छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना | CG Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana | एप्लीकेशन फॉर्म

आज महंगाई इतनी बढ़ चुकी है, कि लोगों को छोटे – छोटे कार्यक्रमों को करने के लिए बहुत बड़ी राशि की आवश्यकता होती है। लेकिन ऐसे में गरीब परिवारों के लोगों को अपने परिवार की कन्याओं का विवाह करने के लिए बहुत सी समस्यों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि वे लड़कियों के विवाह करने के लिए बहुत सारी धनराशि की आवश्यकता होती है। जिसे एकरात्रित करने में गरीब परिवार असमर्थ होते है। जिस वजह से उन परिवारों के लिए कन्याओं का विवाह करना एक सबब का विषय बना हुआ है।

इस समस्या से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकें। इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत करायी है। जिसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवार की कन्याओं को विवाह करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इसलिए यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके वित्तीय सहायता को प्राप्त करना चाहती है तो बहुत आसानी से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकते है। जिसके बारे में हमारे द्वारा नीचे विस्तार से बताया गया है। तो चलिए शुरू करते है –

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है? | What is Chhattisgarh girl marriage Scheme 

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना 2023 छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा कन्याओं के विवाह हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए चालायी जा रही कल्याणकारी योजना है। जिसके तहत लाभार्थी कन्याओं को 25,000 हजार की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। जो कि विभाग द्वारा कन्या के खाते में स्थांतरित की जायेगी। इसलिए आवेदिका का किसी भी बैंक में खाता होना भी आवश्यक है, इन सब के अलावा योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाहों को भी कराया जाएगा।

जिससे सादगी पूर्ण विवाह को बढ़वा मिलेगा तथा गरीब परिवारों से सम्बन्ध रखने वाली कन्याओं के जीवन स्तर में सुधार आयेगा। इसके अलावा आपको बता दें कि CG Mukhyamantri Kanya Yojana के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु में विवाह करने वाली कन्यायों पात्र माना जायेगा।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उद्देश्य

छत्तीसगढ़ में बहुत से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते है। जो अपनी गरीबी के कारण अपनी कन्याओं का विवाह करने में असमर्थ है। ऐसे परिवार से संबंध रखने वाली कन्यायों कुछ हद तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गयी है।। जिसके अंतर्गत पात्र लड़कियों को विवाह के लिए पच्चीस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संबंधित मुख्य तथ्य

छत्तीसगढ़ प्रदेश की कोई भी कन्या यदि इस योजना के माध्यम से लाभान्वित होना चाहती है। तो उसे योजना से जुड़े कुछ मुख्य तथ्यों के बारे में भी ज्ञात होने आवश्यक है। जो कि निम्न प्रकार है –

  • छत्तीसगढ़ कन्या विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों की कन्याओं को 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।
  • इस योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो कन्या ही विवाह हेतु सहायता राशि प्राप्त कर सकती है।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से विधवा, अनाथ तथा निरीक्षक कन्याओं को भी लाभान्वित किया जायेगा
  • इस योजना के तहत सामूहिक विवाहों का भी संचालन किया जायेगा। जिससेफिजूलखर्ची से छुटकारा मिल सकेगा।
  • छत्तीसगढ़ कन्या विवाह योजना 2023 के सफ़लतापूर्वक संचालन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गयी है।

छत्तीसगढ़ कन्या विवाह योजना जरूरी पात्रताएँ | Chhattisgarh girl marriage scheme required eligibility

इस योजना का लाभ केवल वही कन्याएँ ही प्राप्त कर पाएंगी। जो CG Kanya Vivah Yojana के अंतर्गत आने वाली पात्रताओं को रखती है। जो कि निम्न है –

  • आवेदक कन्या छत्तीसगढ़ प्रदेश की स्थायी निवासी होना चाहिये।
  • आवेदिका की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिये।
  • लाभार्थी कन्या का किसी भी बैंक में खाता होना भी आवश्यक है।
  • जो कन्या लाभ लेने के लिए आवेदन कर रही है वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों से संबंध रखता होता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवश्यक दस्तावेज | Chief Minister Virgo Marriage Scheme Document

जब भी हम किसी कल्याणकारी योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करते है तो हमे प्रूफ के तौर पर कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार प्रकार इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो कि निम्न है –

  • आवेदिका का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवेदन कैसे करें? | How to apply Chhattisgarh Chief Minister’s marriage scheme 

अगर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताये गये तरीके को फॉलो कर सकते है जो कि निम्न है –

  • सर्वप्रथम आपको आवेदन करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी या बाल विकास परियोजना अधिकारी के पास जाना है।
  • जहां से CG Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana से जुड़े आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर लेना है।
  • उसके बाद फॉर्म में पूछी गयी जरूरी जानकारीयों जैसे – नाम, पता, आयु, मोबाइल नंबर आदि को भरना है।
  • जिसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की फ़ोटो कॉपी को पत्र के संलग्न कर देना है।
  • तथा आखिर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या उपस्थित अधिकारी के पास इसे जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आप सफ़लतापूर्वक छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे।

CG Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Related FAQ

आइये मुख्यमंत्री कन्या योजना से जुड़े कुछ जरूरी सवाल और उनके जबाबों के बारे में जानते है। जो अक्सर पाठकों द्वारा हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पुछे जाते है। उम्मीद करते है ये आपकी बेहतर जानकारी में सहायक होंगे। जो कि निम्न प्रकार है –

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा कन्याओं को विवाह करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु चालयी जा रही कल्याणकारी योजना है।

इस योजना के अंतर्गत कितने रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है?

छत्तीसगढ़ कन्या विवाह योजना के तहत विभाग द्वारा 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता शादी के लिए प्रदान की जाती है।

छत्तीसगढ़ कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो बहुत आसानी से नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या विभाग से जुड़े कार्यालय में जाकर कर सकते है। जिसके बारे में ऊपर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

क्या इस योजना के अंतर्गत केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश की कन्याओं को लाभान्वित किया जायेगा?

जी हां! इस योजना के तहत केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश की गरीब कन्याओं को ही लाभान्वित किया जायेगा।

निष्कर्ष –

आज हमने आपको छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उम्मीद है कि इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसके अलावा यदि आप योजना से जुड़ी कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment