मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना | ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | आवेदन फॉर्म स्थिति

MP Vradha Yojana 2024 :- मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के वृद्धजन नागरिको को सहारा बनते हुए मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना की शुरूआत की हैं। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार राज्य के बेसहरा बुज़ुर्ग व्यक्तियों को प्रतिमाह वीत्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी। ताकि उनका जीवन भी सामान्य लोगो की तरह व्यतीत हो सकें। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में MP Vradha Yojana 2024 से संबंधित सभी जानकारी के बारे में बताएँगे।

ताकि राज्य के सभी वृद्ध पात्र नागरिको इस योजना में आवेदन करके योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता प्राप्त कर सके। नींचे हमने इस योजना में आवेदन कैसे करना है? जरूरी दस्तावेज, पात्रता के बारे में बताया है। आप इस योजना से लाभान्वित होने के लिए हमारे इस आर्टिकल के अंत तक बने।

Contents show

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना क्या है? | What is the Madhya Pradesh old age plan

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा वृद्ध नागरिको को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की एमपी वृद्धावस्था योजना एक कल्याणकरी योजना हैं। योजना का लाभ राज्य के सभी वृद्ध नागरिक अपना ऑनलाइन आवेदन करके ले सकते हैं। सरकार इस योजना के अंतर्गत दो तरीके से वीत्तीय सहायता प्रदान करेगी।

जैसे Madhya Pradesh Vradha Yojana 2024 में 60 से 79 बर्ष की आयु के बीच आवेदन करने वाले वृद्ध नागरिकों को 300 रुपये प्रतिमाह और अगर आवेदनकर्ता वृद्ध नागरिक की आयु 80 बर्ष या फिर इससे ज्यादा है तो 500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सहायता राशि समाज कल्याण विभाग मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

इस सहायता राशि को प्राप्त करने के लिए वृद्ध नागरिको को अपना ऑनलाइन आवेदन करना होगा। और आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज और पात्रताओं की आवश्यकता होगी। जिसकी पूरी जानकारी आपको नींचे दी गयी हैं।

योजना का नाममध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना
लाभार्थीवृद्ध नागरिक
सहायता राशि500 रुपए
आयु सीमा60 बर्ष या इससे अधिक
वेबसाइटhttp://socialsecurity.mp.gov.in/Home.aspx

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना का उद्देश्य | Madhya Pradesh Of old age scheme

वृद्ध अवस्था मे व्यक्ति का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। जिस कारण वृद्ध व्यक्ति न काम कर पाता है और न ज्यादा बाहर जा पाता हैं। जिस वजह से वृद्ध नागरिको को दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता हैं। दूसरों पर आश्रित रहने के कारण उन्हें अपने जीवन मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन मध्य प्रदेश के वृद्ध नागरिको को दूसरों पर आश्रित रहकर परेशानियों का सामना करना पड़े। इसलिए प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना को शुरु की है। यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है –

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जिनके बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं –

  • मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा की गई हैं।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले वृद्ध नागरिक ले सकते हैं।
  • MP Vradha Yojana 2024 से 60 बर्ष की आयु या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत 60 बर्ष से 79 बर्ष की आयु के वृद्ध नागरिको को 300 रुपए और इससे अधिक बर्ष के आयु के वृद्ध नागरिको को प्रतिमाह 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के शुरू होने से वृद्ध नागरिको को दूसरे लोगो पर निर्भर रहना नही पड़ेगा।
  • MP Vradha Yojana 2024 में ऑनलाइन या ऑफ़लाइन आवेदन करके वृद्ध नागरिक लाभ ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Madhya Pradesh old age scheme

इस योजना अब लाभान्वित होने के लिए वृद्ध नागरिको को कुछ पात्रताओं को पार करना होगा। जो निम्नलिखित हैं। –

  • इस योजना में आवेदन करने वाला लाभार्थी मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता पहले से किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ ना ले रहा हो।
  • वृद्ध नागरिक की आयु 60 बर्ष से ज्यादा हों।
  • वृद्ध नागरिक बीपीएल कार्ड होना चाहिए।

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Document required for Madhya Pradesh old age scheme

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना में आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेज की आवश्यकता होगी। जो निम्लिखित हैं –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • जाति प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to apply online Madhya Pradesh old age plan

मध्य राज्य के जो बुजुर्ग नागरिक जिनकी आयु 60 बर्ष से ज्यादा हो चुकी वह मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना में आवेदन करके इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना में आवेदन कैसे करना है इसके लिए आप नींचे दिए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश समाजिक सुरक्षा पर जाना हैं।
  • आप इस वेबसाइट पर डायरेक्ट http://socialsecurity.mp.gov.in/Home.aspx यहाँ क्लिक करके भी जा सकते हैं।
  • वेबसाइट पर अनमे के बाद आपको इसके होमपेज पर पेंशन योजना हेतुं आवेदन करें? का विकल्प मिलेगा जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना हैं।
मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना | ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | आवेदन फॉर्म स्थिति
  • ओस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जहां पर आपको ज़िला, स्थानीय निकाय और अन्य पूछी गयी सभी जानकारी को भरकर पेंशन हेतु आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।
मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना | ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | आवेदन फॉर्म स्थिति
  • अब आपके सामने मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस आवेदन फॉर्म आपको पूछी गयी सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर देना हैं।
  • सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैं।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका इस योजना में आवेदन हों जायेगा और आपको आवेदन फॉर्म संख्या मिल जाएगी।

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना आवेदन फॉर्म कैसे ट्रैक करें? | How to track Madhya Pradesh old age scheme application form

इस योजना में आवेदन करने के बाद आपको जो आवेदन संख्या मिली है उसकी मदद से आप मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना आवेदन फॉर्म की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। नींचे हमने इसके बारे में बताया हैं –

  • आवेदन फॉर्म की स्तिथि जांचने के लिए आपको यहाँ क्लिक करके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन की स्थिति ट्रैक करे का विकल्प मिलेगा जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना हैं।
मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना | ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | आवेदन फॉर्म स्थिति
  • अब आपको डिस्प्ले पर नया पेज मिलेगा इसमें आपको पोर्टल आईडी मटलब की आवेदन संख्या और नीचे बॉक्स में कैप्चा डाल Show Detail पर क्लिक कर देना हैं।
मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना | ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | आवेदन फॉर्म स्थिति
  • अब आपके सामने आपके आवेदन फॉर्म की स्थिति निकल कर आ जायेगी।

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना से जुड़े प्रश्न उत्तर

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना का लाभ किसे दिया जाएगा ?

एमपी वृद्धावस्था योजना का लाभ गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले और 60 बर्ष से ज्यादा वाले आयु के नागरिको को दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना में आवेदन करने वाली वेबसाइट कौन सी हैं?

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना में आवेदन करने की वेबसाइट http://socialsecurity.mp.gov.in/Home.aspx हैं। इस वेबसाइट पर जाकर इस योजना में आवेदन करके व्रत नागरिक लाभान्वित हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना में क्या राशि मिलेगी?

इस योजना में 60 बर्ष से 79 बर्ष के आयु के वृद्ध नागरिको को 300 और 79 से ऊपर के वृद्ध नागरिको को 500 रुपए की राशि बैंक खातेके ट्रांसफर की जाएगी।

मध्य प्रदेश वृद्ध योजना को क्यों शुरू किया गया है?

वृद्ध नागरिकों के पास जीवन व्यतीत करने के लिए कोई आय का साधन न होने के कारण उन्हें अपनी आजीविका चलाने में कोई परेशानी न हो इसलिए मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना को शुरू किया गया हैं।

मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना में क्या दस्तावेज होने चाहिए?

इस योजना में आवेदन करने के लिये आपके पास आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, वृद्ध अवस्था प्रमाण पत्र आदि जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

निष्कर्ष –

आज हमने आपको इस लेख मध्य प्रदेश वृद्धावस्था योजना | ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | आवेदन फॉर्म स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी हैं। हम उम्मीद करते है इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसके अलावा अगर आप इससे जुड़ी कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है।

वैशाली

वैशाली लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके काफी लेख इन्टरनेट पर प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment