Inspirational stories in Hindi – स्वामी विवेकानंद की कहानी।

Inspirational  stories in hindi

Inspirational stories in hindi – स्वामी विवेकानंद की कहानी।

उस दिन हमारी सारी परेशानियाँ ख़त्म हो जायेगी, जिस दिन हमें यकीन हो जाएगा की हमारा सारा काम ईश्वर की मर्जी से होता है !!

आज की हमारी यह inspirational stories in hindi कहानी एक ऐसे लड़के की है जो अपने ही धुन में कुछ प्रसाद और फल लेकर चला जा रहा था, धीरे धीरे करके वह आगे बढ़ता गया लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया कि क्या हो रहा है।

pexels-photo-94662-1465555

पीछे से एक बंदर ने देखा कि वह लड़का बड़े मग्न मे होके चला जा रहा है और उसके हाथ में कुछ प्रसाद और फल भी है।

वो बंदर उस लड़के के पीछे चलने लगा और फिर दूसरे बंदर ने भी देखा कि बंदर तो प्रसाद खाने जा रहा है तो वह भी उसके पीछे हो लिया।

परेशानीयों का डट कर मुकाबला किजिये।
लड़के ने इस बात पर ध्यान दिया कि कुछ बंदर उसके पीछे आ रहे हैं, यह देखकर वह चलने की जगह भागने लगा।

और बंदर ने भी देखा कि उस लड़के के हाथ में प्रसाद है और वह तेजी से भाग रहा है। यह देखकर वह लड़का और तेज भागने लगा। धीरे धीरे करके ढेर सारे बंदर उसके पीछे हो लिए।

उसने देखा कि बहुत सारे बंदर उसके पीछे पड़े हुए हैं उसने सोचा कि अब मैं क्या करूं?

उसके पास और कोई उपाय नहीं था इसीलिए वह जितना तेज हो सका उतनी जोड़ से भागने लगा, करीब 30-40 बंदर उसके पीछे लगे हुए थे उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था।

यह सारी घटना एक पंडित भी देख रहे थे। वह भाग ही रहा था कि पीछे से उस पंडित ने आवाज दी, बेटा भागो नहीं रुको वरना ये बंदर तुम्हें नहीं जाने देंगे।

थॉमस एडीसन की कहानी।

उस लड़के ने इस बात को सुनी और वो जहाँ था वहीं रुक गया। पास मे एक डंडा गिरा हुआ था उसने तुरंत उस डंडे को उठाया और बन्दरो की तरफ मुड़ गया और  जैसे ही उसने उस डंडे को बंदर की तरफ किया सारे बंदर भाग गए।

ये लड़का कोई और नहीं स्वामी विवेकानंद थे जिन्होंने हमें बहुत सारे सफलता के मंत्र हमारी जिन्दगी मे सिखाए है।


इस inspirational stories in hindi से सीख:-

  • मैं आपको सिखाना चाहता हूँ कि हमारे जिन्दगी मे भी बहुत सारी परेशानियाँ आती है और हम बस भागते रहते हैं लेकिन कभी भी उनका सामना नहीं करते हैं।
  • यदि हमें अपनी जिन्दगी मे सफल होना है आगे बढ़ना है तो हमें ऐसी परेशानीयों से कभी नहीं भागना चाहिए, हमें इन मुसीबतों का डट कर मुकाबला करना चाहिए।
  • 99% लोगों के साथ यही होता है जब उनके जीवन में परेशानियां आती है तो वो पीठ दिखाकर भागने लगते हैं, और अपनी जिन्दगी में कभी कुछ नहीं कर पाते हैं। 

एक ऑफिस ऐसा भी।

आपको यह inspirational stories in hindi कैसी लगी हमें कमेंट करके बताए और ज्यादा से ज्यादा इस कहानी को शेयर करे।


राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Categories

Category 1

Category 2

Category 3

Category 4

Category 5