पुलिस कांस्टेबल कैसे बने? Police Constable Kaise Bane | योग्यता, पात्रता सैलरी,तैयारी कैसे करें?

How To Become Police Constable In Hindi – अगर आप एक पुलिस कांस्टेबल बनना चाहते है। लेकिन आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नही है तो आपके लिए हमारा यह आर्टिकल काफी काम आ सकता है, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको “पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें?” के बारे में सभी जानकारी देगे और साथ ही इसके लिए सभी जरुरी जानकारी जैसे शैक्षिक, शारीरिक, आवेदन करने और इसकी परीक्षा के बारे में सभी जानकारी दी जाएगी। इस लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

आज के समय में भी बहुत से छात्र पुलिस कांस्टेबल बनाना चाहते है। लेकिन उनको पता नही होता है कि उनको इस नौकरी के लिए क्या क्या तैयारी करनी चाहिए और इसकी परीक्षा पास करने के लिए किस तरह से पढाई करनी चाहिए जिससे वह एक पुलिस कांस्टेबल बन सके। इसलिए आज हम पुलिस कांस्टेबल बनने से सम्बंधित सभी जानकारी लेकर आये है जिस को पढ़कर जरुरतमन्द छात्र अपने सपने सच कर सके।

Contents show

पुलिस कांस्टेबल के लिए शैक्षिक योग्यता | Educational Eligibility for Police Constable

अगर आप एक पुलिस कांस्टेबल बनना चाहते है तो आपके पास कुछ जरुरी शिक्षिक योग्यताएं होनी जरुरी है इसके बाद  ही आप पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अपना आवेदन कर सकते है। पुलिस कांस्टेबल के लिए सभी जरुरी शैक्षिक योग्यताओं की सूची नीचे दी जा रही है।

  • पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए अभ्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
  • आवेदक पर किसी भी तरह का कोई पुलिस केस नही होना चाहिए।
  • स्कूल का चरित्र प्रमाण पत्र होना भी जरुरी है।
  • पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आवेदक के पास अपना निवास प्रमाण पत्र और अपने अन्य सभी जरुरी कागजात होने अनिवार्य है।

पुलिस कांस्टेबल के लिए शारीरिक योग्यता | Physical Eligibility for Police Constable

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए सरकार द्वारा अभ्यर्थी के लिए कुछ शारीरिक योग्यताएं निश्चित की गयी है जिनके पूरे होने के बाद ही आप एक पुलिस कांस्टेबल बन सकते है। सभी जरुरी शारीरिक योग्यताओं की सूची नीचे दी जा रही है।

  • एक पुलिस कांस्टेबल  बनने के लिए अभ्यार्थी की लम्बाई 170 सेमी होनी जरुरी है। इस लम्बाई में कुछ सरकार द्वारा आरक्षण भी दिया जाता है। जिसके तहत अनुसूचित जाति के अभ्यथियों के लिए 168 सेमी और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 160 सेमी होनी जरुरी है।
  • अगर आवेदन करने वाली अभ्यार्थी महिला है तो उसके लिए यह सीमा 157 सेमी होनी चाहिए।
  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाला अभ्यर्थी पूर्ण रूप से स्वास्थ होना आवश्यक है।
  • अगर अभ्यार्थी को कोई जानलेवा बीमारी जैसे कैंसर, एड्स है तो वह इसके लिए अपात्र माना जायेगा।

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए तय उम्र सीमा | Age Limit for Police Constable Examination

अगर आप पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अपना आवेदन कर रहे है तो आपकी उम्र 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छुट प्रदान की जाती है।

पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें? | Police Constable Kaise Bane

अगर आप पुलिस कांस्टेबल बनना चाहते है तो आप नीचे दी जा रही सभी स्टेप्स को पढ़कर यह पता कर सकते है।

पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन फॉर्म भरें? | Fill Application form of Police Constable

अगर आप एक पुलिस कांस्टेबल बनना चाहते है तो आपको सरकार द्वारा पुलिस कांस्टेबल के लिए भर्ती शुरू करने का इंतजार करना होगा और जब पुलिस कांस्टेबल की भर्ती आती हैं तो आपको इसमें अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। पुलिस भर्ती की सूचना आपको ऑनलाइन मिल जाएगी।

लिखित परीक्षा – Written Exam

जब आप पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कर देते है तो इसके बाद आपको एक लिखित परीक्षा देनी होती है और जिसमे आपको पास होना होता है। अगर आप इस परीक्षा में पास नही हो पाते है तो आपको इस भर्ती से बाहर कर दिया जाता है।

इससे पहले आप पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करें, आपको बता दूँ कि पुलिस कांस्टेबल की यह परीक्षा पास करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी चाहिए। क्योंकि इस परीक्षा में पास होने के लिए आपको मेरिट में आना होता है और क्योंकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा होती है।

शारीरिक परीक्षा | Physical Exam

जो भी अभ्यार्थी लिखित परीक्षा में पास हो जाते है उनको शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाता है जिसमे सभी अभ्यर्थियों को तय समय सीमा में दौड करवाई जाती है जो भी अभ्यर्थी इस दौड़ में पास हो जाते है उनको अगले चरण के लिए बुला लिया जाता है.

पुलिस कांस्टेबल की इस दौड़ में पुरुष अभ्यार्थी को 60 मिनट मे 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है और वही एक महिला अभ्यार्थी को 30 मिनिट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है और फिर सभी पास हुए अभ्यर्थियों के सीने की चौडाई भी मापी जाती हैं इसके बाद ही किसी उम्मीदवार को शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया जाता है।

अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन | Verification of Certificates

इसके बाद पिछले दोनो चरणों मे‌ सफल‌ घोषित हुए उम्मीदवारों के सभी जरुरी दस्तावेज और मूल प्रमाण पत्रों को अधिकारियों द्वारा जांचा जाता है और अगर सभी दस्तावेज सही पाए जाते है तो उनको अगले चरण के लिए बुलाया जाता है।

अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा | Medical Exam

पुलिस कांस्टेबल बनने के इस चरण में सभी उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाता है जिसमे उनकी कुछ जाँच की जाती है। इस चरण में सबसे पहले अभ्यर्थियों की आँखों को चेक किया जाता है जिनमे उनके आंख की क्षमता 6/6 होनी जरुरी होती है।

इसके बाद सभी अभ्यर्थियों की कलर ब्लाइंडनेस बीमारी भी चेक की जाती है जिससे उनको किसी रंग को पहचानने में कोई परेशानी ना हो रही हो या फिर किसी भी अभ्यार्थी की आँखों की सर्जरी ना हुई हो। अगर कोई उम्मीदवार knock knee, flat foot, varicose vein जैसी किसी बीमारी से परेशान है तो उसको मेडिकल परीक्षा में पास नही किया जायेगा।

पुलिस कांस्टेबल पदोन्नति प्रक्रिया | Promotion Process for Police Constable

अगर आप पुलिस कांस्टेबल पद से पदोन्नति की प्रक्रिया को जानना चाहते है तो आपको बता दूँ कि अगर आप पुलिस कांस्टेबल के तौर पर अच्छा काम करते है तो सरकार द्वारा आपको पदोन्नति प्रदान की जाती है जिसका काफी फायदा होता है।

पुलिस कांस्टेबल में पदोन्नति की प्रक्रिया के तहत आपको head constable बनाया जाता है इसके बाद अगर फिर से आपकी पदोन्नति होती है तो आपको assistant sub inspector बना दिया जाता है और फिर Sub inspector और circle inspector जैसी पोस्ट दी जाती है।

पुलिस कांस्टेबल का वेतन | Police Constable Salary

एक पुलिस कांस्टेबल का वेतमान 5200 रुपये से 20190 तक हो सकता‌ है‌ जिसमे‌ 1900 grade pay  होता‌ है‌ जिससे हर महीने एक पुलिस कांस्टेबल को लगभग 24000 रुपये वेतन के तौर पर दिए जाते है।

पुलिस कांस्टेबल से जुड़े FAQ.

पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें?

अगर आप एक पुलिस कांस्टेबल बनना चाहते है तो आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर पुलिस कांस्टेबल बनने की पूरी प्रक्रिया को समझ सकते है

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए कौन कितनी पढाई जरुरी है?

एक पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आपका 12वीं पास होना जरुरी है।

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए हमें कौन सी किताबें पढनी चाहिए?

अगर आप पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए किताबों के बारे में जानना चाहते है तो आपको बता दूँ कि NCRT की किताबें पढनी चाहिए।

पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करें?

सबसे पहले आपको अपनी परीक्षा का सिलेबस पता करना चाहिए कि परीक्षा में कौन कौन से टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते है और मन लगाकर उनकी पढाई करनी चाहिए और साथ ही आपको उस परीक्षा के पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्र हल कर लेने चाहिए।


निष्कर्ष

हर कोई पढ़ाई पूरी करके अच्छी नौकरीं करना चाहता हैं। लेकिन अच्छी नौकरी पाने के लिए अच्छी पढ़ाई करने के साथ – साथ उसके बारे में उचित जानकारी होना भी जरूरी हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हमनें आपको पुलिस कांस्टेबल कैसे बने? Police Constable Kaise Bane | योग्यता, पात्रता सैलरी,तैयारी कैसे करें? इसकी बारे में पूरी जानकारी शेयर की हैं। आशा करती हूँ कि दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment