Bajaj Finserv EMI Card क्या है? Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banwaye? Bajaj Finance Hindi

Hello Friends एक बार फिर आपका स्वागत हैं। आपकी अपनी website samajik.in पर  और आज हम इस पोस्ट में Bajaj Finserv EMI Card क्या है? और इसे कैसे बनवाएं? इसके बारे में Detail में जानेंगे। दोस्तों आपको बता दे कि अगर आपको Shopping करने का शौक है। तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। इसलिए पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े। आपने पोस्टकार्ड, एटीएम कार्ड जैसे कार्ड का तो सुना होगा। और काफी इस्तेमाल किया है। लेकिन क्या आप Bajaj EMI Fineserve Card के बारे जानते हैं। जैसे कि यह क्या है? इसका उपयोग हम कैसे और कहाँ कर सकते हैं?

Bajaj Finserv EMI Card क्या है? Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banwaye? Bajaj Finance Hindi

शायद आपने इस कार्ड का नाम सुना हो। क्योंकि इसका अभी टेलीविज़न, न्यूज़ पेपर आदि में काफी प्रचार किया जा रहा है। लेकिन शायद आपको इसकी पूरी जानकारी नहीं होगी। जैसे Bajaj EMI Fineserve Card कैसे बनवाये? या फिर इस कार्ड का हम इस्तेमाल कहाँ और कैसे कर सकते हैं? अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है तो इस लेख को पढ़ने के बाद आपको इसकी पूरी जानकारी मिलने वाली है। इसलिए इस लेख को अंत तक पूरा ज़रूर पढ़े। यह लेख आपके लिए काफी उपयोगी होने वाला है।

Bajaj Finserv EMI Card क्या है? What Is EMI Card –

बजाज फिनसर्व एक EMI कार्ड है। जिसका उपयोग करके हम अपनी किसी भी खरीदे गए प्रोडक्ट के दाम को कुछ चरणों मे भुगतान कर सकते हैं। मतलब की यह कार्ड किसी भी प्रोडक्ट के दाम को EMI ( Equated Monthly Installment) में बदल देता है। जिसका का सीधा मतलब है कि आप समान की कीमत को छोटी छोटी किश्तों में दे सकतें हैं। जिसका कोई एक्स्ट्रा पैसा या ब्याज भी नही देना होता है। इसे और सरल भाषा मे समझे तो बजाज फिनसर्व एक ऐसा EMI कार्ड है जिसमें कम्पनी हमें मुख्य रूप से 30000 रुपये का लोन देती है। जिसका उपयोग हम टीवी,मोबाइल,AC, फ्रिज Online Shopping आदि के खरीदने के लिए कर सकतें हैं।

बजाज फिनसर्व EMI कार्ड कैसे बनवाएं? How to get Bajaj Finserv EMI Card –

उम्मीद है कि आपको बजाज फिनसर्व कार्ड क्या हैं इसके बारे में उचित जानकारी मिल गयी होगी। अब बात आती है कि बजाज फिनसर्व कार्ड कैसे बनवाएं? और इनके लिए क्या document और क्या पात्रता होनी चाहिए? तो चलिए इन सब के बारे में भी स्टेप by स्टेप जान लेते हैं। ताकि आप भी बजाज फिनसर्व कार्ड को आसानी से बनवा सके। और इसके फायदा ले सके, तो चलिए जानते हैं।

बजाज ईएमआई कार्ड के लिए शुल्क –

बजाज फिनसर्व EMI कार्ड बनवाने के लिए आपको निम्न लिखित शुल्क देना होगा –

  • बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क में ज्वाइनिंग शुल्क – 412
  • बजाज फिनसर्व EMI कार्ड रखने वाले सभी ग्राहकों के लिए वार्षिक शुल्क 117 (99 + जीएसटी)
  • यह शुल्क प्रत्येक वर्ष में एक बार लिया जाएगा।

बBajaj Finserv EMI Card के लिए आवेदन करने की पात्रता –

बजाज फिनसर्व कार्ड में आवेदन करने के लिए निम्न पात्रता मापदंड पूरी करनी होगी –

  • बजाज EMI कार्ड के लिए आवेदन करता कि उम्र 21 से 68 बर्ष के बीच मे होनी चाहिए।
  • इसके लिए वही आवेदन कर सकता है। जिसका कोई Business, Job आदि हो मतलब की नियमित आय का कोई साधन हो।

बजाज फिनसर्व कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज़ –

  • पैन कार्ड
  • सैलेरी स्लिप
  • बैंक खाता
  • फ़ोटो
  • कैंसिल चेक

बजाज फिनसर्व कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? How To Apply Bajaj Fineserv EMI Card –

बजाज फिनसर्व EMI कार्ड के लिए आवेदन करना काफी आसान है। अच्छी बात यह कि आप इसमें कोई तरह से आसानी से आवेदन कर सकतें हैं। जो कि काफी आसान है हम एक एक करके सबके बारे में जानतें हैं –

बजाज फिनसर्व EMI कार्ड के लिए Mobile से मैसेज भेजकर अप्लाई कैसे करें –

Bajaj Finserv EMI Card के लिए आवेदन करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है। आपको अपने मोबाइल से EMI CARD टाइप करके 56070 नंबर पर भेज देना है। मेसेज करने के बाद आपके पास कम्पनी की तरफ से 24 से 48 घंटो में काल आएगी। कम्पनी आपसे कुछ जानकारी के बारे में पूछताछ करेगी। अगर आप इस कार्ड को बनवाने के पात्र होंगे तो कम्पनी के द्वारा आपका बजाज फिनसर्व कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जिसे कम्पनी डाक विभाग के द्वारा आपके पते पर पहुंचा देगी।

बजाज फिनसर्व EMI कार्ड के लिए Online Apply कैसे करें –

अगर अगर आप ऑनलाइन इस कार्ड को बनाना चाहते हैं तो इसमे कम्पनी की एक शर्त होती है। यह कार्ड आप ऑनलाइन तभी बनवा सकतें हैं। जब आप इस कम्पनी के ग्राहक हो जैसे कि आपने उसी कम्पनी से कुछ ख़रीदा हो अन्यथा आप ऑनलाइन नहीं कर सकते है। आपको ऊपर वाला ही तरीका अपनाना होगा –

  • सबसे पहले आपको Bajaj Finserv की वेबसाइट www.bajajfinserv.in पर जाना है।

Bajaj Finserv EMI Card क्या है? Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banwaye? Bajaj Finance Hindi

  • वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको यहां अपना नाम और नंबर दर्ज करना होगा। और Submit button पर क्लिक करना है।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपके नंबर पर ओटीपी जाएगा। जिसे आपको यहां Enter कर देना है।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद next यहां आपको एक फॉर्म मिलेगा।
  • फॉर्म में अपनी पूछी गयी सभी जानकारी को भरने के बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है। Now आपका आवेदन हो चुका है। अब कम्पनी द्वारा आपको सम्पर्क किया जायेगा।

बजाज फिनसर्व स्टोर से आवेदन करें –

बजाज फिनसर्व के लगभग 250 शहर में स्टोर हैं। और इसकी 47000 से भी ज्यादा शाखाएं हैं। इस स्थिति में बजाज फिनसर्व की शाखा कार्यालय आपके शहर में ज़रूर होगा। आप वहां अपने जरूरी दस्तावेज़ ले जाकर Bajaj Finserv EMI कार्ड के लिए आवेदन कर सकतें हैं –

बजाज फिनसर्व EMI कार्ड के फायदे – Benfit Of Bajaj EMI Card –

Bajaj Finserv EMI कार्ड के कई फायदे होते हैं। इसका इस्तेमाल से आप कई जगह उपयोग करके इसका लाभ ले सकते हैं। चलिये इस EMI कार्ड के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं –

  • Bajaj Finserv Card से आप अपने पैसों की बचत के साथ Online और Offline Shopping कर सकते हैं।
  • बजाज कार्ड आपको No EMI Cost की सुविधा प्रदान करता है।
  • कोई भी product ख़रीदकर आपका उसके दामों की कीमत को 4 से 5 छोटी छोटी किश्तों में दे सकते हैं।
  • इस कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूज़र को समय समय पर ऑफर मिलते हैं।

बजाज फिनसर्व EMI कार्ड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु –

  • Bajaj Finserv EMI कार्ड का उपयोग क्रेडिट कार्ड की तरह हर जगह नही कर सकतें हैं। इसका Use कुछ जगह Electronics, Online shopping amazon, Flip card आदि पर ही इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • Card के समय दी गयी आपकी सैलरी की जानकारी के हिसाब से आपको कम्पनी 30000 से 350000 लाख तक का लोन प्रदान करती है।

तो दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट जिसमें हमने बजाज फिनसर्व EMI कार्ड क्या है? इसे कैसे बनवाये इसके बारे में विस्तार से जाना। उम्मीद है कि आपको आज की पोस्ट में बजाज फिनसर्व EMI कार्ड के बारे में दी गयी जानकारी समझ आ गयी होगी। और आपके लिए उपयोगी साबित हुई होंगी।अगर आपको इस पोस्ट में बजाज फिनसर्व EMI कार्ड के बारे में कुछ भी समझ नहीं आया हो, तो आप हमसे कॉमेंट करके करके पूछ सकतें हैं। हम जल्द आपकी पूरी हेल्प करेंगें।। धन्यवाद ।।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comments (4)

  1. Mera Bajaj Finserv card kis karan se band kar diya hai . Coustomar care vale bhi kuchh nahi bata pa rahe hai . Hame iske bare me jankari de

    Reply
  2. मैंने आपके यहां लोगों ने रखा है किस टाइम टाइम पर डाल रहा हूं पर दिक्कत इस बात की है मेरा कार्ड खुल नहीं रहा इसलिए मुझे दूसरों से डलवाना पढ़ रही है कृपया मुझे सुझाव दें कि मेरा कार्ड कैसे खुलेगा

    Reply

Leave a Comment