भारत मे बहुत से गरीब परिवार है जो समय पर भरण पोषण के लिए खाद्य सामाग्री नही प्राप्त कर पाते है। इसलिए ऐसे परिवारो के लिए सरकार राशन कार्ड जारी करती है। ताकि राशन कार्ड के अंतर्गत मिलने खाद्य सामाग्री को हर गरीब नागरिक कम पैसे में खरीद सके। राशन कार्ड के बारे में लगभग हर व्यक्ति जानता है। क्योंकि आज के समय यह काफी उपयोग किया जाने लगा और हर नागरिक के नाम राशन कार्ड जारी किया जाने लगा है।
राशन कार्ड परिवार के मुख्य सदस्य के नाम पर बनाया जाता है। और उसने परिवार के सभी सदस्यों के नाम जोड़े जाते है। ताकि हर नागरिक को अपने हिस्से का राशन मिल सकें। लेकिन समय – समय पर राशन कार्ड का विभाग के द्वारा सत्यापन किया जाता है। सत्यापन होने पर राशन कार्ड से काफी आपात्र नागरीक के नाम काट दिए जाते हैं। अब ऐसे के आपको यह चेक कर लेना चाहिए । की राशन कार्ड में किसका नाम कटा है। अगर आप जानना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ें –
राशन कार्ड क्या है?

राशन कार्ड परिवारो के लिए जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट है। राशन कार्ड खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा परिवार के मुखिया व्यक्ति के नाम पर जारी किया जाता है। मुखिया परिवार के जितने सदस्य होते है। उन सभी के नाम राशन कार्ड में शामिल होते है। हर सदस्य यूनिक के हिसाब से हर महीने 5 किलो अनाज कम मूल्य पर सरकारी राशन कार्ड कोटा की दुकान से उपलब्ध कराया जाता है।
परिवार के हर सदस्य को उसके हिस्से का राशन मिल सके इसलिए समय -समय पर राशन कार्ड का सत्यापन किया जाता है। इस सत्यापन में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स आती अपडेट होते है। अगर किसी व्यक्ति का डाटा राशन कार्ड में अपात्र पाया जाता है तो उसका नाम राशन कार्ड से काट दिया जाता है। अगर आप के राशन कार्ड का भी सत्यापन किया गया है और अब आप चेक करना चाहते हैं कि आपका नाम राशन कार्ड से कटा है या नहीं या फिर आपके परिवार से किसका नाम राशन कार्ड से कटा है। उसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में नीचे दी गई है।
राशन कार्ड में किसका नाम कटा कैसे पता करें?
राशन कार्ड धारकों का डाटा सभी ऑनलाइन डिजिटल मोड पर उपलब्ध है। ताकि घर बैठे राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड के विवरण को कभी भी अपनी मोबाइल की मदद से देख सकें। ऐसे ही अगर आप राशन कार्ड में आपके परिवार के किस सदस्य का नाम काटा गया है या किसका नाम नहीं काटा गया है। इसकी जानकारी लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इसलिए आपको फॉलो करके ऑनलाइन इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- राशन कार्ड में किसका नाम कटा है इसकी जानकारी लेने के लिए आपको सबसे पहले खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर जाना होगा।
- ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे।
- खाद्य विभाग की वेबसाइट के होम पेज पर आपको राशन कार्ड का विकल्प मिलेगा। इसपे क्लीक करे।
- इसपे क्लिक करते ही आपको Ration card Detail On State Portals का विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक कर दे।

- अब आपको राज्य के नाम मिलेंगे। यहां से आपको अपने राज्य के ऊपर क्लिक कर देना है।

- राज्य के ऊपर क्लिक करने के बाद आपको जिलों की लिस्ट दिखाई देगी यहां से आपको अपने जिले के ऊपर क्लिक करना होगा।

- Rural या urban पर क्लिक करे।

- अब ब्लॉक पर क्लिक करें।

- आपके सामने पंचायत के नाम आ जाएंगे। आपको अपनी पंचायत पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने गांव के नाम आ जाएंगे। अब अपने गॉव ले ऊपर क्लिक करना होगा।

- गॉव पर क्लिक करते ही राशन कार्ड नंबर आ जाएंगे। आपको अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।

- राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करते ही राशन कार्ड की पूरी जानकारी आ जाएंगी। इसमे आप देख सकते है कि राशन कार्ड से किसका नाम काटा गया है।

- अगर आप चाहे तो प्रिंट बटन पर क्लिक करके इस राशन कार्ड को प्रिंट कर सकते है।
राशन कार्ड में किसका नाम कटा कैसे पता करें? प्रश्न उत्तर
राशन कार्ड से नाम क्यो काटा जाता है?
हर साल राशन कार्ड का सत्यापन किया जाता है। अगर राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड का सत्यापन कर आते हैं। उनका नाम राशन कार्ड से काट दिया जाता है।
राशन कार्ड से नाम कट जाने पर क्या करें?
अगर आपका नाम राशन कार्ड से कट गया है। तो अपने राशन कार्ड का सत्यापन करा लें। और उसमें अपनी सभी जानकारी को अपडेट करा ले।
नया राशन कार्ड कैसे बनेगा?
नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको खाद्य विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा।
निष्कर्ष
राशन कार्ड सरकार के द्वारा जारी किया जाने वाला काफी जरूरी दस्तावेज है। जिसे भारत का कोई भी नागरिक बनवा सकता है। भारत भर के काफी नागरिकों के लिए राशन कार्ड जारी किया जा चुका है। और इसका लाभ उन्हें दिया जा रहा है। लेकिन पात्र नागरिकों के लिए राशन कार्ड का लाभ मिल सके। इसलिए हर साल राशन कार्ड से काफी अपात्र लोगों के नाम काटे जाते हैं। इसलिए आज इस लेख में राशन कार्ड में किसका नाम कटा कैसे पता करें? इसकी जानकारी साझा की है।