टूरिज्म में कैरियर कैसे बनाएं? फीस, जॉब और योग्यता

बहुत से लोग अपने शौक में ही अपना भविष्य ढूंढ लेते हैं। यदि आप भी घूमने फिरने के बहुत शौकीन है तथा आपको जगह-जगह जाना बेहद पसंद है। तो आप अवश्य ही अपना भविष्य इसी क्षेत्र में बनाने की सोच रहे होंगे। तो हम आपको बता दें कि आप इस क्षेत्र में आप अपना भविष्य बना सकते हैं। इसके लिए आपको टूरिज्म के क्षेत्र में जाना होगा। परंतु इस क्षेत्र में जाने से पहले इसकी संपूर्ण जानकारी का पता करना भी आपकी जिम्मेदारी है। इसीलिए हमारे द्वारा आप सभी को इस आर्टिकल के अंतर्गत Tourism me career kaise banaye? इसके बारे में विस्तारपूर्वक संपूर्ण जानकारी दी गई है।

टूरिज्म के क्षेत्र में यदि आप अपना करियर बनाना चाहते हैं। तो आप बहुत आसानी से बना सकते हैं क्योंकि आने वाले समय में टूरिज्म के क्षेत्र में बहुत से लोग अपना कैरियर बनाएंगे। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर लोग अपने शौक को पूरा करने के साथ-साथ अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। यही कारण है कि हमारे द्वारा आप सभी लोगों को इस लेख में आज What is Tourism? How to become Tourism? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी बता दी गई है। यदि आपको इस क्षेत्र से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करनी है। तो आप हमारे इस लेख को अन्त तक अवश्य पढ़ें।

Contents show

टूरिज्म क्या होता है? (What is Tourism?)

टूरिज्म के बारे में वैसे तो हर कोई जानता होगा। उसे हिंदी में पर्यटक के नाम से जाना जाता है। जब कोई भी व्यक्ति अपने सुकून हेतु अपने काम से छुट्टी प्राप्त करके दो-चार दिन बाहर की दुनिया में घूमने जाता है तथा अपने परिवार के साथ मनोरंजन करने के लिए अपनी जिंदगी के कुछ पल निकालता है। तो इस घूमने-फिरने को ही तो टूरिज्म का नाम दिया जाता है। यह पूरी यात्रा कुछ दिनों या कुछ महीनों की होती है। इसके अंतर्गत लोग अधिकतम 1 साल तक के लिए पैसे कमाने हेतु या फिर मनोरंजन हेतु यात्रा करते हैं। यदि इस क्षेत्र में आप अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं। तो आसानी से बना भी सकते हैं।

टूरिज्म में कैरियर कैसे बनाएं? फीस, जॉब और योग्यता

यदि कोई व्यक्ति टूरिज्म के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता है। तो उसे सबसे पहले इस क्षेत्र में दिलचस्पी लेनी होगी। तो घूमने फिरने में हर व्यक्ति की दिलचस्पी होती है। परंतु बहुत कम लोग ही इसे अपने कमाने का जरिया बना पाते हैं। इसलिए आपको पैसे की कमी नहीं होती है क्योंकि कोई ना कोई हर मौसम में कहीं ना कहीं अवश्य ही घूमने जाता है। परंतु आपको इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जोकि यदि आप किसी और क्षेत्र मे भी अपना कैरियर बनाएंगे, तो आपको करनी होगी। परंतु हां, टूरिज्म के क्षेत्र में आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।

टूरिज्म के क्षेत्र में अपना कैरियर कैसे बनाएं? (How to become a career in the Tourism field?)

यदि आप सभी लोग घूमने फिरने के बहुत ज्यादा शौकीन है। तो आपको अवश्य ही अपना भविष्य टूरिज्म के क्षेत्र में बनाना चाहिए। यह क्षेत्र आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। परंतु इस क्षेत्र में कैरियर बनाने से पहले आप सभी के मन में यह सवाल आया होगा कि आखिर आप लोगों को इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए क्या करना होगा? यह सवाल हर व्यक्ति के मन में आता है। इसीलिए हमारे द्वारा आप सभी को नीचे How to become a career in the Tourism field? के बारे में बताया गया है। यह संपूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

1. टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े (Connect the tourism field)

अगर आप अपना भविष्य टूरिज्म के क्षेत्र में बनाने का मन बना चुके हैं। आपको आवश्यक तौर पर टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़ना चाहिए क्योंकि आप जितना इस क्षेत्र से जुड़ेंगे, उतना ही आपको इस क्षेत्र में कार्य करने के बारे में जानकारी होगी। इससे आपको टूरिज्म के क्षेत्र में और अधिक दिलचस्पी होगी। तब आप अपने कार्य को बहुत ही आसानी के साथ कर सकेंगे। आपको बाहर की दुनिया के साथ इंटरेक्ट करना आना चाहिए। साथ ही साथ आपकी अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। ताकि आप देश-विदेश के टूरिस्ट से अच्छे से बात कर सके तथा उनके साथ अच्छा व्यवहार कर सकें।

2. टूरिज्म का कोर्स करें (Take a Tourism Course)

टूरिज्म के क्षेत्र में अपने कैरियर को बनाने के लिए आपको टूरिज्म के क्षेत्र में कोर्स आवश्यक तौर पर करना होगा। परंतु टूरिज्म के क्षेत्र में कोई भी कोर्स करने से पहले आपको अपनी 12वीं कक्षा को अच्छे नंबरों के साथ पास करना होगा। इसके तत्पश्चात ही आप टूरिज्म के क्षेत्र में कोई कोर्स कर सकते हैं। इस क्षेत्र में कोर्स करने के बाद आपको इस क्षेत्र में कार्य करने हेतु ट्रेनिंग करनी पड़ती है। इस सेक्टर के अंतर्गत आप अपना एक अच्छा कैरियर बनाने में सक्षम हो सकते हैं। यदि आप इस क्षेत्र में अपने कैरियर को सफल बना लेते हैं। तो आपको देश विदेशों में घूमने का मौका भी मिलता है। साथ ही साथ आप जगह-जगह की नई चीजों को भी जानते हैं।

3. इंडिया में टूरिज्म के क्षेत्र में करियर बनाएं (Make career in Tourism field in india)

इंडिया में रहने वाले लोगों के लिए टूरिज्म के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर है क्योंकि देश विदेश के 50% से अधिक लोग इंडिया में ही घूमने आते हैं। इसलिए यदि आप इंडिया में टूरिज्म के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो आपका यह फैसला अच्छा रहेगा। आप इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के बाद एक अच्छी कमाई करने में सक्षम होंगे। साथ ही साथ आपको भी अपना देश घूमने का मौका मिलेगा तथा आप अलग-अलग जगह घूम कर अलग अलग संस्कृति को भी सीख पाएंगे।

टूरिज्म के क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु क्वालिफिकेशन? (Qualification for making a career in the Tourism field?)

आप चाहे तो किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। परंतु प्रत्येक क्षेत्र में अपने कैरियर को बनाने हेतु आपके पास योग्यताएं होनी चाहिए। हर क्षेत्र की अपनी अपनी कुछ योग्यताएं होती है। इसी प्रकार यदि आप टूरिज्म के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो उसकी योग्यताओं की जानकारी भी आपको पता होनी चाहिए। परंतु यदि किसी व्यक्ति को इसकी जानकारी नहीं है। तो उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमारे द्वारा Qualification for making a career in the Tourism field? के बारे में बताया गया है। इसके संपूर्ण पॉइंट निम्न प्रकार हैं-

  • सर्वप्रथम आपको 12वीं कक्षा अच्छे नंबरों के साथ पास करनी होगी। आप 12वीं कक्षा अपनी इच्छानुसार किसी भी स्ट्रीम के साथ पास कर सकते हैं।
  • यदि आप 12वीं कक्षा को अच्छे नंबरों के साथ पास लेते हैं। तो आप इस क्षेत्र में कार्यरत होने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं।
  •  परंतु यदि आप 12वीं कक्षा के तत्पश्चात स्नातक की डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं। तो स्नातक की डिग्री प्राप्त करके भी आप इस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं।
  • 12वीं कक्षा पास करने के बाद आपको टूरिज्म के  क्षेत्र में कोई भी कोर्स करना होगा। आप चाहे तो ट्रैवल एंड टूर का कोर्स कर सकते हैं। यह कोर्स आज के समय में आप बेहद आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा भी क्षेत्र में कार्यरत होने के लिए बहुत से कोर्स है।
  • सबसे जरूरी बात यह है कि आपको इस फील्ड में दिलचस्पी होनी चाहिए तथा आपको घूमना फिरना पसंद होना चाहिए। तभी आप इस फील्ड में अच्छे से एडजस्ट कर सकते हैं।
  • इस क्षेत्र में आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतरीन होनी चाहिए। ताकि आप आपस में लोगों के साथ अच्छे से बातचीत कर सकें तथा उनकी बातों को समझ सके।
  • आपका व्यवहार बहुत अच्छा होना चाहिए। ताकि लोग आपसे कुछ भी पूछते समय डरे नहीं बल्कि आपके साथ घुलमिल कर रहे।
  • आपको अपनी स्थानीय भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में भी अपनी पकड़ अच्छी बनानी होगी। ताकि आप देश विदेश के लोगों के साथ इंस्ट्रक्ट करने में सक्षम हो सके तथा उनकी बातों को अच्छे से समझ सके।
  • अंग्रेजी भाषा के अलावा आपको ज्योग्राफी, हिस्ट्री, कल्चर, आर्किटेक्चर और ट्रेवल आदि विषयों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। ताकि आप इस क्षेत्र में अच्छे से कार्य कर सकें और लोगों को आपके साथ घूमने में भी आनंद आए।
  • यदि आप टूरिज्म के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा ऊपर दी गई संपूर्ण योग्यताएं आपके पास होनी आवश्यक है।

टूरिज्म कोर्स कैसे करें? (How to do a Tourism Course?)

यदि आप लोग 12th पास कर चुके हैं तथा 12th के बाद टूरिज्म के क्षेत्र की ओर अपने कदम बढ़ाना चाहते हैं। तो हम यह बात आपको पहले ही बता देते हैं कि टूरिज्म के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कोर्स किए जा सकते हैं। परंतु इसके बारे में भी अभ्यार्थियों को जानकारी नहीं होती है। उनके मन में अक्सर यह सवाल होता है कि How to do a Tourism Course? तो हमारे द्वारा आपको इसी के बारे में जानकारी दी जा रही है। यदि आप टूरिज्म के क्षेत्र में कोर्स करना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा नीचे बताया गया है की टूरिस्म के क्षेत्र में कौन-कौन से कोर्स आप कर सकते हैं-

1. सर्टिफिकेट कोर्स (Certificate Course):-

यदि आप इस क्षेत्र में जल्द से जल्द कार्य करना चाहते हैं। साथ ही साथ टूरिज्म के क्षेत्र में कोई भी कोर्स करने में अधिक समय नहीं देना चाहते है। तो आप इस क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। सर्टिफिकेट कोर्स को करने पर आप अच्छे खासे पैसे इस क्षेत्र में कमा सकते हैं। आप बहुत कम समय में ट्रैवल एंड टिकेटिंग का कोर्स कर सकते हैं। सभी प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स न्यूनतम 3 से 6 महीने तक तथा अधिकतम 1 वर्ष तक के होते हैं। जिनकी फीस  ₹20 हज़ार रुपए से लेकर ₹30 हज़ार रुपए तक हो सकती है।

2. बैचलर कोर्स (Bachelor Course):-

जो लोग 12th के बाद टूरिज्म के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उन लोगों को इस क्षेत्र में भविष्य बनाने की अनुमति है। परंतु यदि कोई व्यक्ति 12वीं पास करने के बाद बैचलर डिग्री प्राप्त कर लेता है। तो उसे इस क्षेत्र में 12वीं पास करने वाले व्यक्ति की तुलना में अधिक प्राथमिकता दी जाती है अर्थात  साधारण शब्दों में समझाया जाए, तो यदि आप बारहवीं कक्षा के बाद टूरिज्म के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर लेते हैं। तो आपको 12वीं पास व्यक्ति से पहले नौकरी दी जाती है। इस प्रकार आपकी पढ़ाई भी आगे तक चलती रहेगी तथा आप एक अच्छी नौकरी भी प्राप्त कर सकेंगे।

3. डिप्लोमा कोर्स (Diploma Course):-

यदि आप चाहें तो 12वीं या स्नातक डिग्री प्राप्त करने के तत्पश्चात डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। टूरिज्म के क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स सर्टिफिकेट कोर्स से अधिक समय लेता है। परंतु इसके माध्यम से आपकी अच्छी नौकरी लगती है। यह डिप्लोमा कोर्स 1 से 2 वर्ष तक के होते हैं। जिनकी फीस ₹40 हज़ार रुपए से लेकर ₹80 हज़ार रुपए प्रति वर्ष होती है। यह औसतन फीस प्राइवेट सेक्टर में की होती है। यदि आप सरकारी संस्थान में अपना एडमिशन प्राप्त कर लेते हैं। तो आपकी यह फीस बेहद कम हो जाती है। परंतु सरकारी संस्थान में एडमिशन प्राप्त करने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है।

4. मास्टर डिग्री कोर्स (Master degree Course):-

यदि कोई अभ्यार्थी इस क्षेत्र में हायर डिग्री प्राप्त करना चाहता है। तो उसे टूरिज्म के क्षेत्र में मास्टर डिग्री कोर्स करना चाहिए। यह कोर्स बैचलर डिग्री के तत्पश्चात ही किया जाता है। यदि आपने 3 साल का बैचलर डिग्री कोर्स कर लिया है। तो आप मास्टर डिग्री कोर्स के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में दाखिला ले सकते हैं। यह कोर्स 2 वर्ष का होता है। मास्टर डिग्री कोर्स करने के बाद आपको इस क्षेत्र में कैरियर के बहुत सारे विकल्प देखने को मिल जाएंगे तथा आप इस क्षेत्र में अच्छी कमाई कर सकेंगे।

टूरिज्म के क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु बेस्ट कोर्सेज? (Best courses in Tourism field?)

जो लोग टूरिज्म के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक हैं। उन लोगों को इस क्षेत्र में कोर्स करना पड़ेगा। परंतु इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कोर्स होते हैं। यदि आपको अधिक से अधिक कोर्स की जानकारी प्राप्त करनी है। तो हमारे द्वारा नीचे टूरिज्म के क्षेत्र में होने वाले विभिन्न प्रकार के कोर्स की जानकारी दी गई है। इन सभी कोर्सेज के बारे में जानने के बाद आप यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि आप क्षेत्र में कौन सा कोर्स कर पाएंगे? यह संपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार है-

  1. बीकॉम इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (Bcom in travel and tourism management)
  2. बैचलर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन (Bachelor of tourism administration)
  3. बी. ए.  इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (BA in travel and tourism management)
  4. बीबीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (BBA in travel and tourism management)
  5. बीएससी इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (Bsc in travel and tourism management)
  6. बैचलर ऑफ टूरिज्म स्टडीज (Bachelor of tourism studies)
  7. एमबीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (MBA in travel and tourism management)
  8. मास्टर ऑफ टूरिज्म स्टडीज (Master of tourism studies)
  9. डिप्लोमा इन टूरिज्म गाइड (Diploma in tourism guide)
  10. सर्टिफिकेट इन ट्रेवल मैनेजमेंट (Certificate in travel management)
  11. सर्टिफिकेट कोर्स इन टूरिस्ट गाइड (Certificate course in tourist guide)
  12. एम. ए. इन टूरिज्म मैनेजमेंट (MA in tourism management)

भारत में टूरिज्म कोर्स करने के सबसे अच्छे संस्थान? (Best Colleges for Tourism courses in india?)

यदि आप भारत के निवासी है, तो अधिकतर लोगों को भारत से ही टूरिज्म कोर्स करना होगा। यदि आप प्राइवेट संस्थान से टूरिज्म के क्षेत्र में कोई कोर्स करना चाहते हैं। तो आप किसी भी प्राइवेट विश्वविद्यालय से कर सकते हैं। परंतु यदि आप किसी सरकारी संस्थान से टूरिज्म का कोर्स करना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको सरकारी संस्थानों की जानकारी रखनी होगी। ताकि आगे आपको परेशानी ना हो हमारे द्वारा आप सभी को Best colleges for tourism courses in india? के बारे में बताया जा रहा है। यह संपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार है-

  1. दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi university)
  2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, दिल्ली (Indian institute of travel and tourism management, delhi)
  3. यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ (University of lucknow)
  4. यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई (university of mumbai)
  5. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, बनारस (Banaras Hindu University, Banaras)
  6. विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, राजकोट (Vivekanand institute of travel and tourism management, Rajkot)
  7. ग्वालियर यूनिवर्सिटी (Gwalior university)
  8. क्रिस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू (Christ university, Banglore)
  9. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh university)
  10. केरल यूनिवर्सिटी (Kerala university)

टूरिज्म कोर्स करने के बाद कैरियर विकल्प? (Career option after Tourism Course?)

टूरिज्म का कोर्स करने के बाद आपको कभी भी इस क्षेत्र में नौकरी की कमी नहीं दिखेगी। इसके अंतर्गत आपको कैरियर के बहुत सारे अवसर देखने को मिलते हैं। यदि आप इस क्षेत्र में मेहनत करते हैं, तो आपको विभिन्न प्रकार की अपॉर्चुनिटी मिलती है। इसके अंतर्गत भी आप विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने कैरियर को बनाने हेतु सक्षम हो सकते हैं। यदि आप सभी जानना चाहते हैं कि आप किस किस क्षेत्र मे टूरिज्म कोर्स करने के बाद नौकरी करने हेतु सक्षम हो सकते हैं। तो हमारे द्वारा आप सभी को इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

  1. होटल (Hotel)
  2. एयरलाइंस (Airlines)
  3. एयरपोर्ट स्टाफ (Airport staff)
  4. एयर हॉस्टेस (Air Hostess)
  5. टेबल एंड टूरिज्म कंसलटेंट (Table and tourism consultant)
  6. ट्रांसलेटर (Translator)
  7. टिकेटिंग स्टाफ (Ticketing staff)
  8. ट्रैवल एजेंसी (Travel agency)
  9. टूर ऑपरेटर (Tour operator)
  10. कस्टमर सर्विस मैनेजर (Customer service manager)
  11. टूर मैनेजर (Tour manager)
  12. टूरिज्म गाइड (Tourism guide)

टूरिज्म बनने के फायदे? (Benefits of becoming a Tourism?)

ऊपर हमारे द्वारा आपको टूरिज्म के बारे में काफी जानकारी दे दी गई है। जिसके अंतर्गत हमने आपको टूरिज्म बनने के फायदे के बारे में भी बताया है। परंतु यदि आप टूरिज्म बनने के फायदे की जानकारी जानना चाहते हैं। तो हम आपको नीचे Benefits of becoming a Tourism? के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ताकि आप टूरिज्म के क्षेत्र में अपने भविष्य बनाने के इरादे को पक्का कर सके। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • आपको इस क्षेत्र में बहुत ही कम समय में जॉब मिल जाती है  यदि आप 12th के बाद से ही इस क्षेत्र में कार्य करना चाहे, तो आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
  • इस क्षेत्र के अंतर्गत आप विभिन्न प्रकार के लोगों से मिलते हैं। जिनके माध्यम से आप अलग-अलग भाषा और कल्चर के बारे में सीखते हैं।
  • आप देश – विदेश के लोगों से मिलकर विभिन्न प्रकार की नई-नई जानकारियों को हासिल करते हैं।
  • अपने देश से लेकर आप दूर – दूर तक के देशों में भी घूम लेते हैं। साथ ही साथ इसके माध्यम से अच्छा पैसा भी कमा लेते हैं।
  • जब आप इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा अनुभवी हो जाते हैं। तो आप इस क्षेत्र में और भी अधिक पैसा कमाने हेतु सक्षम हो जाते हैं।
  • हमारे द्वारा आप सभी को ऊपर बताए गए संपूर्ण फायदे तभी मिलते हैं। जब आप टूरिज्म के क्षेत्र में अपना कैरियर बना लेते हैं। अर्थात टूरिज्म बन जाते हैं।

टूरिज्म का कार्य? (Work in Tourism?)

आप लोगों के मन में यह आशंका जरूर होगी कि टूरिज्म के द्वारा आखिर क्या कार्य किया जाता है? यदि आप इस बात को जान लेंगे कि टूरिज्म के द्वारा किस प्रकार का कार्य किया जाता है? तो आगे आपको किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी तथा आप उन कार्यों के लिए शुरुआत से ही तैयार रहेंगे। इसीलिए हमने आपको नीचे Work in tourism? के बारे में पॉइंट के माध्यम से जानकारी दी है। जो कि निम्न प्रकार है-

  • किसी भी टूरिज्म का कार्य उसके क्षेत्र तथा उसकी पोस्ट पर निर्भर करते हैं। इसीलिए यदि कोई व्यक्ति टूरिस्ट गाइड बनता है। तो उसके पास लोगों को घुमाने फिराने से लेकर खाने-पीने तक की संपूर्ण जिम्मेदारी होती है।
  • यदि आप ट्रांसलेटर के रूप में कार्य करते हैं। तो आपको एक भाषा को दूसरी भाषाओं में कन्वर्ट करके बताना होता है कि सामने वाला व्यक्ति क्या कहना चाहता है।
  • यदि आप ट्रैवल एजेंसी के अंतर्गत कार्यरत होते हैं। तो आपको उसके अंदर विभिन्न प्रकार के कार्य दे दिए जाते हैं।
  • ट्रैवल एंड टूरिज्म कंसलटेंट के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति दूसरे लोगों को जगह-जगह ट्रेवल करने की राय देता है। इसी प्रकार आप जिस क्षेत्र में भी कार्यरत होंगे। आपको उसी प्रकार का कार्य करना होगा।
  • ऊपर दिए गए संपूर्ण कार्यों के अलावा एक टूरिज्म विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकता है।

टूरिज्म की सैलरी? (Salary of Tourism?)

प्रत्येक व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में जाने से पहले अपनी सैलरी के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहता है क्योंकि कोई भी व्यक्ति कोई भी कोर्स पैसा कमाने के लिए ही करता है। इसीलिए हमारे द्वारा आपको यहां Salary of Tourism? के बारे में बताया गया है। ताकि आपको ऐसा ना लगे कि इस क्षेत्र में कमाई नहीं होती है। इस क्षेत्र में आप बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं। साथ ही साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक फ्री में घूम भी सकते हैं। यह सभी सुविधा आपको इस क्षेत्र में मिलती है।

यदि आप शुरुआत में टूरिज्म के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाते हैं। तो आपको शुरुआती सैलरी ₹15 हज़ार रुपए प्रति माह से लेकर ₹20 हज़ार रुपए प्रति माह तक मिलती है। जैसे ही जैसे आप इस क्षेत्र में कार्यरत होते हैं। तो आपको आपकी काबिलियत तथा आपके अनुभव के आधार पर प्रमोट कर दिया जाता है तथा तब आपकी सैलरी और भी अच्छी हो जाती है। यदि आप अपनी पढ़ाई भी जारी रखना चाहते हैं। तथा इस क्षेत्र में कार्य करके पैसे भी कमाना चाहते हैं। तो आप इस क्षेत्र में पार्ट टाइम जॉब करके भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

टूरिज्म के क्षेत्र में कैरियर कैसे बनाएं? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर ( FAQs)

Q:-1. टूरिज्म के क्षेत्र में कैरियर कैसे बनाएं?

Ans:-1. यदि आप टूरिज्म के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। तो आप 12वीं पास करके इस क्षेत्र में कोई भी कोर्स कर सकते हैं। जिसके पश्चात आप इस क्षेत्र के माध्यम से अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

Q:-2. टूरिज्म के क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स कैसे करें?

Ans:-2. टूरिज्म के क्षेत्र में यदि आप बहुत कम समय में अपना करियर बनाना चाहते हैं। तो आप इसके लिए सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। यह कोर्स 6 महीने या 1 वर्ष तक का होता है। जिसके बाद आप टूरिज्म के क्षेत्र में कार्यरत हो सकते हैं।

Q:-3. टूरिज्म बनने के लिए क्या करना चाहिए?

Ans:-3. टूरिज्म बनने के लिए आपको घूमने फिरने में दिलचस्पी होनी चाहिए। साथ ही साथ आपको ज्योग्राफी, कल्चर, हिस्ट्री, भौगोलिक और नेचर आदि की जानकारी भी होनी चाहिए। ताकि आप इस क्षेत्र में अपना कैरियर अच्छे से बना सकें।

Q:-4. टूरिज्म कोर्स की फीस कितनी होती है?

Ans:-4. टूरिज्म के क्षेत्र में आप डिग्री, डिप्लोमा का सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इनकी फीस इन्हीं के आधार पर अलग-अलग होती है। सर्टिफिकेट कोर्स की फीस कम तथा डिप्लोमा और बैचलर कोर्स की फीस अधिक होती है। साथ ही साथ यदि आप कम फीस में कोर्स करना चाहते हैं। तो आप सरकारी संस्थान से कर सकते हैं।

Q:-5. टूरिज्म की सैलरी कितनी होती है?

Ans:-5. टूरिज्म की सैलरी शुरुआती तौर पर ₹15 हज़ार रुपए से लेकर ₹20 हज़ार रुपए हो जाती है। जो कि आगे चलकर अनुभव के आधार पर बढ़ा दी जाती है। साथ ही साथ घूमने फिरने की सुविधाएं भी इस क्षेत्र में फ्री मिलती है।

Q:-6. टूरिज्म के क्षेत्र में क्या कार्य किए जाते हैं?

Ans:-6. टूरिज्म के क्षेत्र में आप सभी को अपने अपने पद के अनुसार कार्य करना पड़ता है। साथ ही साथ इसके अंतर्गत आपको बहुत सारे करियर के विकल्प मिलते हैं। आप जिस क्षेत्र में भी कार्यरत होंगे, आपको उस प्रकार का कार्य करना होगा।

Q:-7. टूरिज्म के क्षेत्र में कार्यरत होने के क्या फायदे हैं?

Ans:-7. यदि आप टूरिज्म के क्षेत्र में कार्यरत होने के फायदे की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा ऊपर इस लेख में आपको यह जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमारे द्वारा आप सभी को इस आर्टिकल के अंतर्गत What is Tourism? How to become a career in the Tourism field? के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। यदि आप घूमने फिरने के शौकीन है। तो आप इस क्षेत्र में अपना कैरियर भी बना सकते हैं। परंतु किसी भी क्षेत्र में कैरियर बनाने से पहले उसकी जानकारी के बारे में जानना भी जरूरी होता है। 

इसीलिए हमारे द्वारा ऊपर लेख में आपको इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी के बारे में बताया गया है। हमें उम्मीद है कि आपको अवश्य ही हमारा यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा यह लेख फायदेमन्द लगा हो। तो इस लेख को अपने सभी जरूरतमंद दोस्तों के साथ भी अवश्य शेयर करें।

रिया आर्या

मैं शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूँ। शुरू से ही मुझे डायरी लिखने में रुचि रही है। इसी रुचि को अपना प्रोफेशन बनाते हुए मैं पिछले 3 साल से ब्लॉग के ज़रिए लोगों को करियर संबधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment