एचआर क्या होता है? एचआर कैसे बनें? | योग्यता, कार्य और सैलरी

मैनेजमेंट के क्षेत्र में आजकल बहुत सारे करियर के विकल्प है। जो आजकल के जवान युवाओं को बहुत भाते हैं। मैनेजमेंट की फील्ड में आप सभी अपना कैरियर बहुत अच्छी तरह से बना सकते हैं। तथा ऐसी कंपनी, ऐसे विभाग और ऐसे डिपार्टमेंट से जुड़ सकते हैं। जिसमें आपको एक अच्छी सैलरी प्रदान हो। एचआर मैनेजमेंट आज के समय में एक लाभप्रद क्षेत्र में से एक है। यही कारण है कि आज हम आप सभी को HR Kya Hota Hai? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। एचआर के बारे में जानने के बाद आप अपने कैरियर को इस तरफ रुख दे सकते हैं क्योंकि यह एक बेहतरीन जॉब है। जिसमें आपको सैलरी की कोई कमी देखने को नहीं मिलती है।

एचआर प्रत्येक कंपनी में अपना एक अहम रोल निभाता है। बहुत से लोगों को एचआर से संबंधित जानकारी नहीं होती है। परंतु यदि आप इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं, तो आपको अवश्य ही इसके अंतर्गत बेहद फायदा देखने को मिलेगा। हम इस लेख के अंतर्गत एचआर से संबंधित संपूर्ण पहलुओं की जानकारी आपको देंगे। इसीलिए हमारे द्वारा इस लेख के अंतर्गत आपको What is HR? How to become HR? What is the salary of HR? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। यदि आप भी इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा दिए गए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Contents show

एचआर क्या होता है? (What is HR?)

यदि आप मैनेजमेंट के क्षेत्र में आचार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा यहां आपको HR Kya Hota Hai? इसके बारे में बताया है। एचआर वह व्यक्ति होता है, जिस पर कंपनी की बहुत सारी जिम्मेदारी होती है। कंपनी के संपूर्ण मैनेजमेंट को संभालना, लोगों की कार्य हेतु कंपनी में भर्ती करना तथा कंपनी से लोगों को निकालने इन सब का निर्णय एक एचआर के द्वारा ही किया जाता है। यदि आप कोई कोर्स करते हैं, तथा किसी भी कंपनी में जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं। तो एचआर के द्वारा ही आपका इंटरव्यू लिया जाता है। किसी भी कंपनी में एक ग्रुप होता है। जिसके अंतर्गत एचआर की पोस्ट होती है। यह सभी मिलकर कंपनी के उद्देश्य को प्राप्त करने का कार्य करते हैं।

एचआर क्या होता है? एचआर कैसे बनें? | योग्यता, कार्य और सैलरी

एचआर के संक्षिप्त रूप की बात करें, तो एचआर को इंग्लिश में Human resources कहते हैं। जिसे हिंदी भाषा में “मानव संसाधन” के रूप में जाना जाता है। कंपनी के सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्य की संपूर्ण रिपोर्ट एचआर को ही दी जाती है। साथ ही साथ कर्मचारियों को कितने समय में रिपोर्ट एचआर को देनी है। इस बात का निर्धारण भी एचआर ही करता है। कंपनी में हो रही सभी गतिविधियों का नियंत्रण एक एचआर के हाथ में होता है। एचआर के द्वारा पूरे संस्थान का मैनेजमेंट संभाला जाता है। एचआर एक काफी अच्छी पोस्ट है, जिस पर आप एक अच्छी सैलरी प्राप्त करते हैं।

एचआर का उद्देश्य? (Aim of HR?)

आइए हम जानते हैं, कि एचआर ऑर्गेनाइजेशन का आखिर क्या उद्देश्य होता है? कोई भी कंपनी व ऑर्गेनाइजेशन तभी एक सक्सेसफुल कंपनी बन पाती है। जब कंपनी के एचआर तथा कर्मचारियों द्वारा कंपनी के सभी कार्यो को अच्छे से मैनेज किया जाता है। एचआर का मुख्य उद्देश्य होता है कि वह कंपनी के कर्मचारियों को दिशा निर्देश देकर उनसे बेहतर परफॉर्मेंस प्राप्त करें। इसलिए एचआर द्वारा ही कंपनी के सभी कर्मचारियों का इंटरव्यू लेकर उन्हें कार्य हेतु रखा जाता है। ताकि ऐसे कर्मचारियों को हायर किया जाए, जो कंपनी को केवल फायदा पहुंचाए। साथ ही साथ संपूर्ण मैनेजमेंट को दिशा निर्देश के साथ मैनेज करने करें।

एचआर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स? (Important skills for becoming HR?)

यदि आप एचआर बनना चाहते हैं। तो आपके अंदर एचआर बनाने की कुछ जरूर स्किल्स का होना बेहद आवश्यक होता है। इसीलिए हमारे द्वारा आप सभी को नीचे Important Skills For Becoming HR? के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। यह संपूर्ण जानकारी पॉइंट के माध्यम से नीचे बताई गई है-

  • यदि आप एक एचआर बनना चाहते हैं। तो आपके अंदर कम्युनिकेशन स्किल्स का होना बेहद आवश्यक है क्योंकि आपको लोगों के साथ इंटरैक्ट करना होता है। साथ ही साथ कंपनी के सभी कर्मचारी आपसे अपनी समस्या को डिस्कस करते हैं। तो आप ही के द्वारा उन्हें डील किया जाता है। इसलिए आपके पास एक अंदर कम्युनिकेशन स्किल होना आवश्यक है।
  • जैसा कि आपको पता है कि एचचार बनने के बाद आप अपने पूरे मैनेजमेंट को मैनेज करेंगे। तो आपका व्यवहार हसमुख होना चाहिए। ताकि लोग आपसे बात करते समय हिचकिचाएं नहीं और अपनी सभी समस्या आपके सामने बेझिझक रखें। तथा आप कर्मचारियों के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग बनाने में सक्षम हो सके।
  • यदि आप एचआर के पद पर कार्यरत होंगे। तो आपका ईमानदार होना बेहद आवश्यक है। यदि आप ईमानदार होंगे, तो आप सभी लोगों को संभाल सकेंगे तथा इंटरव्यू के समय किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। जो व्यक्ति नौकरी के काबिल होगा। आप उसे अवश्य तौर पर नौकरी देंगे। इससे आपका इंप्रैशन लोगों के सामने अच्छा रहेगा।
  • इस प्रकार हमारे द्वारा ऊपर बताए गए सभी कार्य एक एचआर के द्वारा किए जाते हैं।

एचआर कैसे बनें? (How to become HR?)

यदि आप भी एचआर बनना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा नीचे आपको How to become HR? इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। यह संपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार है-

#1. 12वीं कक्षा पास करें

एचआर बनने के लिए आपको सर्वप्रथम 12वीं कक्षा पास करनी होगी। बारहवीं कक्षा आप किसी भी स्ट्रीम से पास कर सकते हैं। परंतु आवश्यक यह है कि आपको इस कक्षा में बेहद मेहनत करनी होगी। ताकि आप कम से कम 50% अंक लाकर इस कक्षा को पास कर सकें। इसके पश्चात ही आप आगे की पढ़ाई करने में सक्षम हो सकते हैं।

#2. स्नातक की डिग्री प्राप्त करें

12वीं कक्षा पास करने के बाद आपको अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी होगी। स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना होगा। परंतु याद रहे आपको स्नातक की डिग्री एचआर नहीं प्राप्त करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालय में आपको एडमिशन लेने हेतु एंट्रेंस एग्जाम से होकर गुजरना पड़ता है। परंतु कुछ विश्वविद्यालयों में आपको डायरेक्ट केवल मेरिट के आधार पर ही एडमिशन दे दिया जाता है। यही कारण है कि आपको इस बात अपने मेहनत करके कम से कम 60% अंक लाने आवश्यक है।

#3. इंटर्नशिप करें

आप सभी को एचआर के क्षेत्र में एचआर की डिग्री प्राप्त करने के तत्पश्चात एचआर के फर्म में इंटर्नशिप करना आवश्यक है। जब आप इंटर्नशिप करेंगे, तब आपको एचआर के द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों का अनुभव हो जाएगा। साथ ही साथ आपको पता चलेगा कि एक कंपनी तथा संस्था के द्वारा किस प्रकार कार्य किया जाता है?

#4. पोस्ट ग्रेजुएशन करें

वैसे तो आप इंटर्नशिप करने के बाद बैचलर डिग्री के तत्पश्चात ही किसी भी कंपनी में एचआर की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। परंतु यदि आप एचआर के क्षेत्र हायर एजुकेशन की डिग्री प्राप्त करेंगे। तो आपको जॉब मिलने में और आसानी होगी क्योंकि कंपनी के एचआर द्वारा हायर एजुकेशन वाले व्यक्ति को वरीयता दी जाती है। इसीलिए आपको अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन एकचार के क्षेत्र में बहुत मेहनत से करनी होगी। साथ ही साथ इसके अंतर्गत आपको 60% अंक लाना आवश्यक होंगे।

#5. एचआर बनने के लिए कंपनी में आवेदन करें

जैसे ही आप अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करेंगे। आप किसी भी कंपनी में एचआर बनने हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके तत्पश्चात आप किसी भी कंपनी में एचआर की पोस्ट पर कार्यरत होकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। ऊपर दी गई संपूर्ण प्रक्रिया को फॉलो करने के तत्पश्चात आप बहुत ही आसानी से एचचार बनने में सक्षम हो पाएंगे।

एचआर बनने के लिए योग्यता? (Eligibility for becoming HR?)

यदि कोई व्यक्ति एचआर बनना चाहता है। तो उसके पास एचचार बनने की योग्यता होनी आवश्यक है। किसी भी योग्यता के बिना आप किसी भी कोर्स को करने हेतु सक्षम नहीं हो सकेंगे। इसीलिए आपको एचआर बनने की योग्यता की जानकारी होनी चाहिए। यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे द्वारा नीचे आप सभी को Eligibility for becoming HR? के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। यह सारी जानकारी नीचे दी गई है-

  • एचआर बनने वाले उम्मीदवार को 12वीं कक्षा अच्छे नंबरों के साथ पास करनी आवश्यक है। 12वीं कक्षा आप किसी भी स्ट्रीम से पास कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको कंप्यूटर की नॉलेज होना बेहद आवश्यक है। कंप्यूटर की नॉलेज लेने के लिए आप किसी भी कंप्यूटर सेंटर से कंप्यूटर में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही साथ उमीदवार की अंग्रेजी लैंग्वेज पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए क्योंकि आपको नहीं पता आप किस कंपनी में जॉब करने लगे। अंग्रेजी भाषा हर किसी व्यक्ति के समझ में आती है। तथा आप सभी क्षेत्रीय भाषाओं को नहीं समझ सकते हैं इसीलिए आपकी इंग्लिश भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। ताकि आप हर व्यक्ति के साथ इंटरैक्ट कर सकें।
  • ऊपर दी गई संपूर्ण जानकारी एचआर की योग्यता से संबंधित है, यह सभी योग्यता एक उम्मीदवार के अंदर होनी आवश्यक है। तभी वह एचचार बनने हेतु सक्षम हो सकेगा।

एचआर बनने के लिए कोर्स? (Courses for एचआर?)

यदि आप एचआर बनना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कोई ना कोई कोर्स अवश्य तौर पर करना होगा। एचआर बनने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के कोर्स देखने को मिल जाते हैं। परंतु बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है। इसीलिए हमारे द्वारा यहां आपको सही-सही जानकारी दी जा रही है। ताकि आप किसी अच्छे कोर्स का चुनाव कर सके। तथा भविष्य में एक अच्छे एचआर बन सके। यदि आप भी एचआर बनने के कोर्स की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा नीचे Courses for HR? के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (post graduate diploma in human resource management)
  • एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स (MBA in Human Resource)
  • बेचेलोर डिग्री इन ह्यूमन रिसोर्स (Bachelor degree in human resources)
  • मास्टर इन ह्यूमन रिसोर्स एंड ऑर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट (Master in Human resource and organization Development)
  • एमटेक इन एचआर मैनेजमेंट (M. tech in HR Management)
  • पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंटरनेशनल बिजनेस (Post graduate diploma in personal management business)
  • डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग एचआर (Development and training HR)
  • सैलेरी मैनेजमेंट एचआर एंड कंपनसेशन (Salary Management HR and compensations)
  • स्टाफ एंड रिक्यूटमेंट एचआर (Staff and recruitment HR)
  • लेबर एंड एंप्लॉयड रिलेशन एचआर (Labour and employee relation HR)

एचआर मैनेजर कोर्स सिलेबस? (HR manager Course Syllabus?)

एचआर मैनेजर कोर्स सिलेबस के बारे में बताया जाए, तो इसके अंतर्गत आपको अकाउंट, फाइनेंस तथा बिजनेस के बारे में पढ़ना होता है। इन विषय के अंतर्गत सिलेबस की जानकारी हमारे द्वारा नीचे पॉइंट के माध्यम से बताई गयी है। सिलेबस की संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे बताई गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

  • प्रिंसिपल ऑफ मैनेजमेंट
  • ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
  • मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट
  • प्रोडक्ट एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट
  • बिजनेस एनवायरमेंट
  • आर्गेनाईजेशन बिहेवियर
  • फाइनेंशियल अकाउंटिंग
  • बिजनेस कम्युनिकेशन
  • इंडस्ट्रियल रिलेशन एवं लेबर लॉ
  • इत्यादि।

एचआर बनने के लिए भारत के सबसे अच्छे कॉलेज? (Best college in India for HR?)

यदि आप 12th पास करने के बाद एचचार बनने हेतु कोई कोर्स करना चाहते हैं। तो आपको किसी अच्छे कॉलेज से यह कोर्स करना चाहिए। यदि आप एक अच्छे कॉलेज से एचआर के क्षेत्र में कोई डिप्लोमा या डिग्री कोर्स प्राप्त करते हैं। तो आपको अच्छा प्लेसमेंट प्राप्त होता है। इसलिए आपको भारत में एचआर बनने के लिए अच्छे कॉलेज की जानकारी होनी चाहिए। हमारे द्वारा यहां आप सभी को Best college in india for HR? के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, बैंगलोर (Indian institute of  management, Bengaluru)
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (Indian institute of management, Ahmedabad)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, खड़कपुर (Indian institute of management, Kharagpur)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, कोलकाता (Indian institute of management, Kolkata)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, लखनऊ (Indian institute of management, Lucknow)
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, मुंबई (Indian institute of management, mumbai)
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, नई दिल्ली (Indian institute of management, new delhi)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, कोझीकोड (Indian institute of management, Kozhikode)
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, रुड़की (Indian institute of management, roorkee)
  • ऊपर दिए गए सभी विश्वविद्यालय एचआर बनने हेतु भारत के सबसे अच्छे कोर्स है।

एचआर बनने के बाद कैरियर स्कोप? (Career scope for becoming HR?)

किसी भी कंपनी या संस्था की सफलता सीधे तौर पर एचआर से संबंधित होती है। जिस कंपनी में भी कर्मचारियों के द्वारा कार्य किया जाता है। उसके अंतर्गत एचआर डिपार्टमेंट होता है। सभी कर्मचारियों तथा मैनेजमेंट को मैनेज करने हेतु कंपनी द्वारा एचआर जॉब निकाली जाती है। एचआर की जॉब आप हॉस्पिटल, कॉलेज, प्राइवेट कंपनी, इंस्टीट्यू और सरकारी कंपनी आदि में कर सकते हैं। आज के दौर में मैनेजमेंट के क्षेत्र में लोग नौकरी करने में दिलचस्पी ले रहे हैं। साथ ही साथ आपको इस क्षेत्र में करियर के बेहद अक्सर देखने को मिलते हैं। हमारे देश के अंतर्गत एचआर जॉब की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

एचआर मैनेजमेंट के क्षेत्र में आपको जॉब की बेहद प्रोफाइल देखने को मिलती है। आप इसके अंतर्गत बहुत सारी पोस्ट पर कार्यरत हो सकते हैं। परंतु इसकी जानकारी सबको नहीं होती है। इसीलिए हमारे द्वारा इसकी जानकारी आप सभी को नीचे दी गई है-

  • एचआर जनरलिस्ट (HR journalist)
  • एचआर मैनेजर (HR Manager)
  • बेनिफिट मैनेजर (Benefit Manager)
  • एचआर स्पेशलिस्ट (HR Specialist)
  • कंपनसेशन मैनेजर (Compensation manager)
  • एचआर रिक्रूटर (HR recruiter)
  • एचआर स्पेशल (HR Special)
  • चीफ एचआर ऑफीसर (Chief HR Officer)
  • एचआर एनालिस्ट स्पेशलिस्ट (HR analyst specialist)
  • ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट मैनेजर (Training and development manager)
  • एम्पलाई रिलेशन मैनेजर (Employee relation manager)
  • इत्यादि (etc..)

एचआर कोर्स की फीस? (Fees of HR Courses?)

एचआर बनने के लिए आप अलग-अलग प्रकार की डिग्री तथा कोर्स करते हैं। जिनकी फीस कॉलेज पर निर्भर करती है। साथ ही साथ आप किस प्रकार का कोर्स कर रहे हैं? आपकी फीस इस बात पर भी निर्भर करती है। परंतु फिर भी हमारे द्वारा नीचे आपको औसतन Fees of HR Course? के बारे में बताया गया है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • अगर आप एचआर बनने हेतु बैचलर डिग्री प्राप्त करते हैं। तो औसतन इसकी फीस 11 लाख रुपए तक होती है।
  • यदि आप बैचलर डिग्री करने के बाद मास्टर इन एचआर करते हैं। तो आपको 20 लाख तक फीस देनी होती है।
  • पीएचडी कोर्स एक लंबा चलने वाला कोर्स है। इसमें करीबन ₹4 लाख रुपए प्रति वर्ष आपको फीस देनी पड़ती है।
  • ऊपर दी गई सभी फीस एक प्राइवेट संस्थान में देनी होती है। परंतु यही कोर्स यदि आप सरकारी संस्थानों से करते हैं। तो आपकी यह फीस कम हो जाती है। परंतु सरकारी संस्थानों से इन कोर्स को करने हेतु आपको एक एंट्रेंस एग्जाम देना होता है।

एचआर के कार्य? (Work of HR?)

कंपनी को विस्तारित तथा सफल करने हेतु एक एचआर के द्वारा कंपनी में बहुत अहम भूमिका निभाई जाती है। परंतु एचआर बनने से पहले आपको इसके कार्य तथा जिम्मेदारियों की भी जानकारी होनी चाहिए। ताकि आपको यह अंदाजा लग सके कि आपको एचआर बनने के बाद की जिम्मेदारियों को उठाना होगा। यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो हमारे द्वारा नीचे Work of HR? की जानकारी पॉइंट के माध्यम से बताई गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

  • एचआर के द्वारा ही नए कर्मचारियों को किसी भी कंपनी या संस्था में भर्ती किया जाता है।
  • इंटरव्यू की संपूर्ण व्यवस्था करना तथा इंटरव्यू को  कंडक्ट कराने का कार्य भी एक एचआर के द्वारा ही किया जाता है।
  • अपनी कंपनी तथा संस्था के कर्मचारियों को मोटिवेट रखना।
  • अपनी कंपनी का संस्था के कर्मचारियों के संपूर्ण हितों की रक्षा करना भी एक एचआर की जिम्मेदारी है।
  • अपनी कंपनी के संपूर्ण कार्य को अनुशासित रखना।
  • कंपनी में होने वाली छुट्टी के लिए पॉलिसी बनाने का कार्य एचआर ही करता है।
  • कंपनी तथा कंपनी के कर्मचारियों की डेवलपमेंट रिपोर्ट एचआर के द्वारा ही तैयार की जाती है।
  • हायर किए गए नए कर्मचारियों को संपूर्ण कार्य से संबंधित जानकारी के बारे में अच्छे से प्रशिक्षित करने का कार्य भी एचआर करता है।
  • कर्मचारियों की सभी समस्याओं को शांतिपूर्वक सुनना तथा उनकी समस्या का समाधान करना भी एक एचआर का ही कार्य होता है।
  • अच्छे कर्मचारियों की योग्यताओं की परख रखना।
  • कर्मचारियों की सैलरी मैनेज करना तथा उन्हें देना।
  • ऊपर दिए गए संपूर्ण कार्य के एचआर के द्वारा ही किए जाते हैं।

एचआर की सैलरी? (Salary of HR?)

सभी लोग एचआर बनने के कोर्स को करने के बाद उसकी सैलरी की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा यहां आपको Salary of HR के बारे में बताया जा रहा है।  एक एचआर की सैलरी उसके अनुभव तथा पद पर निर्भर करती है। हमारे द्वारा आप सभी को नीचे एक प्रकार की अनुमानित सैलरी के बारे में जानकारी दी गई है। यह संपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार है-

  • यदि आप एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत होते हैं। तो आपकी सैलरी 8 से 10 लाख रुपए प्रति वर्ष होती है।
  • एचआर असिस्टेंट सैलरी 6 से 7 लाख रुपए महीने होती है।
  • यदि कोई व्यक्ति एचआर कंसलटेंट के पद पर कार्यरत है। तो उसकी प्रतिवर्ष सैलरी 5 से 7 लाख रुपए होती है।
  • एचआर एग्जीक्यूटिव की सैलरी 4 से 5 लाख रुपए प्रति वर्ष होती है।
  • एक्सक्यूटिव रिक्रूटर को प्रतिवर्ष 4 से 5 लाख रुपए सैलरी प्रदान की जाती है।
  • बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर पर कार्यरत व्यक्ति 5 से 7 लाख रुपए प्रति वर्ष सैलरी प्राप्त करता है।
  • ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट मैनेजर की सैलरी 8 से 10 लाख रुपए प्रति वर्ष होती है।

एचआर क्या होता है कैसे बनें? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q:-1. एचआर क्या होता है?

Ans:-1. एचआर वह व्यक्ति होता है, जो एचआर के क्षेत्र में कोई डिग्री या डिप्लोमा कोर्स करता है। एचआर के द्वारा ही संपूर्ण कंपनी तथा संस्था को मैनेज किया जाता है। यह एक बेहतरीन कोर्स है, इसे करने के बाद व्यक्ति एचआर कहलाता है।

Q:-2. एचआर के उद्देश्य क्या होते हैं?

Ans:-2. एचआर ऑर्गेनाइजेशन एक प्रकार का ग्रुप होता है। जिसके अंतर्गत विभिन्न कर्मचारी कार्यरत होते हैं। उन सभी के द्वारा कंपनी के उद्देश्य को पूरा किया जाता है। एचआर का मुख्य उद्देश्य कंपनी को सफल करना होता है।

Q:-3. एचआर कैसे बने?

Ans:-3. एचआर करने के लिए आपको ट्वेल्थ क्लास अच्छे नंबरों के साथ पास करना होगा। साथ ही साथ स्नातक की डिग्री एचआर के क्षेत्र में प्राप्त करनी होगी। इसके बाद आप किसी भी कंपनी में इंटर्नशिप करके एचआर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q:-4. एचआर कोर्स की फीस कितनी होती है?

Ans:-4. एचआर कोर्स की फीस डिग्री, डिप्लोमा पर निर्भर करती है। यदि आप डिग्री करोगे तो उसकी फीस कोई और होगी, यदि आप डिप्लोमा करोगे तो उसकी फीस कुछ और होगी। परंतु एचआर के क्षेत्र मैं कोई भी कोर्स करने पर फीस लाखों में होती है।

Q:-5. एचआर की फुल फॉर्म क्या होती है?

Ans:-5. एचआर को संक्षिप्त में Human resorses कहा जाता है। जिसे हिंदी में मानव संसाधन के नाम से जाना जाता है। यह एक बेहतरीन कोर्स है, जिसे करके आप एक अच्छी सैलरी प्राप्त कर सकते हैं।

Q:-6 एचआर की सैलरी क्या होती है?

एचआर की सैलरी उनके अनुभव तथा पद पर निर्भर करती है। यदि आप जॉब प्रोफाइल के अनुसार सैलरी की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा इसके बारे में आपको ऊपर बताया गया है। जिसके माध्यम से आप बहुत आसानी से एचआर की सैलरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एचआर के कार्य क्या होते हैं?

एचआर के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाते हैं। जैसे:- नए कर्मचारी को कंपनी में भर्ती करना, कर्मचारियों की खासियत को देखना, पूरे मैनेजमेंट को मैनेज करना, इंटरव्यू लेना तथा सभी महत्वपूर्ण कार्यों को करना एक एचआर की जिम्मेदारी होती है। इसके बारे में ऊपर भी जानकारी दी गई है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमारे द्वारा आप सभी को इस आर्टिकल के अंतर्गत HR kya hota hai? HR kaise bane? HR ki salary kitni hoti hai? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। यदि आप भी मैनेजमेंट के क्षेत्र में दिलचस्पी रखते हैं। तो आपको इस कोर्स की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

ताकि आप यह सुनिश्चित कर सकें, कि आपको भविष्य में क्या करना है? हमारे द्वारा How to become HR? इसकी संपूर्ण प्रक्रिया ऊपर बताई गई है। यदि आपको मेरे द्वारा दिया गया यह लेख पसंद आया हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए। साथ ही साथ हमारे इस लेख को अपने सभी जरूरतमंद दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूले।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Comment (1)

Leave a Comment