आज भी समाज में विधवा महिलाओं की स्थिती ठीक नहीं है और उनके प्रति भेद – भाव लोगों द्वारा अभी भी किया जाता है। लेकिन उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए और पति ना होने के बाबजूद भी सही प्रकार जीवन यापन कर सकें। इसलिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली विधवा पेंशन योजना को चलाया जा है। जिसके अंतर्गत राज्य सरकार विधवा महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे बिना की आर्थिक तंगी के सामना किये अच्छी प्रकार अपने शेष जीवन को व्यतीत कर सकें।
लेकिन अभी भी प्रदेश में बहुत सी ऐसी महिलायें है जो विधवा होने के बाबजूद चाहते हुए भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने में असमर्थ है। लेकिन हम चाहते है कि दिल्ली सरकार द्वारा चलायी जा रही हर कल्याणकारी योजना का लाभ जरूरत मंद महिलाओं और पुरुषों तक पहुंचे। जिसके लिए हम अपनी वेबसाइट पर आर्टिकल के माध्यम से योजनाओं से जुड़ी विशेष जानकारीयों को प्रदान करते है। जो कि महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त करवाने में काफी सहायक होती है। जिस क्रम को अग्रसित करते हुए।
आज हम आपको इस लेख में दिल्ली विधवा पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले है। इसलिए अगर कोई दिल्ली विधवा योजना से लाभ प्राप्त करना चाहती है, तो लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें। तो चलिए शुरू करते है –
दिल्ली विधवा पेंशन योजना क्या है? What is Delhi Widow Pension Scheme

दिल्ली विधवा पेंशन योजना प्रदेश की विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही एक महत्वकांक्षी योजना है। क्योंकि पति की मृत्यु के पश्चात अधिकतर विधवा महिलाओं के आय के साधनों का अभाव हो जाता है। जिस कारण महिलाओं अपने परिवार की जीवन याचिका को चलाने के लिये बहुत सी वित्तीय समस्यों का सामना करना पड़ता है।
लेकिन इस योजना से मिलने वाली 2,500 रुपये प्रतिमाह की राशि से उन्हें काफी सहायता मिलेगी और वे सही प्रकार प्रकार अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगी। इसके अलावा आपको बता दें कि इस योजना से मिलने वाली राशि समाज कल्याण विभाग दिल्ली द्वारा सीधे लाभार्थी महिला का बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है। इसलिए महिला का किसी भी बैंक में खाता होना भी आवश्यक है।
योजना का नाम | दिल्ली विधवा पेंशन योजना |
विभाग | महिला व बाल विकास मंत्रालय, दिल्ली |
उद्देश्य | सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करना |
लाभार्थी | विधवा महिला |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन, ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://wcd.delhigovt.nic.in/ |
दिल्ली विधवा पेंशन योजना उद्देश्य | Delhi Widow Pension Scheme Purpose
जब भी सरकारों द्वारा किसी योजना को संचालित किया जाता है, तो उसके पीछे एक विशेष उद्देश्य होता है, उसी प्रकार आपको ज्ञात होना चाहिए। कि राज्य सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना को शुरू करने से क्या उद्देश्य है अगर हां! तो आपको बता दें कि समाज में विधवा महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए औऱ पति के ना होने के बाबजूद बिना किसी वित्तीय समस्या के महिलाएं अपना जीवन कर सकें। इस उद्देश्य के साथ दिल्ली प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को चलाया जा रहा है।
दिल्ली विधवा पेंशन योजना संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
कोई भी विधवा महिला अगर अगर Delhi Vidhva Pension Yojana के बारे में पढ़ रही है। तो उसे इस योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंन्दुओं के बारे में भी पता का होना आवश्यक है। जोकि उसकी बेहतर जानकारी में काफी सहायक होंगे। ये कुछ निम्न प्रकार है –
- दिल्ली विधवा पेंशन योजना प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही योजना है।
- इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को मासिक 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाती है।
- दिल्ली विधवा योजना के शुरू होने से प्रदेश की विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आयेगा।
- इस योजना के सफलतापूर्वक संचालन की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग दिल्ली को सौंपी गयी है।
- विधवा पेंशन का लाभ केवल निआश्रित विधवा महिलाओं को ही प्रदान किया जायेगा।
दिल्ली विधवा पेंशन योजना आवश्यक पात्रताएँ | Delhi Widow Pension Scheme Essential Eligibility
कोई भी महिला अगर इस सामाजिक न्याय योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहती है, तो इसके लिए उसके पास कुछ पात्रताओं का होना आवश्यक है, तभी विभाग द्वारा उसका आवेदन मान्य माना जायेगा। जो कि निम्न है –
- महिला दिल्ली प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए या फिर कम से कम पिछले 5 वर्षों से मूल रूप से दिल्ली प्रदेश में रहती हो।
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं विधवा महिलाओं को प्रदान किया जायेगा। जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है
- आवेदिका का किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना भी आवश्यक है। क्योंकि विभाग द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि सीधे महिला के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है।
- इस योजना का प्रदेश में निवास करने वाली सभी जाति औऱ वर्ग की विधवा महिलायें प्राप्त कर सकेंगे।
दिल्ली विधवा पेंशन योजना आवश्यक दस्तावेज | Delhi Widow Pension Scheme Required Documents
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको प्रूफ के तौर पर कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो कि निम्न प्रकार है –
- आवेदिका का आधार कार्ड
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- बैंक एकाउंट पासबुक
दिल्ली विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Apply Delhi Widow Pension Scheme Online
यदि कोई महिला जो ऊपर बतायी गयी सभी पपात्रताओं और दस्तावेजों की रखती है और इस योजना से पेंशन राशि को प्राप्त करने के लिए इच्छुक है, तो बहुत आसानी से ऑनलाइन माध्यम से कर सकती है। जिसके लिए नीचे बतायी गयी स्टेप्स को भी फॉलो किया जा सकता है। जो कि निम्न प्रकार है –
- इसके लिए आपको दिल्ली सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।आप चाहे तो यहां https://edistrict.delhigovt.nic.in/ क्लिक करके डायरेक्ट भी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है।
- इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।जहां आपको Citizen’s के Corner में New user का ऑप्शन दिखायी देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।

- जिसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। जहां आपको Select Document Type के कॉलम में आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड में से किसी एक का चयन करना है। फिर डॉमेंट नंबर दर्ज करना है और दिए गए कैप्चर कोड को दर्ज करके Continue पर क्लिक कर देना है।

- अब आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म ओपन होगा। जिसमें आपको पूछी गयी सभी जानकारीयों को सही प्रकार भरना होगा और Continue And Register के ऊपर क्लिक देना है।
- जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर औऱ ईमेल आईडी पर एक Login Id और Password प्राप्त होगा।
- जिसकी मदद से आपको वेबसाइट पर लॉगिन होना है औऱ Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको Women and Child Development Department क्रमांक 25 पर क्लिक करना है।
- फिर मांगी गई सभी जानकारीयों को सही प्रकार भरना है तथा OTP द्वारा सत्यापित करना है।जिसके बाद फाइनल सबमिट कर देना है।इस प्रकार आपके आवेदन की ऑनलाइन प्रकिया पूरी हो जायेगी और आपको फ़ाइनल पेज प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
- फिर प्रिंट आउट को लेजकार जिला कार्यालय में जमा कर देना है। जिसके कुछ समय बाद आपकी पेंशन आना स्टार्ट हो जायेगी।
दिल्ली विधवा पेंशन योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Apply Delhi Widow Pension Scheme Offline?
आप चाहे तो इस योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है। जिसके लिए नीचे बताये गये तरीके को फॉलो कर सकते है। जो कि निम्न प्रकार है –
- इसके लिए आपको सर्वप्रथम जिले के समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जाना है।
- वहां से आपको विधवा पेंशन योजना संबंधित आवेदन पत्र को प्राप्त कर लेना है और उसमें पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारीयों को एक – एक करके सही प्रकार भर लेना है।
- और फिर मांगे गए सभी दस्तावेजों की फ़ोटो पत्र के साथ संलग्न कर देना है।जिसके बाद मांगे फॉर्म को कार्यालय में जमा कर देना है।
- इस प्रकार आप दिल्ली विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन को पाएंगे।
दिल्ली विधवा पेंशन योजना आवेदन स्थिती की जांच कैसे करें? | How to check Delhi Widow Pension Scheme Application Status?
कोई महिला अगर इस योजना के तहत पेंशन राशि को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर चुकी है। लेकिन भी उसकी मासिक पेंशन आना स्टार्ट नहीं हुई है। तो वह बेहतर जानकारी के लिए आवेदन स्थिती की जांच कर सकती है। जिसके लिए नीचे बतायी स्टेप्स को फॉलो कर सकती है। जो कुछ इस प्रकार है –
- दिल्ली विधवा पेंशन योजना आवेदन स्थिती की जांच करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर Track Your Application का लिंक दिखायी देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।फिर आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।

- जहां आपको पूछी गयी इंफोर्मेशन्स को भरना है और दिए गए कैप्चर कोड को भरकर Search के ऊपर क्लिक कर देना है।

- जिसके बाद आपके सामने आवेदन स्थिती खुल जायेगी।
Dehli Vidhva Pension Yojana Related FAQ
दिल्ली विधवा पेंशन योजना क्या है?
दिल्ली विधवा पेंशन योजना विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना है।
इस योजना द्वारा महिला को मासिक कितने रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है?
इस योजना से विभाग द्वारा प्रतिमाह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
दिल्ली विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती है तो ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यम से कर सकती है। जिसके बारे में ऊपर विस्तार से बताया गया है।
क्या प्रदेश की कोई भी विधवा महिला इस योजना का लाभ ले सकेगी?
जी हां! प्रदेश की कोई भी विधवा महिला इस योजना का लाभ ले सकती है।
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए महिला को किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?
जी नहीं! इसके लिए महिला को किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
निष्कर्ष –
आज हमने आपको इस लेख में Dehli Vidhva Pension Yojana In Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी है। उम्मीद करते है कि इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसके अलावा दिल्ली विधवा पेंशन योजना से जुड़ी कोई भी विशेष जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।