हमारे समाज में आज भी विधवा महिलाओं को सम्मान की नजरों से नहीं देखा जाता है। इसका कारण यह है, कि जिन महिलाओं के पति का मृत्यु हो जाता है। उनके पास अपना जीवन यापन करने के लिए आय का कोई साधन नहीं होता, जिसके कारण उन्हें घर के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने विधवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने और समाज में उन्हें सामान्य रूप से सम्मान दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना का शुभारंभ किया है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने पेंशन के रूप में कुछ वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे की विधवा महिलाएं आर्थिक जरूरतों की चीज को खरीद कर एक सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकेंगी।
जो भी विधवा महिलाएं पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा आयोजित की गई Vidhwa Pension Yojana के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करके पेंशन प्राप्त करना चाहती है. उन्हें इस लेख के माध्यम से हम विधवा पेंशन योजना से संबंधित पात्रता दस्तावेज उद्देश्य आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे है, इसलिए आपको हमारा यह लेख लास्ट तक पढ़ना है।
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना क्या है? | What is West Bengal Widow Pension Scheme

पति की मृत्यु के बाद महिलाओं के परिवार में कोई भी कमाने वाला ना होने के कारण उन्हें बहुत ही मुश्किलों में अपना जीवन गुजारना पड़ता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार के द्वारा Prachim bangla Vidhwa Pension Yojana राज्य में निवास करने वाली आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विधवा महिलाओं के लिए आयोजित की गई एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है।
जिसके अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उन सभी महिलाओं को वित्तीय राशि प्रदान की जा रही है, जिनके पति की मृत्यु हो गई है और अब उनके पास अपना जीवन व्यतीत करने के लिए आय का कोई भी स्त्रोत उपस्थित नहीं है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि विधवा महिलाओं के बैंक खाते में सीधे प्रदान की जाएगी।
ताकि इस धनराशि का उपयोग करके विधवा महिलाएं अपनी जरूरत की चीजों को खरीद कर एक सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें। अगर आप पश्चिम बंगाल राज्य के निवासी हैं और राज्य सरकार के द्वारा आयोजित की गई इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं।तो आपको पश्चिम बंगाल विधवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके बारे में हम स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे प्रदान कर रहे है।
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य | Purpose of West Bengal Widow Pension Scheme
पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के द्वारा आयोजित की गई इस कल्याणकारी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से वित्तीय सहायता प्रदान करके आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, ताकि विधवा महिलाओं को अपनी जरूरत की चीजें खरीदने और अपना जीवन यापन करने के लिए किसी पर निर्भर रहना ना पड़े।
जिससे समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें सम्मान दिलाने में काफी मदद मिलेगी। अब राज्य की विधवा महिलाएं पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत अप्लाई करके प्रतिमाह अपने बैंक खाते में वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
Prachim bangla Vidhwa Pension Yojana के लाभ
इस योजना के अंतर्गत राज्य की विधवा महिलाओं को अनगिनत लाभ प्राप्त होंगे। जिनमें से कुछ के बारे में हमने नीचे सूचीबद्ध रूप में जानकारी प्रदान की है जैसे-
- इस योजना के माध्यम से पश्चिम बंगाल राज्य सरकार आर्थिक रुप से गरीब बेसहारा विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में प्रतिमाह वित्तीय राशि प्रदान करेगी।
- राज्य सरकार के द्वारा आयोजित की गई इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है या उनके घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है।
- विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है।
- इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है और अब उनके पास जीवन बिताने के लिए कोई भी सहारा नहीं है।
विधवा पेंशन योजना से जुड़ी पात्रता | Eligibility to widow pension scheme
- पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के द्वारा आयोजित की गई इस कल्याणकारी योजना का लाभ केवल राज्य की बेसहारा विधवा महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
- आवेदन करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होने अनिवार्य है।
- यदि किसी महिला के पति की मृत्यु हो गई है और उसने पुनर्विवाह किया है, तो उसे इस योजना का पात्र नहीं माना जाएगा।
- जिन विधवा महिलाओं के बच्चे व्यस्क नहीं है अथवा अपनी मां की देखभाल करने में सक्षम नहीं है।
- 18 वर्ष से कम आयु की विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी, इसलिए आवेदन कर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है।
Vidhwa Pension Yojana के महत्वपूर्ण दस्तावेज़
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत अप्लाई करने के लिए आपको कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करना होगा। इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में नीचे बताया गया है जो इस प्रकार है-
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहती हैं। तो नींचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी इसमे आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना लाभ लेने के लिए आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना हैं, आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको अपने संबंधित कार्यालय में जाना होगा।
- कार्यालय से आपको संबंधित कर्मचारी से पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना से जुड़ा आवेदन फॉर्म प्राप्त करना हैं।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लेना हैं।
- अब इस आवेदन फॉर्म में कुछ दस्तावेज जैसे विधवा प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि जैसे दस्तावेजों को संगलन कर लेना हैं।
- सभी जानकारी और दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने के बाद आवेदन फॉर्म की जांच कर लें।
- आवेदन फॉर्म की जांच करने के बाद फॉर्म को कार्यालय के संबंधित कर्मचारी के पास जमा कर देना हैं।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा और सत्यापन सफल होने के बाद ऐसी योजना से आपको लाभ मिलने लगेगा।
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना से जुड़े प्रश्न उत्तर
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना की शुरुआत किसने की हैं?
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना की शुरुआत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा की गई है।
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत कितने वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी?
इस योजना के अंतर्गत पश्चिम बंगाल की विधवा महिलाओं के लिए हर महीने ₹500 की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या होनी चाहिए?
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना आवेदन करने के लिए आपके पास आपका बैंक खाता विधवा प्रमाण पत्र और पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य विधवा महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
निष्कर्ष
विधवा महिलाओं के जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा पश्चिम विधवा पेंशन योजना के बारे में आज हमनें आपको पूरी जानकारी शेयर की हैं। आज हम आपको पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना क्या हैं? | योग्यता, पात्रता | आवेदन फॉर्म आदि से संबंधित सभी जानकारी के बारे में बताया हैं। हम आशा करते ही कि इस योजना के बारे में आपको पूर्ण जानकारी हमारी इस आर्टिकल में मिल गई होगी और आप इस योजना में अपना सफ़लतापूर्वक आवेदन कर चुके होंगे।