झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 | लाभ, दस्तावेज, उद्देश्य, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया | Jharkhand Mukhyamantri Sarathi Yojana 2023

|| झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 | Jharkhand Mukhyamantri Sarathi Yojana 2023 | झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 क्या है  (What is The Jharkhand Mukhyamantri Sarathi Yojana 2023 in Hindi) | झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया (How To Apply in Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana in Hindi ||

जैसा कि हम जानते हैं कि आज के युग में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक हो चुकी है। प्रत्येक युवा एक दूसरे से आगे निकलना चाहता है और अपने भविष्य को सफल बनाना चाहता है। आज सभी सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं जिस उद्देश्य के लिए सभी को कोचिंग लेनी पड़ती हैं।

परंतु हर किसी छात्र की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती जिस कारण वह कोचिंग नहीं ले पाता और अपने जीवन में पिछड़ जाता है। ऐसी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 का निर्माण किया है। 

आज के इस आर्टिकल में यह जानेंगे कि झारखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना क्या है? इसके उद्देश्य क्या है इस योजना से हमें क्या लाभ होगा और इसके लिए कौन से आवश्यक दस्तावेजों (Document) की जरूरत होगी। फिर हम इस योजना की पात्रता (Eligibility) के ऊपर भी चर्चा करेंगे तो आइए अब हम जान लेते हैं कि Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana क्या है। 

Contents show

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 क्या है  (What is The Jharkhand Mukhyamantri Sarathi Yojana 2023 in Hindi)

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 झारखंड के गरीब छात्रों के लिए बनाई हुई एक योजना है। इस योजना के अंदर सरकार गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिससे कि वह अपने कोचिंग ले सके और शिक्षा के क्षेत्र में विकास कर सके। राज्य की सरकार नहीं चाहती है कि कोई भी युवा अपनी गरीबी की वजह से अपने भविष्य को खराब कर ले। इस कारण सरकार ने सारथी योजना का निर्माण किया है। इसी योजना के अंतर्गत डिग्री प्राप्त छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 | लाभ, दस्तावेज, उद्देश्य, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया | Jharkhand Mukhyamantri Sarathi Yojana 2023

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 की सहायता से सभी युवाओं को कोचिंग प्राप्त होगी और वह अपनी मेहनत से रोजगार प्राप्त कर पाएंगे। अब कोचिंग प्राप्त करने के लिए किसी भी छात्र को अपना घर में ही छोड़ना होगा वह अपने राज्य में ही अच्छी कोचिंग प्राप्त करके प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग ले पाएगा और अपनी मेहनत के दम पर इन परीक्षाओं में सफल भी हो जाएगा। 

इस योजना की सहायता से सभी युवा अपने आर्थिक स्थिति को सुधार पाएंगे सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का एक अवसर भी मिलेगा। झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के माध्यम से सरकार अपने राज्य के सभी युवा छात्रों को आत्मनिर्भर (Self dependent) बनाना चाहती है। और उन्हें यह बताना चाहती है कि उनकी राज्य की सरकार उनके साथ है।

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 Highlights in Hindi

योजना का नामझारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 
वर्ष2023
शुरू की गईझारखंड सरकार के द्वारा
उद्देश्यगरीब विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सहायता प्रदान करना और  प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार करना
लाभार्थी झारखंड के नागरिक
श्रेणीझारखंड सरकार योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन\ ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही जारी की जाएगी

1 अप्रैल से शुरू की जाएगी झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना

इस योजना को झारखंड सरकार के द्वारा 1 अप्रैल को शुरू किया जाएगा। इस योजना को शुरू करने का मेन मकसद यह है कि राज्य के जो बेरोजगार युवा हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई तो पूरी कर ली है लेकिन फिर भी अब तक वह बेरोजगार ही भटक रहे हैं। तो इस बात को ध्यान देते हुए राज्य की सरकार ने झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना को 1 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस योजना के माध्यम से उन सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाया जाएगा जोकि बेरोजगार भटक रहे हैं और सरकार ने उनके आने-जाने के खर्चे को ध्यान में रखते हुए एक बात का निर्णय लिया है जोकि यह है कि उन सभी युवाओं के आन-जाने के लिए 1000 रुपए की धनराशि राज्य सरकार के द्वारा दी जाएगी। इसी के साथ लड़कियों तथा दिव्यांगजनों के लिए भी सरकार ने एक निर्णय लिया है जो कि यह है कि इन्हें सरकार के द्वारा हर महीने 1500 रुपए प्रोत्साहन के तौर पर दिए जाएंगे। यह राशि लाभार्थियों को DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। 

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 के उद्देश्य क्या है (Scope of Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 in Hindi)

  • Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य अपने  राज्य के गरीब विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार करना है। क्योंकि प्रत्येक विद्यार्थी की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह महंगी कोचिंग के द्वारा शिक्षा प्राप्त कर सकें।
  • Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 के माध्यम से सरकार अपने राज्य के गरीब विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। इन सभी विद्यार्थियों को एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है कि यह अपने उज्जवल भविष्य के लिए मेहनत करके सफल हो सके।
  • Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 को केवल झारखंड राज्य गरीब विद्यार्थियों के लिए ही बनाया गया है। सरकार अपने राज्य के गरीब विद्यार्थियों की सहायता करना चाहती है। सरकार चाहती है कि वह अपने राज्य के सभी युवाओं को एक उज्जवल भविष्य प्रदान कर सकें।

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 के लाभ क्या है (Benefits of Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana in Hindi)

  • झारखंड के गरीब विद्यार्थियों को कोचिंग प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा जिससे कि वह अपने भविष्य को उज्जवल बना पाएंगे।
  • Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 के माध्यम से जिन युवाओं  को डिग्री मिल चुकी है वह युवा रोजगार के लिए विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे।
  • झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 के अंतर्गत दी जाने वाली कोचिंग बिल्कुल निशुल्क रहेगी इस कोचिंग के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार की धनराशि नहीं ली जाएगी।
  • Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 का लाभ केवल झारखंड के ही विद्यार्थी उठा पाएंगे। अन्य किसी राज्य के लिए यह योजना उपलब्ध नहीं करवाई गई है।
  • Jharkhand का कोई भी विद्यार्थी जो आर्थिक रूप से कमजोर है उसके लिए यह सुनहरा अवसर है की वह उच्च कोटि की शिक्षा ग्रहण करके अपने भविष्य को उज्जवल बना सकता है।

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents for Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana in Hindi)

इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक Document की जरूरत होगी। इन दस्तावेजों की सूची कुछ इस प्रकार है।

  • पहचान पत्र (Identity Card)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र (जिससे यह साबित हो सके कि आप Jharkhand के मूल निवासी हैं)
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आयु का परिमाण
  • ईमेल आईडी
  • आय प्रमाण पत्र 

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 की पात्रता (Eligibility for Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana in Hindi)

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना मैं पात्रता (Eligibility) प्राप्त करने के लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा जो की कुछ इस प्रकार है:-

  • Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 मैं आवेदन करने के लिए आपका झारखंड का मूल निवासी होना आवश्यक है। 
  • झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 के लिए आवेदक का गरीबी रेखा से नीचे होना आवश्यक है  यदि वह व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे नहीं है तो वह इस योजना में भाग नहीं ले सकता।  
  • Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 मैं केवल गरीब विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी अपनी शिक्षा के लिए समर्थ है वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं कर सकते।
  • अनुसूचित जाति व जनजाति का व्यक्ति झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 मैं भाग ले सकता है। किसी भी  जाति के व्यक्ति के लिए  किसी प्रकार की कोई रोक-टोक नहीं है।

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया (How To Apply in Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana in Hindi)

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 को अभी सक्रिय नहीं किया गया है। अभी केवल इस योजना के बारे में चर्चा की गई है। जैसे ही इस योजना को पूर्ण रूप से सक्रिय किया जाएगा तो सरकार इसकी घोषणा करेगी और साथ ही साथ इसे अपने ऑफिशियल साइट पर डालेंगी। इस योजना को  झारखंड सरकार के द्वारा सक्रिय किया जाएगा। अभी इसी योजना पर केवल चर्चा हुई है। इस योजना से संबंधित अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।

यदि आप झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना मैं आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। क्योंकि सरकार द्वारा अभी की ऑफिशल वेबसाइट जारी नहीं की गई है। जैसे ही इसकी ऑफिशियल साइट (Official Site) जारी होगी हमारे आर्टिकल के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जाएगा तो आप से अनुरोध है कि हमारे आर्टिकल के साथ इसी प्रकार जुड़े रहे।

जैसे ही हमें इस विषय के ऊपर कोई भी नई सूचना प्राप्त होगी। हम उस सूचना को आप तक पहुंचाने का जरूर प्रयास करेंगे। लेकिन अब तक इस योजना से संबंधित जितनी भी जानकारी है वह हमने आपके साथ साझा की है। अतः हमारा यही प्रयास बना रहेगा कि हम आगे चलकर भी आपको इस विषय से संबंधित प्रत्येक जानकारी प्राप्त करवाएं।

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana Related FAQs

प्रन्न 1 झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 किस राज्य के द्वारा लागू किया जाएगा?

उत्तर झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 को झारखंड राज्य कि सरकार के द्वारा लागू किया जाएगा। 

प्रश्न 2 किन-किन राज्य को झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 का लाभ प्राप्त होगा?

उत्तर झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 का लाभ केवल झारखंड राज्य के नागरिक ही प्राप्त कर पाएंगे क्योंकि अभी यह योजना संपूर्ण भारत में लागू नहीं की गई है। 

प्रश्न 3 झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य  झारखंड के गरीब विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। साथ ही साथ अपने राज्य  के सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए शिक्षा प्रदान करना है।

प्रश्न 4 झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 में आवेदन करने के लिए आवेदक का गरीबी रेखा से नीचे होना आवश्यक है और आवेदन करने वाला झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।

प्रश्न 5 झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 में आवेदन कैसे करें?

उत्तर झारखंड मुख्यमंत्री की योजना 2023 को संपूर्ण रूप से सक्रिय नहीं किया गया है जैसे ही ऑफिशल साइट की घोषणा की जाएगी हमारे आर्टिकल के माध्यम से आपको इस योजना की आवेदन प्रक्रिया भी बता दी जाएगी।

Conclusion

हमने आपको हमारी तरफ से झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना क्या है? और इसी के साथ Scope of Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 in Hindi, Advantages of Jharkhand Mukhyamantri Sarthi yojana 2023 के लाभ क्या है तथा झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज के बारे में बेहद सरल शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है। 

आशा करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा दी गई झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी समझ आ गई होगी। और भविष्य में यदि आप Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 2023 का उपयोग करते हैं, तो आप सभी विद्यार्थियों के लिए हमारी यह जानकारी फायदेमंद साबित होगी।

इस लेख को उन लोगों तक जरूर शेयर करें या अपने उन दोस्तों और रिश्तेदारों तक जरूर पहुंचाए जो Mukhyamantri Sarthi Yojana के लिए पात्रता के बारे में जानने की रुचि रखते हैं। धन्यवाद….!

अंकित कुमार

लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने की रूचि रखने वाले अंकित कुमार लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। ये वाणिज्य, व्यापार, कर, वित्त और शैक्षिक मुद्दों और अपडेट पर लिखना पसंद करतें हैं।

Leave a Comment