[ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन] हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल | Haryana Gram Darshan Portal Rajistration

Haryana Gram Darshan Portal Rajistration :- आज इस इंटरनेट की दुनिया मे भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार मिलकर अपनी योजनाओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ला रही है ताकि प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। अब इसी क्रम को मजबूत करते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उचित जानकारी मिल सके। इसके लिए प्रदेश सरकार ने हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत की है प्रदेश सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा है इस पोर्टल पर प्रदेश की 6197 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा। जहां से प्रदेश के नागरिक सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

अक्सर देखा जाता है कि सरकार प्रदेश के नागरिकों के लिए जो योजनाए लाती है उनकी जानकारी लोगो तक नही पहुँच पाती है जिस कारण लोग इन सरकारी योजनाओ का लाभ नही ले पाते हैं। बस इसी बात को ध्यान मे रखते हुए हरियाणा सरकार ने Hariyana Gram Darshan Portal की शुरुआत की है। जिसके बारे में आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानकारी साझा करेंगें? हम आपको बताएंगे की हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल क्या है? इसका लाभ प्रदेशवासी कैसे ले सकते है। तो अब अगर आप हरियाणा राज्य में निवास करते है तो आपके लिए हमारा आज का यह आर्टिकल बहुत उपयोगी साबित होने वाला है, मैं आपको सलाह दूंगी की इस आर्टिकल को पूरा ध्यानपूर्वक पढ़े –

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल क्या है? | What is Haryana Gram Darshan Portal

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल

हरियाणा सरकार ने 2 अक्टूबर 2022 को हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत की है, सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहाँ की इस पोर्टल पर प्रदेश की ग्राम पंचायत में सरकार के द्वारा होने वाले आवश्यक कार्य, योजनाओं आदि को ऑनलाइन किया जाएगा ताकि प्रदेश का हर नागरिक सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे आसानी से जान सके।

Hariyana Gram Darshan Portal पर प्रदेश की 6198 ग्राम पंचायतों को जोड़ा गया है, इस पोर्टल पे जोड़ी गयी सभी ग्राम पंचायतों में होने वाले सरकारी कार्य, योजनाओ के बारे में जानकारी अपलोड की जाएगी। सरकार के द्वारा शुरू किया गया यह पोर्टल प्रदेश के हर जिले के आम नागरिक के लिए बहुत उपयोगी पोर्टल साबित होने वाला है। इस पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी के बारे में जानने के लिए आपको इस लेख को पूरा पढ़ना होगा।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की विशेषताएं? | Features of Haryana Gram Darshan Portal?

हरियाणा प्रदेश सरकार ने डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए इस पोर्टल की शुरुआत की है जिसके प्रदेश के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार के लाभ मिलने वाले है और इस हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की कई विशेषताएं है जिनके बारे में आप नीचे जान सकते है –

  • हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा।
  • इस पोर्टल पर ग्राम पंचायत में सरकार के द्वारा कराए जा रहे कार्यो, योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।
  • पोर्टल की मदद से प्रदेश का हर नागरिक सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकार सुनिश्चित करेगी कि प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं के लाभ नागरिकों तक पहुँच रहे है।
  • हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर सरकार के द्वारा सभी योजनाओं, कार्य की जानकारी कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन के मदद से घर बैठे प्राप्त कर सकेगा।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का उद्देश्य | Objective of Haryana Gram Darshan Portal

दोस्तों, हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जिलों की सभी जानकारी व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों तथा गांव से संबंधित लोगों की जानकारी को एक ही वेबसाइट पर इकट्ठा किया जा सके ताकि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर एक ही सिंगल क्लिक के माध्यम से पोर्टल पर गांव और जिलों से संबंधित सारी जानकारी मिल सके। सरकार ने हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल इसलिए शुरू किया है। ताकि इस पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर सरकारी योजनाएं आम लोगों तक आसानी से पहुंच पाएगी इसके साथ ही कौन से नागरिक सरकारी योजनाओं से वंचित है। इसके बारे में भी सरकार को पता चलेगा।

Benefits of Haryana Gram Darshan Portal In Hindi

  • यह पोर्टल हरियाणा सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2022 को लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से गांव में हो रहे विकास की पूरी जानकारी सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
  • Haryana Gram Darshan Portal पर हरियाणा के सभी गांव पंचायतों की संपूर्ण डिटेल रिकॉर्ड को स्टोर किया जाएगा।
  • गांव में जो भी सरकारी योजना चल रही है। इससे संबंधित सारी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
  • हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से यह तय किया जाएगा। कि सभी सरकारी योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही है या नहीं पहुंच रही है।
  • इस पोर्टल पर सरपंच ग्राम सचिव से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा संपत्ति का विवरण भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
  • इसी पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर सरकार अपनी योजनाएं लांच करेगी और जिन लोगों को इस योजना का फायदा मिलना चाहिए और किन लोगों को नहीं इसका निर्धारण भी इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले सभी आवश्यक कार्यों की सूची इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • दुनिया के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति हरियाणा की ग्राम पंचायतों का वितरण इस वेबसाइट के माध्यम से आसानी से देख पाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के रास्ते को सरल बनाएगी।

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल में हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल ग्रामीण लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए मुख्य रूप से चलाया गया एक पोर्टल है। इस पोर्टल पर ग्राम पंचायत से संबंधित सारी जानकारी स्टोर की जाएगी। आज के हमारे आर्टिकल में हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल क्या है? हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई है।

उम्मीद करता हूं, कि यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से संबंधित कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो वह हमें कमेंट बहुत के माध्यम से अपना सवाल पूछ सकता है। हम आपके सवाल का जवाब देने और आपकी सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment