झारखंड झारसेवा प्रमाणपत्र पोर्टल क्या है? | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

झारखंड झारसेवा प्रमाणपत्र पोर्टल क्या है? :- भारत सरकार ने जब से डिजिटल इंडिया की शुरुआत की है तब से भारतीय नागरिकों के कार्य बहुत आसान होते जा रहे है, भारत सरकार के साथ – साथ प्रदेश सरकार भी डिजिटल इंडिया को नया स्वरूप देने और लोगो के कार्य आसान बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं, पोर्टल का संचालन कर रही है.और अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए झारखंड सरकार ने अब झारखंड झारसेवा प्रमाणपत्र पोर्टल की शुरुआत की है।

यह एक ऐसा पोर्टल वेबसाइट है जहां प्रदेश में होने वाले सरकारी कार्यों को डिजिटल रूप दिया जाएगा मतलब की अब झारखंड निवासी इस पोर्टल की मदद से घर बैठे सरकारी कागज़ात, या अन्य सरकारी संबंधित कार्यो को पूरा किया जा सकता है। Jharkhand Jharseva PramanPatra Portal प्रदेश के नागरिको के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोर्टल होने वाला है जिसके बारे में आज हम आपको विस्तार से जानकारी साझा करेंगें।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि झारखंड झारसेवा पोर्टल क्या है? यहां किन – किन सरकारी कार्य, दस्तावेजों के बारे में जानकारी मिलेगी, या आप इस पोर्टल पर किन सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे इसके बारे में विस्तार से जानकारी साझा करने जा रहे है। तो अगर आप झारखंड प्रदेश में निवास करते है तो आपके लिए आज का हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए यह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है –

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र पोर्टल क्या है? | What is Jharkhand Jharseva Certificate Portal

झारखंड झारसेवा एक पोर्टल वेबसाइट है जिसके जरिये प्रदेश के नागरिकों के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रह योजनाओ को ऑनलाइन रूप दिया गया है। जैसे कि अब अगर प्रदेश के नागरिकों के लिए अगर अपना जन्म प्रमाण पत्र, निवास, आय प्रमाण पत्र, बनवाना चाहते है तो इस पोर्टल की मदद से आसानी से कर सकते है।

इसके साथ ही Jharkhand Jharseva Portal पर सरकारी योजना जैसे सामाजिक विधवा पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यकीनन आज के इस बढ़ते डिजिटल युग को देखते हुए सरकार के द्वारा शुरू किया गया झारखंड झारसेव प्रमाणपत्र पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, बाकी नींचे हमने झारखंड झारसेवा प्रमाणपत्र पोर्टल वेबसाइट के बारे में डिटेल में बताया है जहां से आप इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे –

झारखंड झारसेवा प्रमाणपत्र के उद्देश्य | Jharkhand Jharseva Certificate Objectives

झारखंड सरकार प्रदेश के नागरिको की सुविधाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरु करती रहती है, ताकि प्रदेशवासी अपना जीवन यापन अच्छे ढंग से कर सके। लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं या अन्य सरकारी कार्यो को पूरा करने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पढ़ते है जिसमे लोगो का काफी समय बर्बाद हो जाता है.

लेकिन अब सरकार ने नागरिको की समस्याओ को दूर करते हुए प्रदेश सरकार ने Jharkhand Jharseva Portal website की शुरुआत की है। ताकि नागरिको को अपने सरकारी कार्यो को निपटाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े और वह आसानी से इस पोर्टल पर विजिट करके घर बैठे उसे पूरा कर सके यही इस पोर्टल को शुरु करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

झारखंड झारसेवा प्रमाणपत्र पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाएं –

झारखंड झारसेवा प्रमाणपत्र पर सरकार ने प्रदेश के नागरिको के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं को डिजिटल रूप दिया है जहां से लोग आसानी से घर बैठे सेवाओ का लाभ उठा सकते है। आप झारखंड झारसेव प्रमाणपत्र पोर्टल पर किन सेवाओ का लाभ उठा सकते है वह कुछ इस प्रकार है –

समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

प्रदेश सरकार प्रदेश के नागरिको के लिए कई सामाजिक पेंशन योजनाओं का चला रही है, जिनके लिए लोग इस पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है, इस पोर्टल पर किन समाजिक पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते है वह निम्लिखित है –

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विकलांग वृद्धापेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना

प्रमाण पत्र सेवा

भारतीय नागरिको के लिए उनकी पहचान के लिए विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी करती है जिन्हे अब नागरिक बिना दफ्तर जाए इस पोर्टल पर ऑनलाइन बनवा सकते हैं –

  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र पोर्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to apply online for Jharkhand Jharkhand Certificate Portal?

अगर आप झारखंड प्रदेश में रहते है और दी गयी किसी भी सरकारी योजना या किसी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते है, तो इसके लिए आप नींचे बताई गई स्टेप को फॉलो करके झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन करके इन सभी का लाभ उठा सकते है –

  • झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र पोर्टल वेबसाइट को सेवाओ का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप हमारे वेबसाइट के दिए गए इस इस लिंक से https://jharsewa.jharkhand.gov.in क्लिक करके भी डायरेक्ट Jharkhand Jharseva Pramanpatra Portal की वेबसाइट पर जा सकते है।
  • अब आपको इस पोर्टल वेबसाइट के होमपेज पर यूजर Registration Yourself का Option मिलेगा जहां आपको क्लिक कर देना है।

झारखंड झारसेव प्रमाणपत्र पोर्टल

  • अब आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से जुड़ा एक फॉर्म मिलेगा जिसमे आपसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड को भर देना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को बॉक्स में डालकर फॉर्म को सबमिट कर देना है।

झारखंड झारसेव प्रमाणपत्र पोर्टल

  • फॉर्म सबमिट करते ही इस पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

How To Login Jharkhand Jharkhand Certificate Portal

  • अब आपको दोबारा इस पोर्टल की वेबसाइट पर जाना है, और ऊपर दिए गए Login ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको यहां पेज मिलेगा जिसमे आपको इस ईमेल और पासवर्ड को डालना है जो आपने ऊपर डाला था।
  • और अब इसे लॉगिन कर लेना है।

झारखंड झारसेव प्रमाणपत्र पोर्टल

  • अब यहां आपको एक नया पेज मिलेगा जहां आपको Apply Form Service का Option का विकल्प में जाना है और यहां पर दिए गए View Service के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी डिवाइस में एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको इस पोर्टल पर मिलने वाली सभी सेवाओ की लिस्ट दी गयी होगी। जहां से आपने अपने अनुसार किसी भी योजना, या किसी दस्तावेज़ के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपके साथ झारखंड झारसेवा प्रमाणपत्र पोर्टल क्या है?, इस पोर्टल मिलने वाली सेवाओ और इस पर पंजीकरण कैसे कर सकते है इसके बारे में डिटेल में बताया है। जिसके बारे में झारखंड के नागरिको के पास जानकारी होना बहुत जरूरी थी। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी साबित हुई होगी और आप सफलतापूर्वक इस पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर चुके होंगे।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment