मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना | फसल गिरदावरी रिपोर्ट कैसे डाउनलोड करें?

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना 2023 :- मध्य प्रदेश में लगभग 8 करोड़ जनसंख्या निवास करती है, जिसमें अधिकतर जनसँख्या कृषि से संबंध रखती है, इसलिए मध्य प्रदेश सरकार हमेशा से ही किसानों की सुविधा और सहायता के लिए साक्रिय रहती है, लेकिन अभी भी किसानों को बोई गई फसल की जानकारी दर्ज कर करवाने और गिरदावरी रिपोर्ट को देखने के लिए पटवारी की सहायता लेनी होती है या फिर राजस्व विभाग से जुड़े कार्यालय में जाना होता है।

जिससे किसानों को काफी परेशानी होती है और बहुत समय भी नष्ट होता है, इसलिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फसल गिरदावरी रिपोर्ट से सम्बंधित सभी डेटा ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा दिया है। जिससे कोई भी किसान बिना किसी सरकारी कार्यालय जाये और बिना पटवारी की सहायता के गिरदावरी रिपोर्ट को ऑनलाइन देख सकते है।

लेकिन अभी किसानोंमध्य प्रदेश फसल गिरदावरी ऑनलाइन रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है, जिस कारण वे ऑनलाइन रिपोर्ट देखने में असमर्थ है, लेकिन हम चाहते है कि सभी किसान इस रिपोर्ट को ऑनलाइन रिपोर्ट देखने में समर्थ हों। इसलिए हमारे द्वारा इस आर्टिकल को तैयार किया गया है, जिसमें हम आपको MP Fasal Girdawari Report के बारे में विस्तार से बताएंगे। तो चलिए शुरू करते है –

Contents show

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना क्या है? | What is the Madhya Pradesh Fasal Girdawari Report Scheme

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए फसल गिरदावरी रिपोर्ट जारी की जाती है, जिसमें किसान की फसल से संबंधित जानकारी लिखित रूप में दर्ज होती है, जिस कारण प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हुई फसल का मुआवजा, फसल बीमा, बैंक ऋण आदि को प्राप्त करने में इसकी आवश्यकता पड़ती है।

जिसे प्राप्त करने और उसमें जानकारी दर्ज करवाने के लिए पटवारी की सहायता लेनी होती है, जिससे बहुत से किसान Fasal Girdawari Report का उपयोग करके प्राप्त होने वाले लाभ प्राप्त करने में असमर्थ है, इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा Girdawari Report को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा दी हैं।

जिससे कोई भी किसान एप्लीकेशन फ़ॉर रेवेन्यू एडमिस्ट्रेशन की ऑफिसियल वेबसाइट या एप्लीकेशन के माध्यम से रिपोर्ट को डाउनलोड कर सकता है। जिसके लिए उसे किसी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

योजना का नाम मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना
राज्य मध्य प्रदेश
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
साल 2022 – 22
वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/

ऑनलाइन गिरदावरी रिपोर्ट उद्देश्य | Online Girdawari Report Purpose

मध्य प्रदेश का हर किसान गिरदावरी रिपोर्ट के बारे में अच्छी प्रकार जनता है, क्योंकि किसानों के लिए उपयोगी दस्तावेज मानी जाती है, लेकिन उस रिपोर्ट को प्राप्त करने के लिए किसानों का काफी समय व्यर्थ होता था और बहुत सी समस्यों का सामना करना पड़ता था। लेकिन किसान MP Girdawari Report आसानी से प्राप्त कर सकें । इस उद्देश्य के अब प्रदेश सरकार द्वारा इसे ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा दिया है।

मध्य प्रदेश गिरदावरी रिपोर्ट संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें

यदि आप मध्य प्रदेश के किसान है और Online Girdawari Report In Hindi के बारे में पढ़ रहे है, तो आपको इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में पता होना आवश्यक है। जो कि निम्नवत है –

  • मध्य प्रदेश गिरदावरी रिपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज है, जो विशेष रूप से प्रदेश के सभी किसानों के लिए जारी किया जाता है।
  • MP Girdawari Report का आवश्यकता हमें कृषि मुआवजा, बैंक ऋण आदि को प्राप्त करने में होती है।
  • गिरदावरी रिपोर्ट को प्राप्त करने के लिए किसानों को पहले पटवारी की सहायता लेनी होती थी। लेकिन अब इसे ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दिया गया है।
  • इस रिपोर्ट को अब आप एप्लीकेशन फ़ॉर रेवेन्यू एडमिस्ट्रेशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते है।
  • इस प्राक्रिया के शुरू होने से किसानों को काफी सुविधा होगी तथा उनके समय की भी बचत होगी।

एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट जरूरी दस्तावेज एवं पात्रताएँ | MP Girdawari Report Important Documents and Eligibility

यदि आप फसल गिरदावरी रिपोर्ट को प्राप्त करना चाहते है, तो इसके लिए आपके कुछ पात्रताओं और दस्तावेज का भी होना आवश्यक है, जो कि कुछ निम्न प्रकार है –

  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • ये रिपोर्ट विशेष रूप से मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जारी की जाती है, इसलिए आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी भी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे देखें? | How to Check Madhya Pradesh Fasal Girdawari Report Online

यदि आप MP Fasal Girdawari Report Online देखना चाहती है, तो बहुत आसानी से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर देख सकते है, जिसके लिए नीचे बतायी गयी स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं, जो निम्नवत है –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले स्मार्ट एप्लीकेशन फ़ॉर रेवन्यू एडमिस्ट्रेशन की ऑफिसियल वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल जायेगा। जहाँ आपको गिरदावरी का विकल्प दिखायी देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक करना है।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना
  • इसके पश्चात आपको विजिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद निम्न ऑप्शन आ जाएंगे।
    1. गिरदावरी की स्थिती (रकबावार)
    2. गोरदावरी % के आधार पर गांव की संख्याजिलेवार रिपार्ट
    3. हल्कावार/ग्रामवार प्रगति रिपोर्ट
    4. फसल वार रिपार्ट
  • जिसमें से आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी एक का चयन कर लेना है। अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना | फसल गिरदावरी रिपोर्ट कैसे डाउनलोड करें?
  • जहां आपको निम्न जानकारी भरनी होगी।
    1. जिला
    2. तहसील
    3. ग्राम
    4. हल्का
    5. सीजन
    6. आरआई
  • और फिर रिपोर्ट देखें कि ऊपर क्लिक करना होगा।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना | फसल गिरदावरी रिपोर्ट कैसे डाउनलोड करें?
  • जिसके पश्चात रिपोर्ट से संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जायेगी।

MP Online Fasal Girdawari Report Related FAQ

फसल गिरदावरी रिपोर्ट क्या है?

फसल गिरदावरी रिपोर्ट कृषि से संबंधित एक आधिकारिक दस्तावेज है। जिसकी किसानों को समय पर आवश्यता होती है।

ऑनलाइन फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

ऑनलाइन फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना चाहते है। तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

क्या फसल गिरदावरी रिपोर्ट सभी किसानों के लिए जारी की जाती है?

जी हां! प्रदेश के जो भी किसान जो कृषि योग्य भूमि रखता है, उन सभी के लिए फसल गिरदावरी रिपोर्ट जारी की जाती है।

ऑनलाइन इस रिपोर्ट को देखने के लिए हमें किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?

जी नहीं! इसके लिए आपको किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

फसल गिरदावरी रिपोर्ट को कौन से विभाग द्वारा जारी की जाती है?

फसल गिरदावरी रिपोर्ट कृषि विभाग द्वारा जारी की जाती है।

निष्कर्ष –

आज हमने आपको इस आर्टिकल में Madhya Pradesh Girdawari Report In Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी। उम्मीद करते है कि इसके बारे में पढ़कर आपको अच्छा लगा होगा। इसके अलावा लेख में कोई सुधार या बदलाब के लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment