान साथी पोर्टल को जारी करने की योजना तैयार की गयी है, जो कि एक एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल है और इसका उपयोग करके बहुत सी योजनाओं तथा सुविधाओं का लाभ किसान और पशुपालक प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इसलिए ये ऑनलाइन पोर्टल किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।

तो अगर आप राजस्थान प्रदेश में निवास करते है और कृषि या पशुपालन से संबंध रखते है तो आपको भी इस पोर्टल के बारे में जानकारी जैसे – इससे जोड़े गये विभाग, विशेषता आदि के बारे में पता होना आवश्यक है। जिसके बारे में नीचे आर्टिकल में विस्तार से चर्चा की गयी है इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहे। हम उम्मीद करते है कि Rajastha Rajya Kisan Sathi Online Portal In Hindi से संबंधित सभी सवालों के जबाब देने में सक्षम होंगे। तो चलिए शुरू करते है –

राज किसान साथी पोर्टल | Raj Kisan Sathi Portal

राज किसान साथी पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

राजस्थान राज्य किसान साथी पोर्टल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की अध्यक्षता में लांच की गया ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके माध्यम से किसान और पशुपालक बहुत से विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – उन्नत तकनीकी, बीज उत्पादन, जैविक खेती, मण्डी कीमत आदि से बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। और विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लिए इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन करके लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे। जिसके लिए आपको पहले पोर्टल पंजीकरण करवाना होगा। जिसके लिए आपको किसी शुल्क का भी भुगतान नहीं करना होगा।

Raj Kisan Sathi Portal  संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

राजस्थान राज्य किसान साथी पोर्टल की शुरुआत प्रदेश के किसानों तथा पशु पालकों की सुविधा के लिए की गई है लेकिन अभी लोगों को इसके बारे में बेहतर जानकारी नहीं है इसलिए हमने इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को नीचे साझा किया है जो आपकी बेहतर जानकारी में सहायक होंगे। ये निम्न प्रकार है –

  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान सरकारी योजनाओं एवं खेती से संबंधित संपूर्ण जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे।
  • राजस्थान राज्य किसान साथी पोर्टल से पशुपालन विभाग, कृषि विपरण विभाग, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य पालन विभाग, राज्य बीज निगम, जैविक प्रमाणीकरण संस्था और पशुपालन विभाग आदि को जोड़ा गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसान एक ही स्थान पर विभिन्न योजना की जानकारी प्राप्त करने में सक्षम होगी। जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।
  • इसके इसके माध्यम से किसान ऑनलाइन माध्यम से खेती से संबंधित विवरण भी प्राप्त कर पाएंगे।
  • राजस्थान राज्य किसान साथी पोर्टल के शुरू होने से विशेष रूप से प्रदेश के किसानों पर पशुपालकों को बहुत सुविधा होगी।
  • किसान साथी ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से विभागों के कार्य में पारदर्शिता आएगी।
  • यह पोर्टल राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहयोग हेतु विकसित किया गया है।
  • आवेदक की सुविधा के लिए पंजीकरण के बाद पूरी प्रक्रिया के चरण दर संदेश रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे।

राजस्थान राज्य किसान साथी पोर्टल जरूरी पात्रता | Rajasthan State Farmer Partner Portal Important Eligibility

इस योजना का लाभ उन्हीं आवेदकों को प्रदान किया जाएगा जो कुछ पात्रताओं को रखते होंगे। ये पात्रता कुछ निम्न प्रकार है –

  • आवेदक राजस्थान प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास एक मान्य मोबाइल नंबर उपलब्ध होना चाहिए।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत केवल प्रदेश के किसानों और पशुपालक ही लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

राज्य किसान साथी पोर्टल आवश्यक कागजात | State farmer partner portal required Documents

अगर कोई भी किसान या पशुपालक इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना चाहता है तो बता दें कि इसके लिए उसके पास कुछ दस्तावेजों का होना आवश्यक है, जो दस्तावेज निम्न प्रकार है –

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र

राज किसान साथी पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें? | How to Register Raj Farmer Partner Portal online

कोई भी व्यक्ति जो ऊपर आर्टिकल में बतायी गयी सभी पात्रता और दस्तावेज हो रखता है तथा इस पोर्टल के अंतर्गत पंजीकरण करके लाभान्वित होना चाहता है तो उसे कुछ समय इंतज़ार करना होगा। क्योंकि इस पोर्टल की लांचिंग का ऐलान राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में किया गया है। जिस कारण अभी Rajstahan Rajy Kisan Sathi Online Portal अभी तैयार नहीं हो सका है।

 लेकिन इसकी लांचिंग को लेकर विभाग बहुत ही सक्रिय है और उम्मीद लगायी जा रही है कि कुछ समय के अंदर – अंदर इसे जारी कर दिया जायेगा और किसान और पशुपालक इसका उपयोग कर प्राप्त होने वाली सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। इसके अलावा आपको बता दें कि इसकी लांचिंग डेट अभी विभाग द्वारा सुनिश्चित नहीं कि ग़यी है लेकिन आपको परेशान होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि जब भी विभाग द्वारा पोर्टल को जारी किया जाएगा। तो हम आपको लेख के माध्यम से अवगत करा देंगे। इसलिए समय – समय पर हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Raj Kisan Sathi Portal Releted FAQ

राजस्थान राज्य किसान साथी पोर्टल को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

इस पोर्टल को राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा लांच करवाने के योजना तैयार की गयी है।

राजस्थान राज्य किसान साथी पोर्टल के शुरू होने से प्रदेश के किसानों और पशु पालकों को क्या – क्या लाभ होंगे?

इस पोर्टल के शुरू होने से प्रदेश के किसानों और पशुपालकों को बहुत से लाभ होंगे। जिनके बारे में ऊपर आर्टिकल में विस्तार से चर्चा की गयी है। इसलिए लेख को पूरा पढ़े।

राजस्थान राज्य किसान साथी पोर्टल 2023 क्या है?

ये सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहयोग हेतु विकसित किया गया ऑनलाइन पोर्टल है। जिससे विशेष रूप से राजस्थान के किसानों और पशुपालकों को लाभ होगा।

इस पोर्टल को राजस्थान सरकार द्वारा कब लांच किया जायेगा?

विभाग द्वारा इस पोर्टल की लांचिंग तिथि को विभाग द्वारा अभी सुनिश्चित नहीं किया गया है।

इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए लोगों किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?

राजस्थान राज्य किसान साथी पोर्टल का उपयोग करने के लिए आपको किसी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। क्योंकि राजस्थान सरकार द्वारा अपने प्रदेश के किसान और पशुपालकों की सुविधा के लिए निःशुल्क शुरू किया गया है।

निष्कर्ष –

आज हुमने आपको इस लेख में Rajstahan Rajy Kisan Sathi Online Portal In Hindi के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा की। जो प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। क्योंकि इसके माध्यम से पशुपालन विभाग, कृषि विपरण विभाग, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य पालन विभाग, राज्य बीज निगम, जैविक प्रमाणीकरण संस्था और पशुपालन विभाग आदि के द्वारा चलायी जारी योजनाओं का लाभ और अन्य विभागीय जानकारी को प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा आर्टिकल में आप कोई सुधार या बदलाब चाहते है तो कमेंट बॉक्स में बेझिझक कमेंट कर सकते है।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment