मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना । कर्ज माफी सूची 2023

मध्य प्रदेश किसान कर्ज़ माफी योजना। karz mafi list 2023। MP Karz mafi soochi। मध्य प्रदेश कर्ज़ माफी सूची देखने के तरीका। कर्ज़ मोचन मध्य प्रदेश। kisan karz mochan 2023

mp kisan karz mafi yojana

मध्य प्रदेश के सारे किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर निकल कर आई है जिसमें बताया गया है कि हाल ही में हुए चुनाव में जीते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद किसानों का कर्ज माफ करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं और साथ ही इस बात का ऐलान भी कर दिया कि जिन किसानों ने खेती के लिए दो लाख का लोन लिया था उनका कर्ज माफ कर दिया जाएगा जल्द ही मुख्यमंत्री जी इस प्रक्रिया को शुरू करने वाले। आज के लिस्ट में हम आपको मध्य प्रदेश कर्ज माफी सूची एवं मध्य प्रदेश कर्ज माफी योजना के बारे में बहुत कुछ बताएंगे।

ध्य प्रदेश किसान कर्ज़ माफी योजना –

जैसा की आप लोगों को मालूम होगा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपना राज जमा लिया है चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने कहा था कि चुनाव जीतने के 10 दिन बाद किसानों का सारा कर्ज माफ कर दिया जाएगा अब देखना इस बात को है कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों का कर्ज कितने दिन में माफ करती है। वैसे तो सरकार किसानों का कर्ज माफ पक्का करेगी लेकिन इस प्रक्रिया के लिए योजना चल रही है जिसमें समय लग रहा है। राज्य और जिला स्तर पर समिति बनाने के बाद देखा जाएगा कि किस की पात्रता और मापदंड कितना है उसके अनुसार किसानों का चयन करके उन का कर्ज माफ किया जाएगा।

सरकार ने इस बात का अनुमान लगाया है कि मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफ करने पर सरकार पर 20 हज़ार करोड़ रुपए का भार आएगा। हाल ही की स्थिति के अनुसार राज्य में ग्रामीण विकास बैंक, राष्ट्रीयकृत, सहकारी बैंक और निजी बैंकों से अनुमानित 70 हज़ार करोड रुपए से अधिक कर्ज है। लगभग 40 लाख से ज्यादा किसानों ने 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक लोन लिया है इसके अलावा लगभग 15 हज़ार करोड रुपए डूबत कर्ज है।

मध्य प्रदेश मे बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्होने फसल के लिए लोन तो लिया लेकिन उनकी फसल किसी कारण बर्बाद हो गयी जिस वजह से वो लोन नहीं चुका पा रहे हैं इसलिए सरकार ने कर्ज़ माफी योजना शुरू की है अब सभी परेशान किसान अपनी ज़िंदगी मे दोवारा से खुशहाली ला सकते हैं

नीचे आप सरकार द्वारा जारी किए गए मध्य प्रदेश कर्ज माफी आदेश को देख सकते हैं

आदेश

मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी के बारे में कुछ मुख्य बातें / पात्रता

  • ऊपर दिखाए गए आदेश के अनुसार आप देख सकते हैं कि राष्ट्रीयकृत और सहकारी बैंकों के अंतर्गत अल्पकालीन फसल शरण के रूप में जिनको शासन द्वारा पात्रता हासिल है उन किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • जून 2009 से लेकर जितने भी किसानों ने अभी तक कर्ज लिया है उन सभी का कर्ज माफ किया जाएगा
  • नियमित कर्ज वाले किसानों को 25000 रुपए का प्रोत्साहन दिया जाएगा इसके साथ-साथ सरकार डूबत कर्ज भी माफ कर सकती है
  • कुआं और ट्रैक्टर जैसे उपकरणों हेतु लिए गए कर्ज़ को माफ नहीं किया जाएगा
  • सिर्फ खेती हेतु लिए गए कर्ज को ही माफ किया जाएगा क्योंकि यही मध्य प्रदेश सरकार के शासनादेश के दायरे में है
  • अगर किसी ने एक से ज्यादा बैंक से लोन लिया है तो उसका सिर्फ सहकारी बैंक से लिया गया लोन ही माफ किया जाएगा
  • MP किसान कर्ज माफी सिर्फ दो लाख तक की राशि माफ करने के लिए है
  • अगर कोई भी किसान अपना लोन माफ करवाना चाहता है तो उसको पहले की ली गई बकाया राशि बैंक में जमा करनी होगी

नोट दोस्तों हमने आपको जो जानकारी दी है इसमें कभी भी फेरबदल हो सकता है इसलिए हम इस जानकारी को समय के अनुसार अपडेट करते रहेंगे इसलिए आपसे गुजारिश है कि आप इस पोस्ट पर विजिट करते रहें और सबसे लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करते रहें

प्यारे दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको आज का यह लेख बहुत पसंद आया होगा अगर आप इसी प्रकार की जानकारी रोजाना अपने मेलबॉक्स में प्राप्त करना चाहते हो तो हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें  और अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो प्लीज इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सभी मध्य प्रदेश निवासियों को इस जानकारी के बारे में पता चल सके।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment