मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में आवेदन कैसे करे? | Mukhmantri Kisan Sahaye Yojana PDF Form


Mukhmantri Kisan Sahaye Yojana 2023 :-
 भारत के पश्चिम भाग में स्थिति गुजरात राज्य 6 करोड़ की बड़ी आबादी में लोग निवास करते है। जिनमें से काफी संख्या में किसान है। जिनका जीवन यापन मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर करता है। किसानों के लिए प्राकृतिक आपदा फसल बरबाद का मुख्य कारण बनती है। फसल बर्बाद होने की वजह से बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर लेते है। लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुए फसल के कारण किसानों को खुदकुशी जैसे कदम न उठाना पड़े।

इसलिए गुजरात राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का शुभारंभ किया है। जिसके अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई फसल पर सरकार की तरफ से मुआवजा प्रदान किया जाएगा। आज हम अपने आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। अगर आप गुजरात राज्य निवासी किसान है और फसल नष्ट होने पर इस योजना से लाभान्वित होना चाहते हैं। तो हमारे इस आर्टिकल को नीचे तो जरूर पढ़ें।

Contents show

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना क्या है? | What Is Mukhmantri Kisan Sahaye Yojana

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में आवेदन कैसे करे

मुख मंत्री किसान सहायता की शुरुआत 10 अगस्त 2000 30 को राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी के द्वारा की गई है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को अधिक बारिश, सूखा आदि जैसी प्राकृतिक आपदा में फसल नष्ट होने पर सरकार की तरफ से मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जानकारी के लिए बता दे कि Mukhmantri Kisan Sahaye Yojana के अंतर्गत अगर किसानों 33% से 60% फसल प्राकृतिक आपदा के कारण खराब होती है।

तो अधिकतम प्रति हेक्टेयर पर 20000 की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। वही अगर फ़सल 60% से अधिक नष्ट होती है। तो किसानों के प्रति हेक्टेयर पर ₹25000 की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह मुआवजा राशि उन्हीं किसानों को दी जाएगी जिनके पास 4 हेक्टेयर तक कृषि भूमि है। राज्य के किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। उन्हें इस योजना में अपना आवेदन करना होगा जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गयी है।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना प्रीमियम

अगर गुजरात राज्य के किसी छोटे या सीमांत किसान की फसल की प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट होती है तो वह बिना किसी प्रीमियम राशि के इस योजना में आवेदन करके नष्ट हुई फ़सल की मुआवजा राशि प्राप्त कर सकता है। मतलब इस योजना का लाभ किसानों को बिना किसी प्रीमीयम भुगतान के दिया जाएगा।

लेकिन सरकार ने इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज पात्रता और योग्यताओं को निर्धारित किया है। जिन किसानों के सरकार के द्वारा निर्धारित की गई पात्रता और दस्तावेजों के भाई के साथ इस योजना में अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पात्रता और दस्तावेज की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का उद्देश्य

किसी भी फसल को कृषि भूमि पर तैयार करने के लिए बीज, खाद, पानी लगाने में काफ़ी पैसा ख़र्च हो होता है। लेकिन यही फसल किसी प्राकृतिक आपदा के आ जाने के कारण नष्ट हो जाए तो किसानों को भारी नुकसान होता है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है और किसान खुदकुशी करने के लिए अग्रसर होने लगते हैं।

लेकिन ऐसा ना हो इसलिए गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का शुभारंभ किया है। ताकि किसानों की प्राकृतिक आपदा में नष्ट हुई फसल की भरपाई के लिए मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी और किसान आत्महत्या नहीं करेंगे। यही इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का लाभ किसानों को किस परिस्थिति में मिलेगा?

मंत्री किसान सहायता योजना का लाभ किसानों को किस प्रकार की फसल नष्ट होने पर मिलेगा। वह निम्नलिखित है –

  • बेमौसम बारिश होने पर
  • सूखा पड़ने पर
  • भारी वर्षा होने का

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

अगर गुजरात राज्य के किसान नागरिक है और इस योजना का लाभ लेना चाहते तो आपको नीचे दिए गए इस योजना संबंधित जरूर बिंदुओं को जरूर पढ़ लेना चाहिए।

  • इस योजना के अंतर्गत किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा में नष्ट होने पर सरकार के द्वारा फसल का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
  • गुजरात राज्य के सभी सीमा तो छोटे किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ अधिकतम 4 हेक्टेयर तक की जमीन के लिए दिया जाएगा।
  • अगर किसान की फसल 33% से 60% किसी वक्त याद करा खराब होती है तो किसान को प्रति हेक्टेयर ₹20000 की मुआवजा राशि दी जाएगी।
  • अगर किसान की फसल 60% से ज्यादा नष्ट होती है मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर पर किसान को ₹25000 की मुआवजा राशि उपलब्ध दी जाएगी।
  • अधिक वर्षा होने पर सूखा या बाढ़ आने पर नष्ट हुई फसल के लिए मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के लिए महत्वपूर्ण पात्रता दस्तावेज | Eligibility Documents for Chief Minister Kisan Sahay Scheme

  • इस योजना का लाभ लेने के किसान गुजरात राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के छोटे और सीमांत किसानों इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आवेदककर्ता किसान के पास उसका आधार कार्ड होना चाहिए।
  • किसान गुजरात राज्य का निवासी इसलिए निवास प्रमाण होना चाहिए।
  • कृषि संबंधित कागज़ात
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में आवेदन कैसे करें? | How to apply Chief Minister Kisan Sahay Scheme

गुजरात राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और प्राकृतिक आपदा के कारण हुई फसल पर मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान सहायता की घोषणा कर चुकी है।  लेकिन अभी इस योजना में आवेदन करने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई हैं। इसलिए किसानों इस योजना में आवेदन करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। जैसे ही इस प्रक्रिया में आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होगी वैसे ही हम यहां पर अपडेट कर देंगे।

किस प्रकार किसानों को मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का लाभ मिलेगा

इस योजना में आवेदन करने की कोई प्रक्रिया शुरू नही हुई है।  लेकिन कृषि विभाग के द्वारा योजना से किसानों को लाभान्वित करने के लिए सूची तैयार की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत किसानों की 2 तरीके की सूची तैयार की जाएंगी। पहली उन किसानों की जिन की फसल 33% से 60% खराब हुई है और दूसरी 60% ज्यादा खराब हुई है। यह सूची किस प्रकार तैयार की जाएगी। वह निम्लिखित है –

  • कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों के द्वारा राज्य के उन सभी किसानों की सूची तैयार की जाएगी। जिनकी की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई है।
  • फिर इस सूची को संबंधित अधिकारी राजस्व विभाग को सौंपेंगे।
  • राजस्व विभाग के द्वारा कर्मचारियों से इस सूची में शामिल किए गए किसानों को फसल ख़राब हुई या नही है उसका सर्वे कराया जाएगा।
  • सर्वे के बाद यह सूची जिला अधिकारी को सौंपी जाएगी।
  • फिर जिलाधिकारी को सौंपी गई इस सूची में जिन किसानों के नाम होंगे उन्हें मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के अंतर्गत मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का लाभ गुजरात राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना क्या है?

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 गुजरात राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। जिसके अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नष्ट होने पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के अंतर्गत कितनी मुआवजा राशि मिलेगी?

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के तहत किसानों 33% से 60% तब फसल नष्ट होने पर अधिकतम 4 हेक्टेयर पर प्रति हेक्टर ₹20000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगर फसल 60% से अधिक नष्ट होती है तो अधिकतम 4 हेक्टयर पर प्रति हेक्टेयर ₹25000 की मुआवजा राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का कैसे मिलेगा?

किसानों को इस योजना के अंदर को मुआवजा राशि कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों के द्वारा सर्वे के आधार पर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में आवेदन कैसे करे? 

अभी मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में आवेदन करने की कोई प्रक्रिया शुरू नही हुई है।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना गुजरात किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए काफी महत्वकांक्षी योजना है। राज्य के जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हो हुई है। वह इस योजना में आवेदन कर सकते है। आवेदन कैसे करना है और मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के लिए जरूरी पात्रता और दस्तावेज कौन से है। इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल में दे चुके हैं। मैं आशा करती हूं कि इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण रही होगी।

Mukesh Chandra

मुकेश चंद्रा ने बीटेक आईटी से 2020 में इंजीनियरिंग की है। वह पिछले 5 साल से सामाजिक.इन पर मुख्य एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें लेखन के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। अपने अनुभव के अनुसार वह सामाजिक.इन पर प्रकाशित किये जानें वाले सभी लेखों का निरिक्षण और विषयों का विश्लेषण करने का कार्य करते है।

Leave a Comment