बिहार बाढ़ राहत योजना | ऑनलाइन आवेदन | मुआवजा राशि, पात्रता

बिहार बाढ़ राहत योजना 2023 :- आज हम आपको बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गयी एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में जाने देने जा रहे है। यह योजना सरकार ने राज्य में प्राकृतिक आपदा को देखते हुए शुरू की है। जिसका नाम बिहार बाढ़ राहत योजना रखा गया है। जिसके बारे में आज हम आपको पूरी जानकारी नीचे इस आर्टिकल में शेयर करने जा रहे है।

सभी जानते है कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है जिसके आने से लोगों का जीवन बहुत प्रभावित होता है तथा लोगों को बहुत सी हानियों का सामना करना पड़ता है और इस समय बाढ़ को लेकर बिहार प्रदेश में एक संघीन हालात बने हुए है, जिस चलते यहां निवास करने वाले लोगों को बहुत सी हानियों का सामना करना पड़ा है, जिस कारण यहां निवास करने वाले लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को कुछ हद तक राहत पहुंचाने के लिए बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बिहार बाढ़ राहत योजना 2023 (Bihar Baadh Rahat Yojana 2023) का ऐलान किया है। जिसके अंतर्गत बाढ़ से पीड़ित सभी परिवारों के लिए 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी। जिससे जुड़े सभी विषयों पर हमारे द्वारा नीचे लेख में विस्तार से चर्चा की गयी है। इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहे। तो चलिए शुरू करते है –

बिहार बाढ़ राहत योजना | Bihar Baadh Rahat Yojana

बिहार बाढ़ राहत योजना

बिहार प्रदेश में बाढ़ के चलते 10 जिलों में बहुत अफरातफरी का माहौल बना हुआ है, जिसमें शिवहर, चंपारण, पूर्वी व पश्चमी चंपारण, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरनगर, गोपालगंज, खगरिया आदि का नाम शामिल है। इसलिए यहां करने वाले हैं परिवारों की सहायता के लिए प्रत्येक परिवार के लिये 6 हज़ार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान करने का ऐलान किया है। ये मुआवजा राशि बिहार बाढ़ राहत योजना 2023 के अंतर्गत प्रदान की जायेगी।

जो विभाग द्वारा सीधे लाभार्थी के खाते में स्थांतरित की जाएगी। इसके अलावा आपको बता दें कि जिनको पशु, मकान आदि की हानि हुई है। उन्हें उसके आधार पर भी मुआवजा राशि प्रदान की जायेगी। मुआवजा राशि को प्राप्त करने के लिए किन – किन दस्तावेजों और पात्रताओं का होना आवश्यक है इसके बारे नीचे विस्तार से बताया है। तो चलिए शुरू करते है –

बिहार बाढ़ राहत योजना 2023 के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सहायता

अगर आप इस योजना के बारे में रीड कर रहे हो तो आपको इससे प्राप्त होने वाली सहायताओं के बारे में पता होना आवश्यक है जो कि निम्न प्रकार है –

  • इस योजना के अंतर्गत बाढ़ पीड़ित हर परिवार को सरकार द्वारा 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मुआवजे के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थीयों की सर्वे करवा एक सूची तैयार की जाएगी तथा उसके ही अंतर्गत लोगों तक लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • बाढ़ के कारण राज्य के जिन लोगों का मकान, पशु, फसलों का नुकसान हुआ हैं उसके आधार पर अलग से भी मुआवजा राशि मुहैया करायी जाएगी।

बिहार बाढ़ सहायता राहत योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मुआवजा राशि

बिहार में आयी बाढ़ के हुए नुकसान पर सरकार द्वारा मुआवजा राशि प्रदान की जायेगी। जिससे जुड़ा सम्पूर्ण विवरण कुछ निम्न प्रकार है –

  • बिहार बिहार बाढ़ पीड़ित परिवार के लिए ₹6000
  • परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर ₹400000
  • गाय या भैंस की क्षति होने पर ₹30000 प्रति गाय/भैंस
  • मुर्गी मुर्गी का नुकसान होने पर ₹5000
  • पक्का पक्का मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 5200 रुपए
  • कपड़ा का नुकसान होने पर – ₹1800
  • झोपड़ी म पूर्ण नुकसान होने पर – ₹4100 रुपये
  • जानवर के शेड नुकसान होने पर – ₹2100
  • कच्चा मकान क्षतिग्रस्त होने पर – ₹3200
  • पक्का मकान, कच्चा मकान का नुकसान होने पर – ₹95100
  • भेंड़, बकरी, सुअर की छती होने पर – ₹3000 प्रति
  • घोड़ा की छती होने पर – ₹25,000 प्रति
  • बर्तन के नुकसान पर – ₹2000
  • फसल के नुकसान पर – ₹6800 रुपये प्रति हेक्टेयर

बिहार बाढ़ राहत योजना बाढ़ पीड़ित क्षेत्र विवरण

बिहार में आयी बाढ़ के कारण कितना क्षेत्र पीड़ित है जिसका सम्पूर्ण विवरण कुछ इस प्रकार है –

  • 12 जिले
  • 101 ब्लॉक
  • 29 लाख 50 हज़ार कुल जनसंख्या

बिहार बाढ़ राहत योजना बाढ़ पीड़ित जिले

तो अगर आप बिहार बाढ़ राहत योजना के बारे में पढ़ रहे है तो आपको इस बात का भी पता होना आवश्यक है कि पीड़ित 12 जिलों में किन – किन का नाम शामिल है जो कि निम्नवत है –

  • गोपालगंज
  • खगरिया
  • मुजफ्फरपुर
  • दरभंगा
  • चंपारण
  • पश्चिम समस्तीपुर
  • पूर्वी समस्तीपुर
  • सरन
  • सीतामढ़ी
  • शिवहर

बिहार बाढ़ राहत योजना पात्रताएँ | Bihar flood relief scheme eligibility

इस योजना से लाभ के अंतर्गत आवेदन करके लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास कुछ पात्रताओं का होना आवश्यक है तभी विभाग द्वारा आपका आवेदन स्वीकार किया जायेगा। जो कि निम्न है –

  • आवेदक का किसी भी बैंक में खाता होना आवश्यक है। क्योंकि विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है।
  • जो व्यक्ति आवेदन कर रहा है उसका परिवार पूर्णतया बाढ़ पीड़ित होना चाहिए।
  • आवेदक पीड़ित किये गये क्षेत्र में निवास करता हो।

Bihar Baadh Rahat Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

इसके अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट का होना भी आवश्यक है जो कि निम्न है –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक एकाउंट पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

बिहार बाढ़ राहत योजना आवेदन कैसे करें? | How To Apply Bihar Baadh Rahat Yojana

बिहार में आयी बाढ़ से पीड़ित कोई भी परिवार बिहार बढ़ राहत योजना 2023 (Bihar Badh Rahat Yojana 2023 in hindi) के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहता है तो उसे आवेदन करने के कोई भी आवश्यकता नहीं है।

क्योंकि बिहार सरकार द्वारा स्वयं बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में शिवर लगाकर और सर्वे करवाकर पीड़ित परिवारों की लिस्ट बनायी जाएगी। जिसमें परिवार को हुई हानि, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि की जानकारी को दर्ज कराया जायेगा। तथा प्रक्रिया के पूरी होने ले बाद सीधे विभाग द्वारा मुआवजा सहायता राशि लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित नकर दी जाएगी।

निष्कर्ष –

जब किसी प्रदेश में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा आती है तो बहुत सी जन – धन की हानि होती है। जिसके कारण लोगों को अपना जीवन यापन करने बहुत से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है और बिहार में आयी के बाढ़ लोगों के बीच कुछ ऐसा ही मौहल बना हुआ हैं और इस मौहल को कुछ हद तक सुधारने के लिए बिहार सरकार द्वारा बिहार बाढ़ राहत योजना (Bihar Badh Rahat yojana 2023) की शुरुआत की है।

जिसके अंतर्गत लोगों को आर्थिक सहायता तथा मुआवजा राशि भी प्रदान की जाएगी। तो अगर आप भी बिहार प्रदेश के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में रहते है तो इस लेख में बतायी गयी बिहार बाढ़ राहत योजना के संबंधित जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हुई होगी। इसके अलावा अगर आप लेख में कोई सुधार या बदलाब चाहते है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comment (1)

  1. पश्चिम चंपारण का लिस्ट और आवेदन कैसे करें
    कृपया मार्ग दर्शन दे
    आपका आभारी
    मैं बिहारी

    Reply

Leave a Comment