MP Jeevan Shakti Yojana 2023 In Hindi- मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।

MP Jeevan Shakti Yojana 2023 In Hindi:- आप सभी को पता है कि पुरे विश्व में कोरोना वायरस की महामारी चल रही है जिसके कारण पुरे विश्व से सभी देशो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना हर नागरिक को इस वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरस का इलाज अभी तक मिला नही है तो ऐसे में को बहुत बहुत जरुरी है कि आप मास्क लगाकर रखे और अपने हाथो को sanitizer से senitize करते रहे।

मध्य प्रदेश सरकार की इस जीवन शक्ति योजना के तहत अब राज्य में महिलाओ को मास्क बनाने के काम दिया जायेगा ताकि राज्य में मास्क की कमी ना पड़े। अगर कोई महिला इस जीवन शक्ति योजना के तहत मास्क बनाती है तो सरकार उस मास्क को 11 रुपये प्रति मास्क के हिसाब से खरीद लेगी जिससे राज्य की महिलाओ को इस मुसीबत के बक्त में भी रोजगार मिल सकेगा।

MP Jeevan Shakti Yojana 2023 In Hindi

इस जीवन शक्ति योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है ताकि राज्य की महिलाओ को इस मुश्किल बक्त में भी रोजगार दिया जा सके। अगर राज्य की कोई महिला इस योजना के तहत मास्क बनाना चाहती है तो आपको सरकार के कुछ नियम के अनुसार इस मास्क को बनाना होगा और कम से कम 200 मास्क बनाने होगे।

इसके बाद महिला को इन मास्क को नगरीय निकायों अधिकारीयों को इस मास्क को देना होगा और सरकार द्वारा उनको उसी दिन या फिर अगले दिन उन मास्क का पैसा उनके बैंक खाते में जमा कर दिया जायेगा। अगर आप मध्य प्रदेश की इस जीवन शक्ति योजना के बारे में सभी जानकारी लेना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढना चाहिए जिससे आप इस योजना के बारे में सभी जानकारी ले सके।

MP Jeevan Shakti Yojana 2023 क्या है-

यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य में चलाई जा रह है जिससे प्रदेश में मास्क की आपूर्ति को पूरा किया जा सके। इस कोरोना वायरस के कारण पुरे राज्य में संक्रमण से बचने के लिए मास्क की काफी ज्यादा माग है। ऐसे में राज्य के सभी लोगो को मास्क देने के लिए सरकार ने इस जीवन शक्ति योजनाकी शुरुआत की है। इस योजना से राज्य के नागरिको को भी फायदा होग।

और उनको रोजगार मिल सकेगा। मध्य प्रदेश सरकार राज्य की हर महिला को जो मास्क बनाएगी उसको हर मास्क का 11 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जायेगा। इससे राज्य में महिलाओ की स्थिति में में सुधार आयेगा और उनको  रोजगार भी मिल सकेगा। इस जीवन शक्ति योजना के तहत जितने भी मास्क बनेगे वो सभी मास्क सूती कपडे के बनाये जायेगे।

अगर मध्य प्रदेश की कोई महिला इस जीवन शक्ति योजना का लाभ लेना चाहती है तो उसे सबसे पहले मध्य प्रदेश की “जीवन शक्ति योजना” में पाना रजिस्ट्रेशन कराना होगा इसके बाद सरकार से मास्क बनाने का आर्डर लेना होगा। मास्क बनाने के बाद महिला को सभी मास्क नगरीय नोडल अधिकारी के पास जमा करने होगे और अगले दिन ही महिला को सभी मास्क का भुगतान कर दिया जायेगा।

MP Jeevan Shakti Yojana 2023 के लिए पात्रता-

मध्य प्रदेश राज्य का कोई भी नागरिक जो इस जीवन शक्ति योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करके इस योजना के तहत रोजगार लेना चाहता है यो उसको इस योजना का लाभ तभी दिया जायेगा जब वो इस योजना के लिए पात्र होगा। इस जीवन शक्ति योजना के लिए सभी जरुरी पात्रता की सूची नीचे दी जा रही है।

  • जो भी महिला मध्य प्रदेश की इस जीवन शक्ति योजना का लाभ लेना चाहती है उसेक पास सिलाई मशीन होनी चाहिए।
  • इस जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन करने वाली महिला को सिलाई मशीन चलाना आना चाहिए ताकि वो बेहतर मास्क बना सके।
  • इस जीवन शक्ति योजना के तहत जिनते भी मास्क बनाये जायेगे वो सभी मास्क सूती कपडे के बने होने चाहिए।
  • मध्य प्रदेश की इस जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक का किसी बैंक में खाता होना जरुरी है।

मध्यप्रदेश राज्य बीमारी सहायता योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे।Madhya Pradesh Rajya Bimari Sahayata Yojana 2023 In Hindi

MP Jeevan Shakti Yojana 2023 के लाभ-

मध्य प्रदेश में शुरू की गयी इस जीवन शक्ति योजना के कई लाभ राज्य के नागरिको को मिलेगे।

  • इस जीवन शक्ति योजना से राज्य की ऐसी महिलाओ को रोजगार मिलेगा जिनके पास सिलाई मशीन है और जिनको मास्क बनाना आता है।
  • इस योजना के तहत मास्क बनाये जायेगे जिससे  लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकेगे।
  • मास्कट बनाने वाली महिला जितने भी मास्क बनाएगी उसको हर मास्क का 11 रुपये के हिसाब से अगले दिन भुगतान कर दिया जायेगा।

MP Jeevan Shakti Yojana 2023 में अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करे-

इस जीवन शक्ति योजना के अंतर्गत मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आपको सरकार के पास अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा इसके बाद ही आपको इस जीवन शक्ति योजना के तहत मास्क बनाने का काम मिल सकता है। आप नीचे दी गयी सभी स्टेप्स को फॉलो करके इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Step1. मध्य प्रदेश राज्य द्वारा शुरु की गयी इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की “जीवन शक्ति योजना” की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप चाहे तो इस दिए हुए लिंक http://maskupmp.mp.gov.in पर क्लिक करके इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

MP Jeevan Shakti Yojana 2023 In Hindi

Step2. इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको इस वेबसाइट के होमपेज पर “महिला उद्दमी पंजीयन करे” का एक लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।

Step3. इस आप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने के नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको कुछ जानकारी भरनी होगी। सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और इसको वेरीफाई करना होगा। इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर, अपना नाम, अपने पति का नाम, आपका पता भरना होगा।

Step4. इसके बाद आपको अपनी कार्य क्षमता भरनी होगी कि आप प्रति माह कितने मास्क बना सकती है। और अपना बैंक खाता नंबर और उसका इफ्स्क कोड आदि आपको भरना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद आप इस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।

Step5. अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको पोर्टल की आईडी और पासवर्ड दे दी जायेगा।

Step6. अब आप मास्क बना कर इस कोरोना वायरस के लॉकडाउन में भी रोजगार कमा सकती है और अपने परिवार की मदद कर सकती है।

दोस्तो तो यह थी.आज की हमारी पोस्ट में आप से उम्मीद करता हूँ। आपको हमारी पोस्ट MP Jeevan Shakti Yojana 2023 In Hindi- मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन। की पोस्ट की पूरी जानकारी समझ मे आ गई होगी। अगर कोई भी प्रोब्लेम्स हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स कंमेंट कर के जरूर पूछ सकते है। हमारी टीम आपकी पूरी तरह से मदद करेगी। और अपने रिश्तेदारों को यह जानकारी ज़रूर शेयर करें ताकि आपके रिस्तेदारो भी इस MP Jeevan Shakti Yojana 2023 In Hindi- मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन। का लाभ ले सके ।। धन्यवाद।।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment