How to reduce fat belly in Hindi – पेट को कैसे कम करे।

How to reduce your fat belly in Hindi – पेट को कैसे कम करे,  सबसे आसान उपाय।

आज के इस यूथ की सबसे ज्यादा समस्या उनके पेट से ही होती है , वह हमेशा सोचते है कि वह पेट को कैसे कम करे। अगर आपका पेट सही रहता है तो आप बिल्कुल तंदुरुस्त रहते है और आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होती है। आज मैं आपको बताऊँगा कि पेट को कैसे कम करें। 


fat-2bbelly-compressed-300x200-1918922

अगर आपका पेट कम नही रहता है तो आज हम उसके बारे में आपको कुछ टिप्स बताने वाले है , जिसे आप अपना कर देखेंगे तो आपको हम गारंटी देते है की आपका पेट कम हो जायेगा और आप फिट भी रहने लगेंगे। 


पेट कम करना या कोई चमत्कार नहीं है, और ना ही आपके साथ हो सकता है। पेट कम करने के लिए आपको कम से कम 3 से 6 महीने का समय देना पड़ता है। अगर आपको कोई यह बताता है कि आपका पेट हम 1 हफ्ते में या फिर 1 महीने में कम करा देंगे तो वह आप को बेवकूफ बना रहा है। 


क्योंकि किसी के साथ ऐसा चमत्कार नहीं होता है और ना ही कोई दवाई आपके पेट को कम कर सकता है। अगर आप दवाई लेते हैं पेट कम करने के लिए तो आपको फायदा करने के बजाय नुकसान ही करता है। 

पेट का करने के लिए क्या नही करना चाहिए?

पेट कम करने के उपाय जानने से पहले आपको यह जानना बहुत जरूरी है, कि पेट कम करने के लिए हमें क्या नहीं करना चाहिए। अगर आप गलत तरीके को अपना रहे हैं, तो आपको हमेशा नुकसानदायक ही होता है, और इसीलिए मैं आपको बता रहा हूं कि आपको क्या नहीं करना चाहिए। 
  • पेट कम करने के लिए आपको किसी भी प्रकार के दवाइयों का सेवन नहीं करना है क्योंकि दवाइयों से आपका पेट कभी कम नहीं होता है। 
  • अगर आप कोई भी डाइट फॉलो कर रहे हैं तो आप उसे तुरंत बंद कर दीजिए और डॉक्टर की सलाह पर ही कोई डाइट को फॉलो करें। 
  • अगर आप ग्रीन टी पीते हैं कि आपका पेट कम हो जाए तो उसे आप तुरंत बंद कर दीजिए अगर हां अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो आप उसे पी सकते हैं। 
  • अगर आप अपने भोजन की मात्रा को कम कर दिए हैं तो आप ऐसा बिल्कुल मत करें आप अपना भोजन भरपूर मात्रा में करें लेकिन आप बाहर के सामानों को खाने से बचें क्योंकि उसमें कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। 
तो मैंने जिन चीजों को करने से मना किया है उसे आप स्ट्रिक्टली फॉलो करें और आप खुद सोच सकते हैं कि ऐसा आपको क्यों नहीं करना चाहिए। 


तो आइए देखते हैं कि अब हमें पेट कम करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए?

पेट को कम करने के उपाए-

यहां पर हम आपको पेट कम करने के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं,  जिसे अगर आप फॉलो करते हैं तो मैं आपको गारंटी देता हूं कि आपका पेट शत प्रतिशत कम हो जाएगा। 


लेकिन यह आपका एक हफ्ते 1 महीने में नहीं होगा इसके लिए आपको कम से कम 3 से 6 महीने का समय देना पड़ेगा  और आपको रोजाना यह काम करना पड़ेगा। 


आप थोड़े ही समय के बाद काफी तंदुरुस्त महसूस करने लगते हैं और आपको पेट से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है।

  • हमारा सबसे पहला और सबसे आसान उपाय है कि आप सुबह जल्दी उठे और आप जोगिंग करने के लिए निकल जाइये। ऐसा करने से दिन भर आपके शरीर में ताजगी बनी रहती है, और आप फैट धीरे – धीरे कम होना शुरू हो जाता है।
  • आप एक्सरसाइज में ज्यादा ध्यान दें, और एक्सरसाइज में आप  कार्डियो पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि कार्डियो करने से आपके पेट का चर्बी बहुत ही ज्यादा है तो वह कम हो जाता है। 
exercise-compressed-200x300-1733541


कार्डियो क्या होता है यह जानने के लिए आप यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं, वहां पर बहुत सारी वीडियोस उपलब्ध है। 


  • हमारा दूसरा उपाय है की आप तेजी से दौडिए , तेजी से रस्सिया कूदिये , तेजी से सीढ़िया चढिये , ऐसा करने में आपको 15 से 20 मिनट का समय लगेगा, लेकिन यह आपके लिए चमत्कारिक तरीके से आपके पेट को कम करेगा।
  • और हमारा सबसे आखिरी उपाए है की आप , चावल खाना बंद कर दीजिये , क्योकि इससे आपका पेट बहुत ही तेजी से बाहर निकलता है। 
rice-compressed-300x290-4972507


डिप्लोमा क्या होता है इसकी पूरी जानकारी हिंदी में। 


तो दोस्तों आज हमने जाना कि किस तरह से हमें अपने पेट को कम करना चाहिए, और यकीन मानिए यह  सबसे कारगार उपाय हैं। 


अगर आप इन्हें फॉलो करते हैं तो आपका पेट बहुत ही जल्दी कम हो जाएगा,  और आपको यह काम जरूरी करना चाहिए क्योंकि इसे करने से आपके शरीर में फुर्ती बनी रहती है, और आपको कोई भी बीमारी नहीं होती है। 


अगर यह आसान से घरेलू उपाय अच्छा लगा हो तो हमें कमेंट करके बताए और ज्यादा से ज्यादा इस पोस्ट को शेयर करें। इसी तरह की जानकारियों के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे।


राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment