15 Benefits of eating Apple in Hindi-सेब खाने के फायदे।

Benefits of Apple in Hindi-सेब खाने के फायदे।

pexels-photo-257840-compressed-8355527
सेब खाने के जबर्दस्त फायदे – सेब हमलोग सभी खाते हैं और इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि पूछिए मत लेकिन क्या आपको पता है कि इसके खाने के क्या क्या फायदे है?क्यूँकि फायदे जानने के बाद उस चीज को खाकर संतुष्टी  मिलती है। 


मेरी यही कोशिश रहेगी कि मैं आपको इन सभी फायदों के बारे में बताऊँ।


सेब खाने के फायदे-

  1. सेब जिसे बेहतरीन माना जाता है वह हमें तंदुरुस्त रखने में पूरी तरह से सक्षम है। ये nutrition का भंडार है, इसे खाने से बहुत सी बीमारियों का इलाज भी होता है और बहुत सारी बीमारियों से बचाव भी करता है।
  2. सेब को छिलके के साथ ही खाना चाहिए क्यूंकि इसके छिलके में ही बहुत सारे फायदे होते हैं जो हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। छिलके के साथ सेब खाने के पहले एक बात का ध्यान रखें, सेब को नल के पानी में धीरे धीरे रगड़ते हुए अच्छे से धोए।
  3. भूख लगने पर एक सेब यदि खा ले तो आपको इससे जल्दी ही ताकत मिलेगी। अगर आप किसी fast food के जगह पर एक सेब खाते हैं तो आप सोचो की एक सेब से आपको 95 कैलोरी मिलती है और एक समोसे या fast food से 240 के लगभग। लेकिन आपको उस कैलोरी के साथ बहुत कुछ ऐसे चीज भी मिलते हैं जो आपके सेहत के लिए नुकसानदेह है।
  4. सेब कैंसर जैसे रोग से हमारा बचाव करता है। lung cancer को रोकने के लिए इससे अच्छा फल कुछ नहीं हो सकता है। सेब के छिलके में ऐसे compound होते हैं जो cancer cell की growth को रोकती है।
  5. Research में पाया गया है कि गर्भावस्था के समय यदि महिलाये 4-5 सेब यदि हफ्ते में खा लेती है तो उनके होने वाले बच्चे का अस्थमा से जुड़ी बीमारियों से काफी हद तक बचाव रहता है। यह हृदय संबंधी रोगों के लिए भी बहुत अच्छा है।
  6. आपकी याद शक्ति में कमी ना आए और आप चाहते हैं कि आपकी दिमागी शक्ति ज्यादा हो तो आप सेब खाना शुरू कर दीजिए। उसके छिलके में एक ऐसा गुण होता है जो brain cells को खत्म होने से रोकता है।
  7. जिस फल और सब्जियों का index level कम होता है वह हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है क्यूंकि यह हमारे blood pressure को अचानक बढ़ने से रोकते हैं। इस तरह सेब हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। blood sugar level कम होगा तो हमें insulin की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी और fat हमारे शरीर से कम होगा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि सेब मधुमेह के मरीजों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  8. सेब हमारे दाँतों को स्वस्थ रखने में भी सहायक होते हैं। सेब काटने और चबाने से हमारे मुँह में अधिक सायबा बनता है जो हमारे मुँह के हानिकारक बैक्टीरिया को कम करके हमारे दाँतों को खराब होने से बचाता है। सेब चबाने से दाँतों में लगे दाग भी कम होते हैं और दाँतों में चमक आती है।
  9. अगर आप बार बार पेशाब करने जाते हैं और आप इससे परेशान हैं या पेट साफ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो सेब आपकी दोनों समस्या का समाधान करेगा।
  10. सेब में पाए जाने वाले विटामिन सी की मात्रा हमारे शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती है और हमारे शरीर में उपस्थित हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ती है। इसके साथ साथ इसके अन्दर के न्यूट्रिशन हमारे हड्डियों के लिए भी बहुत जरूरी है, यह हमारे हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। 
  11. सेब में उपस्थित fiber बवासीर के कारण होने वाले दर्द और तकलीफ में भी राहत देता है। सेब उन फलों में से एक है जो त्वचा की सुंदरता को बढ़ाता है। सेब विटामिन सी और कॉपर का अच्छा स्रोत है जो त्वचा की सेहत के लिए बहुत बढ़िया है।
  12. सेब में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे हमारे त्वचा की नमी बनी रहती है। सेब का एक हिस्सा काटकर उसे चेहरे पर तब तक लगाए जब तक वह सुख ना जाए। ऐसा रोज करने से चेहरे की रंगत साफ होगी और उसपर चमक भी आएगी।इसके अलावा सेब को पीस कर 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए। रोज सेब खाने और लगाने से चेहरे पर झुर्रिया नहीं आती।
  13. सेब बाल बढ़ने में भी सहायक है, इसमें पाया जाने वाला nutrition बालों और नाखून के बढ़ने में मदद करता है। जिन लोगों के बाल झड़ते हैं उनलोगों को अपने खान पान में एक सेब को जरूर रखना चाहिए। डॉक्टर्स भी इसकी सलाह देते हैं। सेब खाने से बाल घने और मजबूत होते हैं।
  14. जूस के मुकाबले सेब खाना अच्छा होता है क्यूंकि सेब खाने से हम उसके पूरे न्यूट्रिशन को पाते हैं। जबकि जूस बनाने के उपरांत न्यूट्रिशन बहुत ज्यादा मात्रा में बर्बाद होते हैं। जूस पीना भी हो तो आप सेब के जूस को घर में बना कर पीजिए।
  15. कुछ लोगों को सेब का छिलका हजम नहीं होता उनलोगों को मैं सलाह दूँगा की वो छिलके को हटाकर सेब खाए क्यूंकि जो चीज आपकी सेहत को खराब करती है उसे नहीं खाना चाहिए। लेकिन आप एक बार डॉक्टर से consult करे कि ऐसा क्यूँ हो रहा आपके साथ।
  16. सेब को काटकर रख दिया जाए तो उसका रंग बदल जाता है। उसकी रंगत खराब ना हो इसके लिए सेब को काटकर ठंडे पानी में नींबू मिलाकर रखिए।
    pexels-photo-1532193-compressed-6216604
    Apple


मैं आपको सलाह दूँगा की आप रोज एक सेब खाने का routine बनाए। इतने सारे फायदों को जानकर आपका भी मन बदला होगा।
Diwali essay in hindi

Motivational stories in hindi


Motivational poem in hindi

इसी तरह की सेहत से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहे और हमें कमेंट करके बताए कि यह Benefits of Apple in Hindi आपको कैसी लगी।
Benefits of eating eggs in hindi- अंडे खाने के फायदे और नुकसान। 
10 Benefits of drinking water in hindi-पानी पीने के फायदे। 
19 strong facts about banana in hindi-केला खाने के जबर्दस्त फायदे।


राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

1 thought on “15 Benefits of eating Apple in Hindi-सेब खाने के फायदे।”

Leave a Comment

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Categories

Category 1

Category 2

Category 3

Category 4

Category 5