भारत सरकार देश की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत देश के सभी राज्य के नागरिको को राज्य की खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की मदद से रियायती दरों पर खाद्य सामग्री जैसे गेहूं, चावल, चीनी आदि उपलब्ध करवाती हैं। इस रियायती दरों पर खाद्य सामग्री प्रदान करने के लिए राज्य के हर परिवार के व्यक्ति की मुखिया के नाम एक सराकरी दस्तावेज राशन कार्ड जारी किया जाता हैं।
भारत के सभी राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश सरकार भी अपने राज्य में निवास करने वाले लोगों के लिए राशन कार्ड जारी करती है। ताकि वह इसका उपयोग करके खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा संचालित सरकारी दुकान से सस्ते मूल्यों पर राशन खरीद सकें। लेकिन हिमाचल प्रदेश में काफ़ी ऐसे लोग है जिनका नाम Ration Card List 2024 में नही हैं।
इसलिए आज हम अपने इस आर्टिकल में हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़े? इसके तरीके बताने जा रहे है? इसके साथ Himachal Ration Card List 2024 कैसे चेक करें? इसके बारे में भी स्टेप बाए स्टेप बताएंगे। तो चलिय जानते है –
राशन कार्ड कार्ड क्या है? | HP Ration Card

राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेजे है, जो हर राज्य के परिवारों को जारी किया जाता हैं। राशन कार्ड मुख्य रूप से परिवार के मुखिया के नाम उसकी आय के आधार पर जारी किया जाता हैं। जिसमे परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल किये जाते है, ताकि राशन कार्ड का लाभ परिवार के हर व्यक्ति को मिल सकें।
HP Ration Card बहुत ही जरूरी दस्तावेज़ है जो हर व्यक्ति के पास होना आज के समय मे बहुत ही जरूरी है, क्योकि आज इसका इस्तेमाल हर जगह ज्यादा से ज्यादा किया जा रहा है। बैसे भी आज जब पहचान पत्र के तौर पर किसी सरकारी दस्तावेज़ की बात आती है तो राशन का नाम उसमे सबसे पहले आता हैं।
लेकिन अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम कार्ड में शामिल नहीं है जिस कारण है वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा है। तो आप को इस राशन कार्ड में अपने परिवार के सदस्य का नाम जोड़ना बहुत जरूरी है हम नीचे दो तरीके बताए हैं। जिन्हें फॉलो करके आप Himachal Ration Card में नाम शामिल कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़े?
भारत देश में कुल 29 राज्य हैं। इन राज्यों में निवास करने वाले नागरिकों के लिए राज्य सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है ताकि उनका जीवन यापन अच्छे से व्यतीत हो सके। राज्य सरकार जो भी योजना शुरू करती है उनका लाभ मुख्य रूप से राशन कारण के आधार पर नागरिको को प्रदान किया जाता हैं।
इसलिए इन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परिवार के हर सदस्य का नाम राशन कार्ड में होना जरूरी है इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने नीचे हिमाचल प्रदेश राज्य में राशन कार्ड में नाम शामिल करने के तरीके बताए हैं। आपके परिवार के सभी सदस्यों को राशन कार्ड से से जुड़े लाभ आसानी से मिल सके।
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने के लिए जरुरी दस्तावेज़
मुख्य रूप से जब परिवार में किसी नवजात शिशु का जन्म होता है या फिर नवविवाहित वधु का घर में आगमन होता है तब राशन कार्ड में उनका नाम जोड़ने की जरूरत पड़ती हैं।
अगर आपके परिवार में किसी व्यक्ति का आगमन हुआ है और अब उनका नाम राशन कार्ड में जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है जिनकी जानकारी आप नीचे प्राप्त कर सकते हैं।
- शिशु के माता – पिता का आधार कार्ड
- नवजात बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र को छायाप्रति
- परिवार का मौजूदा राशन कार्ड
- मैरिज सर्टिफिकेट
- वधू का आधार कार्ड
- पति का मूल राशन कार्ड
- जिस राशन कार्ड में वधू का नाम पहले उपस्थित था यानि वधू के माता पिता का राशन कार्ड
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़े?
अगर आप परिवार में जन्म लेने वाले नवजात शिशु या फिर नवविवाहित वधू का नाम राशन कार्ड में जुड़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीके फ़ॉलो कर सकते हैं
हिमाचल राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम ऑफ़लाइन कैसे जोड़े?
- सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र में मौजूद खाद विभाग से जुड़ी दुकान पर जाना है और वहां से नए परिवार के सदस्य का नाम शामिल करने के लिए फॉर्म को प्राप्त कर लेना है।
- आपके ओस फॉर्म में पूछे गयी जानकारी और सभी दस्तावेजों को जोड़ लेना है।
- ध्यान है कि आपके बारे में पूछी की जानकारी और दस्तावेज सही होनी चाहिए क्योंकि अगर आपकी दी की जानकारी और दस्तावेज सही नहीं होंगे तो आप का फार्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
- जमा करने के बाद आपको खाद विभाग के कार्यालय में इस फार्म को जमा कर देना है।
- उसके बाद आप के फार्म का संबंधित कर्मचारियों के द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
- आपका फॉर्म सही होता है तो इसके 1 महीने बाद आपके दिए गए पते पर नया राशन कार्ड नए परिवार के नाम के साथ भेज दिया जाएगा।
हिमाचल राशन कार्ड में CSC केंद्र द्वारा नाम जोड़े?
- इसके लिए आपको सबसे पहले सदस्य के मूल दस्तावेजों को लेकर नज़दीकी CSC केंद्र पर जाना है। मूल दस्तावेज कौन – कौन से हो सकते है इसके बारे में ऊपर बताया गया है।
- उसके बाद जन सेवा केंद्र (CSC) एजेंट से राशन कार्ड में नाम जोड़े संबधित आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- और फिर आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारीयों को भरना होगा। और हां! सभी जानकारीयों को भरने के बाद एक बार उसकी जांच अवश्य कर लें। जिससे आपको बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
- जिसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की छायाप्रति को पत्र के साथ संलग्न करना होगा तथा फॉर्म जनसेवा एजेंट के पास जमा कर देना है।
- इसके पश्चात CSC एजेंट द्वारा आपका विवरण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर सबमिट कर दिया जाएगा।
- और फिर विभाग के अधिकारियों द्वारा आपके विवरण की जांच की जाएगी। अगर सब कुछ ठीक साबित होता है तो 30 दिन के अंदर – अंदर आपका नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड सूची में नाम कैसे चेक करें? | HP Ration Card list 2024
अगर आप ऊपर दिए गए किसी एक तरीका को फॉलो करके अपने परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके है और अब आप परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में शामिल किया गया है या नहीं इसके लिए HP Ration Card List 2024 Check करना चाहते है तो दिए गए स्टेप को फॉलो लरा सकते हैं।
- HP Rarion Card List मैं नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश कि खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट http://epds.co.in/RC_TEST.aspx पर जाना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको इस के होमपेज पर FPS Ration Card का विकल्प मिलेगा जहां पर आपको क्लिक करना हैं।

- FPS Ration Card के ऑप्शन के आपको Print Ration Card का ऑप्शन मिलेगा जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना हैं।
- अब आपके सामने यहाँ पर नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको दिए गए Select Input Type में Adhar Card या Ration Card Id में से किसी एक को सेलेक्ट करना है।

- और आगे Search वाले बॉक्स के उसकी जानकारी भरकर सर्च बटन पर क्लिक कर देना हैं।
- जैसे ही आप search बटन पर क्लिक करेंगे बैसे ही यहां आपके सामने Ration Card निकलकर आ जायेगा जिसमे आपके नए परिवार के सदस्य का नाम शामिल किया गया होगा।
- आप चाहे अपने इस Ration Card को दिए गए प्रिंट के बटन पर क्लिक करके इसका प्रिंट भी करा सकते हैं।
हिमाचल राशन कार्ड के प्रकार | Types Of Ration card
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब नागरिकों के लिए जो आर्थिक रुप से गरीब है उन्हें समय पर भोजन मिल सके इसके लिए राशन कार्ड जारी करती है। जो परिवार की मुखिया की आय के आधार पर जारी किया जाता हैं। यह मुख्यता 3 प्रकार के होते हैं। जिनके बारे में नीचे डिटेल में जा सकते हैं।
गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल कार्ड)
BPL राशन कार्ड राज्य के उन नागरिको के लिए जारी किया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। इस कार्ड पर परिवार को 35 किलो राशन सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाता है।
अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई कार्ड)
यह राशन कार्ड को राज्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में आने वाले नागरिको के लिए जारी किए जाते हैं।
गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल कार्ड)
इस प्रकार के राशन कार्ड राज्य सरकार के द्वारा राज्य के उन नागरिको को जारी किया जाता है जो नागरिक गरीबी रेखा से ऊपर के वर्ग में आते हैं। इस राशन कार्ड पर 15 किलो राशन दिया जाता हैं।
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के फ़ायदे?
सरकारी सरकारी दस्तावेज है जो हर नागरिक के लिए आज के समय में बहुत उपयोगी है। इसका उपयोग करके व्यक्ति सरकारी गैर सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकता है।
नींचे हमने राशन कार्ड के फायदों के बारे में बताया है। कि आप इसका उपयोग कहां – कहां कर सकते हैं और किस प्रकार राशन कार्ड का लाभ ले सकते हैं –
- सब्सिडी पर खाद्य-पदार्थों और ईंधन की खरीदने के लिए हिमाचल के नागरिकों के पास राशन कार्ड का होना जरूरी होता है.
- राशन कार्ड का उपयोग मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, निवास प्रमाणपत्र, नई योजनाओं और कई कानूनी दस्तावेजों के आवदेन के लिए भी कर सकते है।
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बैंक में अपना खाता खुलवाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
- स्कूलों और कॉलेजों में इसकी जरूरत होती हैं।
- लाइफ इन्शुरेन्स करवाने या उसकी राशि निकलवाने के लिए
- सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में
- एलपीजी के नए कनेक्शन के लिए आप राशन कार्ड का उपयोग दस्तावेज के तौर पर कर सकते है।
- राशन कार्ड नागरिकों की पहचानके तौर पर और अपने घर के निवास के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।
- यदि आप आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करते हैं, तो आप राशन कार्ड को पहचान प्रमाण पत्र के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
- नया सिम कार्ड लेने के लिए भी आप राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड से संबंधित प्रश्न और उनके जबाब
क्या राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए फीस देंनी होगी?
राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को इसका 50 से 100 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है।
नया राशन कार्ड कितने दिन में आ जाएगा?
परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में शामिल करने के लिए आवेदन करने के 1 महीने में राशन कार्ड पते पर आ जाता है।
राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है?
राशन कार्ड 3 प्रकार के होते है, बीपीएल,एपीएल, और अंत्योदय
क्या हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड सूची में नाम चेक कर सकते है?
अगर आप चाहे तो ऊपर दिए गए तरीके को फॉलो करते हुए वेबसाइट की मदद से राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
क्या प्रिंट किये गए राशन कार्ड का उपयोग कर सकते है?
जी हां आप ऊपर बताये गए तरीके को फॉलो करके अपने राशन कार्ड का प्रिंट कर सकते हैं और उसका उपयोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज हमने आपको इस आर्टिकल में हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड में ऑनलाइन नया नाम कैसे जोड़े? और हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़े के साथ – साथ HP Ration Card List 2024 कैसे चेक करें इसके बारे के स्टेप बाय स्टेप बताया हैं। मैं उम्मीद करती हूँ कि दी गयी जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हुई होंगी।