हमारे देश में आज से नहीं पहले से ही जमीन को लेकर विवाद एक बड़ी समस्या बनी हुई है तथा हर दिन हज़ारों रिपोर्ट पुलिस थानों में इस विवाद को लेकर दर्ज होती है।
इसी समस्या का कुछ हद तक निवारण निकालते हुए पंचायती राज दिवस के मौखे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दौरान पीएम स्वामित्व योजना का ऐलान किया है।
जिसके अंतर्गत देश के किसान भूमि से जुड़ा विवरण, मालिकाना हक आदि के बारे में बहुत आसानी से जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
इस योजना के पहले चरण में देश के 6 राज्यों में योजना को शुरू किया जायेगा और फिर धीरे – धीरे 2024 तक पूरे देश में इसे औपचारिक रूप से इसे शुरू कर दिया जायेगा।
आज से पांच साल पहले जब इस योजना को शुरू किया गया था। तब देश के 100 ग्राम पंचायतों को ब्रांड बैंड के माध्यम से जोड़ा गया था।
इस योजना के अंतर्गत जो प्रोपर्टी कार्ड लोगों के लिए जारी किया जायेगा। उसके माध्यम से लोगों को बैंक से लोन बहुत आसानी से मिल पायेगा।
PM Svaamitv Yojana के शुरू होने से लोग अपने जमीन से जुड़े विवरण मोबाइल से ऑनलाइन माध्यम से देख पाएंगे।
इस योजना के जरिये सबसे ज्यादा उपयोग जमीन से जुड़े विवादों के निवारण में होगा।
पीएम स्वामित्व योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।