ओड़िशा राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें?

भारत के पूर्वी तट में वसा ओडिशा भारत का काफ़ी खूबसूरत राज्य है। राज्य खूबसूरत होने के साथ – साथ ओडिशा सरकार यहाँ रहने वाले नागरिको का जीवम यापन खूबसूरत (सुखमय) तरीके से व्यतीत हो सके इसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओ का।संचालन कर रही है।

जैसे कि ओडिशा राज्य सरकार ने सभी राज्यो की तरह और भारत को डिजिटल युग की तरफ आगे बढ़ाने के लिए घर बैठे ओड़िशा राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जिसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे है।

आज हम आपको ओड़िशा राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें? इसके तरीकों के बारे में बताएंगे। ताकि राज्य में राशन कार्ड के अंतर्गत मिलने वाले सब्सिडी पर खाद्य पदार्थ परिवार के हर नागरिक को मिल सके। तो चलिये जानते है –

ओड़िशा राशन कार्ड – Odisha Ration Card

odisha-ration-card-8852896

ओडिशा सरकार अपने राज्य के नागरिको के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा एक कार्ड जारी करती है। जिसे राशन कार्ड के नाम जाना जाता है। Odisha Ration Card परिवार के मुखिया के नाम जारी किया जाता है। जिसमे परिवार के अन्य सदस्यों का नाम भी शामिल किया जाता है। फिर इस राशन कार्ड की मदद से परिवार के हर व्यक्ति को यूनिट के हिसाब से सस्ते दामो पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की मदद से खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं, चीनी, चावल उपलब्ध कराया जाता है।

Odisha Ration Card 2024 परिवार के मुखिया की आय के अनुसार उसके नाम पर जारी किया जाता है। लेकिन वर्तमान समय मे ओडिशा राज्य में ऐसे काफ़ी परिवार है जिनका राशन कार्ड में नाम न होने के कारण वह सब्सिडी पर राशन प्राप्त नही कर पा रहे है। अगर आपके परिवार में भी कोई ऐसा सदस्य है जिसका नाम राशन कार्ड में शामिल नही है। तो अब आप आसानी से इस राशन कार्ड में उस परिवार के सदस्य का नाम जोड़ सकते है।

ओडिशा राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज़

ओडिशा राशन कार्ड में परिवार के किस्से नए जमाने शिशु या विवाह के बाद आई पत्नी का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो निम्न प्रकार से नीचे दिए गए हैं –

नवजात शिशु के लिए

  • परिवार के मुखिया का मूल राशन कार्ड
  • आवेदक को बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति लगानी होगी।
  • बच्चे के मां-बाप का आईडी प्रूफ

पत्नी का नाम जोड़ने के लिए –

  • इसके लिए आपको पति का मूल राशन कार्ड
  • वधु का नाम छूट प्रमाण पत्र में, यानी कि जैसा उनके मां-बाप के राशन कार्ड में दर्ज हो
  • आवेदक को शादी का प्रमाण-पत्र।

ओड़िशा राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें?

राशन कार्ड आज बहुत जरूरी दस्तावेज बन गया है। क्योकि इसका इस्तेमाल आज हर सरकारी, प्राइवेट विभाग में किया जा रहा है। इतना ही नही अब सरकार के द्वारा जो भी योजनाओ संचालित करती है उनका लाभ भी राशन कार्ड के आधार पर प्रदान करती है।

इसलिए आज बहुत जरूरी हो गया है कि ओड़िशा राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम शामिल होना बहुत जरूरी है। लेकिन ओडिशा राज्य में परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में।शामिल नही है तो नीचे दिए गए तरीको को अपनाकर राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ सकते है –

CSC केन्द्र की मदद से ओडिशा राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े?

आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर राशन कार्ड में नए परिवार के लिए आवेदन कर सकते है। जिसके लिए नीचे दी गयी स्टेप को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र में मौजूद जन सेवा केंद्र पर जाना है।
  • जन सेवा केंद्र से आपको नए परिवार का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म प्राप्त कर लेना है ।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को सही प्रकार से भर लेना है।
  • और जरूरी दस्तावेज़ो को इस फॉर्म के साथ जोड़कर फॉर्म को जनसेवा केंद्र और जमा कर देना है।
  • अब आपके इस फॉर्म को जन सेवा केंद्र के द्वारा ऑनलाइन अप्लाई कर दिया जाएगा।
  • फॉर्म आवेदन करने के 30 बाद आपका राशनकार्ड।नए परिवार के सदस्य के साथ डाक के द्वारा पते पर भेज दिया जाएगा।

ओडिशा राशन कार्ड में ऑफ़लाइन परिवार के नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े?

  • सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र में मौजूद खाद विभाग से जुड़ी दुकान पर जाना है और वहां से नए परिवार के सदस्य का नाम शामिल करने के लिए फॉर्म को प्राप्त कर लेना है।
  • आपके इस फॉर्म में पूछे गयी जानकारी और सभी दस्तावेजों को जोड़ लेना है।
  • ध्यान है कि आपके बारे में पूछी की जानकारी और दस्तावेज सही होनी चाहिए क्योंकि अगर आपकी दी की जानकारी और दस्तावेज सही नहीं होंगे तो आप का फार्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आपको खाद विभाग के कार्यालय में इस फार्म को जमा कर देना है।
  • उसके बाद आप के फार्म का संबंधित कर्मचारियों के द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
  • आपका फॉर्म सही होता है तो इसके 1 महीने बाद आपके दिए गए पते पर नया राशन कार्ड नए परिवार के नाम के साथ भेज दिया जाएगा।

राशन कार्ड क्या है?

राशन कार्ड एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज है. जो राज्य के नागरिको के लिए जारी जाता है.

राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे?

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ओडिशा राशन कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है?

प्रत्येक राज्य में राशन कार्ड मुख्य रूप से 3 प्रकार से बनाये जाते है, जो निम्न प्रकार है- AAY , BPL और APL

राशन कार्ड किसके नाम पर जारी किया जाता है?

राशन कार्ड के परिवार के मुखिया के नाम पर जारी कियता जाता है.

राशन कार्ड किस आधार पर जारी किया जाता है?

राशन कार्ड को मुख्य रूप से परिवार के मुखिया के नाम पर उसकी आय के आधार पर जारी किया जाता है.

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस आर्टिकल में ओडिशा  राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े? के बारे में विस्तार से बताया है। मैं उम्मीद करती हूँ कि दी गयी जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हुई होंगी।आपको आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताएं।

वैशाली

वैशाली लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके काफी लेख इन्टरनेट पर प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Categories

Category 1

Category 2

Category 3

Category 4

Category 5