HP Vidhava Pension Yojana Apply Form 2024 :- विधवा महिलओं को पति के मृत्यु के बाद अपने जीवन में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है,जिनमें से आर्थिक तंगी भी एक अहम समस्या है, क्योंकि अक्सर पति की मृत्यु के पश्चात महिलाओं के पास आय के साधनों का अभाव हो जाता है, इन्हीं सभी समस्यों से छुटकारा दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा बहुत सी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। जिससे समाज में विधवा महिलाओं का स्तर ऊंचा किया जा सके।
जिसमें से हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना एक मुख्य है। जिसके अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा मासिक पेंशन उपलब्ध करायी जाती है। इसलिए अगर आप हिमाचल प्रदेश के नागरिक है, तो आपको भी प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी का होना आवश्यक है।
क्योंकि इस योजना से किसी भी विधवा महिला की काफी हद तक साहयता हो सकती है। जिससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंन्दुओं जैसे – हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना क्या है?, इसके अंतर्गत आवेदन कैसे करें?, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में हमारे द्वारा नीचे लेख में विस्तार से चर्चा की गयी है। इसलिए आर्टिकल में अंत तक हमारे साथ बने रहें। हम उम्मीद करते है कि लेख हिमाचल प्रदेश विधवा योजना से लाभ प्राप्त करने में काफी सहायक होगा।
हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना क्या है? | What is Himachal Pradesh Widow Pension Scheme?

हिमाचल प्रदेश विधवा प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए चालयी जा रही सामाजिक कल्याण योजना है। जिसके अंतर्गत विधवा पात्र महिला को आर्थिक समस्यों से निपटने के लिए 1,000 रुपये की वित्तीय राशि मासिक पेंशन के तौर पर सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में स्थानांतरित की जायेगी।
(आवेदन फॉर्म) हिमाचल प्रदेश विकलांग पेंशन योजना | Himachal Viklang Scheme Apply Form
हालांकि 2024 में HP Vidhava Pension Yojana के अंतर्गत विभाग द्वारा 850 रुपये मासिक की पेंशन राशि उपलब्ध करायी जाती थी। लेकिन बढ़ती महंगाई को देखते इसे 150 रुपये बढ़कर एक हज़ार रुपये मासिक कर दिया गया है।
इसलिए अगर कोई भी विधवा महिला जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक और 80 वर्ष से कम है। तो वह इस पेंशन से लाभांवित होने के लिए आवेदन कर सकती है। इसके अंतर्गत आवेदन कैसे करना है एवं अन्य संबधित जानकारीयों के बारे में हमारे द्वारा नीचे विस्तार से बताया गया है। इसलिये लेख में तक हमारे साथ बने रहें।
योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
लाभार्थी | विधवा महिलाएं |
पेंशन राशि | 1000 रूपए |
उद्देश्य | विधवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारना |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://himachal.nic.in/en-IN/ |
हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
यदि आप हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना के बारे में पढ़ रही है और इससे पेंशन राशि को प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहती है, तो आपको इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंन्दुओं के बारे में भी पता होना आवश्यक है। जो कि आपकी बेहतर जानकारी में सहायक होंगे। ये कुछ निम्न प्रकार है –
- हिमाचल प्रदेश विधवा योजना प्रदेश की विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन राशि उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं है।
- इस योजना से लाभार्थी महिलाओं को मासिक ₹1000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- इस योजना के शुरू होने से प्रदेश की विधवा महिलाओं को आर्थिक तंगी से कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा तथा वे आत्मनिर्भर होंगी।
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के संचालन की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश को सौंपी गई है।
- विधवा पेंशन योजना के शुरू होने से समाज में विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना जरूरी पात्रताएँ | Himachal Pradesh Widow Pension Scheme Required Eligibility
कोई भी महिला अगर इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती है, तो इसके लिए उसके पास कुछ पात्रताओं का होना आवश्यक है, तभी विभाग द्वारा उसका आवेदन इस योजना के लिए मान्य माना जायेगा। जो कि निम्न है –
- इस योजना के तहत केवल विधवा महिलाएं ही लाभान्वित हो सकेंगी।
- आवेदिका हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होना चाहिये।
- इस योजना के अंतर्गत आयु सीमा 18 से 79 वर्ष रखी गई है।
- महिला का किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना भी आवश्यक है, क्योंकि विभाग द्वारा सी जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में स्थांतरित की जाती है।
हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना आवश्यक दस्तावेज Himachal Pradesh Widow Pension Scheme Required Documents|
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको प्रूफ के तौर पर कुछ दस्तावेजों की आवश्यक होगी। जो कि निम्न है –
- आवेदिका का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक एकाउंट की पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र
हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना आवेदन कैसे करें? | How to Apply Himachal Pradesh Widow Pension Scheme?
अगर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है, तो बहुत आसानी से नीचे बताये गए तरीके को फॉलो करके आवेदन कर सकती है। जो कि कुछ निम्न प्रकार है –
- इसके लिए आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
- आप चाहे तो Click Hare To Download Application Form पर क्लिक करके डायरेक्ट भी आवेदन पत्र को डाउनलोड सकती है।
- इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा लेना है औऱ फिर फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारीयों को सही प्रकार भर लेना है। और फिर मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फ़ोटो कॉपी को पत्र के साथ संलग्न कर देना है।
- और फिर आखिर में पत्र को लेजकार नजदीकी संबंधित कार्यालय में जमा कर देना है।
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे।
Himchal Pradesh Vidhava Pension Yojana Related FAQ
हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना क्या है?
हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना प्रदेश की विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन उपलब्ध कराने के लिए चालयी जा रही महत्वकांक्षी योजना है।
इस योजना के तहत मासिक कितने रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है?
इस योजना के अंतर्गत मासिक 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है।
क्या प्रदेश सभी विधवा महिला इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगी।
जी हां! प्रदेश की लगभग सभी विधवा महिलाएं इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगी। जो ऊपर बतायी पात्रताओं को रखती है
इस योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?
अगर आप इसके तहत आवेदन करना चाहती है, तो ऊपर लेख में इसकी आवेदन प्राक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी है। जिसे फॉलो करके आप आवेदन कर सकती है।
इस योजना के अंतर्गत आयु सीमा क्या सुनिश्चित की गयी है?
इस योजना के अंतर्गत 18 से 79 वर्ष इस योजना के अंतर्गत आयु सीमा सुनिश्चित की गयी है।
निष्कर्ष –
आज हमने आपको इस लेख में Himachal Pradesh Vidhava Pension Yojana In Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी। हम उम्मीदकरते है कि इसके बारे में न पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा। अगर आपको इसके बारे में कुछ पूछना है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।