[Online Registration] सर्विस प्लस पोर्टल | Service Plus Portal

Service Plus Portal Online In Hindi:– आज हम आपको इस आर्टिकल में सर्विस प्लस पोर्टल के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी शुरुआत केन्द्र सरकार द्वारा की गयी है तथा इस से 1000 + सेवाओं को जोड़ा गया है और इन सभी सेवाओं का लाभ 24 राज्य के नागरिक प्राप्त कर सकते है। जिनमें आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि को बनवाने की अहम सेवाओं को शामिल किया गया है।

तो अगर आप भी Service Portal के तहत आने वाली सेवाओं का लाभ लेना चाहते है तो इसके लिए पहले Service Plus Portal पर रजिस्टर होना होगा तथा रजिस्टर होने के लिये किन – किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी तथा इसकी प्रक्रिया क्या है इसके बारे में हमारे द्वारा नीचे सम्पूर्ण जानकारी साझा की गयी है। इसलिये ऑर्टिकल को नीचे तक ध्यानपूर्वक पढ़े –

सर्विस प्लस पोर्टल क्या है? |What Is Service Plus Portal

सर्विस प्लस पोर्टल आवेदन स्थिति की जांच कैसे करें

सर्विस प्लस पोर्टल (Sarvice Plus Poratal) केंद्र सरकार द्वारा लांच किया गया। एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके माध्यम से नियामक सेवा, विकासात्मक सेवा, वैधानिक सेवा आदि से जुड़ी लगभग 1000 सेवाओं को इससे जोड़ा जाएगा।

तथा जो भी नागरिक इस पोर्टल के उपयोग करना चाहता है या इससे मिलने वाली सेवाओं का लाभ लेना चाहता है तो इसके लिए उसे पहले पोर्टल पर जाकर User Id और Password को जनरेट करना होगा। जिसके लिये उपभोक्ता को किसी शुल्क का भी भुगतान करना नहीं करना होगा। User Id और password कैसे जनरेट करना है, इसके बारे में नीचे बताया गया है। तो चलिए शुरू करते है –

सर्विस प्लस पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण | Service Portal

भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया Service Plus Portal Online देश को डिजिटल युग की तरफ आगे बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से देश के नागरिक घर बैठे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेनेके लिए घर बैठे अपना आवेदन कर सकेंगे।

बैसे आज की देश भर में मौजूद हर सरकारी दफ्तर में काफ़ी भीड़ लगीं रहती है। जहां किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने में नागरिको को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परन्तु अब ऐसा न हो इसलिए Service Plus Portal को लांच किया गया है। जहां पर सरकार अपने द्वारा संचालन करने वाली योजनाओ को ऑनलाइन तरीके से शुरू करेंगी।

सर्विस प्लस पोर्टल उद्देश्य | Service Plus Portal Objective

भारत सरकार चाहती हैं, कि देश में खुशहाली बनी रहे है और लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसलिए उनके द्वारा बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं भी चलाया है लेकिन बहुत से नागरिक है ऐसे है जो उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए योग्यताएं तो रखते है तथा लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक है लेकिन या तो उन्हें योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी नहीं होती है।

कि योजना के अंतर्गत कैसे ऑनलाइन आवेदन करना है या फिर उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा Service Plus Portal को लांच किया गया है। जिसके माध्यम से बहुत सी योजनाओं के लाभ उठाया जा सकता है तथा बहुत से प्रमाण पत्रों को भी इसके माध्यम से Apply करके बनवाया जा सकता है।

सर्विस प्लस पोर्टल से प्रदान की जाने वाली सेवाएं

अगर आप सर्विस प्लस पोर्टल के बारे में पढ़ रहे है। तो आपको इसके बारे में भी पता होना आवश्यक है कि सर्विस प्लस पोर्टल से किन-किन सेवाओं को जोड़ा गया है जो कि निम्न है –

  • वैधानिक सेवाएं – जन्म / मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र आदि।
  • नियामक सेवाएं – किसी इमारत को बमवाने अनुमति पत्र, व्यापार लाइसेंस आदि।
  • उपभोक्ता उपयोगियताएँ सेवाएं – बिजली बिल भुगतान एवं ऐसी ही अन्य सेवाओं को इससे जुड़ा गया है।
  • विकासात्मक सेवाएं – वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, IAY, NREGS आदि कल्याणकारी पेंशन योजनाओं का लाभ इसके माध्यम से उठा पाएंगे।

सर्विस प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | How to register online on Service Plus portal

अगर कोई भी नागरिक अगर इस पोर्टल से प्राप्त होने वाली सेवाओं का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसके लिए पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आप नीचे बतायी गयी Steps को फॉलो कर सकते है जो निम्न प्रकार है –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले लिंक https://serviceonline.gov.in/  पर क्लिक करके Service Plus Portal पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा। जहां आपको Login का Option दिखायी देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक लर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपकी Screen पर Login Page खुल जायेगा। और अगर आप नए User है तथा Portal पर Register होना चाहते है तो I Don’t Have An Account Register Here के लिंक के ऊपर क्लिक कर देना है।

service plus portal

  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। जिसमें आपको पूछी गयी सभी मूल जानकारीयों जैसे – नाम, पता, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, स्टेट आदि को भरना है।
  • और फिर दिये गये कैप्चर कोड को भरकर Validate के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार Service Plus Portal पर आपका Registration सफलतापूर्वक पूर्ण हो जायेगा। तथा User Name और Password प्राप्त हो जायेगा।
  • जिसकी मदद से आप पोर्टल पर Login हो सकते है तथा इसके तहत मिलने वाली सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त लर सकते है।

सर्विस प्लस पोर्टल आवेदन स्थिति की जांच कैसे करें? | How to check service plus portal application status

यदि आपने सर्विस प्लस पोर्टल के तहत किसी सेवा का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, तो आप आपकी आवेदन स्थिति की भी जांच कर सकते है, जिसके लिए नीचे दिए गये तरीके को फॉलो कर सकते है –

  • आवेदन स्थिती की जांच करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://serviceonline.gov.in/ पर जाना होगा।
  • आप चाहे तो लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट भी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपको Screen पर Track Your Application Status का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।

सर्विस प्लस पोर्टल आवेदन स्थिति की जांच कैसे करें

  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर Application Status Track करने के लिए दो Option दिखाई देंगे। 1. Through Application Reference Number, Through OTP/Application Details में से किसी एक ऑप्शन को चुनना है।

सर्विस प्लस पोर्टल आवेदन स्थिति की जांच कैसे करें

  • जिसके बाद पूछी गयी Information को भरना है तथा दिए गये Capture Code को भरकर Submit के ऊपर क्लिक लर देना है।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन स्थिती आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगी।

अपनी पात्रता कैसे जाने? | How to know your eligibility

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://serviceonline.gov.in/ पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी Screen पर वेबसाइट का Home Page खुल जायेगा। जहां आपको Know Your Eligibility का ऑप्शन दिखाई देगा।

सर्विस प्लस पोर्टल आवेदन स्थिति की जांच कैसे करें

  • जिस Option पर आपको क्लिक कर देना है। और फिर आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • जहां आपको अपनी स्टेट का चयन करना है और अप्पलाईंग फ़ॉर का चयन करना होगा।

सर्विस प्लस पोर्टल आवेदन स्थिति की जांच कैसे करें

  • इसके बाद आपकी Next के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप अपनी पात्रता की जांच कर पाएंगे।

निष्कर्ष –

आज हमारे द्वारा इस ऑर्टिकल में Service Plus Portal के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की तथा Stap By Stap बताया कि आप किस प्रकार इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके साथ ही अगर जानकारी आपको पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों एवं परचित लोगों के साथ शेयर करें?।

जिससे वो भी सर्विस पोर्टल के बारे में जान सकें तथा इससे प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त करने में सक्षम हों। इसके अलावा अगर आप लेख से जुड़ी कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment