How To Lose Weight In Hindi – वजन घटाने के रामबाण तरीके।

How to lose weight in hindi
How to lose weight in hindi दोस्तों आज हम बात कर रहे हैं वजन घटाने की। सभी लोग जानते हैं आज की जिन्दगी कितनी तेज हो गयी है, साथ ही खान पान की आदतें और रहन सहन बहुत बिगड़ गया है, जिसके कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का वजन बहुत ज्यादा बढ़ने लगा है। world health organizations के हिसाब से भारत में हर साल 10% से भी ज्यादा लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं।


Medical science के अनुसार आपका body mass index 25 से ज्यादा है तो आपका वजन ज्यादा है और आपको उसे कम करना चाहिए। सीधी भाषा में कहा जाए तो जब हमारा वजन जरूरत से ज्यादा हो जाए जो हमलोगों के लिए हानिकारक हो जाए तो इसे मोटापा कहते हैं।

बढ़े हुए वजन के कारण और भी बहुत सारी तकलीफें होती है जैसे कि वजन बढ़ते ही BP high होने लगता है, कोलेस्ट्रोल शरीर में जमा होने लगता है जिससे heart की बीमारी होनी शुरू हो जाती है।शरीर का वजन ज्यादा होने से सारा बोझ जोड़ों पर होता है जिससे कि जोड़ों में रक्त का बहाव ठीक से नहीं हो पाता।

महिलाओं में वजन बढ़ने की समस्या पुरुषों से ज्यादा होती है क्यूंकि उनमे हॉर्मोन की मात्रा पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। जिन महिलाओं का वजन बढ़ा हुआ होता है उनको periods समय पर नहीं आते, pregnant होने में तकलीफ होती है, बैठे बैठे उनकी साँस फूलने लगती है, जोड़ों में दर्द होने लगते हैं और  शरीर में सूजन होती है। कई बार तो तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है।

तो दोस्तों बात ये होती है कि बढ़ा हुआ वजन बहुत तरह के परेशानीयों को लेके आती है जिसके कारण हम जिन्दगी को सही तरह से नहीं जी पाते। 

वजन बढ़ने के कुछ कारण-

वजन बढ़ने का सीधा संबंध लोग खाने पीने की चीजों को देते हैं वह लोग यह सोचते हैं कि हमलोग तो कुछ खाते पीते भी नहीं है फिर हमारा वजन क्यूँ बढ़ा हुआ है। दोस्तों मैं आपको बता दूँ कि वजन बढ़ने के बहुत सारे कारण होते हैं केवल खान पान ही नहीं बल्कि और भी बहुत सारे कारण होते हैं।
  1. चर्बी बढ़ाने वाली चीजों से वजन बढ़ता है। अब बात आती है कि ऐसी कौन सी चीज है जो चर्बी को बढ़ाती है। उदाहरण-घी, तेल, तली हुई चीजें, केला, अंगूर, चावल, मांस, मिठाइयाँ और जितनी भी चिनी की चीजें होती है उसमें कोलेस्ट्रोल ज्यादा होती है। अगर आप अपने खाने में इन सब चीजों को रखते हैं तो आपका वजन बढ़ रहा है।
  2. कई लोग जरूरत से ज्यादा खाते है यह भी एक कारण है वजन बढ़ने का। जितना ज्यादा खाते हैं उतनी ज्यादा पाचन क्रिया काम करती है, अंत में पाचन क्रिया थक जाती है और गड़बड़ी करने लगता है जिसके वजह से वजन बढ़ने लगता है।
  3. ज्यादा खाना और फिर कोई शारीरिक काम ना करना। जी हां दोस्तों होता ये है कि हम लोग खाना तो अपने अनुसार खा लेते हैं लेकिन कोई शारीरिक काम नहीं करते हैं जिसके वजह से शरीर में चर्बी जमा हो जाती है और वजन बढ़ने लगता है।
  4. दिन भर सोना भी वजन बढ़ाता है। होता ये है कि लोग दिन भर बस खाते हैं और सोए रहते हैं। खाना खाकर बहुत देर तक सोने से शरीर को यह संदेश मिलता है कि आपके शरीर को काम करने के लिए ताकत नहीं चाहिए। इसीलिए शरीर की पाचन क्रिया कम हो जाती है। लगातार ऐसे करने से हाजमा ठीक नहीं होता है और मोटापा बढ़ने लगता है।
  5. दोस्तों अगर आप वजन घटाने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर भी यही कहते हैं कि अपने खान पान और रहन सहन को बदलिए। आइए कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जो हमारी वजन को नियंत्रित भी करेगा और हमारी वजन को कम भी करेगा।

Lose weight in hindi by some home remedies – 

1.करेले का रसदोस्तों वजन घटाने के लिए एक सबसे अच्छा उपाय करेले के रस को माना जाता है क्यूंकि यह पाचन तंत्र को पूरी तरह दुरूस्त कर देता है। हम सभी जानते हैं कि करेले का रस कड़वा होता है। करेले का कड़वापन जो है वह पाचन क्रिया में बहुत मदद करता है। आयुर्वेद का कहना है कि भोजन में करेला लेने से शरीर के सारे कार्य ठीक से होते हैं और जो बिगड़ते है वह इन्हें ठीक कर देता है इसीलिए करेला वजन तेजी से कम करता है और कोई नुकसान भी नहीं करता।

  • इस्तेमाल-इसके लिए आपको ये करना है कि 2-3 करेले को सुबह उठकर छिलके उन्हें काटकर बीज को फेंक कर और उनके छिलके को टुकड़ों में काटकर मिक्सी में थोड़े पानी के साथ पीस दीजिए और फिर उस पानी को छान लीजिए। एक कप इस रस को लेने के बाद एक नींबू का रस अच्छे से मिला लीजिए। इसे रोजाना सुबह सुबह खाली पेट सेवन किजिये। इससे शरीर में जमा fat शरीर से बाहर निकलने लगेगा और वजन घटने लगेगा। ध्यान रहे कि इस उपचार को सुबह खाली पेट ही इस्तेमाल किया जाए। इसे लगातार लेने से एक से दो महीने में ही मन चाहा आकार मिल जाता है।

2.छाछ से वजन घटाए-वजन घटाने के लिए छाछ भी अच्छा उपाय है। छाछ शरीर में से विषैले पदार्थो और मोटापे को दूर करता है। ये पाचन तंत्र को बिल्कुल ठीक कर देती है जिससे वजन घटने लगता है।

  • इस्तेमाल-वजन घटाने के लिए एक ग्लास छाछ ले लीजिए, इस छाछ में आधा चम्मच अजवाइन का पाउडर डाल दीजिए। अजवाइन को गरम करके उसे पीस कर उसका पाउडर बना ले। अब इसमें एक चौथाई चम्मच काला नमक मिला ले। इस छाछ को रोजाना 2 बार पीजिए, इसे खाना खाने के तुरंत बाद भी पी सकते हैं यदि यह मुमकिन नहीं है तो आप इसे कभी भी पी सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से ही आपको जल्द ही बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। यह उपाय बहुत लोगों के द्वारा अपनाया जा चुका है और वो लोग इससे संतुष्ट भी है।

दोस्तों आप जब तक ये घरेलू उपचारों का सेवन करे तब तक आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए।नुस्खों के साथ साथ सावधानियों का भी पालन करेंगे तभी आपको जल्द बदलाव दिखेंगे और वजन दोबारा नहीं बढ़ेगा।


वजन घटाने के उपाय-

  1. पानी या आवले का रस, नींबू का रस इन सब चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें। इससे कब्ज दूर होती है खाना ठीक से पचता है। मल और पेशाब के रास्ते शरीर में जमा विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
  2. आपको फल के रस का सेवन नहीं करना चाहिए क्यूंकि फल के रस को लेने पर वजन बढ़ता है। इसके जगह पर फल खाना ज्यादा अच्छा है जिससे fiber मिलता है जो वजन कम करता है।
  3. परहेज की चीजें-यदि आप सच में वजन कम करना चाहते हैं तो मिठाइयाँ, चीनी, मांस और घी की चीजों को नहीं खाए क्यूंकि मैंने शुरू में ही बता दिया कि इन सब से वजन बढ़ता है।
  4. रोजाना कसरत-घर पर ही कम से कम 20 मिनट तक कसरत जरूर करें। यदि आपको कसरत करने में मन ना लगे तो आप रस्सी कूद कर सकते हैं। ऐसे खेल खेलिये जिसमें दौड़ना पड़ता हो। आप नृत्य भी कर सकते हैं यदि आपको मन हो तो। इन सब चीजों को करने से शरीर गरम हो जाएगा, पसीना निकलेगा और जमा चर्बी खत्म होगी और मन भी ताजा हो जाएगा।
  5. योगा और प्राणायाम-मोटापे को कम करने के लिए जो योगा और प्राणायाम बताए गए हैं वो है सूर्य नमस्कार और कपाल भारती प्राणायाम। सूर्य नमस्कार तो आपको सुबह उठकर ही करना चाहिए और उसके बाद कपाल भारती करना चाहिए। इससे एक हफ्ते के अंदर ही तेजी से कमी आने लगती है। जो लोग का वजन नहीं घटता उनको यह जरूर करना चाहिए क्यूंकि इससे किसी का भी वजन आसानी से घट जाता है।
  6. मधूर संगीत सुनना-रिसर्च में यह पाया गया है कि जो लोग संगीत नहीं सुनते है वह औरों के मुकाबले थोड़े मोटे होते हैं। कानों को अच्छा लगने वाला मधूर संगीत कुछ देर तक सुने या फिर थोड़ी सी ध्यान लगाइए ताकि मन थोड़ी देर शांत हो सके। मन शांत होते ही शरीर की मांसपेशियों और खून की नलियों में खून का दबाव कम होता है जिससे शरीर में जमा विषैले तत्व नहीं बनते और वजन घटने लगता है।
  7. पैदल चले या दौड़े-रोजाना सुबह या शाम जब भी आपको समय मिले आपको जरूर पैदल घूमना चाहिए। आधा या एक किलोमीटर से शुरू किजिये और थोड़े थोड़े दिनो में अपनी दूरी को बढ़ाए और कम से कम 5 किलोमीटर तक यह कर दीजिए। आयुर्वेद के अनुसार रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ना या पैदल घूमना वजन घटाने के लिए सबसे असरदार तरीका होता है।

तो दोस्तों अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो यह ब्लॉग आपके वजन घटाने के लिए बहुत कारगर है।

दोस्तों यदि यह how to lose weight in hindi  आपको अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करके बताए। 

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment