खसरा खतौनी और जमाबंदी का क्या मतलब होता है?

आज के समय में भी ग्रामीण क्षेत्र के सभी लोग खेतों से ताल्लुक रखते हैं। तथा किसानी करने में विश्वास रखते हैं। परंतु इन सभी लोगों को अपने खेतों से संबंधित संपूर्ण जानकारी नहीं होती है। ऐसे में कभी-कभी उन्हें अपने खेतों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार के द्वारा इन नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन सुविधा जारी की गई जिसके तहत वह बहुत ही आसानी से अपनी खेती की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसीलिए यही कारण है कि हमारे द्वारा इस आर्टिकल में आज आपको Khasra, khatauni aur Jamabandi? से संबंधित संपूर्ण जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सरकार के द्वारा खसरा, खतौनी और जमाबंदी की व्यवस्था की गई है के माध्यम से आप घर बैठे ही मोबाइल के द्वारा खेत आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इस प्रक्रिया से आपको यह पता चलेगा कि आप की जमीन कितनी है तथा आप कितनी जमीन के हकदार हैं यदि आप जानना चाहते हैं कि Khasra, Khatauni Jamabandi Kya Hota Hai? जिससे आपको भी यदि कभी इसकी जरूरत पड़े। तो आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े  हमने आपको खतरा खतौनी और जमाबंदी कैसे देखते हैं? इसकी प्रक्रिया के बारे में भी नीचें बताया है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

खसरा क्या होता है? (What is Khasra?)

खसरा, खतौनी और जमाबंदी को कैसे देखते हैं? इसकी प्रक्रिया के बारे में जानने से पहले आपको पता होना चाहिए कि KHASRA KYA HOTA HAI? हमारे द्वारा यहां आपको इसके बारे में बताया गया है। खसरा मुख्य तौर पर भारत में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक प्रकार का कृषि दस्तावेज है। जिसे कानून के द्वारा प्रदान किया जाता है। इस दस्तावेज के अंदर आपकी जमीन और फसल से संबंधित संपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। साथ ही साथ जमीन के आसपास की लोकेशन और जमीन किसके नाम पर दर्ज है? आदि जानकारी भी मौजूद होती है। बहुत से लोगों ने यह नाम पहली बार सुना होगा।

खसरा खतौनी और जमाबंदी का क्या मतलब होता है?

ग्रामीण क्षेत्र में लोगो को यह भी पहली बार पता चला होगा कि खसरा एक कानूनी दस्तावेज है। इस दस्तावेज के अंदर प्रत्येक व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की जानकारी जैसे:- खेत की मिट्टी किस प्रकार की है? उस खेत पर वर्तमान में कौन से प्रकार की फसलें लगी है? तथा किस किसान साथ और व्यक्ति के द्वारा उस खेत पर जुताई व बुवाई की जाती है आदि का संपूर्ण ब्यौरा दर्ज होता है। यह कार्य राजस्व विभाग के द्वारा व्यवस्थित रूप से किया जाता है। इसके अंतर्गत संख्या के आधार पर भूमि को ग्रामीण क्षेत्र में आवंटित किया जाता है।

खतौनी क्या होता है? (What is Katauni?)

हमने खसरा के बारे में आपको ऊपर संपूर्ण जानकारी दी है यहां हम आपको Katauni kya hota hai? उसके बारे में बताने जा रही हैं। खतौनी एक प्रकार का ऐसा शब्द है। जिसका इस्तेमाल गांव के खसरों पर जमीन से संबंधित व्यवस्थित रूप के तहत एक सार के रूप में माना जाता है। अर्थात जो व्यक्ति खसरा जैसे कानूनी दस्तावेज में नामित होता है। उस व्यक्ति का नाम खतौनी में व्यवस्थित ढंग से दर्ज अवश्य ही होता है। यही कारण है कि यदि दूसरे व्यक्ति के द्वारा किसी के खेत की जुताई व बुवाई की जा रही है। तो उसका नाम खतौनी के अंतर्गत रखा जाता है।

खतौनी के माध्यम से लोग यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, कि खेत किसके नाम पर है? तथा जमीन पर होने वाले लेन-देन, जमीन के गिरवी रखने से संबंधित संपूर्ण जानकारी खतौनी के अंतर्गत दर्ज होती है। साथ ही साथ खेती के लिए सिंचाई हेतु पानी की सुविधा प्रदान करना, इसके बारे में भी खतौनी के अंदर ही बताया जाता है। इस प्रकार हम खतौनी की सहायता से भी विभिन्न प्रकार की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसीलिए गांव में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को खसरा व खतौनी के बारे में जानकारी होना आवश्यक होता है।

जमाबंदी का क्या मतलब होता है? (What is the meaning of Jamabandi?)

अब आपने खसरा व खतौनी के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है। अब हमारे द्वारा आपको यहाँ What is the meaning of Jamabandi? के बारे में जानकारी दी जा रही है। जमाबंदी एक प्रकार की व्यवस्था है। जिसके अंतर्गत भूमि के रिकॉर्ड को सुरक्षित तथा संरक्षित रखा जाता है। इस प्रणाली का उपयोग भारत में मुख्य रूप से पंजाब राजस्थान हिमाचल प्रदेश हरियाणा मणिपुर आदि राज्यों में किया जाता है इसके तहत वह जमीन के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखते हैं। ताकि किसी जमीन की जानकारी लीक न हो जाए।

यदि आप जानना चाहते हैं कि जमाबंदी में कौन-कौन सी जानकारी होती हैं? हम आपको बता दें, की जमाबंदी रजिस्टर में विभिन्न प्रकार की जानकारी जैसे:- भूमि पर मालिक का नाम, उसका संपूर्ण क्षेत्र, यदि एक भूमि पर कई मालिकाना हक है तो उसका का संपूर्ण विवरण अधिकार, किराया, राजस्व, खेती, जमीन का देय है या नहीं। यह सभी जानकारी रजिस्टर्ड होती है। यह सारी चीजें राज्य के राजस्व विभाग के अंतर्गत लिखित रूप में दर्ज होती है। जोकि अलग-अलग क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्राधिकारी मायने के बाद ही पंजीकृत होता है।

खसरा व खतौनी कैसे देखते हैं? (How do you see the Khasra and khatauni?)

यदि आपकी भी ग्रामीण क्षेत्र में जमीन है और आपको अपनी जमीन से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है। तो हमारे द्वारा आपकी khasra, khutauni kaise dekhte hai? इसके बारे में जानकारी दी गई है। हमारे द्वारा इस प्रक्रिया को नीचे संपूर्ण स्टेप्स के साथ बताया गया है। यदि आप इन स्टेप्स को फॉलो करेंगे। तो अपनी जमीन की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। हमारे द्वारा यह सभी स्टेप्स नीचे दिए गए हैं। जो कि निम्न प्रकार है-

  • यहां वाले द्वारा आपको उत्तर प्रदेश की खसरा खतौनी कैसे देखे? इसके बारे में उदाहरण देकर बताया जा रहा है, यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। तथा अपनी जमीन की खसरा, खतौनी देखने के इच्छुक हैं। इसके लिए आपको सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश की भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करेंगे। आपके सामने उस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। इस पेज को पर आपको बाईं ओर “खतौनी की नकल देखें” का एक विकल्प प्रदर्शित होने लगेगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
खसरा खतौनी और जमाबंदी का क्या मतलब होता है?
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक खाली बॉक्स आएगा। जिसमें आपको एक कोड भरना होगा। इस कोड को भरने के बाद दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
खसरा खतौनी और जमाबंदी का क्या मतलब होता है?
  • जैसे ही आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने डिस्ट्रिक्ट की एक लिस्ट प्रदर्शित होने लगेगी। इसमें से आपका जो जिला होगा। आपको उसका चुनाव करना होगा।
खसरा खतौनी और जमाबंदी का क्या मतलब होता है?
  • जैसे ही आप अपने जिले का चुनाव कर लेंगे। आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको तहसील की एक लिस्ट दिखाई देगी। अब आपको अपनी तहसील का चुनाव करना होगा।
  • तहसील का चुनाव करने के बाद आपके सामने बहुत सारे गांव की लिस्ट आएगी। इसमें से आप अपने गांव को सेलेक्ट करें।
  • जैसे आप अपने गांव को सेलेक्ट कर लेंगे। आपके सामने अगला पेज खुलेगा। जिसके अंतर्गत आपको खसरा, खतौनी या फिर खाता संख्या को  दर्ज करके क्लिक करना होगा। आपको खाता संख्या याद नहीं है। तो आप अपने नाम से भी सर्च कर सकते हैं।
खसरा व खतौनी कैसे देखते हैं (How do you see the Khasra and khatauni)
  • इसके बाद आपके सामने आप की जमीन का संपूर्ण विवरण प्रदर्शित होने लगेगा। आप इस विवरण को मोबाइल फोन में डाउनलोड करके रख सकते हैं या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल कर इसके संपूर्ण विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऊपर दी गई संपूर्ण प्रक्रिया को अपनाकर आप घर बैठे मोबाइल फोन के माध्यम से बहुत ही आसानी से खसरा व खतौनी देखने में सक्षम हो सकते हैं।

खसरा, खतौनी और जमाबंदी क्या होता है? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q:-1. खसरा क्या होता है?

Ans:-1. खसरा एक प्रकार का कानूनी दस्तावेज होता है। जिसके अंतर्गत भूमि से संबंधित संपूर्ण जानकारी होती है। इसे एक प्रकार का कृषि दस्तावेज कहा जाता है। इसके अंतर्गत जमीन और फसल से संबंधित जानकारी मौजूद होती है।

Q:-2. खसरा का इस्तेमाल मुख्य तौर पर कहां किया जाता है?

Ans:-2. खसरा का इस्तेमाल मुख्य तौर पर भारत में किया जाता है। इसके अंतर्गत सभी प्रकार की जानकारी उपस्थित होती है। भारत के मुख्य राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश आदि में इस्तेमाल किया जाता है।

Q:-3. खतौनी क्या होती है?

Ans:-3.  खतौनी के अंतर्गत भी जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है। परंतु इसमें किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति की जमीन पर बुआई तथा जुताई करने की जानकारी भी दर्ज होती है।

Q:-4. जमाबंदी क्या होती है?

Ans:-4. जमाबंदी एक प्रकार की व्यवस्था प्रणाली होती है। जिसके द्वारा भूमि की समस्त जानकारी को सुरक्षित व संरक्षित रखा जाता है। इसके द्वारा आप की जमीन की संपूर्ण जानकारी सुरक्षित जाती है और आप की जमीन की कोई भी जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं दी जाती है।

Q:-5. उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे नागरिकों को खसरा, खतौनी जानने के लिए क्या करना चाहिए?

Ans:-5. खसरा, खतौनी जानने के लिए उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे हैं। उन नागरिकों को उत्तर प्रदेश भूलेख की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।

Q:-6. खसरा, खतौनी जानने की प्रक्रिया क्या होती है?

Ans:-6. खसरा, खतौनी जानने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में हमारे द्वारा ऊपर बताया गया है। इस प्रक्रिया को अपनाकर आप अपनी जमीन की खसरा, खतौनी घर बैठे बहुत ही आसानी से देख सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमारे द्वारा आप सभी को इस आर्टिकल के अंतर्गत What is the Khasra, Khatauni and Jamabandi? How do you see the Khasra, Khatauni and Jamabandi? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक बताई गई है। यदि आपको भी भविष्य ने अपनी जमीन से संबंधित जानकारी की आवश्यकता पड़ सकती है।

तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही आवश्यक है क्योंकि हमारे इस लेख में आपको इस ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी है। जिसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से अपने खेत आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए। साथ ही हमारे इस लेख को अपने जरूरतमंद दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूले।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment