राजस्थान जन आधार कार्ड आवेदन पीडीऍफ़ फॉर्म | Jan Aadhar Card PdF Form

Jan Aadhar Form PDF 2023 :- आज हम आपको इस लेख के माध्यम से राजस्थान जन आधार कार्ड के बारे में जानकारी साझा करने वाले है। जिसे राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा 18 दिसम्बर 2019 को लांच किया गया था। जिसका उपयोग करके प्रदेश के नागरिक बहुत सी सामाजिक और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। तो अगर आप भी राजस्थान प्रदेश के नागरिक है तो आपको भी Jan Adhar Card In Hindi के बारे में जानकारी का होना आवश्यक है। क्योंकि ये आपके लिए भी भविष्य में उपयोगी साबित हो सकता है।

इसलिए हमारे द्वारा नीचे लेख में राजस्थान जन आधार कार्ड के बारे में सभी जरूरी जानकारीयों जैसे – जन आधार कार्ड क्या है?, इसको बनवाने के लिए पंजीकरण कैसे करें?, जरूरी दस्तावेज, जरूरी पात्रता आदि के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी साझा की गयी हैं। इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें। तो चलिए शुरू करते है –

Contents show

राजस्थान जन आधार कार्ड क्या है? | what Is Rajasthan Jan Aadhar Card

राजस्थान जन आधार कार्ड प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज है। जिसका उपयोग परिवार के सदस्यों के पहचान और पाते के प्रूफ के तौर पर किया जा सकता है। इसके अलावा आपको बता दें कि जन आधार कार्ड पर किसी भी प्रकार की चिप नहीं लगी होती है बल्कि इस पर एक विशेष प्रकार का QR Code होता है तथा एक 10 अंकीय कोड दर्ज होता है। जिसे जन आधार कार्ड से लाभ लेते समय उपयोग में लाया जाता हैं। जो पुरानी सरकार द्वारा चलाये जा रहे भामाशाह कार्ड के स्थान पर लाया गये है।

जन आधार कार्ड का उपयोग करके आप 56 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पाएंगे तथा जन आधार कार्ड को बनवाने के लिए पंजीकरण करने के लिए आपको किसी भी दफ्तर में भी नहीं जाना होगा।। क्योंकि आप ऑनलाइन माध्यम से इसको बनवाने के लिए आवेदन कर पाएंगे। जिसके  बारे में नीचे लेख में विस्तार से जानकारी साझा की गयी है।

राजस्थान जन आधार कार्ड आवेदन पीडीऍफ़ फॉर्म | Jan Aadhar Card PdF Form
योजना का नाम राजस्थान जन आधार कार्ड
किसने शुरू कीराजस्थान सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक
वेबसाइटhttps://janaadhaar.rajasthan.gov.in
आवेदन फॉर्मयहां क्लिक करे

राजस्थान जन आधार कार्ड उद्देश्य | Objetive Of Rajasthan Jan Aadhar card

राजस्थान के बहुत से ऐसे प्रदेशवासी है। जो चाहते हुए भी दस्तावेजों के न होने के कारण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में असमर्थ हो जाते है। ऐसे ही लोगों को सहायता के लिए राजस्थान सरकार द्वारा जन आधार कार्ड को जारी करना शुरू किया है।

जिसका उपयोग करके जन आधार कार्ड धारक 56 से अधिक छोटी – बड़ी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ  प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा RJ Jan Adhaar Card की जारी प्रक्रिया के बाद भ्रष्टचार में कमी आयेगी तथा सरकारी कामों में पारदर्शिता आयेगी।

राजस्थान जन आधार कार्ड से जुड़ी योजनाएं

यदि आप जन आधार कार्ड को बनवाना चाह रहे है तो आपको इसका उपयोग करके प्राप्त होने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पता होना आवश्यक है। जो कि कुछ निम्न है –

  • मुख्यमंत्री संबल विधवा योजना
  • रोजगार श्रिजन योजना
  • देवनारायण गर्ल स्टूडेंट स्कॉलर इंसेंटिव
  • ईपीडीएस
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • बेरोजगारी भत्ता
  • मुख्यमंत्री हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप स्कीम
  • राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल
  • हिताधिकारी की सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की दशा में सहायता योजना

राजस्थान जन आधार कार्ड के तहत आने वाली सेवाएं

आइये जानते है कि जन आधार कार्ड के अंतर्गत विभाग द्वारा किन – किन सेवाओं को रखा गया है। ये कुछ निम्न प्रकार है –

  • सिंगल साइन ऑन
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट एप्लीकेशन
  • शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थी का पंजीकरण
  • मृत्यु तथा जन्म पंजीकरण
  • डिजास्टर मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम
  • एंड टू एंड एग्जाम सलूशन
  • ई – मित्रा प्लस
  • ई वाल्ट
  • ई – मित्रा

जन आधार कार्ड की विशेषताएँ

कोई भी नागरिक अगर Rajthan Jan Aadhaar Card के बारे में पढ़ रहा है। तो इसे इसकी विशेषताओं के बारे में पता होना जरूरी है। जो कि निम्म है –

  • जन आधार कार्ड एक विशेष प्रकार का कार्ड होता है। जिसमें कोई भी चिप नहीं होती है बल्कि एक क्यूआर कोड छापा होता है। जिसे स्कैन करके कार्ड धारक का सभी ब्यौरा देखा जा सकता है।
  • जन आधार कार्ड पर एक 10 अंकीय कोड दर्ज होता है। जो हर कार्ड पर भिन्न – भिन्न होता है तथा। इसका उपयोग भी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किया जाता है।
  • Jan Aadhar Card को Aadhaar Card से लिंक किया जायेगा तथा प्रदेश के हर व्यक्ति का अलग बायोडेटा तैयार किया जायेगा।
  • इस कार्ड योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक चलाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 17 – 18 करोड़ रुपये को खर्च किया जायेगा।

जन आधार कार्ड हेतु जरूरी पात्रता | Eligibility Of Rajasthan Jan Aadhar Card

यदि आप Rajathan Jan Aadhar Card को बनवाना चाहते है। तो इसके लिए आपके पास कुछ पात्रताओं का होना जरूरी है। जो कि निम्न है –

  • आवेदक राजस्थान प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिये।
  • जन आधार कार्ड 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए जारी किया जायेगा।
  • आवेदक के पास एक वाइल्ड आधार कार्ड उपलब्ध होना चाहिये।

राजस्थान जन आधार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण। कैसे करें? | How To Apply Rajasthan Jan Aadhar Card Online

यदि आप Jan Adhar Card को बनवाने के लिए इच्छुक है तो इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवा सकते है। जिसके लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको इसके लिए जन आधार कार्ड को बनवाने के लिए जन आधार योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप चाहे तो यहां क्लिक https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/content/raj/janaadhaar/en/home.html करके डायरेक्ट भी जन आधार कार्ड योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है।
  • जिसके बाद आपको Home Page पर Jan Adhaar Enrollment का ऑप्शन दिखायी देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
राजस्थान जन आधार कार्ड आवेदन पीडीऍफ़ फॉर्म | Jan Aadhar Card PdF Form
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नेक्स्ट पेज खुल जायेगा। जहां आपको Citizen Registration का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म। खुल। जायेगा। जिसमें आपको पूछी गयी जरूरी जानकारीयों जैसे – नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, लिंग आदि को भरना है।
राजस्थान जन आधार कार्ड आवेदन पीडीऍफ़ फॉर्म | Jan Aadhar Card PdF Form
  • जानकारीयों को भरने के बाद एक बार उसकी जांच दुबारा से अवश्य कर लें। जिससे आपको बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
  • जिसके बाद आखिर में Submit के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप सफ़लतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

राजस्थान जन आधार कार्ड ऑफ़लाइन आवेदन फॉर्म | How to Apply Rajasthan Jan Aadhar Card offline

अगर आप ऑफ़लाइन राजस्थान जन आधार के लिए आवेदन करना चाहते है तो नींचे स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान जन आधार कार्ड आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • राजस्थान जन आधार कार्डपीडीएफ फॉर्म 2023 को आप नींचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajathan Jan Aadhar Card pdf form

राजस्थान जन आधार कार्ड आवेदन पीडीऍफ़ फॉर्म | Jan Aadhar Card PdF Form
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट करा लेना है।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी और जरूरी दातावेज को जोड़कर फॉर्म पूरा कर लेना हैं।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग में जाकर जमा करा देना हैं।
  • इस प्रकार आप इस योजना में आपका आवेदन हो जाएगा।

Jan Aadhar Card Related FAQ

आइये Rajsthan Jan Aadhar Card In Hindi से संबंधित कुछ जरूरी सवाल और उनके जबाबों के बारे में जानते है। जो कि निम्म है –

जन आधार कार्ड क्या है?

जन आधार कार्ड सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला आधिकारिक दस्तावेज है। जिसे पुरानी सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले। भामाशाह कार्ड के स्थान पर लाया गया है।

क्या इसे ऑनलाइन माध्यम से बनवाया जा सकता है?

जी हां! इसे ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करके बनवाया जा सकता है। जिसके बारे में ऊपर विस्तार से जानकारी साझा की गयी है।

जन आधार कार्ड को बनवाने के लिए हमे किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?

जी नहीं! इसे बनवाने के लिए आपको किसी भी शुल्क राशि का भुगतान नहीं करना होगा। क्योंकि इसकी प्रक्रिया पूर्णतया निःशुल्क है।

इसे कौन – कौन व्यक्ति बनवा सकता है?

राजस्थान जन आधार कार्ड कोई राजस्थान प्रदेश में स्थायी रूप से निवास करने वाला कोई भी 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का नागरिक बनवा सकता है।

निष्कर्ष –

आज हमारे द्वारा इस लेख में राजस्थान जन आधार कार्ड योजना के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी। हम उम्मीद करते है कि इसके बारे में जानकार आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसके अलावा अगर आप लेख में कोई सुधार या बदलाब चाहते है। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

Mukesh Chandra

मुकेश चंद्रा ने बीटेक आईटी से 2020 में इंजीनियरिंग की है। वह पिछले 5 साल से सामाजिक.इन पर मुख्य एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें लेखन के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। अपने अनुभव के अनुसार वह सामाजिक.इन पर प्रकाशित किये जानें वाले सभी लेखों का निरिक्षण और विषयों का विश्लेषण करने का कार्य करते है।

Comments (2)

Leave a Comment