मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना 2023 | Mukhya Mantri Krishak Jivan Kalyan Yojana | डाउनलोड आवेदन फॉर्म

एक किसान किसी भी परिस्थिति में पूरे परिश्रम के साथ खेती करता है। फिर चाहे इसके लिए किसानों को कर्ज ही क्यो न लेना पड़े। फिर भी किसानों को उतना मुनाफा नहीं मिल पाता हैं जितना वह परिश्रम करते हैं। और खेती करने से किसानों के स्वास्थ्य पर भी काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। जब किसी कृषक का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।

या वह किसी दुर्घटना के कारण अपंग या उसकी मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में किसान के परिवार को काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। ऐसे ही परिवारों को मदद प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना 2023 को आयोजित किया है। इस परियोजना के अंतर्गत खेती के दौरान कृषकों की मृत्यु होने की स्थिति अथवा अपंग होने की स्थिति में मध्य प्रदेश प्रशासन लाभार्थी परिवार को आर्थिक रूप से मदद प्रदान करेगी।

मध्य प्रदेश राज्य के जो कृषको इस स्कीम के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह हमारा यह लेख पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ें। क्योंकि इस आर्टिकल के जरिए हम आपको MP Krishak Jeevan Kalyan online Apply के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है।

Contents show

मध्य प्रदेश कृषक जीवन कल्याण योजना 2023 क्या है? | What is MP Krishak Jeevan Kalyan 2023

मध्य प्रदेश प्रशासन के द्वारा राज्य के कृषकों की स्थिति बेहतर बनाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मध्य प्रदेश कृषक जीवन कल्याण योजना 2023 एक अहम योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसान के अपंग होने की स्थिति में ₹100000 तथा मृत्यु की स्थिति में ₹400000 की सहायता राशि मृतक किसान के परिवार को प्रदान की जाएगी।

जिसके बाद अब कृषक के परिवार के लोग बिना किसी समस्या के अपना जीवन व्यतीत कर पाएंगे। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत केवल उन किसानों के परिवार को लाभ प्रदान किया जाएगा जो किसान कृषि कार्य करते समय दुर्घटना के कारण अपंग या फिर मृत्यु हो गई है।

यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के किसानों में से एक हैं। और आप इस योजना से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें इस आर्टिकल के माध्यम से हम MP Krishak Jeevan Kalyan आपको विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना 2023 | Mukhya Mantri Krishak Jivan Kalyan Yojana | डाउनलोड आवेदन फॉर्म
योजना का नाममध्यप्रदेश कृषक जीवन कल्याण योजना
लाभार्थी किसान
उद्देश्य दुर्घटना सहायता प्रदान
वेबसाइटnot available
आवेदन फॉर्म यहां क्लिक करे

किस दुर्घटना पर कितनी सहायता धनराशि मिलेगी वह इस प्रकार है

दुर्घटना का प्रकारराशि
मृत्यु ₹400000
आंशिक अपंगता₹50000
अपंगता₹100000
अंत्येष्टि ₹40000

कृषक जन कल्याण योजना 2023 का लाभ लेने के लिए जरूरी पात्रता मापदंड

कृषक के परिजनों को अपना जीवन गुजर-बसर करने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है जिस के निवारण के लिए मध्य प्रदेश प्रशासन के द्वारा कृषक जन कल्याण योजना आयोजित किया गया है इसका लाभ प्राप्त करने वाले नागरिक को पूर्ण निम्नलिखित पात्रता मापदंड की पूरी करनी होगी इसके बाद ही वह इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो निम्न प्रकार से नीचे बताई गई है-

  • मध्यप्रदेश कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत अप्लाई करने वाला आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • दुर्घटना होने की स्थिति में किसान को 90 दिनों के अंदर इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा अन्यथा आवेदन मान्य नहीं होगा।
  • यदि लाभार्थी किसी अन्य योजना का लाभ ले रहा है तो उसे इस योजना के अंतर्गत लाभन्वित नहीं किया जाएगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आने वाले गरीब किसान मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत अप्लाई करके लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • इस योजना का लाभ केवल कृषि करणों के दौरान होने वाली म्रत्यु तथा अपंगता की स्थिति में ले सकते हैं।

कृषक जन कल्याण योजना 2023 का लाभ लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको कई जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी। जो निम्न प्रकार है-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मृतक किसान का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • बैंक खाता

एमपी किसान जीवन कल्याण योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | MP Krishak Jeevan Kalyan online Registration

अगर आप इस योजना के अंतर्गत अप्लाई करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करें-

  • MP Krishak Jeevan Kalyan का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको जन सम्पर्क विभाग मध्य प्रदेश की official website पर जाना होगा।
  • Official website के होम पेज पर आपको कृषक जीवन बीमा योजना का लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • कृषक जीवन बीमा योजना के लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में आपके सामने कई सारी जानकारी खुल कर सामने आएगी आपको सभी जानकारी ध्यानपूर्वक Fill करनी होगी। और फिर सभी जरूरी दस्तावेज को उपलोड करना होगा।
  • तत्पश्चात आपको आवेदन पत्र को Submit के button पर क्लिक करके सबमिट कर देना है।

एमपी किसान जीवन कल्याण योजना 2023 ऑफ़लाइन आवेदन कैसे करें? | MP Krishak Jeevan Kalyan offline Registration

अगर आपको किसी समस्या के कारण ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कतें आती है तो आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। जिसके बारे में नीचे विस्तार बताया गया है।

  • एमपी कृषक जीवन कल्याण योजना ऑफ़लाइन अप्लाई करने के लिए आवेदक को सबसे पहले आपको आवेदन फॉर्म डाऊनलोड करना होगा।
  • जिससे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करना होगा।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना 2023 | Mukhya Mantri Krishak Jivan Kalyan Yojana | डाउनलोड आवेदन फॉर्म

MP Krishak Jeevan Kalyan Form

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के पश्चात आपको इसमे दी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज को लगाना होगा।
  • इसके बाद आपके पास इस कम्पलीट फॉर्म को सम्बन्धित विभाग में जमा करना है। अब आपका आवेदन MP Krishak Jeevan Kalyan Yojana हो चुका है।

Helpline Number

जो भी किसान MP Krishak Jeevan Kalyan Yojana से सम्बंधित कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551, 0765-922-2349 पर कॉल कर सकते हैं।

FAQ

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना एमपी राज्य के किसानों के लिए शुरू की गई एक कल्यणकारी योजना है। जिसके अंतर्गत किसानों के परिवार के बेहतर जीवन के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना का लाभ किसे प्रदान किया जाएगा?

इस योजना के अंतर्गत केवल उन किसानों के परिवार को लाभ प्राप्त किया जाएगा जो कृषि के दौरान किसी दुर्घटना के कारण अपन या मृत्यु को प्राप्त हुए हैं।

अपंगता की स्थिति में इस योजना के अंतर्गत कितनी राशि प्रदान की जाएगी?

यदि कृषि कार्य करते समय कोई किसान अपंग हो जाता है तो मध्य प्रदेश राज्य सरकार की ओर से उस किसान के परिवार को ₹100000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

यदि किसी किसान की मृत्यु हो जाती है तो उसे कितनी सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

यदि किसी किसान की कृषि कारणों से मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को ₹400000 की सहायता राशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी।

इस योजना का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया है?

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है।

इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा?

मध्य प्रदेश राज्य के जो किसान इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वह इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन तथा संबंधित विभाग में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

निष्कर्ष

मध्य प्रदेश कृषक जीवन कल्याण योजना 2023 मध्य प्रदेश प्रशासन के द्वारा किसानों के लिए आयोजित की गई एक कल्याणकारी योजना है इस योजना के अंतर्गत जो किसान अपंग हो जाते हैं या उनकी मृत्यु हो जाती है तो सरकार उनके परिवार को मुआवजे के रूप में वित्तीय राशि प्रदान करेगी। आशा करते हैं आपको हमारा आज का यह आर्टिकल MP Krishak Jeevan Kalyan Yojana online Apply काफी पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

Mukesh Chandra

मुकेश चंद्रा ने बीटेक आईटी से 2020 में इंजीनियरिंग की है। वह पिछले 5 साल से सामाजिक.इन पर मुख्य एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें लेखन के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। अपने अनुभव के अनुसार वह सामाजिक.इन पर प्रकाशित किये जानें वाले सभी लेखों का निरिक्षण और विषयों का विश्लेषण करने का कार्य करते है।

Leave a Comment