एलपीजी गैस सब्सिडी ऑनलाइन कैसे चेक करें?

भारत सरकार के द्वारा उज्जवला योजना के तहत दूरदराज गांवों तक एलपीजी गैस की समस्या को समाप्त किया गया। इस योजना के तहत हर घर में सिलेंडर होने के उद्देश्य को लगभग काफी हद तक पूरा कर दिया गया था। बहुत ही कम समय में लोगों को गैस सिलेंडर की सुविधा प्रदान कर दी गई। भारत सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदने वाले प्रत्येक व्यक्ति के अकाउंट में एलपीजी गैस सब्सिडी डाली जाती है। परंतु बहुत से लोगों को यह जानना होता है कि उनकी सब्सिडी कब आएगी? इसीलिए हमारे द्वारा आप सभी को इस आर्टिकल के माध्यम How to check gas subsidy? के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है।

आज के समय में भी गैस सिलेंडर की कीमत बहुत ज्यादा है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलेंडर लेने के बाद लोग गैस सिलेंडर को भरवा नहीं पाते हैं। हालांकि सरकार के द्वारा जनता को बहुत सपोर्ट किया जाता है। जिसके तहत सब्सिडी के जरिए वह आधे पैसे ग्राहकों के बैंक खातों में पहुंचा देते हैं। परंतु लोगों के मन में हमेशा यह आशंका रहती हैं कि उनकी सब्सिडी आएगी या नहीं। यदि आपके मन में भी यह आशंका रहती है, तो आप भी अपनी सब्सिडी को चेक कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया के बारे में हमारे द्वारा इस लेख में आपको बताया गया है। साथ ही साथ What is Gas Subsidy? इसके बारे में भी जानकारी दी है।

Contents show

गैस सब्सिडी क्या होता है? (What is Gas Subsidy?)

एलपीजी गैस सब्सिडी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने से पहले आप सभी को यह पता होना आवश्यक है कि What is Gas Subsidy? सरकार के द्वारा हर साल 12 गैस सिलेंडरों पर गैस सिलेंडर के आधे पैसे ग्राहकों के खाते में ट्रांसफर करवा दिए जाते हैं। इसी को गैस सब्सिडी के नाम से जाना जाता है। परंतु साल 2021 से ग्राहकों को मिलने वाली गैस सब्सिडी पर रोक लगा दी गई थी। परंतु केंद्र सरकार के द्वारा गैस सब्सिडी को फिर से शुरू कर दिया गया है। जिससे देश की जनता को बेहद राहत मिली है। पिछले साल सब्सिडी और सब्सिडी के बिना प्राप्त किए जाने वाले सिलेंडरों की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं था।

एलपीजी गैस सब्सिडी ऑनलाइन कैसे चेक करें?

परंतु सरकार के द्वारा ग्राहकों को 17.25 रुपए के अनुसार प्रति सिलेंडर पर सब्सिडी जारी की जा रही है। साथ ही साथ कुछ अन्य उपभोक्ताओं को 158.52 रुपए या 237.78 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से भी सब्सिडी प्रदान की गई है। 2016 में एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान करने के लिए सरकार के द्वारा उज्वला योजना को जारी किया गया था। गैस सब्सिडी के तहत सरकार के द्वारा नागरिकों पर पड़ने वाले बोझ को कम किया जाता है। यह पैसा डायरेक्ट  नागरिकों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। जिससे इस पैसे में कोई भी घपला नहीं होता है।

एलपीजी गैस सब्सिडी किसे मिलती है? (How to get LPG Subsidy?)

जिन लोगों के खाते में अभी तक गैस सब्सिडी नहीं आई है। या फिर जो लोग अभी भी अपनी गैस सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं और उनके खाते में सब्सिडी नहीं आई है तो उनको यह पता होना आवश्यक है की किन नागरिकों को एलपीजी गैस सब्सिडी मिलती है? इसीलिए हमारे द्वारा यहां आपको How to get LPG Subsidy? के बारे में जानकारी दी गई है। गैस सब्सिडी उन्हीं नागरिकों को प्रदान की जाती है। जिनका आधार कार्ड एलपीजी से लिंक होता है।

 यदि आप की सालाना आय ₹10 लाख से ऊपर है। तो आपको किसी प्रकार की कोई भी सब्सिडी प्रदान नहीं की जाएगी। यदि आपका आधार कार्ड एलपीजी गैस से लिंक है और आपकी सालाना आय ₹10 लाख से कम है। तो आपको गैस सब्सिडी प्रदान की जाएगी। परंतु बाकी लोगों के लिए यह सब्सिडी बंद की जा सकती है। इसीलिए यदि आपकी सब्सिडी अभी तक नहीं आई है। तो आपको अवश्य यह चेक करना चाहिए, कि आपका आधार कार्ड एलपीजी से लिंक है अथवा नहीं।

ऑनलाइन एलपीजी गैस सब्सिडी को कैसे चेक करें? (How to check online LPG Gas Subsidy?)

आजकल हमारा देश इंटरनेट की ओर अग्रसर है। जिस कारण सारी सुविधाएं सरकार के द्वारा लगभग ऑनलाइन माध्यम से ही प्रदान की जा रही हैं। हमारा भारत धीरे-धीरे भारत डिजिटल इंडिया का रूप ले रहा है। इसीलिए यदि आप भारत एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस को चेक करना चाहते हैं। तो इसके लिए भी आपको ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी। हमारे द्वारा आपको नीचे इसके स्टेप की जानकारी दी गई है। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में सब्सिडी आई है या नहीं या फिर एलपीजी गैस सब्सिडी कब तक आपके अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी?

यह सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अवश्य ही ऑनलाइन एलपीजी गैस सब्सिडी को चेक करना चाहिए। परंतु ऑनलाइन एलपीजी गैस सब्सिडी चेक करने के आपको एक प्रक्रिया से होकर जाना पड़ेगा। यदि आपको इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं है, तो आप परेशान ना हो। क्योंकि हमारा द्वारा नीचे आपको How to check online LPG Gas Subsity? इसकी प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है। यह निम्न प्रकार है-

  • ऑनलाइन माध्यम से भारत एलपीजी गैस सब्सिडी के स्टेटस को चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम mylpg.in पर विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट पर ओपन करेंगे। आपके सामने एक होम पेज ओपन हो जाएगा। जिसमें आपको 3 सिलेंडर की एक फोटो प्रदर्शित होगी। आपको इन सिलेंडर पर क्लिक करना है।
एलपीजी गैस सब्सिडी ऑनलाइन कैसे चेक करें?
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां पर आपको give your feedback का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
एलपीजी गैस सब्सिडी ऑनलाइन कैसे चेक करें
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने दूसरा पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको भारत एलपीजी गैस सब्सिडी के स्टेटस चेक करने के लिए विभिन्न ऑप्शन जैसे:- मोबाइल नंबर के द्वारा, एलपीजी आईडी के द्वारा, अपने स्टेटस और डिस्ट्रिक्ट के द्वारा, एलपीजी कंज्यूमर नंबर के माध्यम से आदि देखने को मिलेंगे।
  • यदि आपने अपना मोबाइल नंबर एलपीजी गैस कनेक्शन के साथ जोड़ रखा है। तो आपको “मोबाइल नंबर के द्वारा” वाले विकल्प को क्लिक करना होगा और यहां अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको नीचे की तरफ feedback type वाले विकल्प पर Query वाले विकल्प को सेलेक्ट करना होगा। तथा पास में दिए गए नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। आपकी स्क्रीन पर आपकी एलपीजी गैस सब्सिडी से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित होने लगेगी।
  • यहां पर आप अपनी गैस सब्सिडी की संपूर्ण जानकारी जैसे कि आप की गैस सब्सिडी कब कब कौन से बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है? इसकी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
  • साथ ही साथ आपका गैस सिलेंडर कौन से व्यक्ति के नाम पर है? आपने कब कितने रुपए का सिलेंडर खरीदा है? इस बात की जानकारी दी आप प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि आपके अकाउंट में आपके गैस सब्सिडी नहीं आई है। तो आप यहीं से ऑनलाइन कंप्लेन करने में सक्षम होते हैं। तथा अन्य सभी संबंधित एलपीजी गैस की जानकारी आपको यहां देखने को मिलती है।
  • इस प्रकार आप हमारे ऊपर बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे एलपीजी गैस सब्सिडी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 भारत एलपीजी गैस सब्सिडी कस्टमर केयर नंबर? (India LPG Gas Subsidy Customer Care Number?)

औसतन देखा जाए तो सभी लोगों की सब्सिडी 7 दिन के अंदर आ जाती है। परंतु कभी-कभी सब्सिडी ना आने पर लोग आशंका में पड़ जाते हैं। साथ ही साथ बहुत परेशान हो जाते हैं। परंतु आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपकी सब्सिडी के 7 दिनों के अंदर नहीं आती है। तो आप इसकी ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों प्रकार से शिकायत करने में सक्षम हो सकते हैं। यदि आप मोबाइल फोन की सहायता से भारत एलपीजी गैस सब्सिडी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा नीचे आपको इसकी जानकारी प्रदान की गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

  • एलपीजी गैस सब्सिडी विभाग के द्वारा एक टोल फ्री नंबर 18002333555 जारी किया गया है। जिस पर कॉल करके आप सभी भारत एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 एलपीजी गैस सब्सिडी कैसे चेक करें? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q:-1. एलपीजी गैस सब्सिडी किसे कहते हैं?

Ans:-1. भारत सरकार द्वारा सभी नागरिकों के खाते में गैस सिलेंडर के आधे पैसे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। इसी धनराशि को LPG GAS SUBSIDY कहते है।

Q:-2. ऑनलाइन माध्यम से गैस सब्सिडी के स्टेटस की जांच करने पर क्या किसी प्रकार का भुगतान करना पड़ता है?

Ans:-2. जी नहीं, यदि आप ऑनलाइन माध्यम से गैस सब्सिडी के स्टेटस की जांच प्राप्त करते हैं। तो आपको किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करना पड़ता है। यह सरकार की तरफ से नागरिको को बिल्कुल मुफ्त सेवा प्रदान की जाती है।

Q:-3. उज्वला योजना किस वर्ष लागू की गई थी?

Ans:-3. वर्ष 2016 में उज्ज्वला योजना लागू की गई थी। जिसके तहत गरीब लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किया गया था। यह सुविधा महिलाओं को प्रदान की जाती है। साथ ही साथ महिलाओं की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।

Q:-4. एलपीजी गैस सब्सिडी किसे प्रदान की जाती है?

Ans:-4 जिस व्यक्ति का आधार कार्ड एलपीजी से लिंक होता है। साथ ही साथ जिसकी सालाना आय 10 लाख रुपए से कम होती है। उसे एलपीजी गैस सब्सिडी प्रदान की जाती है। 10 लाख से अधिक चलाना आए होने पर आपको सब्सिडी नहीं प्रदान की जाएगी।

Q:-5. एलपीजी गैस सब्सिडी के स्टेटस की जानकारी मोबाइल की सहायता से कैसे प्राप्त करें?

Ans:-5. एलपीजी गैस सब्सिडी के स्टेटस की जानकारी मोबाइल की सहायता से प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको 18002333555 टोल फ्री नंबर प्रदान किया गया है। आप इस पर कॉल करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Q:-6. एलपीजी गैस सब्सिडी के स्टेटस की जानकारी प्राप्त करने के लिए कौन सी वेबसाइट पर जाना होता है?

Ans:-6. यदि आप एलपीजी गैस सब्सिडी के स्टेटस की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको https://mylpg.in/index.aspx की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Q:-7. ऑनलाइन माध्यम से एलपीजी गैस सब्सिडी के स्टेटस की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

Ans:-7. यदि आप ऑनलाइन माध्यम से एलपीजी गैस सब्सिडी की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा इसमें आपको इसकी संपूर्ण जानकारी दी गई है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमारे द्वारा आप सभी को इस लेख के अंतर्गत What is Gas Subsidy? How to check Gas Subsidy? Helpline number of customer care? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा आपको इस लेख के अंतर्गत बताई गई है।

यदि आप की सब्सिडी समय पर नहीं आती है और आप भी इस बात की आशंका रहती है, कि आप की सब्सिडी आएगी या नहीं। तो अवश्य ही आप हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया के अनुसार यह जांचने में सक्षम हो सकेंगे, कि आपकी सब्सिडी कब आएगी? हमें उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके लिए अवश्य ही मददगार साबित होगा। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो हमे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर जरूर बताइए। साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment